Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें-नोडल अधिकारी

अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें-नोडल अधिकारी

जनपद के नोडल अधिकारी श्रमायुक्त सुधीर महादेव बोवडे़, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन ने किया वृक्षारोपण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में बनायी गयी प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, औद्यौगिक विकास, नगर विकास, कृषि, सहकारिता, बेसिक शिक्षा, श्रम, राजस्व, पंचायती विभाग सहित अन्य सभी विभागों ने दिये गये लक्ष्य के अनुसार अपनी-अपनी टीम के साथ पौधारोपण कार्य में लग गये। प्रातः 9 बजे शासन से नियुक्त जनपद के नोडल अधिकारी श्रमायुक्त सुधीर महादेव बोवडे़ ने जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में नगर निगम व उद्योग बन्धु यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में 51000 पौधे रोपण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राआंे को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए और सभी परिवारों में यह अनवृत्त प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए। उन्होने उदाहरण देकर बताया कि जब वह जनपद उन्नाव के जिलाधिकारी थे तब उनकी बेटी ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाया था, अब बेटी न्यूजीलैंड में होने के बाद भी वह पौधे के बारे में पूंछती है। इस प्रकार बच्चोें को अपने द्वारा लगाये गये पौधों से बहुत लगाव हो जाता है और वह उसकी देखभाल बहुत रूचि से करते है। उन्होने गिरते भू-जल व पर्यावरण की चिंता करते हुये कहा कि हम सभी को युद्ध स्तर पर जल संचयन व वृक्षारोपण पर कार्य करना होगा। उन्होने आठ वर्ष पूर्व मण्डलायुक्त आगरा के पद पर तैनात रहने के दौरान अपनी यादों को स्मरण करते हुये जनपद से अपने लगाव के बारे में बताया। उन्होने समाज व देश की उन्नति के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा कि समयबद्धता, नियोजन, अनुशासन व टीम भावना के साथ कार्य कर अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहें।
नोडल अधिकारी वन विभाग द्वारा चंद्रवार क्षेत्र में कराये जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे।  सिविल लाइन स्थित राजकीय पौधशाला में कृषि विभाग द्वारा कराये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचवटी पर पीपल का पौधा रोपित किया और वहीं जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा लगाया, मुख्य विकास अधिकारी ने बरगद का पौधा रोपित किया, सिविल लाइन स्थित वन विभाग द्वारा स्थापित जिला कंट्रोल रूम में फीडिंग व जियो टैगिंग के कार्य की समीक्षा की। ग्राम पंचायत मक्खनपुर में आजिविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने पुष्प वर्षा व गुलाब के फूल देकर जोरदार स्वागत किया, वहीं अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सहजन के पौधें अपने-अपने घरों में लगाने को दियें। विकास खण्ड अरांव के ग्राम कीठौत मंे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वृहद स्तर पर कराये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और स्वंय नोडल अधिकारी ने बरगद का वृक्ष व जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा व मुख्य विकास अधिकारी ने पाखर के पौधे रोपित किये और वहां प्राथमिक विद्यालय कीठौत के बच्चों द्वारा पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह बच्चे कल का भविष्य है और बच्चों को अपने अभिभावकों को भी जल संरक्षण व पौधा रोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होने प्राथमिक विद्यालय कीठौत के विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर अभिनव कार्याें की प्रशंसा की।वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सामाजिक संगठन ने किया प्रतिभाग
छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद। शुक्रवार को सामाजिक संगठन एवं स्कूल-काॅलेजों में संघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें भारत विकस परिषद उत्कर्ष शाखा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के गांधी पार्क में पौधारण किया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार एवं सतीश चन्द्र अग्रवाल रहे। महापौर, नगर आयुक्त ने अपने हाथों से गांधी पार्क में पौधे रोपे। साथ ही सभी लोगों को वृक्षारोपण करने के साथ उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। इस दौरान संजय मित्तल, अमित मित्तल, दीपक अग्रवाल, तमन्न सुनेजा, रीता मित्तल, पारूल मित्तल, राखी मित्तल, छवि अग्रवाल, शालिनी जैन, जूली बंसल, दीप्ती गोयल, स्वीटी गोयल, सीमा गुप्ता के अलावा धर्मवीर आरोरा मौजूद रहे। वहीं सिरसागंज के गिरधारी इण्टर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्याम मोहन गुप्ता, अध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल, महेश मित्तल, श्याम गुप्ता, प्रधानाचार्य विशाल गंगवार, जिला विज्ञान क्लब जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह, रंजना सहाय ने वृक्षारोपण किया। रीतू गोयल ने वृक्षारोपण के महत्व के साथ जल संचयन एवं जल संरक्षण के विषय पर भी प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कहा। वहीं ग्राम पंचायत अलीनगर केंजरा राजा का ताल में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव और उनके साथियों ने अंत्येष्टि स्थल पर वृक्षारोपण किया। आज निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल पर 15 पेड़ लगाए गए हैं। जामुन, पीपल, कंजी शीशम, फरेंदा और कई प्रजातियां के पेड़ लगाए गए हैं। वहीं ड़ीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमे हिमांशु शर्मा (अध्यापक डीएवी इण्टर कॉलेज), देवेन्द्र शर्मा, डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गौरव दुबे ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।