Friday, September 20, 2024
Breaking News

जल दिवाली कार्यक्रम में महिलाओं ने देखा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुरुवार को शहरी आजीविका मिशन के तहत जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर ले जाकर दिखाया गया कि किस तरह पानी ट्रीटमेंट होकर उनके घरों तक पहुंचता है और पीने योग्य बनता है प्लांट को देखने के बाद समूह की महिलाएं बोली अब पानी की एक भी बूंद बर्बाद नहीं करेंगे।
नगर न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता सिंह ने शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को जल दिवाली कार्यक्रम के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट साती का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि वॉटर फॉर वूमेन और वूमेन फॉर वॉटर का कार्यक्रम के तहत जल दिवाली कार्यक्रम चलाया रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं में शुद्ध पेयजल और पेयजल आपूर्ति को लेकर सेंस आफ ऑनरशिप विकसित करने के लिए जल दिवाली मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया और जल शोधन और जल शोधन के दौरान की प्रक्रिया से अवगत। जल शोधन से जलापूर्ति तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। आपूर्ति किए जाने वाले जल की गुणवत्ता और गुणवत्ता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

Read More »

प्लास्टिक चूड़ी फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण को लेकर ओझा नगर के वासियों ने काटा हंगामा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र में एक सकरी गली में मकान के अंदर चल रही प्लास्टिक चूड़ी फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से परेशान मोहल्ले वासियों ने हंगामा कर दिया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और प्रदूषण व उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उस फैक्ट्री को सील कर दिया।
गुरुवार को थाना उत्तर क्षेत्र के ओझा नगर में रहने वाले लोगों ने प्रदूषण से परेशान होकर हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले वासियों का कहना था कि प्लास्टिक चूड़ी फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी फैक्ट्री को बंद नहीं किया गया। इसकी वजह से पूरा मोहल्ला परेशान है। लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और प्रदूषण व उद्योग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने प्लास्टिक चूड़ी फैक्ट्री को सील करने के आदेश दिए। प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। इसके साथ ही चेतावनी दी की घनी आबादी के बीच प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री का संचालन नहीं किया जाएगा।

Read More »

आर.के. कॉलेज ऑफ में छात्र-छात्राओं को दी विधिक सेवा की जानकारी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्राधिकरण सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा विधिक सेवा दिवस का आयोजन आर.के. कॉलेज ऑफ लॉ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने की।
इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआज पहली बार 1995 में भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गाे को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी। इस दिन को विधिक सेवा के तहत प्राधिकरण अधिनियम और वादिकारियों के अधिकार को विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है। इस का मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गाे के लिए निःशुल्क, प्रवीण और कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है।

Read More »

हाईवे पर पराली भरे ट्रैक्ट ट्राली में लगी आग, दो घंटे आवागमन रहा बांधित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सड़क पर दौड़ रहे पराली भरे ट्रैक्ट ट्राली में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते हाईवे अफरा तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक हाइवे पर आवागमन रूका गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बेकाबू आगर पर काबू पाया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसा बुधवार देर रात्रि का है। जहॉ थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहे के पास हाईवे पर पराली से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते पराली में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी ट्रैक्टर ट्राली धू-धूकर जलने लगी। हाईवे आग की लपठें उठती देख अन्य वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पीछे आ रहे वाहन स्वामियों अपने वाहनों को पीछे ही रोक लिया। इस वजह से करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

Read More »

पालीवाल महाविद्यालय में दीपावली महोत्सव मनाया

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। पालीवाल महाविद्यालय परिसर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का बृहस्पतिवार को आयोजन किया। जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। रंगोली में सलोनी टीम प्रथम, नंदिनी टीम द्वितीय एवं सौरभ टीम तृतीय स्थान पर रही। तोरण प्रतियोगिता में नंदिनी मिश्रा टीम प्रथम, अंजू टीम द्वितीय, वैष्णवी टीम तृतीय, मेहंदी में कल्पना सोनी प्रथम, अंजली सिंह द्वितीय एवं जिया खान तृतीय स्थान पर रहीं। डांडिया में श्रद्धा शर्मा टीम प्रथम, दिव्या टीम द्वितीय एवं दीक्षा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। स्टॉल प्रतियोगिता में प्रिया टीम प्रथम, अम्बुज टीम द्वितीय एवं विशाल यादव टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा फीता काटकर एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुशील कुमार एवं डॉ. अंशू शर्मा द्वारा प्राचार्य का पटका पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

