Sunday, September 22, 2024
Breaking News

बरसात के मौसम मे होने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

सिकंदरा, कानपुर देहात । मदरसा निजामियां पब्लिक हाई स्कूल सिकंदरा में स्वास्थ्य जागरूकता संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ ने लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियां उसके बचाव एवं घरेलू उपचार संबंधित जानकारियां दी। बरसात में आमतौर पर नजर आने वाली बीमारियों में शामिल स्किन एलर्जी, डेंगू बुखार, मलेरिया और फ्लू इन्फेक्शन आदि बीमारियां होने से लोगों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। इन समस्याओं से उभरना बहुत ज्यादा कठिन है समस्याएं स्वास्थ्य को लंबे समय तक और गंभीर रूप से प्रभावित कर देती हैं। यह जानकारी एमएनपी ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद मारूफ अभिभावक बैठक में दी।

Read More »

कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण

कानपुर देहात । जिले में बाढ़ की सम्भावनाओं का आंकलन करने हेतु अधिकारियों द्वारा निरन्तर तटीय क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता ने भी कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया और इस बात को सुनिश्चित किया कि भविष्य में यहां पर बाढ़ की सम्भावनायें कितनी बन रही हैं। इस सम्भावना के चलते उन्होंने उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता यमुना नदी के किनारे स्थित गांव दौलतपुर भी गये जहां उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर यहां की स्थितियों के बारे में जायजा लिया।

Read More »

वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने शिक्षकों के इनकम टैक्स को लेकर सीए को लिखा पत्र

कानपुर देहात। सरकारी कर्मचारियों के लिए इनकम टैक्स दाखिल करना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। यदि उसमें जरा सी भी भूल होती है तो उन्हें इनकम टैक्स विभाग नोटिस जारी कर देता है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुछ खामियों का अवलोकन किया है जिसके बाद उन्होंने लेखा कार्यालय को उन्हें सही करने के लिए शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्रों का संज्ञान लेते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के सीए विवेक त्रिपाठी को पत्र लिखा है जिससे शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उन्होंने सीए को निर्देशित किया है कि वे 14 जुलाई 2023 से 24 जुलाई 2023 तक प्रत्येक कार्य दिवस में स्वयं या अपने प्रतिनिधि को भेजकर शिक्षकों की आयकर संबंधी समस्याओं का निराकरण करें ताकि शिक्षक निर्धारित समय सीमा 31 जुलाई 2023 तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकें।
आईटीआर दाखिल करते समय बरतें सावधानी-
यदि आप आयकर दाता हैं और आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे हैं तो पूरे वित्त वर्ष में कुल अर्जित आय, ब्याज और निवेश से हुए लाभ के आंकड़ों का मिलान जरूरी दस्तावेजों से अवश्य कर लें। इसके लिए फॉर्म 16, 26एएस और वार्षिक सूचना रिपोर्ट (एआईएस) की आवश्यकता पड़ेगी। दोनों ही दस्तावेज आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Read More »

रोक के बावजूद किया जा रहा है मछलियों का शिकार

जन सामना ब्यूरो, फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के थाना क्षेत्र यमुना तट के नजदीक का क्षेत्र है जहां से यमुना की जलधारा प्रवाहित होती है इन दिनों भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर भी बढ़ा हुआ वही सरकार द्वारा मछली के शिकार करने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। सरकार के आदेश का पालन जिले के कई थानों में नही हो रहा जिसमें ललौली और किशनपुर थाना क्षेत्र में मछली का शिकार खुलेआम हो रहा है।
शासन प्रशासन की मिलीभगत कहें या उनकी आंख में धूल झोंक कुछ शिकारी दिन-रात शिकार कर रात के अंधेरे में मछली को गैर जनपदों में बेचते हैं। वही इस मामले अधिकारी बचते नजर आए मामला मिलीभगत का है या गैर जिम्मेदाराना का यह तो अब बाद में ही पता चलेगा।

Read More »

फैली डायरिया, गाँव मे पसरा सन्नाटा, नहीं पहुच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीमें

धाता/फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता के उरई गाँव मे फैले डायरिया ने ब्यापक रूप से पाँव पसार लिया है। हालात यह है कि धाता प्रभारी डाक्टर ग्राम प्रधान से फोन पर हालचाल लेने की बात कह रहें है। मौके पर कोई भी टीम गाँव का रूख नही कर रही है वह जब प्रभारी डाक्टर से फोन पर बात की गई तो पहले उन्होंने इमरजेंसी मे होने की बात बताई। लेकिन जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि हम तो यही आपके अस्पताल मे आये हुये है तो बताया कि अभी मै थोडी देर पहले निकल आया हूं। मेरे बच्चें की तबियत खराब है।

Read More »

