Thursday, September 19, 2024
Breaking News

सिपाही युवती को लेकर फरार

घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र की बिरहर पुलिस चैकी में तैनात रहा सिपाही बीती शाम क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवती के भाई ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ेपुर निवासी एक युवक ने पुलिस से शिकायती की है कि पूर्व मे उसके क्षेत्र की पुलिस चैकी मे तैनात रहा सिपाही मोहर सिंह नौ सितम्बर अपराह्न अपने दो बहनोईयों के साथ उसके घर काली बोलेरो से पहुंचा और मेरी बहन के साथ अपनी शादी का दबाव डालता रहा ऐतराज करने पर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज करते हुये बहन को उठा ले जाने की चेतावनी देकर लौट गया।

Read More »

महिला आयोग की सदस्य का जोरदार स्वागत

2017-09-10-03 SSP- skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद विकास समिति द्वारा नगर कान्ता होटल में प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी का जोशीला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के साथ् हिन्दू संगठनों के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी को मनोनित किये जाने के बाद पहली बार नगर कान्ता होटल में बजरंग दल के प्रान्तीय नेता पं. बीनेश भाई, रविन्द्र शर्मा ढपली, द्वारा शाॅल उडाकर स्वागत किया गया। वही स्वागत समारोह के दौरान अवनीश उर्फ गम्मा पण्डित, दिगविजय शर्मा, अजय शर्मा उमाशंकर मिश्रा आदि लोगो ने सुमन का पुष्प सुमन देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा की नीता पाण्डे निशा शर्मा, संध्या अग्रवाल, पूनम शर्मा पूर्व सभासद, रामवती देवी मानसी गुप्ता आदि लोगो ने सम्मान किया।

Read More »

मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा नगर में कोटला रोड बालकिशन गुप्ता की बगीची में मेधावी छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों छात्र-छात्राओं को सम्मान मैडल, सम्मान पत्र देकर किया गया। इस मौके पर हासिम फिरोजाबादी ने अपने कविताओं व शायरियों से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
महात्मा ज्योतिबा राब फुले सेवा समिति द्वारा जनपद के मैघावी छात्रों का सम्मान समारोह कार्य क्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्णन, दीप प्रज्वलित कर दिया। वही मच पर बैठे मचासीन अतिथियों का साल मालाओं से स्वागत किया गया।

Read More »

नशे की हालत में युवक आत्म हत्या करने पहुचा रेलवे ट्रेक पर

पब्लिक की सहायता से बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना में एक युवक बार-बार आत्म हत्या कर प्रयास कर रहा है। पुलिस ने पब्लिक की सहायता से बचाते हुए अर्ध अचेत हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोपहर बाद उसको घर पहुचाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र बदन सिंह को नशे की हालत में कुछ लोगो ने थाना टूण्डला क्षेत्र आलमपुर जारखी के समीप रेलवे ट्रेक से पकड लिया। जो कि नशे की हालत में बताया गया। सूचना पर पहुची डायल 100 की पुलिस पीआरवी 20 द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

रूपये ऐंठने के लिए दोस्तों के साथ मिल रची अपहरण की कहानी

2017-09-10-02 SSP- skcपुलिस ने युवक को बरामद करते हुए अभियोग दर्ज कर भेजा जेल
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद में विगत 27 अगस्त 2017 को प्रवीन कुमार यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह यादव निवासी शंकरपुरी ने अपने पुत्र 18 वर्षीय रजत उर्फ बाबू का अपरहण होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। वही अपहरण कर्ताओं द्वारा 30 लाख रूपये की फिरौती की फोन पर बात कही गयी।
घटना की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डे ने बताया कि अपहरण के मामले को गम्भीरता से लेते हुए विवेचाना थाना प्रभारी ऊदलसिंह को दी गयी। विवेचना के दौरान किसी तरह पता चला कि शुक्रवार को प्रदीव कुमार यादव ने अपने पुत्र रजत उर्फ बाबू के साथ उपस्थित होकर मामा के पास भौगांव में मिलने की बात कही। पुलिस ने रजत से पूछताछ की गयी तो मामला संदिग्ध प्रतित होने पर पुलिस ने आवागमन के रास्तों के सम्बन्ध में जांच की गायी टिकट तथा पूर्व की सर्विलाश रिपोर्ट से मामला धोखा-धडी का प्रतित हुआ।

Read More »

बालक का अपहरण कर हत्या के आरोप में चार लोगों को जेल

फिरौती के लिए किया गया था अपहरण पहचान होने पर कर दी गयी हत्या
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दो दिन पूर्व घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण कर हत्या करने वाले चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दौरान बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी जमुना नगर निवासी गोरेलाल पुत्र सुदामा ने थाना उत्तर में शनिवार को एक तहरीर दी। जिसमें अपने सात वर्षीय पुत्र रामबाबू को घर के बाहर खेलते समय गुरूवार की सांय गायब होने की बात कही, साथ ही सांय के वक्त अपहरण होने की बात कहते हुए थाने में अपहरण का अभियोग दर्ज किया गया। उक्त घटना की विवेचना उ0नि0 उमर फारूख को सौपी गयी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमित पुत्र छोटेलाल निवासी नौबस्ता थाना लोहामण्डी जनपद आगरा को उसके पिता छोटेलाल पुत्र नारयन सिंह अमर सिंह पुत्र रामभरोसे लाला बघेल निवासी नत्थू का बूर्ज थाना पचोखरा, नेमीचन्द्र पुत्र चम्पाराम कोरी मौहल्ला अम्बेडकर नगर नई आददी रैना थाना उत्तर को गिरफ्तार कर पुछताछ की गयी तो पता चला कि रामबाबू को 20 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था।

