Monday, July 1, 2024
Breaking News

पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता डैंपियर नगर स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचे और पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचना पुंज थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। महानगर महामंत्री राजू यादव ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

Read More »

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की सभी कार्यकारिणी भंग

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कानूनी लडाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने संगठन को नए शिरे से व्यवस्थित करने और कर्मठ लोगों को दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है जिससे इस लडाई को संगठित तरीके से और निर्णायक रूप से लडा जा सके। न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने बताया कि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तत्काल प्रभाव से भी कार्यकारणीयों को भंग किए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय, प्रदेश व जनपदीय स्तर की समस्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए ओर सक्रिय लोगों को दायित्व दिए जाएंगे। नई कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएंगी। कार्यकारिणी को व्यवस्थित करने का फैसला लिया गया है।

Read More »

जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा, 48600 रुपये बरामद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर पुलिस ने दुकान के अंदर जुआ खेलने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश पत्ता व 48600 रुपये बरामद किये हैं। पकड़े गये सभी जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जुआरियों, सटोरियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार शाम सवा छह बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर भूरा उर्फ विकाश की दुकान अल्का पेट्रोल पम्प के पास नाले के किनारे शीशे की बंद दुकान में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दुकान के अंदर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ से 41330 रुपये और जामा तलाशी में 7270 रुपये बरामद किये। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ 13 जी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

महापौर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं पार्षदों संग रखी निर्माण कार्य की नींव

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के संग तीन वार्डो में लगभग दो करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
रविवार को नगर निगम क्षेत्र में महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रिय पार्षदों एवं भाजपा नेताओं के संग एन कैप योजना के अंतर्गत वार्ड नं. 34 में लगभग 84 लाख 56 हजार रू. की धनराशि से महादेव नगर की पुलिया बंबा पटरी से ठार पूठा पुलिया तक आरसीसी नाली निर्माण,सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य एवं पैरापिट ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं. 45 नगला विष्णु में 44 लाख 43 हजार रू. की धनराशि से आनंद बिहार में बबलू की फैक्ट्री से संजू केमिकल तक, प्रशांत उपाध्याय से भगवानदास एवं बबलू से कैलाश गोस्वामी होते हुए राकेश तक नाली मरम्मत एवं सीसी द्वारा सड़क सुधार कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »

फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई दी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
कक्षा 11 के छात्रों ने 12 वीं के छात्रों को भावभीन विदाई दी। छात्रों ने अपने सीनियर के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें सीनियर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। वहीं जूनियर छात्रों ने फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। विद्यालय विद्यार्थियों की मधुर आवाजों की हंसी-मजाक से गूंज रहा था। कक्षा 12 के शिवम गौतम, विशाल यादव और उत्कर्ष शर्मा ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और उनके सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अनेक विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार उपाधियाँ प्रदान की गईं।

Read More »

काशी से काबा तक खोदो भोले बाबा निकलेंगे……

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। वरिष्ठ समाज सेविका स्व. सरोज सिंह निडर की पुण्यतिथि पर साहित्य सरोज सेवा संस्थान द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं को काव्य रस में सराबोर कर दिया।
काव्य पाठ का शुभारंभ पानीपत हरियाणा से पादरी कवियत्री डॉक्टर सोनिया सनम के द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं हरिओम आचार्य ने कवियों की रचनाओं को साराहा और सरोज सिंह निडर के जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया। बलिया से पधारे भोजपुरी भूषण डॉक्टर नंद जी नंदा ने कहा अद्भुत क्षमता इस मातृभूमि मां में भरी, कण कण को ऊर्जा वान बना देती है, प्यार संस्कार दे पढ़ा ममता का पाठ, विश्व में अलग-अलग पहचान बना देती है। कानपुर से आए कवि राधेश्याम मिश्र ने काव्य पाठ करते हुए कहा, जिसका लक्ष्य बड़ा होता है आगे वही खड़ा होता है। उज्जैन मध्य प्रदेश से पधारे कवि नरेंद्र सिंह अकेला ने कुछ यूं कहा सुनो राधा हमारे प्रेम का परिणाम आएगा, मुझे जब भी पुकारोगी तुम्हारा श्याम आएगा।

Read More »

बाइक टैंकर की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना राजावली क्षेत्र नदिया पुल के पास बाइक टैंकर की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चलें कि थाना राजावली क्षेत्र के नदी की पुलिया के समीप मोहल्ला कच्चा टूंडला मंदिर वाली गली निवासी 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र दुर्गा प्रसाद 53 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पुत्र दीपचंद अपनी बाइक संख्या यूपी 83 एन 2290 रामगढ़ से दावत खाकर लौट रहे थे। उसी दौरान कैंटर संख्या यूपी 83 टी 1417 ने नदी के समीप बाइक सवारों को रोंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

खेकड़ा नगरपालिका को मिला जीरो वेस्ट इवेंट का सर्टिफिकेट

बागपत। खेकड़ा नगरपालिका परिषद को शासन से एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त एवं शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम के सफल संचालन के तहत जीरो वेस्ट इवेंट सर्टीफिकेट मिला है। पालिका सर्टीफिकेट पाने वाले प्रदेश की चौथी नगरपालिका बन गई है। इससे कस्बावासियों में हर्ष है।
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में 13 दिसंबर 2023 को जागृति दिवस को जीरो वेस्ट इवेंट की तर्ज पर मनाया गया था। ग्रीन अर्थ कंपनी ने कस्बे के मार्गाे का निरीक्षण कर पालिका जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम में बेहतर माना। पालिका को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त और शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने को शहरी विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने सर्टीफिकेट प्रदान किया। नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा ने बताया कि नगर पालिका परिषद खेकड़ा यह सम्मानित सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश में चौथी निकाय बन गई है।

Read More »

आखिरी सांसों तक लड़ेंगे मदारिसे अरबिया के वजूद की लड़ाई: मदारिस एसोसिएशन

कानपुर, संवाददाता। मदरसा सिद्‌दीकिया निस्वां स्कूल, पटकापुर कानपुर में मदरसों से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर मदारिसे अरबिया की तीनों संगठनों की संयुक्त डॉ0 रशीद अनवर सिद्दीकी जनरल सेक्रेटरी मैनेजर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन सगीर हबीबी ने किया स मीटिंग में कोर्ट में पैरवी, मदरसों के विरुद्ध उच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिका व मदरसों में शिक्षा को बेहतर बनाये जाने पर विचार किया गया। कहा गया कि हाई कोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ बेन्च में अन्शुमान सिंह द्वारा दाखिल याचिका में उठाये गये सवालों पर सरकारी वकील मदरसा बोर्ड और मदरसा संस्थानों के वकीलों द्वारा मजबूत दलील के साथ की गई बहस द्वारा न्यायालय को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। कोर्ट ने फेसला सुरक्षित कर लिया है। हमें आशा है कि मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 बहाल रहेगा।

Read More »

भाजपाइयों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

खेकड़ा, बागपत। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके आदर्शों ने पर चलने का आहवान किया।
रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपाईयों ने श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और स्वदेश जैसी पत्र-पत्रिकाए प्रारम्भ करने वाले पंडित दीनदयाल ने सबसे पहले देश की अवधारणा को कायम किया। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना वे उत्तर प्रदेश के महासचिव बने। देश के लिए उनके कार्याे को सदैव याद किया जाएगा।

Read More »