Saturday, June 29, 2024
Breaking News

देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान करना होगाः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना डेस्क। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बख्शी तालाब स्थित एस आर ग्रुप में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी’ पर छात्रों को व्याख्यान दिया। उत्तर प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर कैसे की जा सकती है, जिस पर इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल,सिविल, इलेक्ट्रॉनिक ,कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आयुष, एमबीए विभाग के 500 बच्चों ने उनके द्वारा दिए गए सुझाव को बहुत ध्यान से सुना।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपए थी। वर्ष 2017 में चरणबद्ध तरीके से व्यापार को ईज ऑफ डूइंग बनाकर 25.50 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनाई गई। वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को डॉलर 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है, जो की 82 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री के 15 अगस्त, 2022 के भाषण का संदर्भ लेते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए चरणबाद तरीके से हम सभी को अपना-अपना योगदान करना होगा।

Read More »

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की जांच

कानपुरः संवाददाता। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त ग्रेड-2 विजय प्रताप सिंह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि स्वरूप नगर स्थित मधुराज नर्सिंग होम वाली गली में खाद्य विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स नामक प्रयोगशाला द्वारा खाद्य पदार्थों की मौके पर जाँच की गयी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र व भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित मोबाइल प्रतोगशालाल द्वारा मौके पर जांच की सुविधाओं का लाभ खाद्य कारोबारी व अन्य उपभोक्ता उठा रहें हैं। खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के घरेलू तौर पर जांच के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।

Read More »

ब्रज की होलीः बरसाना में लठमार से पहले बरसेंगे लड्डू

मथुरा: संवाददाता। ब्रज के बरसाना में लठामार होली का अपना एक अद्भुत महत्व है ही, लेकिन लठामार होली से एक दिन पहले श्रीराधारानी के मंदिर में लड्डू होली का खूब जश्न मनाया जाता है। वैसे तो लड्डू खुशी के मौके पर बांटे जाते हैं, लेकिन बरसाना में लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले लोगों पर अबीर गुलाल की तरह लड्डू फेंके जाते हैं। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होता है। रविवार को श्रीजी महल में। लड्डू होली मनाई जायेगी। नंदगांव से पांडा होली का निमंत्रण देने आता है। शाम को मंदिर में सेवायत गोस्वामियों द्वारा समाज गायन होता है। बरसाने के लोगों द्वारा उस पांडा का स्वागत बड़े धूमधाम से कुंटलों लड्डूओं से स्वागत किया जाता है। वहीं नंदगांव का पांडा नाचते गाते लड्डू खाता है।

Read More »

समाधान दिवस में आला अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली। तहसील डलमऊ में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापरक, समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। समस्याओं का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए। उनके सामने बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य विकास और पेंशन से संबंधित मामले आए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने आए हुए लोगों की सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनी।

Read More »

बूथ पर महिला, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएः जिला निर्वाचन अधिकारी

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है और अब जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी में दिख रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं साथ आचार संहिता के नियमों के पालन में कोई ढिलाई न बरती जाए इसके भी निर्देश दिए गए।
इसी दरम्यान आज जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ जनपद में बूथों का निरीक्षण किया। इसके अंतर्गत उन्होंने विकास खंड डलमऊ के प्राथमिक विद्यालय कठगर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रभूषडगंज घोरवारा का निरीक्षण किया।

Read More »

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ प्रतिमा का किया अनावरण

मथुराः संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार लगातार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने हेतु वृहद स्तर पा प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ बालिकाओ के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संबालन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16 मार्च, 2024 को राजीव भवन, मथुरा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान बुद्धि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का अनावरण करने का उद्देश्य लोगों को कन्या भ्रूण हत्या से रोकना, बालिकाओं को समान अधिकार देना एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र द्वारा बताया गया है कि विभाग द्वारा बालिकाओं के संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं चलायी जा रही है जिससे बालिकायें आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Read More »

लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, रिजल्ट 4 जून को

नई दिल्लीः कमल नैन नारंग। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाऐंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, और रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरा चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। इसी तरह तीसरा चरण की वोटिंग 7 मई, चौथा चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण की वोटिंग 1 जून को होगी।

Read More »

होलीः बाजार में बढ रहा ’हर्बल गिफ्ट पैक’ का प्रचलन

मथुरा: संवाददाता। होली ब्रज मं हुड़दंग का पर्याय नहीं है। भले ही प्रचलन में होली का हुडदंग वाक्य खूब चलता है लेकिन ब्रज की होली में हुडदंग नहीं सौहार्द और सौम्यता का समावेस है। बाजार में भी होली को लेकर तरह तरह के प्रयोग होते हैं। ब्रज में लाखों की संख्या में देश विदेश से होली मनाने के लिए लोग आते हैं। बाजार भी इसके लिए पूरी तैयारी करता है। इस बार बाजार में हर्बल गिफ्ट पैक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे वैसे लोग होली की मस्ती में नजर आ रहे हैं। गुलाल, रंग बनाने वाली कंपनियां भी मार्केट में उतरी हुई हैं। मटका गुलाल के मलिक अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया हमारे पास गुलाल की बहुत सारी रेंज उपलब्ध है हमने विभिन्न प्रकार के गिफ्ट पैक बनाए हैं जो आपके बजट के अनुसार आप अपने प्रेमियों एवं मिलने वालों को होली पर उपहार स्वरूप दे सकते हैं उत्तर भारत के अधिकतम जिलों एवं पूरे उत्तर प्रदेश में एक डीलर नेटवर्क तैयार किया गया है जिस पर हमारे सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे हमारा उत्पादों का विशेष आकर्षण एक सिलेंडर है जिससे गुलाल की बौछार की जा सकती है हमारी पूरी उम्मीद है।

Read More »

वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर चाक चौबंद होंगी व्यवस्था

मथुरा: संवाददाता। रंगभरनी एकादशी और होली को लेकर नगर निगम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा गया है। वृन्दावन जोन कार्यालय में नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का एक रुट मैप तैयार किया जाए जिसमें सप्त देवालयों तथा परिक्रमा मार्ग एवं छटीकरा तथा मथुरा वृन्दावन मार्ग से प्रवेश करने वाले पोइन्टों को चिन्हित करते हुये प्रत्येक पोइन्ट पर एक प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए ड्यूटी लगाई जाए। प्रभारी अधिकारी संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पेयजल, सफाई आदि की व्यवस्था तीर्थ यात्रियों, परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ मुहिया कराया जाएं। रंगभरनी एकादशी एवं होली को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम के वृन्दावन जोनल कार्यालय में एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जा रहा है। रंगभरनी एकादशी पर परिक्रमा मार्ग में चार स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं, परिक्रमाथियो को गुलाल वितरण की व्यवस्था की जाए। सौ फुटा रोड के सामने वृन्दावन मथुरा मार्ग पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं को निशुल्क पेठा, संतरा, बेर व पानी बोतल एवं गुलाल वितरण का कार्य किया जाना है।

Read More »

लोकसभा चुनाव-2024 तारीखों का हुआ ऐलान, 19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 जून को आऐंगे नतीजे

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत की घोषणा करते हुए आज कहा कि 543 लोकसभा सीटों के लिए 2024 का आम चुनाव सात चरणों में होगा जो 19 अप्रैल से शुरू होगा और 1 जून तक चलेगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होने वाला है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाती है।
चार राज्यों सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव होंगे। जम्मू और कश्मीर, जो 2018 से राष्ट्रपति शासन के अधीन है, आयोग की सूची में नहीं था। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में 26 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे। सीईसी ने तारीखों की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के प्रसार पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को जिम्मेदार सोशल मीडिया व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए। बढ़ाने से पहले इनको सत्यापित करें।

Read More »