Tuesday, July 2, 2024
Breaking News

प्रभु श्री राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों ने दी बधाइयां

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। अयोध्या धाम के नव्य दिव्य प्रभु श्री राम मंदिर में जैसे ही प्रभु श्री राम लला के विग्रह से आंखों से पट्टी हटी उनके दिव्य भव्य अलौकिक रूप को देखते ही लाईव प्रसारण देख रहे रामभक्त खुशी से नाचते गाते हुए झूमने लगे। रामभक्तों ने शंखनाद कर, घंटे घड़ियाल, मजीरा, चिमटा और अन्य वाद्य यन्त्र बजाते हुए श्री राम के गगनभेदी उदघोष कर स्वागत किया।
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को महानगर में जगह जगह आतिशबाजी की गई और रामभभक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे लगाकर हलुवा, पूड़ी सब्जी, मिष्ठान और फलों आदि का प्रसादी के रुप में वितरण किया गया। जगह जगह शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। मंदिरों में दीपदान किया गया, आराध्य की आरती उतारी गई और भजन संध्या का अयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, हवन, सामूहिक आरती, भजन, राम संकीर्तन के आयोजन किए गए। सामूहिक दीपदान किया गया।

Read More »

एनटीपीसी के गोपाल पार्क में श्री राधाकृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन पूरा देश राममय दिख रहा है,ऐसे शुभ दिन व मुहूर्त में एनटीपीसी ऊँचाहार के आवासीय परिसर के गोपाल पार्क में भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की आधारशिला रखी गई।
एनटीपीसी मन्दिर समिति के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में यह मंदिर टीनशेड के अंदर है। विगत कई वर्षों से टीन शेड के नीचे विराजमान भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के लिए आज एक सुंदर और भव्य भवन बनाने के लिए एनटीपीसी की मंदिर समिति ने श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने नींव की पहली ईंट रखी। परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा ने कहा कि हर वर्ष की जन्माष्टमी को यहां परिसर के भक्तों का उत्साह देखने को मिलता है, इसलिए गोपाल पार्क में टीन शेड के नीचे विराजमान भगवान श्री कृष्ण के मंदिर के निर्माण की नींव आज से रखी गई है और जल्द ही मंदिर बनकर तैयार होगा,इससे लोगों की आस्था भी बढ़ेगी।
एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रचलन एवं अनुरक्षण आलोक त्रिपाठी ने भी विधिविधान से मंदिर की भूमि का पूजन किया। मंदिर के मुख्य सचिव आलेख सिन्हा, सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने भी आधारशिला की नींव में एक-एक ईंट जोड़ी।

Read More »

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर के मंदिरों में मंगल आरती

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। अयोध्या के नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज पूरे देश में उल्लास का माहौल है। खासकर उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर, नगर व गांवों की गलियां जगमग हो रही हैं। मंदिरों में भजन कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता व नगर पंचायतों के क्षेत्र में धार्मिक आयोजन काफी हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
आज 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी और उल्लास का नजारा रायबरेली जिले ऊंचाहार नगर में भी देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार ममता जायसवाल के द्वारा भी नगर के लोगों से घर व मंदिर सजाने की अपील की गई। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) बताया कि आज 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन नगर के अलीगंज में स्थापित आदि शक्ति धाम व महादेवन मंदिर पर सुबह 10 बजे से ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। साथ ही अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Read More »

देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है…अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्य देखने का अवसर मिला है। श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए।
राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है, समूचा समाज उल्लास के साथ खुशियां मना रहा है।
राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श हैं। वे सत्यनिष्ठा के प्रतीक, सदाचरण और आदर्श पुरुष के साकार रूप मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम जन्मस्थान मंदिर निर्माण के हर्षाेल्लास के साथ हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए। कर्तव्यपथ पर प्रतिबद्ध श्रीराम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सबके थे और सबको साथ लेकर चलते थे। सबका विश्वास अर्जित करने के लिये अपने सुखों का भी त्याग कर देते थे।

Read More »

