Sunday, September 22, 2024
Breaking News

बमरौली में शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरु न होने से जनता सशंकित

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। ग्राम पंचायत बमरौली केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सिद्धार्थ नाथ चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से ग्राम बाकराबाद बमरौली उपरहार तहसील सदर ब्लाक कौड़ीहार-2 प्रयागराज मे शासन व प्रशासन स्तर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण हेतु भूमि का आवंटन किया गया है। जिसके निर्माण के लिए शासन स्तर से रूपये 13,30000 धन भी स्वीकृत हुआ है फिर भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) द्वारा कराया जाए शमशान घाट व शवदाह गृह स्थल के निर्माण हेतु भूमि गंगाजी के किनारे उपलब्ध है। यहां पर शवदाह गृह के लिए शहर पश्चिमी की जनता काफी वर्षों से प्रयासरत्न है। इस अंत्येष्टि स्थल के बारे में स्वास्थ मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होने लोगों की परेशानियों को ध्यान मे रखते हुए अविलंब कार्यवाही करते हुए आदेश दिया था।

Read More »

बाजारवाद के इस दौर में प्रेम भी तोहफों का मोहताज़ हो गया

वैलेंटाइन डे, एक ऐसा दिन जिसके बारे में कुछ सालों पहले तक हमारे देश में बहुत ही कम लोग जानते थे, आज उस दिन का इंतजार करने वाला एक अच्छा खासा वर्ग उपलब्ध है। अगर आप सोच रहे हैं कि केवल इसे चाहने वाला युवा वर्ग ही इस दिन का इंतजार विशेष रूप से करता है तो आप गलत हैं। क्योंकि इसका विरोध करने वाले बजरंग दल, हिन्दू महासभा जैसे हिन्दूवादी संगठन भी इस दिन का इंतजार उतनी ही बेसब्री से करते हैं। इसके अलावा आज के भौतिकवादी युग में जब हर मौके और हर भावना का बाज़ारीकरण हो गया हो, ऐसे दौर में  गिफ्ट्स टेडी बियर चॉकलेट और फूलों का बाजार भी इस दिन का इंतजार  उतनी ही व्याकुलता से करता है।
आज प्रेम आपके दिल और उसकी भावनाओं तक सीमित रहने वाला  केवल आपका एक निजी मामला नहीं रह गया है। उपभोगतावाद और बाज़ारवाद के इस दौर में प्रेम और उसकी अभिव्यक्ति दोनों ही बाज़ारवाद का शिकार हो गए हैं। आज प्रेम छुप कर करने वाली चीज नहीं है, फेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाली चीज है। आज प्यार वो नहीं है जो निस्वार्थ होता है और बदले में कुछ नहीं चाहता बल्कि आज  प्यार वो है जो त्याग नहीं अधिकार मांगता है।

Read More »

सर्वधर्म सेवा समिति ने गरीबों को भेंट किए कम्बल

कानपुरः जन सामना संवाददाता। सर्वधर्म सेवा समिति (पंजी.) गोलाघाट के तत्वावधान में मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, जन सामना के सम्पादक व भारतीय प्रेस परिषद, नई दिल्ली के सदस्य श्याम सिंह पंवार के करकमलों द्वारा कम्बल वितरण कर किया गया। इस मौके पर श्री पंवार ने समिति के सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा लोगों को कम्बल भेंट किए गए। समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बाल्मीकि ने बताया गरीब तबके के लोगों की सहायता करने व मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि समाजसेवी नीत कुमार ‘नितिन’ का सहयोग सराहनीय रहा है और वह स्वयं गरीबों की मदद के लिए सदैव ही तत्पर रहते हैं। वहीं कोषाध्यक्ष विजय निगम ने बताया कि समिति जल्द ही नशा मुक्त अभियान चलाकर मादक पदार्थों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलायेगी। समिति के महामन्त्री नरेश कठेरिया ने बताया कि मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों के उत्थान के लिए समिति ने कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है जिसके माध्यम से गरीब व असहाय लोगों की मदद करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेश कठेरिया ने किया।

Read More »

