Friday, July 5, 2024
Breaking News

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर के मंदिरों में मंगल आरती

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। अयोध्या के नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज पूरे देश में उल्लास का माहौल है। खासकर उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर, नगर व गांवों की गलियां जगमग हो रही हैं। मंदिरों में भजन कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता व नगर पंचायतों के क्षेत्र में धार्मिक आयोजन काफी हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
आज 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी और उल्लास का नजारा रायबरेली जिले ऊंचाहार नगर में भी देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार ममता जायसवाल के द्वारा भी नगर के लोगों से घर व मंदिर सजाने की अपील की गई। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) बताया कि आज 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन नगर के अलीगंज में स्थापित आदि शक्ति धाम व महादेवन मंदिर पर सुबह 10 बजे से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। साथ ही अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Read More »

देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है…अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्य देखने का अवसर मिला है। श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए।
राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है, समूचा समाज उल्लास के साथ खुशियां मना रहा है।
राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श हैं। वे सत्यनिष्ठा के प्रतीक, सदाचरण और आदर्श पुरुष के साकार रूप मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम जन्मस्थान मंदिर निर्माण के हर्षाेल्लास के साथ हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए। कर्तव्यपथ पर प्रतिबद्ध श्रीराम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सबके थे और सबको साथ लेकर चलते थे। सबका विश्वास अर्जित करने के लिये अपने सुखों का भी त्याग कर देते थे।

Read More »

राम पधारे हैं

सखी रे गाओ मंगल गीत, अवध में राम पधारे हैं।
पांच सौ साल गए बीत, अयोध्या राम पधारे हैं।
सजाए तरकस में सब तीर, धनुष ले राम पधारे हैं।
सजी हैं गली और चौबार, अवध में रघुनंदन पधारे हैं।
बज रहे घंटा और घड़ियाल, पवनसुत प्रभु पधारे हैं।
सजे हैं रथ संग घोड़े आज, कौशल्या नंदन आए हैं।
बनाओ पूजा का प्रसाद, सियावर राम पधारे हैं।

Read More »

राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

कानपुर देहात: जन सामना संवाददाता। जनपद के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत सिकंदरा में मुगल रोड पर स्थित पक्का तालाब पर नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपरान्त राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल, अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए झाड़ू लगाई।

Read More »

सुहागनगरी में रामायण के पात्रों के दर्शन को उमड़ा रामभक्तों का सैलाब

♦ रामेण दर्शन यात्रा में जेसीबी से बरसाए गए फूल
♦ जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर
♦ रामभक्तों ने भगवान श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी 
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को होने वाली श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुहागनगरी में रामेण दर्शन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल रामायण के स्वरूपों के दर्शन करने को समूची सुहाग नगरी उमड़ पड़ी। जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं नगर निगम द्वारा प्रभु श्रीराम के आगमन पर बहुत ही सुंदर सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
रविवार दोपहर 12 बजे रामेण दर्शन यात्रा गांधी पार्क चौराहा से शुरू हुई, जो सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फ खाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंची। जहां पर प्रभु श्री राम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न समेत रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांगजन ट्राई साइकिल लेकर के राम नाम का भजन गाते हुए शामिल हुए। उसके पीछे स्वयसंवेक मार्ग में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। उनके पीछे प्रभु श्रीराम की वानर सेना के साथ रामायण के सभी पात्र चल रहे थे। सबसे आखिरी में रामभक्त की टोली चल रही थी। वहीं यात्रा के मार्ग में जगह-जगह जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई।

Read More »

कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपकों से सजाई जायेगी दीपमालिका

♦ अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सुहागनगरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रातः 11 बजे घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर पर सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा। वहीं कैला देवी मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला, रंगोली सजाई जायेगी। साथ ही सांय पांच बजे 11 हजार दीपकों से दीपमालिका सजाई जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उसके महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं अग्रोहा विकास समिति द्वारा सांय पांच बजे घंटाघर स्थित श्रीराम चंद्र मंदिर पर दीपमालिका सजाई जायेगी।

Read More »

राम-सीता चित्रकारी के कंगनों की दूसरी खेप अयोध्या के लिए हुई रवाना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, उद्योगपति आनन्द अग्रवाल, नानक चंद्र अग्रवाल व हेमन्त उर्फ बल्लू ने राम-सीता चित्रकारी उकेरे हुए कांच के कंगने की दूसरी खेप रविवार को जिला मुख्यालय से झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जो कि देर रात्रि तक अयोध्या पहुंच जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहर के चूडी व्यवसायियों विशेषकर आनन्द अग्रवाल व नानक चन्द्र अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होने शहर के कांच कलाकृतियों के कारीगरों की कला को विश्व पटल पर पहचान कराने का अवसर प्रदान किया है। जिनके द्वारा बिना जोड़ लगाए कंगनों की डिजायन पर राम-सीता के चित्र उकेरे कंगनो के दस हजार बॉक्स पहले भिजवाए थे, जिसे अयोध्यावासियों ने खूब सराहा है और उनकी विशेष मांग पर आज फिर से जनपद से दूसरी कंगनों की खेप रवाना की जा रही है।

Read More »

एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार पलटी, बड़ा हादसा टला

♦ चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, आईं मामूली चोटें
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गये।
नोयडा से अयोध्या जा रही कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि दूसरी साइड में कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा होते ही घायलों की चीख पुकार सुन कर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना नसीरपुर पुलिस और एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में लगी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवा कर पीली पट्टी के पास खड़ा करा दिया। हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत 54.900 माइल स्टोन पर हुआ।

Read More »

नगर में गूंजा एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम

♦ श्रीराम शोभायात्रा में उमड़ी मातृ शक्ति, बच्चों ने थामा श्रीराम का ध्वज
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अभिषेक, प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। मर्यादापुरुषोत्तम राम की प्रांण प्रतिष्ठा को लेकर जन-जन में उत्साह, उल्लास है। लोग सड़कों पर उतर कर जयश्रीराम के उदघोष कर रहे हैं। रविवार को काली देवी मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा बजरंग दल और विहिप के द्वारा संयुक्त रूप से रामरथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री हनुमान मंदिर के मुख्य महंत राम सेवक पंडित द्वारा श्रीराम की महाआरती उतार कर किया। इसमें भाजपा के अलावा भाजपा के अन्य संगठनों के पदाधिकारी, भगवान राम के भक्त और मात्रशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास सत्यम सदन पर योगेश गुप्ता ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को धूप बत्ती देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता तथा हनुमान जी की आरती उतारी गई।

Read More »

कांग्रेस की कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेश महासचिव तथा जनपद के प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि अगले महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश आयेगी। जिसमे जनपद फिरोजाबाद की बहुत संख्या में भागेदारी होगी। प्रदेश सचिव सिकंदर वाल्मीकि ने कहा कि जनता 2024 में बदलाव करने के लिए तैयार बैठी है और वो इस जनविरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। राहुल के नेतृत्व में केंद्र में जनता की सरकार बनेगी।

Read More »