Sunday, May 12, 2024
Breaking News

संघ की शाखा निर्माणशालाः धर्मेद्र जी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के तत्वाधान में शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवक बड़े ही अनुशासित ढंग में पूरे मैदान में जोश व उल्लास के साथ नजर आए।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नित्य प्रतिदिन शाखा के दौरान सीखे गए शारीरिक कार्यक्रमों को बड़ा ही रोमांचिक एवं साहसिक प्रदर्शन किया। इस अवसर पद विन्यास, दंड, नियुद्ध, दंड नियुद्ध, समता, सामूहिक समता, घोष, खेल आदि का प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। सामूहिक योग स्थिति सभी स्वयंसेवक बंधु एक साथ योग निद्रा में एक-एक स्टेप कम से कदम मिलाकर करते हुए लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। योग क्रिया भी दो प्रकार से कराई गई। सर्वप्रथम अंकों के आधार पर और उसके पश्चात एक आज्ञा पर सभी स्वयंसेवक बहुत ही सुंदर तरीके से सहभागिता कर रहे थे। वहीं समता में सामूहिक एकजुटता देखते ही बन रही थी। सभी के हाथ-पाव एक साथ एक ही दिशा में नजर आए।

Read More »

भाजपा तीसरी बार विजय रथ जीत की ओर अग्रसरः उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। यादव समाज की एक बैठक भानु प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में गॉव इटाहरी में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा की विचारधारा और मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जसराना विधानसभा क्षेत्र के गॉव इटाहरी के सैकड़ों यादव समाज के लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ने गॉव इटाहरी में शालू यादव, मोनू यादव, बॉबी यादव के नेतृत्व में यादव समाज के लोगों को भाजपा में शामिल होने पर पार्टी की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में यादव समाज और सपा के नेता बूथ स्तर के सैकड़ों सदस्यों ने मोदी सरकार की नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं और भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों में अपनी नीतियों के केंद्र में गरीबों व किसानों को रखा है। किसानों को समय पर किसान सम्मान निधि व आधुनिक हाइवे का निर्माण, बिजली की उपलब्धता व मजबूत कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की सभी सीटें भाजपा को देकर इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

Read More »

हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोहिया नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने की शपथ दिलाई।
ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोहिया नगर में मतदाताओं से बात-चीत कर उन्हें मतदान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।

Read More »

बुद्ध जयंती के अध्यक्ष बने गुरूचरण व महासचिव धर्वेद्र

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रत्नपुंज बुद्ध बिहार नगला मिर्जा बड़ा पर बुद्ध जयंती 2024 के अध्यक्ष व महासचिव पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष गुरुचरण गौतम तथा महासचिव धर्वेद्र बौद्ध को चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष केपी सिंह बौद्ध, निरीक्षक मुंशीलाल बौद्व को बनाया गया। सभी नवागत पदाधिकारियों का माला पहलाकर स्वागत किया।

Read More »

रोजगार छिनने से आशंकित निषाद समाज ने यमुना पर किया विरोध प्रदर्शन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। रोजगार छिनने की आशंका से निषाद समाज आशंकित है। अभी यमुना में गरुण क्रूज का संचालन विधवतरूप से शुरू नहीं हुआ है लेकिन निषाद समाज को इस बात की चिंता है कि अगर ऐसा होता है तो उनके रोजगार पर चोट होगी, जोकि पहले से ही कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसे लेकर नाविक एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। नाविकों ने अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी रोजी रोटी को लेकर चिंता जताई है। आक्रोशित नाविकों का कहना है कि अगर जुगल घाट से केसी घाट तक क्रूज चलाया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा। यहां बताते चलें कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत वर्ष दिल्ली की अयोध्या क्रुजलाइंस प्राइवेट लिमिटेड से क्रूज संचालन का एमओयू साइन किया था। जिसके तहत मथुरा के विश्राम घाट से क्रूज को शुरू कर वृंदावन और गोकुल तक तीर्थ यात्रियों को घाटों पर घुमाया जायेगा।

Read More »