मॉडर्न इंदौर की शान बना भड़ास कैफ़े

इंदौर, जन सामना ब्यूरो। इंदौर शहर में इन दिनों कैफ़े भड़ास की चर्चा जोरों पर है। भड़ास कैफ़े भारत का ऐसा पहला कैफ़े है जहां आप अपने मन में छिपी भड़ास को किसी भी सामान को जी चाहे जितना तोड़फोड़कर निकाल सकते हैं. यहां आप अपने तरीके से अपने गुस्से या उससे जुड़ी निराशा, जलन और चिड़चिड़ाहट जैसे निगेटिव विचारों को जाहिर कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह कैफ़े आपकी पूरी सुरक्षा व गोपनीयता का पूरा ख्याल रखता है ताकि आपके व्यावसायिक एवं पारिवारिक रिश्तों पर कोई नकारात्मक असर न हो। हम जानते है कि हर शहर की अपनी कुछ पहचान होती है। यह पहचान उसकी कुछ विशेषताओं जैसे एतिहासिक स्मारक, खान पान, मार्केट या अन्य कुछ खासियतों से मिलकर बनती है। जहां इंदौर को मालवा का गौरव और मिनी मुंबई का दर्जा प्राप्त है और राजवाड़ा जो इंदौरवासियों की दिल की धड़कन बना हुआ है, वहां भड़ास कैफ़े अपने यूनिक कांसेप्ट की वजह से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। मॉडर्न इंदौर में कैफ़े भड़ास को शहर की शान के नाम से जाना जाने लगा है। दरअसल यह भारत का पहला ऐसा कैफ़े है जहां गुस्से को जाहिर करने की विशेष सुविधा दी जाती है। यहां पर आप तोड़फोड़ करके, चिल्लाकर या रोकर तो अपना गुस्सा व्यक्त कर सकते हैं साथ ही गुस्से को बाहर निकालने के बाद चैन से देशभर के कई राज्यों के फेमस फ़ूड आइटम्स का आनंद भी ले सकते हैं। ये कैफ़े आपके मूड को गुस्से और निगेटिव फेज से बाहर लाने में तो मदद करता ही है, साथ ही एक पॉजिटिव सोच की तरफ मोड़ते हुए अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने का मौका भी देता है।

Read More »

ईवीएम पर बार बार सवाल क्यों ?

पिछले काफी समय से ईवीएम पर छेड़छाड़ की खबरें सामने आ रही है और चुनाव बैलेट पेपर से किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एक तरह से देखा जाए तो यह चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा का सवाल है कि उस पर उंगलियां उठाई जा रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त जिस तरह से ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हैं और जिस तरह से मशीनों के साथ छेड़छाड़ की खबरें आ रही हैं वह मशीनों के सुचारू रूप से कार्य करने की प्रक्रिया को संदेह के घेरे में खड़ा करती है। चुनाव आयोग का कहना है कि ईवीएम मशीन बनने के बाद इनकी विश्वसनीयता की परख की जाती है और उसके बाद ही काम में ली जाती है। हर चुनाव में 20 से 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त मशीनें सेक्टर अधिकारी के निगरानी में रखी जाती हैं जिन्हें वह मशीनों के खराब होने पर बदल देता है। ईवीएम मशीन 1982 में कांग्रेस द्वारा लाई गई थी और तब भाजपा ने इस का पुरजोर विरोध किया था और आज हालात वही है, पर उल्टे हैं। आज कांग्रेस विरोध कर रही है और भाजपा समर्थन। तो क्या ईवीएम का विकल्प बैलेट पेपर है?

Read More »

रेडियो के सुनहरे सफर के स्मरण का दिन

सुनहरी और खट्टी-मिट्ठी स्मृतियों को सहेजे रेडियो अपनी जीवन-यात्रा का शतक पूरा करने को है। पूरी दुनिया में रेडियो ने श्रोता वर्ग से जो सम्मान और प्यार हासिल किया वह अन्य किसी माध्यम को न मिला और न कभी मिल सकेगा। विविध इंद्रधनुषी कार्यक्रमों के द्वारा रेडियो ने न केवल मनोरंजन, जागरूकता और शिक्षा संस्कार के वितान को समुज्ज्वल किया बल्कि राष्ट्रीय एकता-अखण्डता के ध्वज को भी थामे रखा। सुदूर दक्षिण के तमिल, कन्नड, मलयालम भाषी जन हों या उत्तर का कश्मीरी-डोंगरी, हिमाचली समुदाय। हरियाणवी, राजस्थानी भाषा के चित्ताकर्षक रंग हो या ब्रज, बुंदेली, बघेली और अवधी बोलियों की मधुमय मृदुल रसधार। पूर्वोत्तर की मिजो, नागा, त्रिपुरा, असम की क्षेत्रीय भाषायी समुद्धि हो या मराठी, गुजराती, पंजाबी की मधुर वाणी। सभी को रेडियो ने स्वर दिए और विस्तार एवं संरक्षण का रेशमी फलक भी। हिन्दी के राष्ट्रीय प्रसारणों को सम्पूर्ण देश ने सुना और गुना तथा सृजन के सुवासित सुमन पोषित किए। रेडियो ने जन-जन का बाहें फैलाकर स्वागत किया। भारत में तो रेडियो परिवार के सदस्य की तरह रहा और है। आज की पीढ़ी के पास भले ही इलेक्ट्रनिक गैजैट के रूप में मनोरंजन, ज्ञान-विज्ञान और शिक्षा के तमाम संसाधन एवं विकल्प मौजूद हों पर वह संतुष्ट नहीं है। लेकिन पूर्व पीढ़ी के पास केवल रेडियो था और आत्मीय संतुष्टि भी। रेडियो ने भी कभी निराश नहीं किया।

