Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जिनालयों में हुई उत्तम संयम धर्म की आराधना

फिरोजाबाद। दसलक्षण पर्व के छठवे दिन जिनालयों में उत्तम संयम धर्म की आराधना की गई। इस दिन को धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जैन समाज के लोग बैंड बाजो के साथ घर से धूप लेकर जाते है और मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ धूप चढा कर खूशबू फैलाते है और कामना करते हैं कि इस धूप की तरह ही हमारा जीवन भी हमेशा महकता रहें। नगर में जैन धर्म के अनुयाईओं द्वारा दशलक्षण पर्व के साथ सुगंध दशमी को भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः जिनालयों में बड़े-बड़े समूहों में एक साथ श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की।

Read More »

वृक्षारोपण कर लिया खेड़ा गणेशपुर के विकास का संकल्प

फिरोजाबाद। कम्युनिटी अभियान के अन्तर्गत एस.आर.के.(पीजी) कालेज द्वारा खेड़ा गणेशपुर गाँव को गोद लेकर उसके सम्पूर्ण विकास का संकल्प लिया गया। एस.आर.के.(पीजी) कॉलेज के प्राचार्या प्रो. प्रमोद सीरौठिया द्वारा खेड़ा गणेशपुर गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। साथ ही गांव खेड़ा गणेशपुर को गोद लेकर उसका संपूर्ण विकास कराने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि गांव में जल स्तर का नीचे जाना एक बड़ी समस्या है। गाँव में साक्षरता का स्तर भी कम है और भी अनेक समस्याओं से कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया। प्रोफेसर सीरौठिया ने कहा कि आज गाँव को गोद लिया है।

Read More »

वृक्षारोपण कर लिया खेड़ा गणेशपुर के विकास का संकल्प

फिरोजाबाद। भारतीय कृ़ित्रम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत चिन्हित वरिष्ठजनों को 1172 सहायक उपकरणों का वितरण विकास भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठजनों को फोल्डिंग व्हील चेअर, बेशाखी, वाकिंग स्टीक, वाकर, कान की मशीन, व्हील चेअर कमोड के साथ, चेअर स्टूल कमोड के साथ, सिलिकान फोम कुशन, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एल.एस. बैल्ट, सर्वाइकल कॉलर तथा फुट केयर का वितरण किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन भराकर उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाए।

Read More »

संस्कृत भाषा में संभाषण, गीत व हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

⇒आकर्षण का केंद्र रही प्रदर्शनी, कार्यक्रम में पुरुस्कृत हुए सरल संस्कृत परीक्षा के विजयी प्रतिभागी
फिरोजाबाद। संस्कार भारती चंद्रनगर के तत्वावधान में रविवार को नगर के स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में वस्तु प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्..तिक गीत एवं संस्कृत भाषा में संभाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व में कराई गई सरल संस्कृत परीक्षा के विजय प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पण किया कर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि बंधु एवं आभिभावक बंधुओं ने इस प्रदर्शनी का आनंद लिया।

Read More »

लोगों की व्यस्तता जलीय जीवों और नदियों पर पढ़ रही है भारी

फतेहपुरः रामकृष्ण अग्रवाल। आज विश्व नदी दिवस है, हम सब लोग भाग्यशाली है जो विश्व की एक प्रसिद्ध यमुना नदी के तट पर रह रहे हैं। लगभग 1400 किमी लंबी यह नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। हम लोगो के देखते देखते ही नदी का स्वरूप बहुत तेजी से बदल गया है। नगर में जब कभी जलापूर्ति बाधित होती तो बहुत से घरों में दाल बनाने के लिए पानी यमुना जी से ही आता था। जलीय जीवों की सँख्या भी बहुत थी, कुछ मनुष्य उन्हें पकड़ने वाले थे तो कुछ उनका पोषण करने वाले भी। जब भी पीपा का पुल बन जाता तो शाम को नगर से बहुत से लोग मछलियों को आटा, लाई खिलाने जाते थे।

Read More »

जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पंकज द्विवेदी और महामंत्री सुधीर सिंह मनोनीत

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक शाखा रायबरेली की बैठक संघ भवन, गोरा बाजार में हुई। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से पंकज द्विवेदी के नाम पर मोहर लगी और जिला महामंत्री के पद के लिए सर्वसम्मति से सुधीर सिंह को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि इस समय संगठन शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत है, इसीलिए प्रांतीय नेतृत्व ने जिला संघर्ष समिति के गठन के लिए निर्देश दिए है, जिसके तहत पंकज द्विवेदी को जिला संघर्ष समिति का जिलाध्यक्ष व सुधीर सिंह को जिला महामंत्री घोषित किया गया है।

Read More »

ग़ज़ल

बात इसमें भला बड़ी क्या थी।
काम बिगड़ा तो रहबरी क्या थी।
खुदकुशी देखती रही दुनिया,
क्या पता उसकी बेबसी क्या थी।
खूब सबको दिखा मियाँ मैज़िक,
गेंदबाज़ी मे ताज़गी क्या थी।
बेसबब क्यूँ झगड़ पड़े आखिर,
कुछ बताओ तनातनी क्या थी।
आसमानी दिमाग़ था उसका,
उससे मेरी बराबरी क्या थी।

Read More »

पंचामृत से हुआ राधा श्याम सुंदर का महाभिषेक

इटावा। श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वाधान में शहर के नुमाइश पंडाल में भव्य श्री राधा अष्टमी महामहोत्सव श्रद्धाभाव के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। श्री राधा श्यामसुंदर के महाअभिषेक में शामिल होने के लिए देर रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। यहां पर वैदिक मंत्रोचार के बीच 108 मटके जल के अलावा पंचामृत व औषधीय द्रव्यों से श्री राधा श्यामसुंदर का महाभिषेक किया गया। अभिषेक के समय श्रद्धालु राधा नाम संकीर्तन करते रहे। राधा श्याम सुंदर के महा अभिषेक के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।

Read More »

’नाचत श्याम मोरन संग मुदित ही श्याम रिहझावत’

⇒मोर कुटी पर हुई मयूर लीला देख गदगद हुए भक्त
मथुरा। ऐसी कोकिला अलावत पपैया देत स्वर ऐसो मेघ गरज मृदंग बजावत। रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास का यह पद श्याम सुंदर की मयूर लीला को दर्शाता है। पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर काल की लीलाओं के दर्शन आज भी ब्रज में जगह जगह देखने को मिलते हैं। मयूर लीला बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित प्राचीन लीला स्थली मोर कुटी पर श्रीराधारानी के जन्माभिषेक अगले दिन होती है। लीला में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण मोर बन श्री वृषभानु नंदिनी श्रीराधा के कर कमलों से मेवा, लड्डू आदि का भोग लगाते हैं। श्रीराधारानी की सखियां इस विचित्र मोर के रूप रंग का वर्णन और इस मोर की महिमा का गायन करती हैं। श्रीराधारानी द्वारा मोर भगवान को लड्डू भोग लगाया जाता है।

Read More »

आप ने कठौती कुआं क्षेत्र में लगाई तिरंगा शाखा

मथुरा। कठौती कुआं क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखा का आयोजन किया। सर्वप्रथम तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान में दर्ज प्रस्तावना को सभी के साथ दोहराया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने शाखा सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के समान अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित करता है। प्रत्येक भारतवासी को एक ओर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। वहीं दूसरी ओर कर्तव्यों का पालन भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उपस्थित शाखा सेवियो ने मोहल्ले की समस्या बताते हुए कहा की हर घर नल और नल में जल वाला भाजपा का वादा अभी तक पूरा नहीं है।

Read More »