Saturday, September 21, 2024
Breaking News

पी. आर. डी. जवान 31 मार्च तक करायें डाटा फीडिंग

कानपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि. द. अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद के समस्त पी. आर. डी. जवानों की विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद में डयूटी प्रदान की जाती है। जनपद के समस्त वैधरूप से प्रारम्भिक प्रशिक्षण प्राप्त पी. आर. डी. जवान जिन्होंने अभी तक विभागीय आनलाइन पोर्टल पर डाटा फीड नहीं कराया है उन्हें अन्तिम अवसर देते हुये 31 मार्च, 2023 तक समय दिया जाता है। उक्त सभी अवशेष जवान कार्यालय में आकर अपने समस्त वांछित अभिलेख उपलब्ध कराते हुये अपना आवेदन पत्र भरकर डाटा फीड करा लें।

Read More »

योगी सरकार की उपलब्धियों का मनाया उत्सव

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल की वर्षगांठ पर सरकार की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।
इस मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रेस वार्ता कर डबल इंजन की सरकार, सुशासन विकास और रोजगार पर 6 साल यूपी खुशहाल का नारा दिया।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में की गई विकास कार्यों की उपलब्धियों को भी गिनाया
सांसद पचौरी ने कहा कि माफियाओं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त और ध्वस्त की गई है।

Read More »

फोटोग्राफी विषय पर आयोजित हुआ लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में पत्रकारिता और जनसंचार के छात्रों ने शनिवार को आयोजित लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम में बॉलीवुड में सिनेमेटोग्राफर शिवा चौधरी से सीखे फोटोग्राफी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैमरा एंगल, शॉट्स के शूटिंग के ध्यान देने योग्य बातों को बताया। शिवा चौधरी ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए ईमानदारी से काम करने की नसीहत भी दी।

Read More »

बलिदान दिवस पर पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी को किया याद

कानपुर। पत्रकार शिरोमणि, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी का 93 वां बलिदान दिवस परेड में सम्पन्न हुआ। प्रताप शताब्दी समारोह समिति के बैनर तले हुए आयोजन में लोगो ने विद्यार्थी जी चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मौजूद लोगों ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बलिदान को याद करके उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में गणेश शंकर विद्यार्थी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। साम्प्रदायिक सौहार्द की रक्षा करने के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। प्रताप शताब्दी समारोह समिति के सुधांशु त्रिपाठी ने महान पत्रकार को याद करके उनके द्वारा स्थापित प्रताप प्रेस को राजकीय स्मारक घोषित करने की मांग की। कवि मुकेश श्रीवास्तव ने अपनी कविता ‘नई सड़क की शहादत याद है मुझे, किसी के कत्ल पर थमता बवाल देखा है। गणेश आज तेरी याद हो न हो, मेरी आंखों ने तेरा जलाल देखा है।’ पढ़कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Read More »

प्रभारी मंत्री ने की राजस्व, कानून व विकास कार्यों की समीक्षा

जन सामना संवाददाता; बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रदेश सरकार में मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने शनिवार को बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ राजस्व, कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा, सभी विभागीय अधिकारी सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें। पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि लगातार दो माह तक जिस तरीके से प्रदेश में बागपत जनपद विकास रैंकिंग में अपना परचम लहरा रहा है यह सराहनीय है। उन्होंने निर्देश दिए बैंक अधिकारी जनता के चक्कर बैंक में अनावश्यक रूप से ना लगवाएं।

Read More »

किराना व्यवसाई की दुकान में लाखों की चोरी

रायबरेली। सलोन कस्बे के मानिकपुर मार्ग स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बगल एक किराना की दुकान चोरों ने लाखों की चोरी की। शुक्रवार की रात किराना व्यवसाई जब अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। मौका पाते ही छत के सहारे दुकान में घुसे चोरों ने पान मसाला एवं गल्ले में रखे नगदी भी चुरा ले गए। किराना व्यवसाई दिलीप गुप्ता निवासी मोहम्मदाबाद ने बताया कि 22 मार्च की रात चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये नगदी की चोरी की थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके जब वह घर चला गया। तब अज्ञात चोरों ने बड़ी मात्रा में पान मसाला, सिगरेट समेत एक लाख के समान और नगदी पार की है।