जलस्तर बढ़ा तो असहट गांव में बाढ़ का खतरा

किशनपुर/फतेहपुर। यमुना का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे भले ही दिख रहा है लेकिन जिस हिसाब से दिल्ली में यमुना का बाढ़ का पानी समझ में आ रहा है। उसी स्तर से अगर यमुना का जलस्तर बढ़ा तो किशनपुर क्षेत्र के यमुना के किनारे और निचले गाँवो में रहने वाले कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
आपको बताते चलें कि किशनपुर और दादो के बीच बन रहे पक्के पुल के कारण तुर्की नाले से पक्केपुल तक काफी ऊंची सड़क बन गई है और दोनों तरफ मिट्टी कटान की रोक के लिए पत्थर भी लगा दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर महावतपुर असहट को जाने वाले संपर्क मार्ग में अभी मिट्टी पुराई का ही काम चल रहा है जिससे की वह मार्ग अभी पूर्ण रुप से तैयार नहीं हो सका।

Read More »

विद्यालय के मार्ग में गंदगी से बच्चों का विद्यालय जाना हुआ दूभर

कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकास खंड के ग्राम गोगुमऊ के मजरा कुटी में ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के रास्ते में कूड़ा व गोबर डालने के कारण बरसात के पानी से गंदगी इस तरह से फैली हुई है कि नौनिहालों को विद्यालय में पहुँचना नामुमकिन हो गया है। जैसे-तैसे कुछ बच्चे स्कूल जाते हैं तो कभी कुछ बच्चे वहीं पर फिसल कर गिर जाते हैं तो वह वहीं से घर वापिस चले जाते हैं। बीमारियां फैलने की भी आशंका है जबकि सरकार द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। क्या यह अभियान महज कागजों में ही चलता है यह एक सवाल बना हुआ है। गाँव के अशर्फी, मौसम, राजू, गुड्डू, नंद किशोर, राज कुमार, सुनील, बाबाजी, मोनू, विनोद, रामलखन, नरेश आदि के द्वारा गोबर और गंदगी रास्ते में डाली जाती है।
प्रधानाध्यापक द्वारा ग्राम प्रधान, पंचायत सेक्रेट्री, एडीओ पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी सरवनखेड़ा को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ग्राम प्रधान सोहन कुमार का कहना है कि मेरे द्वारा ब्लॉक में कई बार कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई, अंत में कुछ जागरूक ग्रामीणों द्वारा आज तहसील दिवस में भी अपर जिला अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Read More »

मैथा में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी शिकायतें

मैथा, कानपुर देहात‌ । शनिवार को मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मे आई हुई शिकायतों को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार व तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ने सुना। कुल 63 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 35 विद्युत विभाग की 02 पुलिस की 08 खण्ड विकास की 17 पीडब्ल्यूडी की 0 1 शिकायते आई। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने मौजूद अधिकारियों से आई हुई शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण की बात कही।

Read More »

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर। जनपद के थाना धाता के ग्राम सिहारी पट्टी हाल मुकाम पता ग्राम हिनौता थाना महेवा घाट जनपत कौशांबी की निवासी आशा देवी पत्नी अशोक कुमार पुत्री बच्चा लाल ने फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक के यहां एक तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उसके पति अशोक कुमार पुत्र हरिमोहन निवासी ग्राम बिहारी पट्टी थाना धाता जनपद फतेहपुर के है। जहां उक्त के द्वारा पीड़ित महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया है तथा कोई भी खर्च एवं दवा इलाज तथा भरण पोषण के लिए पैसा नहीं दे रहा है। जिससे पीड़ित महिला ने न्यायालय प्रधान पारिवारिक न्यायालय कौशांबी में इजरा वाद संख्या 34/2020 धारा 128 द0प्र0सं0 थाना महेवा घाट जनपद कौशांबी योजित किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय से उपरोक्त बकाएदार के विरुद्ध गैर जमानती वारंट व वसूली अधिपत्र पूर्व में कई बार आदेशित निर्गत किया जा चुका है।
पीड़ित महिला के अनुसार न्यायालय के द्वारा आदेश निर्गत किए जाने के बाद भी थाना धाता की पुलिस के द्वारा कोई तामीला न ही कराया गया और न ही न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया और न तो न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश वापस संबंधित न्यायालय प्रेषित की गई जो न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है।

Read More »

महिला शक्ति ने तिलक इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति पदाधिकारियों द्वारा तिलक इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शुक्रवार को महिला शक्ति पदाधिकारियों ने तिलक इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुलमोहर, अमरूद, कनेर, सदा बहार, चाँदनी, गुड़हल आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला शक्ति द्वारा लगभग 100 पौधे रोपे गये। इस अवसर अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। वृक्ष ही जमीन के नीचे जलस्तर को बैलेंस रखते है। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल व वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि आज तिलक इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुलमोहर, अमरूद, कनेर, सदाबहार, चाँदनी, गुड़हल आदि के पौधे लगाये है।

Read More »