Wednesday, June 26, 2024
Breaking News

अस्पतालों में हिंसा व तोड़ फोड़ के लिए जिम्मेदार कौन ?

♦ आम जन को भी अस्पतालों व चिकित्सकों के प्रति अपनी सोंच बदलनी होगी
कानपुरः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसी लिये सरकार ने चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए दूरगामी योजना बनाई है। नगर के हैलट में सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल की सुविधा का लाभ लोगों को मिलने लगा है। क्लीनकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के प्रभावी होने के बाद निजी हॉस्पिटल व नर्सिंग होम पर कड़े मानकों व दिशा निर्देशों के माध्यम से प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराने का खाका खींचा जा चुका है। गरीबों के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक सरकारी योजनाओं से लोग लाभन्वित हो रहें हैं। इन सबके बावजूद आए दिन सरकारी और निजी हॉस्पिटल में व नर्सिंग होम में मरीज़ों के इलाज व बिल की रकम के मुद्दों पर होने वाली हिंसा जहाँ एक ओर स्वास्थ्य विभाग की गरिमा को धूमिल कर रही हैं तो दूसरी ओर चिकित्सकों में भय व असुरक्षा की भावना भी घर कर रही है। चिकित्सक गंभीर मरीज़ों के इलाज के बजाये उन्हें हायर सेंटर रेफर करना ज्यादा बेहतर समझतें हैं। आम जन के हिंसक व आक्रामक व्यवहार के चलते अब चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ स्वतंत्र रूप से अपनी सर्वाेत्तम सेवाएं नहीं दे पा रहें हैं, जिसका खामियाज़ा मरीज़ या उनके तिमारदारों को उठाना पड़ता है।

Read More »

25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्त गिरफ्तार

अखिलेश सिंह: कानपुर। बर्रा थाना में दर्ज एक मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों पर 25 – 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि बर्रा थाना में दर्ज मामले का मुख्य अभियुक्त अजय ठाकुर पुलिस की पकड़ से दूर है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है वहीं गिरफ्तार किये शिवम् सोनकर उर्फ टोबो शिकारी व शिवांश ठाकुर हैं। दोनों अभियुक्तों पर अन्य मामले भी दर्ज हैं दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

Read More »

यमुना प्रदुषण पर जिलाधिकारी से मिलेंगे तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी

मथुरा: संवाददाता। यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। तीर्थ पुरोहित इसके लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर अपनी बात रखेंगे। यमुना प्रदूषण व समाधान मुद्दे पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक विश्राम घाट स्थित एक गेस्ट हाउस बुलाई गई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त पहुंचे। जिसमें महासंघ द्वारा आगामी वृहद आंदोलन को लेकर विचार विनियम कर रूपरेखा तैयार की। यमुना की दुर्दशा पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए यमुना भक्तों ने भावुक होते हुए प्राण त्यागने तक की बात कही। अतः बैठक में निर्णय हुआ कि सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा

Read More »

पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा

जन सामना डेस्क। डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए नित्य नए आयाम रच रही हैं। भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाक विभाग डिजिटल इण्डिया और वित्तीय समावेशन संकल्पना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के हर कोने में, हर दरवाजे पर डाक विभाग की पहुँच है और वह लोगों के सुख-दुःख में बराबर रूप से जुड़ा हुआ है। उक्त उद्गार प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सुल्तानपुर प्रधान डाकघर के वीक्षण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने सुल्तानपुर प्रधान डाकघर के वीक्षण के दौरान डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया और सभी डाक अधिकारियों व कर्मचारियों से लोगों के प्रति अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओं में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। डाक अधीक्षक एम. एम. हुसैन ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत करते हुए सुल्तानपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं मंडल में विभिन्न डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के प्रति पोस्टमास्टर जनरल को आश्वस्त किया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक कार्यालय में बैठक कर चालू वित्तीय वर्ष में सुलतानपुर में डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। डाकघरों में हर वर्ग और उम्र के हर पड़ाव के लिए अलग-अलग बचत और बीमा योजनाएँ हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पैसे जमा करते हैं।

Read More »

एसओजी, सर्विलांस और उत्तर पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया भण्डाफोड़

फिरोजाबाद: संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने में पुलिस प्रशासन की सतर्कता रही। उत्तर पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने के प्रयास करने वाले सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और 20.200 रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्ण एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। इसको दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंगों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान सर्विलांस टीम की मदद व मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस शनिवार सुबह सॉल्वर गैंग के मास्टर माइन्ड हरिशंकर उर्फ हरिओम व रमनेश एवं पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी नितिन व अभिषेक यादव को कृष्णा विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में कूट रचित दस्तावेज, परीक्षा से सम्बन्धित दस्तावेज एवं 20200 रुपये बरामद किये। पकड़े गये युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गये सरगना हरिशंकर कंप्यूटर सेंटर चलाता है।

