Monday, October 7, 2024
Breaking News

खाता न बही नगरपंचायत ई ओ जो करे वो सहीखाता न बही नगरपंचायत ई ओ जो करे वो सही

बछरावां, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के निजाम योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी सभी नेताओं का मुद्दा सिर्फ प्रदेश की अफसरशाही व नौकरशाही की रग-रग में बह रहे भ्र्ष्टाचार रूपी खून का खात्मा व जंगलराज से आमजनमानस को मुक्ति दिलाना था। वह अपनी कोशिश में कामयाब भी हुए और प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली। लेकिन जनता की कसौटी पर खरे नही उतर पा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने सिर्फ दुल्हन बदली है डोली व कहार नही। अगर वास्तव मे भ्रष्टचार को समाप्त करना है तो दुल्हन के साथ -साथ डोली व कहार भी बदलने होंगे। विदित हो कि मनमोहन सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार को खत्म करने का अस्त्र सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आमजनमानस को उपलब्ध कराया था। जिसका इस्तेमाल कर कई लोगो ने भृष्टाचार की पोल खोलते हुए कई भष्ट्राचार चारियो को बेनकाब किया था। वर्तमान समय में अफसर व नौकर शाही ने जनता के इस अधिकार को भी बौना बना दिया है। बिशुनपुर निवासी समाजसेवी जयसिंह ने कस्बे की जनता की समस्याओं को दृष्टिगत करते हुए व नगरपंचयत कार्यालय में ब्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए 11-10-2017 को 04 बिंदुओं में एवम 25-10-2017 को 03 बिंदुओं में विकासकार्यो से सम्बंधित सूचनाएं मांगी गई थी। लेकिन समयावधि बीत जाने के बावजूद भी कार्यालय द्वारा वांछित सूचनाएं उपलब्ध नही कराई गई। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी पवनकिशोर मौर्या द्वारा आश्वाशन दिया गया कि समयावधि में सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Read More »

सरकारी ट्रामा सेन्टर में ओटी का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकारी ट्रामा सेन्टर को बने लगभग कई वर्ष हो गये। आज तक इस में केवल आपातकाल विभाग की सेवाये दी जा रही थी। लेकिन सीएमएस के प्रयास से आज पहली वार ओटी चालू करने के साथ -साथ तीन आपरेशन किये गये। ट्रामा सेन्टर में आपरेशन का आज से क्रम चालू किया गया।
जिला अस्पताल में सपा शासन में सरकारी ट्रामा सेन्टर की स्थापना की गयी थी। उसके बाद उसको चालू किया गया, लेकिन ट्रामा सेन्टर में आपातकालीन सेवा ही लोगो को मिलती थी। जब से डा0 आर0के 0 पाण्डे का सीएमएस का चार्ज मिला उसके बाद ट्रामा सेन्टर को बदलने का काफी प्रयास किया गया। कुछ समय पूर्व अल्ट्रा साउण्ड मशीन चालू करने के बाद मरीजों को सुविधा देना शुरू किया, शनिवार को सुबह विगत काफी दिनों से ओटी चालने का प्रयास किया जा रहा था। वह प्रयास तीन सफल आपरेशन करने के बाद चालू किया गया। पहले दि नही स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी में तैनात शशि पत्नी भोले निवासी करहल मैनपुरी के पित में पथरी होने पर सफल आपरेशन किया गया। वही दूसरा आपरेशन थाना नगला खंगर के गांव भदान निवासी रघुराजसिंह की पुत्र लक्ष्मी, शिकोहाबाद के शम्भू नगर निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री कु0 खुश्बू के आंचल में गाठ पडने पर उसका आपरेशन कर गांठ का बाल निकाला गया। आपरेशन के दौरान डा0 पी0के0 गुप्ता , डा0 आलोक कुमार के साथ उसकी सहयोगी टीम रही। सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने बताया कि अस्पताल का सौन्दर्यीकरण के साथ विकास भी किया जा रहा है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मी की मौतः परिजनों ने किया हंगामा

कानपुरः अर्पण कश्यप। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी की परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि इसके बाद फैक्ट्री वालों ने खुद उसके शव को घर वालों को तक पहुंचाने का प्रयास किया वहीं कुछ लोगों ने बताया कि फैक्ट्री वाले खुद बर्रा 4 के पास एक अस्पताल में भर्ती करवाने का प्रयास करने आये और उसी दौरान मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए और हंगामा काटा। पुलिस को इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए कई बार लाठियां पटकनी पड़ी। इसके बाद तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर परिजनों को शान्त करवाया गया।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्याकर मामले को दबाया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस फैक्ट्री  में तीसरे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
बर्रा थाना क्षेत्र के बरा-4 निवासी अभिषेक कटियार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र राम नारायन दादानगर स्थित आदित्या फ्लैक्सी पैक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार उन्हें बताया गया कि अभिषेक की हालत खराब होने की सूचना पहले दी गई और कुछ ही देर में बताया गया कि उसकी मौत हो गई।