Read More »

खेलो इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ अंडर 19 विजेता टीम की सदस्य सोनम ने किया

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। माइंड पावर इंटरनेशनल स्कूल में खेलो इंडिया का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भारत महिला विश्व कप अंडर-19 विजेता टीम की सदस्य सोनम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलो इंडिया का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माइंड पावर इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर योगेश यादव ने छात्र-छात्राओं को खेलकूद के प्रति उत्साहित और जागृत किया। उन्होंने बताया खेलों के माध्यम से व्यक्ति में टीम भावना जागृत होती है। खेलों के माध्यम से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, लक्ष्य निर्धारण तथा आत्मविश्वास उत्पन्न होता है। जिससे एक स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाज तथा शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करता है। इस मौके पर सोनम यादव ने छात्रों को खेलों में अपनी रुचि रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Read More »

आयुर्वेदिक दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आठवें आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष में ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को आयुर्वेद एवं योग के बारे में छात्रों जानकारी दी गई।
डॉ. पीएस राना ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आयुर्वेदिक दवाइयां जीवन में प्रयोग करने की सलाह दी। औषधीय पौधे गिलोय, तुलसी, नीम, आमला और अन्य प्रकार के पौध का रोपण करने के लिए छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक डॉ. पीएस राणा ने छात्रों को भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योग एवं आशन सिखाएं।

Read More »

आरोपी की निशानदेही पर राजस्थान पुलिस ने की छापेमारी

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। ट्रक में भरी मार्बल और ग्रेनाइट को बेंचने के आरोपी को राजस्थान के गांधीनगर थाना की पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शिकोहाबाद आई। यहां पर आरोपी की निशानदेही पर कई दुकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर माल बरामदी का प्रयास किया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़रौली निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ राजू किशनगढ़ राजस्थान से ट्रक में माबर्ल और ग्रेनाइट लेकर सिलीगुढ़ी के लिए चला था। लेकिन चालक की नीयत खराब हो गई और उसने माल को कई जगह बेंच दिया। जब माल सिलीगुढ़ी नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। इसके बाद माल स्वामी ने ट्रक चालक के खिलाफ गांधी नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद कर जेल भेज दिया। माल बरामदी के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

Read More »

यमद्वितिया पर रहेगी बेहतर व्यवस्था

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव । पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन भाई दूज पर कान्हा की नगरी में स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। विश्राम घाट पर यम की फांस से मुक्ति के लिए भाई बहन डुबकी लगाते हैं। पर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम लगातार काम कर रहा है। गुरुवार को आगामी त्यौहार भाई दूज एवं देव छठ पर्व के दृष्टिगत महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बंगाली घाट, विश्राम घाट, राजा घाट, स्वामी घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यमुनापार कच्चे घाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर के साथ साथ अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Read More »

नगर निगम ने जेसीबी की जब्त

जन सामना ब्यूरो: मथुरा। वायु की गुणवत्ता बनाये रखने और प्रदूषण के दुष्प्रभावों से जनता को बचाने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। स्वच्छ दिवाली शुभ दीवाली स्वच्छ भारत मिशन की पहल के दृष्टिगत् शहरवासियों को दीपावली पर्व पर प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से वायु प्रदूषण की रोकथाम कर वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए एनजीटी के आदेशों के अनुपालन शहर में नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा सड़कों के बीच बने डिवाइडर, फुटपाथ पर लगे पेड़ पौधों एवं सड़कों पर वॉटर टैंकर, स्प्रे गन मशीन एवं एयर क्लीनिंग वाटर स्प्रे मशीन के माध्यम से नगर निगम मथुरा वृन्दावन सीमान्तर्गत नगर के समस्त क्षेत्रों में पानी का छिड़काव निरंतर कराया जा रहा हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए नगर निगम मथुरा वृन्दावन निरंतर प्रयास कर रहा है।

Read More »