पत्रकारिता के सिद्धहस्त मुकुट बिहारी लाल नवरत्न को याद कर दी श्रद्धाँजलि

♦ 24वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश के तमाम संगठनों एवं पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धाँजलि
लखनऊ: जन सामना ब्यूरो। ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मुकुट बिहारी लाल नवरत्न जी की 24वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर प्रदेश के तमाम संगठनों एवं पत्रकार बंधुओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद कर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
आल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन के वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे अशोक कुमार नवरत्न जी ने अपने पिता जी को श्रद्धाँजलि देते हुए कहा कि पिता जी के अधूरे सपने को पूरा करने हेतु मैं सदैव संकल्पबद्ध हूं और हमारा संगठन भी छोटे एवं मझोले अखबारों की समस्याओं के प्रति गम्भीर रहता है एवं अग्रणी भूमिका में हैं।
यह भी बताया कि संगठन के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वर्गीय हरभजन सिंह जी ने इस संगठन का निर्माण इसी उद्देश्य से किया था ताकि छोटे और मझोले अखबार मालिकों की दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन किया जा सके।

Read More »

नगर निगम की टीम ने हटाया अवैध कब्जा

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्रअंतर्गत बीएसए रोड पर प्रोफेसर कॉलोनी के स्थानीय निवासियों के द्वारा केशव वाटिका के निकास के पास निजी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के स्वामी के द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर सीढ़ियां बनाकर सार्वजनिक मार्ग को सकरा करने एवं अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की गई थी। जिस पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए नगर निगम की टीम के द्वारा उक्त मार्ग पर निर्मित अवैध सीढ़ियों को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया और रास्ते को कब्जा मुक्त कराया गया।

Read More »

वीकेंड पर बढ़ रहा श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव

मथुरा। धर्म नगरी वृंदावन में गर्मी और छुट्टियों के आते ही श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को अवकाश के चलते धर्म नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की पांच सौ मीटर लंबी कतार लग गई। बांकेबिहारी मार्ग पर जबर्दस्त भीड़ के दबाव के बीच मिनटों का रास्ता घटों में तय किया। धक्के खाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी लाल के दर्शन किए। पट खुलने से करीब डेढ़ घंटे पहले से ही मंदिर की गलियां, बांकेबिहारी बाजार श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। बांकेबिहारी बाजार से लेकर मंदिर के द्वार तक पांव रखने की जगह नहीं रही।

Read More »

बीती रात चोरी के आरोप में युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

ऊंचाहार, रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। आज पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना ऊंचाहार पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त ज्ञानेन्द्र उर्फ भुल्ले पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम बीकरगढ़ थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को 01 अदद चोरी के लैपटॉप के साथ थाना क्षेत्र के गंगेहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
बताते चलें कि मामला कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के अंतर्गत बीकरगढ़ चौराहा स्थित मोबाइल शॉप में कुछ महीने पहले हुई चोरी से जुड़ा है। जिसमें दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की सूचना दी थी और मामला पंजीकृत हुआ था।

Read More »

इसेन्सियल सर्विसेज से जुड़े कर्मचारियों को मतदान सम्बन्धी दिये गये निर्देश

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में इसेन्सियल सर्विसेज से जुड़े कर्मचारियों (मतदाताओं) को डाक मत पत्र की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एम0 डी0 केस्को सैमुअल पॉल, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, के0 डी0 ए0 सचिव शत्रोहन वैश्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसेन्सियल सर्विसेज व निर्वाचन की ड्यूटी में लगे कर्मचारी जो 13 मई, 2024 को मतदान दिवस के दिन अपने बूथ पर मतदान नहीं कर सकते हैं, उनके लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि उ0 प्र0 में इसेन्सियल सर्विसेज में 12 सेवायें सम्मिलित की गयी है, जिसमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (इमरजेन्सी/एम्बूलेन्स सर्विसेज), डाक विभाग, यातायात विभाग, रेलवे, विद्युत विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, मेट्रो, दूरदर्शन, आल इण्डिया रेडियो, बी0 एस0 एन0 एल0, मतदान दिवस कवरेज के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी शामिल हैं।

Read More »