Read More »

प्रतियोगिताओं संग मनाया गया क्रिसमस डे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद के यंग स्कॉलर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा कोलाज, ग्रीटिंग एवं क्रिसमस डे तथा नववर्ष पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। कोलाज तथा ग्रीटिंग की साज-सज्जा अत्यन्त मनमोहक रही। निबन्ध में विद्यार्थियों ने विस्तृत रूप में दोनों ही पर्वों के बारे में लिखा। इससे छात्रों के अन्दर महापुरूषों के प्रति सम्मान एवं पर्वों के प्रति श्रद्धा प्रकट होती है। निश्चित रूप से यह पर्व हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इसके साथ ही धरती पुत्र चैधरी चरण सिंह की जयन्ती मनायी गई। प्रार्थना के पश्चात् चैधरी चरण सिंह के बारे में कृपाशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके सत्कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद सभागार में क्रिसमस डे मनाया गया। सेंटा का वेश धारण किये हुए विद्यार्थी ने सभी की ओर टॉफियाँ फेंकते हुए अपनी विविध मुद्राओं से न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षक वर्ग को भी खुशियाँ बाँटी।

Read More »

उत्तर प्रदेश रत्न सम्मानित बालकृष्ण गुप्ता का अन्तिम संस्कार

शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राजनेताओं समाजसेवी रहे शवयात्रा में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रमुख उद्योगपति उत्तर प्रदेश रत्न से सम्माानित बालकृष्ण गुप्त का विगत दिन सांय बीमारी के चलते निधन हो गया। उद्योगपति के निधन की जानकारी होते ही पूरा शहर शोक में डूब गया। उनके घर की ओर शहर के प्रमुख लोगो के साथ -साथ जनपद के बाहर के लोग भी शनिवार को उनके घर अन्तिम संस्कार में पहुचे।
शहर के जाने माने प्रमुख उद्योगपतियों में उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित बालकृष्ण गुप्ता का जन्म 1922 में 31 दिसम्बर को जनपद के एक कस्वा कोटला में हुआ था। वे एडवांस ग्रुप आॅफ ग्लास इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे। अखिल भारतीय प्रज साहित्य संगम मथुरा के भी अध्यक्ष रहे। ताज नगरी के साथ सुहाग नगरी में होने वाले औ़द्योगिक संस्कृतिम आदि कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती थी। वह हर वर्ष अपना जन्म दिवस एक यादगार के रूप में मनाया करते थे। कुछ समय पूर्व से कार्यक्रमों के दौरान अक्सर कहते थे कि अब अहसास हो गया है कि उम्र ने उनका हरा दिया है। कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे शुक्रवार की सांय छः बजे उनका निधन राजा का ताल स्थित उनके आवास पर हो गया।

Read More »

टाइगर फिल्म देखने पहुंचे युवकों में मारपीट, हंगामा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थिति आदर्श टॉकीज में शुक्रवार को नई फिल्म टाइगर जिंदा है लगी है। टॉकीज हाउस फुल चल रही है। रात नौ से 12 वाला शो देखने वालों की टॉकीज के बाहर भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान युवकों के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिससे जमकर मारपीट हुई। हंगामा होने की जानकारी होते ही सीओ संजय रेड्डी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। लेकिन तब तक दोनों ही पक्ष भाग चुके थे।
शुक्रवार से नगर की एकमात्र आदर्श टॉकीज में टाइगर जिंदा है फिल्म लगी। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसी फिल्म के एक दृश्य में फिल्म अभिनेता सलमान खांन और अभिनेत्री शिल्पा सेट्टी ने वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है। जिसका वाल्मीकि समाज विरोध कर रहा है। विरोध स्वरूप शलमान खांन का पुतला भी जलाया जा रहा है। दोपहर में समाज के युवाओं ने तहसील तिराहे पर शलमान खांन का पुतला फूंका। सायं को टॉकीज के बाहर युवकों के दो गुटों में हुई झड़प के बाद जमकर हंगामा हुआ। अफवाह फैल गई कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध करते हुए टॉकीज पर हंगामा शुरू कर दिया है। अफवाह फैली कि वाल्मीकि समाज और मुस्लमि समाज के युवाओं में झगड़ा हो गया है।