Read More »

पुलिस महानिरीक्षक आगरा ने डीएम-एसएसपी संग परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

फिरोजाबादः संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शनिवार को जनपद में 26 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे दिन भ्रमण पर रहे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही केंद्रों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिये।
शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा दीपक कुमार ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसएसपी के साथ निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक किया। इस दौरान जहां कुछ कमियां दिखीं उन्हें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना होने पावे। अगर कोई भी परीक्षार्थी संदिग्द मिले या प्रतीत हो तो उसकी सघनता से जांच की जाए। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। यही बजह रही कि इतनी बड़ी परीक्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में कहीं पर कोई जाम की समस्या नहीं दिखी।

Read More »

पैमेश्वर गेट की पुलिया का जल्द होगा जीर्णोद्वार

फिरोजाबादः संवाददाता। पैमेश्वर गेट की पुलिया का जल्द ही जीर्णोद्वार होगा। दस करोड रू. की धनराशि से इस पुलिया का चौड़ीकरण कार्य होगा। जिससमें लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेंगी।
शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने इलाहाबाद से आए रेलवे अधिकारियों के साथ पैमेश्वर गेट की पुलिया का निरीक्षण किया। नगर विधायक ने रेलवे अधिकारियों से कार्य के दौरान क्या-क्या समस्याएं आ सकती है। इसकी जानकारी ली। नगर विधायक ने बताया कि चंद्रवार गेट की पुलिया की तरह पैमेश्वर गेट की पुलिया चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे लोगोें को जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही लाइनपार क्षेत्र के सैकड़ो गांवों, फतेहाबाद, पिनाहट, शमशाबाद युमान पार का आवागमन भी आसान हो जायेगा।

Read More »

वर्षा और आदित्य यादव का मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनित

फिरोजाबाद: संवाददाता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद की प्रतिभाओं ने जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के साथ एम ङी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में प्रतिभाग किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण की प्रतियोगिता जनपद स्तर पर जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में सात दिसम्बर को आइडियल पब्लिक स्कूल सिरसागंज में सम्पन्न हुई थी। जिसमें जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के 199 मॉडलों में से सर्वश्रेष्ठ 16 मॉडलों को चयनित मण्डल स्तर के लिए किया गया था। इन मॉडलों के साथ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन आर एन गौतम, केपी तिवारी, चेतन आदि ने किया।

Read More »

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

फिरोजाबाद: संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की एक बैठक घर संसार कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी अरूण यादव एवं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पूरी पार्टी जिले में चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी के निर्देश का पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ पालन होगा। 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। बैठक में हाजी साजिद बेग, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मसिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, शफात खान राजू, मुकेश गौड़, छेत्रपाल सिंह यादव, रामशंकर राजौरिया, विजय सिंह बघेल, संत कुमार, चाँद कुरैशी, वकार खलिक, खजांची दिवाकर, अजय यादव, बृजेश यादव, अनिल यादव, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, चंद्रकांत यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

वार्षिकोत्सव में कन्हैया की बिखरी बसंती छटा

हाथरस: संवाददाता। कन्हैयालाल 13 वें प्रभात फेरी वार्षिकोत्सव में अखंड राम चरित मानस पाठ, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजनों में सुरीली धुनों का जादू विखरा रहा और शनिवार को ब्रह्मभोज प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।
कन्हैयालाल की कारी कमरी का जादू पिछले एक सप्ताह से रुई की मंडी स्थित मंदिर श्री ठा.कन्हैयालाल जी महाराज के 13 वें वार्षिकोत्सव में बिखरा रहा। आखंड राम चरित मानस पाठ से आरंभ हुये वार्षिकोत्सव में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वही 15 फरवरी को नगर प्रभात फेरी शोभायात्र में जमकर भक्तिरस का जादू बिखरा। नगर में तोरण द्वारों के अलाव जगह-जगह स्वागत और सत्कार का दौर चला। रुई की मंडी से नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, गुड़िहाई बाजार, चौक सर्राफ, लोहट बाजार आदि से होते मंदिर ठा.श्री कन्हैयालाल जी महाराज पर आकर संपन्न हुई। 16 फरवरी शुक्रवार को भगवान के आलौकिक बसंती छटा श्रृंगार व छप्पन भोग के दर्शन कराये गये।

Read More »