Read More »

तालाब निर्माण एवं निवेश, मिनी मत्स्य हैचरी निर्माण, लघु फीड मील की स्थापना हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नीली क्रान्ति योजना का कोई भौतिक लक्ष्य नहीं है इसमें अधिक से अधिक योजनाएं सम्मिलित की जा सकती है। परियोजनाअंश व लाभार्थी सहित देय कुल रू0 2.00 करोड के प्रस्ताव मय सीडी सहित प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। योजना के इच्छुक लाभार्थियों से निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवं निवेश, मिनी मत्स्य हैचरी निर्माण, लघु फीड मील की स्थापना, 0.10 हेक्टेयर की नर्सरी निर्माण व मत्स्य बीज रियरिंग यूनिट निर्माण आदि सहित दिनांक 22 फरवरी 2019 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। दिनांक 22 फरवरी के बाद प्राप्त फोटोग्राफ्स, आवेदन पत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति मय आईएफएससीकोड सहित व भूमि स्वामित्व का खसरा खतौनी जो तत्काल कम्प्यूटर द्वारा निर्गत हो तथा सम्बन्धित द्वारा मूलरूप से हस्ताक्षरित हो।

Read More »

पुलिस व आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध कच्ची शराब, लहन को किया नष्ट

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इसहूल गांव में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक स्थान से लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है जबकि शराब बनाने के लिए रखा गया लगभग 2 कुन्तल लहन को नष्ट किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में शराब से हुई मौतों पर शासन व प्रशासन के सख्त होने से अवैध शराब बनाने वालो की शामत आ गयी है इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली की इसहूल गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है जिस पर क्षेत्राधिकारी कुवर प्रभात सिंह के निर्देश पर कोतवाल महेन्द्र पाण्ड़ेय व हमराही दल तथा आबकारी इन्सपेक्टर ओमकार सिंह ने बताये गये स्थान पर छापेमारी की जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने इस प्रकरण में उसी गांव के घूरेलाल को भी पकड़ा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कागजगी कार्यवाही में व्यस्त थी।

Read More »

बीस हजार इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

रुरा/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। बीते वर्ष प्यार में बाधक पति बब्बन पाल की हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेक देने के मामले में पत्नी प्रीती समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे बहनोई को पुलिस ने पकड़ जेल भेजा था पत्नी व अन्य दो ने न्यायायलय में समपर्ण किया था बाकी एक बीस हजार इनामी सरमन पाल निवासी चप्तपुर थाना शिवली को पकड़ रुरा पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि फरार एक आरोपी की जानकारी हमारी तकनीकी टीम को मिली उसके बाद टीम ने उसे रात को ही पकड़ लिया, पकड़ा गया आरोपी 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी है।

Read More »

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा बाबा कुंभ नहा रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
फिरोजाबादध्शिकोहाबाद। सोमवार को शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा कुंभ नहा रहे हैं और पुलिस प्रशासन निरंकुश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इससे भी अच्छा कुंभ सपा सरकार में लगाया जाएगा। आप सभी देखते रह जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में साइकिल ही चलेगी। कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे भी अच्छा कुंभ सपा को मौका मिला तो कराएंगे। लोग कुंभ में त्याग और दान देने जाते हैं। सरकार के लोगों को स्नान करना भी नहीं आता। भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस ने चार महीने के लिए राम मंदिर चार महीने के लिए स्थगित कर दिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगली बार मौका इनको नहीं देंगे। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। इसमें अन्य दल भी शामिल हैं। कांग्रेस और रालोद भी हमारे साथ हैं। इलाहाबाद में कुंभ चल रहा है। जहां हमारा छात्रसंघ का कार्यक्रम था। वहां भाजपा के इशारे पर यूनिवर्सिटी में बंब छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री खाना चखने आए हैं आपके पास के जिले में उन्हें यह बात नहीं पता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने 11 जगह जहां किचन बननी थी। वह बंद करा दिया।

Read More »