Read More »

एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं व वी.डी.आर.एल (सिफलिस) की जांच का दिया प्रशिक्षण

फिरोजाबाद। सरोजनी नाइडू मेडीकल कॉलेज के आई.सी.टी.सी. के लैब टैक्नीशियन अमित गुप्ता एवं जन चेतना सेवा समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के सभी स्टाफ को एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं व वी.डी.आर.एल. (सिफलिस) की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं का प्रयोग करना और वी.डी.आर.एल. किट द्वारा सिफलिस की जाँच करना सिखाया। परियोजना में उच्च जोखिम समूहों (महिला यौनकर्मी, पुरुष यौन कर्मी और सुई द्वारा नशे करने वाले) के साथ एचआईवी की जागरुकता के लिए कार्य करती है। जो यौन कर्मी आईसीटीसी नहीं आ सकते, उनकी जाँच के लिए परियोजना के स्टाफ को उनकी जाँच उनके निवास या कार्य स्थलों पर जाकर करते हैं। परियोजना प्रबंधक कृष्ण कान्त ने बताया कि जन चेतना सेवा समिति द्वारा उच्च जोखिम समूहों के साथ एचआईवी को कम करने के लिए परियोजना का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर एचआईवी के जाँच के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाता है। जिससे समुदाय में एचआईवी ग्रसित लोगों का पता लगाया जा सके और एचआईवी संक्रमण को रोका जा सके।

Read More »

चैतन्य देवियों की झांकियों से शक्तिमय हुआ माहौल

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी स्थित केंद्र द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां सजाई गई।
देवियों की झांकी का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिला अध्यक्ष वृदावन लाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सरिता दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। यहाँ पर माँ दुर्गा के नौ अत्यन्त आकर्षक एवं जीवन्त स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। सेंटर संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि इस प्रकार का विशाल कार्यक्रम शहर में पहली बार किया गया है । जिसमें नई तकनीकी अपनाई। दुर्गा मां के सभी रूप में छिपी आत्मिक और सूक्ष्म दिव्य शक्तियां दुगुर्णाे को दूर करने का प्रतीक है। जिसने अपने क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार रूपी महिसासुर का वध किया।

Read More »

राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को किया व्याख्यान

♦प्रदेश सरकार के छह वर्ष पूर्ण होने पर कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम
♦सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन, द्विव्यांगो को बांटी ट्राई साइकिल
फिरोजाबाद। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह जनपद में पहुंचे। जहां पर समस्त विभागों के अधिकारियो के साथ लखनऊ से मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण सुना और प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही प्रेस वार्ता के साथ-साथ मंत्री ने जिला योजना समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया है। इस दौरान जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने आज जनपद में भ्रमण का कार्यक्रम रहा। जहां पर मुख्यालय पर विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनियों को मंत्री ने जायजा लिया, तो वही दिव्यांगो ट्राई साइकिल भी बांटी। वहीं 25 मार्च को प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्बोधित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को वीडीयो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाग किया।

Read More »

जिला पंचायत की बैठक में हुई विकास कार्याे पर चर्चा

फिरोजाबाद। शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में जिपंअ हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एजेण्डा बिंदु के अनुसार गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी। जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी।
मणीन्द्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सदस्यों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक के एजेण्डा बिन्दु अनुसार गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी। जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सदन के समक्ष जिला पंचायत का मूल आय-व्ययक वर्ष 2023-24 अनुमोदन हेतु सदन के समक्ष प्रस्तत किया, जिसकी सदन द्वारा चर्चा उपरान्त सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। अपर मुख्य अधिकारी द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवॉ वित्त आयोग की प्रस्तुत कार्ययोजना चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से अनुमोदित की गयी। उपायुक्त, मनरेगा द्वारा जनपद की मनरेगा योजनान्तर्गत श्रम-बजट वर्ष 2023-24 सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने सदन को सम्बोधित करते हुए जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी सदन को दी गयी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास हेतु जो भी सूझाव देंगे उनके अनुसार कार्य कराये जाने का प्रयास किया जायेगा।

Read More »