Friday, September 20, 2024
Breaking News

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसी गहलौ निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी संजय कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां सोमवती पत्नी चन्द्रपाल निवासी मारग मैथा की 12 जुलाई को स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नं यूपी 77 एई 4582 से मार्ग दुर्घटना हो गई थी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ‌गाडी को प्रांशु पुत्र रामदास निवासी बनसठी थाना चौबेपुर कानपुर नगर चला रहा था पीछे सीट पर राघवेन्द्र पुत्र रमेश निवासी बेहटा थाना शिवली बैठा था। मोटरसाइकिल से दुर्घटना बढ़इनपुरवा मजरा छतेनी बैरी रनिया मार्ग पर हुई थी। गंभीर अवस्था में मां को हैलट अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई थी।

Read More »

हरा नीम का पेड़ काटने पर तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर देहात। एक तरफ पेड़ लगाओ व पेड़ बचाओ अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिबंधित पेडों पर कुल्हाड़ी चलना बंद नही हो रहा है। बारनपुर कहिंजरी गांव में एक नीम का हरा पेड़ काट डाला गया। पुलिस हरा नीम का पेड़ काटने में तीन लोगों को पकड़ा है। कोतवाली शिवली के बारनपुर कहिंजरी के एक ढाबे के पीछे बड़ा नीम का पेड़ काट डाला गया। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के डाकापुर के अजय कुमार, सरोज कुमार व थाना चौबेपुर के भवानीपुर मंधना के हिमांशु गुप्ता को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। औनाहा चौकी इंचार्ज करवेंद्र कुमार ने बताया कि नीम के पेड़ के अठारह गट्टे बरामद किए गए हैं।

Read More »

विधायक ने जन सम्पर्क के दौरान किया सरकारी योजनाओं का बखान

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घर घर जाकर जन सम्पर्क किया। विधायक ने बताया कि रतनलाल नगर में घर – घर जाकर सामाजिक जीवन में काम करने वाले सुभाष सचान, डॉ आर के गुप्ता, डॉ रोहित मिश्रा, डॉ जेएस सचान, मुकेश कुमार, उत्कर्ष निगम, बलराम सिंह यादव, विनोद दीक्षित, प्रेम शंकर सचान, शैलेंद्र पांडे से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया है।
विधायक ने बताया कि गरीबों और वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण, नारी शक्ति के लिए नई गति, भारत की अमृत पीढ़ी को सशक्त करना, मध्यम वर्ग के लिए जीवन में सुगमता, सभी के लिए सस्ती पहुंच के भीतर स्वास्थ्य सुविधाएं, राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति, व्यापार करने में सुगमता, इन्फ्राट्रक्चर की गति और मानक, भारत का स्थायी तकनीकी कौशल, पूर्वाेत्तर विकास का इंजन, हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्रोपेलिंग लाइफ पर्यावरण स्थिरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

Read More »

सफलता और स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम…

♦ बागपत के मुकेश, माटी कला योजना अपनाकर बने मजदूर से उद्यमी
♦ मुकेश के मिट्टी के बर्तनों की उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड में बढ़ रही मांग
♦ उत्तर प्रदेश की माटी कला योजना से बदली मुकेश की तकदीर
विश्व बंधु शास्त्री; बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में किरठल गांव निवासी मुकेश अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रह गए है। उत्तर प्रदेश सरकार की माटी कला योजना ने अचानक उसके जीवन की तकदीर ही बदल दी। जिसकी वजह से अब वह ईंट भट्ठा मजदूर से मिट्टी के बर्तनों को बनाकर एक सफल उद्यमी बन गया। आज उसके हाथ से बने मिट्टी के बर्तनों की मांग उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड में भी बढ़ने लगी है।
किरठल गांव निवासी 44 वर्षीय मुकेश पुत्र ओमपाल सिंह एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उसने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से उसे उत्तर प्रदेश सरकार की माटी कला योजना की जानकारी मिली तो उसने जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में संपर्क किया। वहाँ से पात्रता की सभी औपचारिकता पूरी कर जिला प्रशासन की ओर से उसे स्वचालित चाक उपलब्ध हो गया। बकौल मुकेश, पहले वह हाथ से बने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाता था, लेकिन अब स्वचालित चाक से वह काफी संख्या में मिट्टी के बर्तन बना लेता है। इस कार्य में उसकी पत्नी सोनी के अलावा उसके दो पुत्र मोहित व रोहित और पुत्री सलोनी अपनी पढ़ाई के साथ साथ उसका भी हाथ बटाते है।

Read More »

जनपद न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। राज्य सरकार द्वारा विशेष मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर जनपद न्यायाधीश ने पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा लगाकर बताया कि इन पौधों को ब्रहमा, विष्णु, महेश के नाम से भी संबोधित करते हैं। प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आज जनपद न्यायाधीश द्वारा अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ राज्य स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ जनपद न्यायालय प्रांगण से किया गया है।

Read More »

सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा प्रथम क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।
बुधवार को भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा दुग्धाभिषेक कर मनाया गया। इस अवसर महापौर कामिनी राठौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले बिगुल फूंका था। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा पीड़ी क्रांतिकारी मंगल पांडे के आदर्शाे पर चलकर उनके बताए गए मार्ग पर चले। ऐसे देश भक्तों के कारण आज हम लोग चौन की सांस ले रहे है।

Read More »

हंगामें के बीच सम्पन्न हुई नगर निगम की बोर्ड की बैठक

फिरोजाबाद। बुधवार को पॉलीवाल हॉल में नगर निगम की बोर्ड की बैठक हंगामें के बीच सम्पन्न हुई। महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सर्व सम्मति से जनहित से जुड़े 35 प्रस्तावों पास किये गये। इसके अतिरिक्त अलग-अलग वार्डो में पार्षदो द्वारा किये करीब 35.75 करोड़ की लागत वाले नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि से जुड़े कुल 297 पूरक प्रस्तावों को भी सदन की स्वकृति मिल गई।
नगर निगम की बोर्ड की बैठक महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देशन में नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में वंदे मातरम के साथ प्रारम्भ हुई। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही महापौर ने सदन की कार्यवाही शुरू करने निर्देश दिए। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने बोर्ड की बैठक में प्रस्तावो के पढकर सदन के सामने रखा। पार्षदों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। वहीं पार्षद श्याम सिंह यादव ने गृहकर पर 30 प्रतिशत वृद्वि पर अपनी असमति जताई। जिसका सदन ने समर्थन कर प्रस्ताव को निरस्त कराया। वहीं मकानों के ट्रांसर्फर पर रेट बढ़ाने पर रोक लगाने की बात कही। इसके अलावा पार्षद सुनील मिश्रा ने ठेकेदारी को लेकर कुछ बात कही, तो कुछ पार्षद आग बबूला हो गये। उन्होंने कहा खुलकर नाम बताए। कौन ठेकेदारी कर रहे है।

Read More »

साइबर ठगी की शिकार हुई महिला, वापस मिला पैसा

♦ रूई भेजने के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया था शिकार
मथुरा। रुई भेजने के नाम पर खाते से कुल 12,300 रुपये निकालने की धोखाधडी के पीडित की साइबर टीम ने धनराशि वापस कराई है। आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड, आदि से जुड़ी गोपनीय जानकारी अर्जित कर यूपीआई व अन्य के माध्यम से धोखाधडी कर ली जाती है।
कपिल सैनी निवासी रुकमणी विहार गोल चक्कर थाना वृन्दावन की पत्नी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाना वृन्दावन पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर दर्ज कराई थी। पीड़ित की ठगी की गयी धनराशि को वापस कराने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी साइबर सेल टीम द्वारा प्रार्थना पत्र पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि साइबर अपराध कर पीड़िता के खाते से कुल 12300 की धोखाधडी कर निकाल लिए गये हैं। त्वरित कार्यवाही करते हुए बैक, पेमेंट गेटवे पर समन्वय स्थापित कर पीडिता के 12,300 रुपये वापस कराये गये।

Read More »

मथुरा में अब यमुना का पानी कम होने लगा, लेकिन बीमारियां फैलने का डर

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। यमुना का जलस्तर घट रहा है। बुधवार को जलस्तर 167.20 मीटर से घटकर 166.60 मीटर पर पहुंच गया। इसक बाद भी अभी यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना नदी के सभी घाट जलमग्न हैं। यमुना के घाट के किनारे रास्तों पर सीवर का भरा हुआ है पानी। घाट जलमग्न होने की वजह से श्रद्धालु यमुना के बाहर से ही आचमन और पूजा कर वापस लौट रहे हैं। यमुना का जलस्तर कम होने से जलभराव ग्रस्त हुए कुछ रास्तों से पानी हट गया है। जलभराव इन स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है। नाले और नालियां चोक हो गई हैं। नगर निगम ने इस दिशा में अभी कोई कदम नहीं उठाया है, लोग कह रहे हैं कि नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
प्रयाग घाट से प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर और यमुना महारानी के प्रसिद्ध विश्राम घाट के लिए जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है। इन रास्तों पर दो से तीन फीट पानी था, लेकिन अब पानी घट गया है। यहां के रहने वाले लोग बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे थे।

Read More »

खेलों के लिए आवेदन 24 जुलाई तक

हाथरस। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के अनुपालन में क्रीडा अधिकारी, जिला खेल कार्यालय ने बताया है कि वर्ष- 2023-24 हेतु 12 एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए निम्न खेलों तथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में रिक्त रह गयें स्थानों में प्रवेश हेतु 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल्स जिला स्पोटर््स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित किया जायेगा।
मुख्य चयनट्रायल्स हेतु निम्न खेलों यथा तैराकी बालक वर्ग, बैडमिंटन बालक वर्ग, बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग, तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग तथा वालीबॉल बालिका वर्ग में मुख्य चयनट्रायल्स हेतु के.डी. सिंह बाबू स्टडियम लखनऊ में 28 जुलाई को प्रातः 7 बजे से आयोजित किये जायेंगे।

Read More »