राम पधारे हैं

सखी रे गाओ मंगल गीत, अवध में राम पधारे हैं।
पांच सौ साल गए बीत, अयोध्या राम पधारे हैं।
सजाए तरकस में सब तीर, धनुष ले राम पधारे हैं।
सजी हैं गली और चौबार, अवध में रघुनंदन पधारे हैं।
बज रहे घंटा और घड़ियाल, पवनसुत प्रभु पधारे हैं।
सजे हैं रथ संग घोड़े आज, कौशल्या नंदन आए हैं।
बनाओ पूजा का प्रसाद, सियावर राम पधारे हैं।

Read More »

राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

कानपुर देहात: जन सामना संवाददाता। जनपद के तहसील सिकंदरा क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत सिकंदरा में मुगल रोड पर स्थित पक्का तालाब पर नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपरान्त राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदरा सीमा पाल, अधिशाषी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए झाड़ू लगाई।

Read More »

सुहागनगरी में रामायण के पात्रों के दर्शन को उमड़ा रामभक्तों का सैलाब

♦ रामेण दर्शन यात्रा में जेसीबी से बरसाए गए फूल
♦ जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर
♦ रामभक्तों ने भगवान श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी 
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में सोमवार को होने वाली श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुहागनगरी में रामेण दर्शन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल रामायण के स्वरूपों के दर्शन करने को समूची सुहाग नगरी उमड़ पड़ी। जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं नगर निगम द्वारा प्रभु श्रीराम के आगमन पर बहुत ही सुंदर सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
रविवार दोपहर 12 बजे रामेण दर्शन यात्रा गांधी पार्क चौराहा से शुरू हुई, जो सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फ खाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंची। जहां पर प्रभु श्री राम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न समेत रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस यात्रा में 100 से अधिक दिव्यांगजन ट्राई साइकिल लेकर के राम नाम का भजन गाते हुए शामिल हुए। उसके पीछे स्वयसंवेक मार्ग में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। उनके पीछे प्रभु श्रीराम की वानर सेना के साथ रामायण के सभी पात्र चल रहे थे। सबसे आखिरी में रामभक्त की टोली चल रही थी। वहीं यात्रा के मार्ग में जगह-जगह जेसीबी से स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की गई।

Read More »

कैला देवी मंदिर पर 11 हजार दीपकों से सजाई जायेगी दीपमालिका

♦ अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सुहागनगरी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रातः 11 बजे घंटाघर स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर पर सीताराम का श्रंगार, शंखनाद व सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा। वहीं कैला देवी मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला, रंगोली सजाई जायेगी। साथ ही सांय पांच बजे 11 हजार दीपकों से दीपमालिका सजाई जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। उसके महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं अग्रोहा विकास समिति द्वारा सांय पांच बजे घंटाघर स्थित श्रीराम चंद्र मंदिर पर दीपमालिका सजाई जायेगी।

Read More »

राम-सीता चित्रकारी के कंगनों की दूसरी खेप अयोध्या के लिए हुई रवाना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, उद्योगपति आनन्द अग्रवाल, नानक चंद्र अग्रवाल व हेमन्त उर्फ बल्लू ने राम-सीता चित्रकारी उकेरे हुए कांच के कंगने की दूसरी खेप रविवार को जिला मुख्यालय से झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जो कि देर रात्रि तक अयोध्या पहुंच जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहर के चूडी व्यवसायियों विशेषकर आनन्द अग्रवाल व नानक चन्द्र अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होने शहर के कांच कलाकृतियों के कारीगरों की कला को विश्व पटल पर पहचान कराने का अवसर प्रदान किया है। जिनके द्वारा बिना जोड़ लगाए कंगनों की डिजायन पर राम-सीता के चित्र उकेरे कंगनो के दस हजार बॉक्स पहले भिजवाए थे, जिसे अयोध्यावासियों ने खूब सराहा है और उनकी विशेष मांग पर आज फिर से जनपद से दूसरी कंगनों की खेप रवाना की जा रही है।

Read More »

एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार पलटी, बड़ा हादसा टला

♦ चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, आईं मामूली चोटें
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गये।
नोयडा से अयोध्या जा रही कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि दूसरी साइड में कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा होते ही घायलों की चीख पुकार सुन कर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना नसीरपुर पुलिस और एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में लगी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवा कर पीली पट्टी के पास खड़ा करा दिया। हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत 54.900 माइल स्टोन पर हुआ।

Read More »