Read More »

बालक की हत्या कर शव को कुए में पटका

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दामन में छुपे आस्तीनों के सर्पाे से बचना काफी मुश्किल हो गया है। अपने ही अपनों को खून बहाने लगे है। चन्द्र रूपयों के लालच में एक मासूम को उसकी के चाचा ने हत्या कर शव को कुए में फैंक दिया। अब किस पर भरासा किया जा सकता है। शव को पुलिस ने बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना जमुना नगर निवासी गौरे लाल का सात वर्षीय इकलौता पुत्र रामबाबू शुक्रवार की सांय अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय उसके बुआ का लडका अमित पुत्र छोटे लाल नौ बस्ताथाना लोहामण्डी आगरा अगवा कर ले गया। काफी देर तक बालक घर नही पहुचा तो परिजनों ने बालक की तलाश की रात भर खोजने के बाद रामबाबू का कही भी पता नही चला तो सन्देह होने पर पिता ने अमित के खिलाफ थाने में अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज सुबह बालक का शन अभियुक्तों की निशान देही से राजा के ताल एक कुए से बारामद कर लिया।

Read More »

आरक्षण का किया विरोध, फूंका पुतला

भारतीय सवर्ण महासभा ने भरी हुंकार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में कोटला रोड पर जुलूस निकाल कर बम्बा चैराहे पर आरक्षण का पुतला फूंका गया और आरक्षण विरोधी नारे लगाये गये।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा कि आरक्षण विरोधी काला कानून का हम सभी विरोध करते हैं। बहुत सहन कर लिया अब सहन नहीं किया जायेगा। हमारा देश जब आजाद हुआ था तो देश के नेताओं ने एससी और बीसी में गरीब शिक्षा से वंचित लोगों को ऊपर लाने के लिये दस साल के लिये आरक्षण लागू किया था लेकिन नेताओं ने इन जातियांे को अपने वोट बैंक बना लिया और दस साल का समय हर बार बढ़ाते गये। जिससे सवर्ण समाज के लोग आरक्षण के कारण सरकारी नौकरियों से वंचित रह गये। आरक्षण लेने वाले लोग सांसद, विधायक, मंत्री व सरकारी नौकरियों में पहुंच गये और बड़े बड़े एजंसी और उद्योग चला रहे हैं, लेकिन फिर भी आरक्षण उन्हें चाहिये आरक्षण के कारण अयोग्य लोग नौटंकियों में पहुंच रहे हैं।

Read More »

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

2017-09-10-01 SSP- skcमहापुरूषों की प्रतिमा की सफाई कर दिया अच्छा संदेश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मानव उत्थान सेवा समिति के मानव धर्म के प्रणेता परम पूज्य सदगुरू देव सतपाल महाराज के पावन जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत श्री हंस सत्संग मंदिर के निकट जिला मुख्यालय दबरई फिरोजाबाद में स्थानीय आश्रम प्रभारी साध्वी सुधावाई जी व अंकिताबाई के नेतृत्व में यूथ विंग टीम द्वारा शहर फिरोजाबाद में सार्वजनिक स्थानों व मुख्य मार्गो पर लगी महापुरूषांे की प्रतिमाओं स्व. शहीद चैक पर सफाई अभियान चलाया।
जिसमें यूथ विंग टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने अपनी युवा टीम के साथ सुभाष तिराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं जैन मंदिर स्थित माथुर वैश्य स्तम्भ और अहिंसा स्तभ के बाद झलकारी बाई प्रतिमा, उसके बाद साहित्यिकार पं. बनारसीदास चतुर्वेदी और गांधी पार्क चैराहे पर विवेकानंद की प्रतिमा रामलीला चैराहे स्थित महाराजा अग्रसेन मूर्ति कोटला रोड स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के बाद रसूलपुर स्थित शहीद चैक और डाक बंगला स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा के बाद थाना रसूलपुर स्थित राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई व धुलाई के बाद माल्यार्पण किया गया।

Read More »

वकील नवी अफगानी ने दिया बसपा से इस्तीफा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बसपा के जिला प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुस्लिम समाज जिला अध्यक्ष, पूर्व सभासद तथा विभिन्न पदों पर रहे लगभग पार्टी के लिये 15 वर्षो से काम कर रहे वकील नबी अफगानी ने बहुजन समाज पार्टी से ये कहते हुये अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया कि जिस पार्टी के लिये वो काम कर रहे थे उस पार्टी की मुखिया बहन कुमारी मायावती उस धर्म को मानती हैं जिस धर्म के अनुयायियों ने वर्मा में बेकसूर मुसलमानों को कत्लेआम कराया है जिस पर मेरी पार्टी की मुखिया की कोई भी टिप्पणी ऐसी नहीं आई जिससे मुझे लगता है कि वो ऐसी घिनौनी हरकत के खिलाफ हैं।

Read More »