Read More »

स्कूटी फिसलने से शिक्षिका गिरकर गंभीर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र रैना की पुलिया के पास स्कूटी फिसलने से शिक्षिका गिरकर गंभीर घायल हो गयी। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मून होटल के पीछे निवासी 35 वर्षीय प्रीति यादव पत्नी राजकुमार यादव अनुदेशक संविदा बतौर नारखी के अतीपुर जूनियर विद्यालय में शिक्षिका है।

Read More »

वन दर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पर्यावरण मित्र द्वारा निरन्तर आयोजित होने वाले जैविक वन दर्शन कार्यक्रम में शिव आदर्श इंग्लिश मीडियम स्कूल पैढत के कक्षा पांच, छह, सात और आठ के लगभग ५१ विद्यार्थियों ने हिन्द परिसर में प्राकृतिक सौन्दर्य के महत्व को जाना और समझा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का पर्यावरण मित्र टीम द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद कृषि वानिकी विशेषज्ञ आयुष भूषण द्वारा खाद क्षेत्र में तैयार की जाने वाले जैविक नाडेप एवं कम्पोस्ट खाद की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। हिन्द परिसर में जैविक सरसों एवं गेहूँ की फसल की बुआई के तरीको और उससे होने वाले लाभों के बारे में समझाया। हल्दी की बारीकियों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियो ने संकल्प लिया कि इस वर्ष कम कम से एक पौधा अवश्य रोपित करने एवं उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
पर्यावरण मित्र द्वारा तैयार जैविक उत्पादों एवं नर्सरी में तैयार किए जाने वाले पौधों कीे विस्तृत जानकारी नर्सरी दर्शन के दौरान विद्यार्थियों को दी गयी। वन दर्शन कराते समय विभिन्न प्रकार की प्रजातियो की पहचान करायी गयी। वनो के महत्व तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।प्रत्येक वर्ष रोपित की जाने वाली नयी प्रजातियों के बारे में बताया गया और यह भी जानकारी दी गयी की पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा विलुत्त हो रही प्रजातियो का भी सरंक्षण किया जाता है।

Read More »

सपा नेता ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉक्टर रामकिशन को किया सम्मानित

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। बीते दिनों दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए गए समाज सेवी डॉ राम किशन गुप्ता नेत्रहीन को शुक्रवार दोपहर स्थानीय सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान और उनकी रनर चेयरमैन प्रत्याशी रही पत्नी चंद्रकांति सचान ने फूल माला डाल कर सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया। इस मौके पर अमित चैरसिया, सोनू, अनवर, मकबूल अहमद, अमन सचान, मुमताज, मनोज, नदीम कुरैशी आदि लोगों ने भी डा० राम किशन को सम्मानित कर अपने अपने विचार प्रकट किए।

Read More »

प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना हेतु तीन दिवसीय जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। विकास भवन माती से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत उप कृषि निदेशक आरके तिवारी व सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने तीन दिवसीय प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप कृषि निदेशक आरके तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2017-18 भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तथा टाटा एआईजी जनरल इंन्शोरंस कंपनी लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित है। उन्होंने बताया कि किसान फसलबार प्रिमियम जिसमें गेंहू बीमित राशि (रू./हे.) 58,690, किसान द्वारा देय प्रीमियम (रू.हे.) 880.35, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा वहन प्रीमियम (रू./हे.) 3,709.21 है। इसी प्रकार चना 49,199, 737.99, 2,523.91 तथा लाही-सरसों 43,467, 652.01,951.93 है। किसानों द्वारा प्रीमियम भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2017 है।
वाहन जागरूकता रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2017-18 भारत सरकार और उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित टाटा एआईजी जनरल इंन्श्योरेसन कंपनी लि. द्वारा कार्यंवित है बताया जा रहा है साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रातिकूल मौसम के प्रभाव के कारण होने वाली संभावित वित्तीय हानि की क्षतिपूर्ति करता है इसीलिए किसान द्वारा प्रीमियम भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर रखी गयी है। कृषकांे को बीमा उपरांत यदि किसी प्रकार की दैवीय आपदा होने की स्थिति में 48 घंटे के अन्दर टोल फ्री नंबर – 18002093536 पर सूचना उपलब्ध करानी होगी जिसमें कंपनी द्वारा फसल नुकसान का सर्वे करते हुए मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए एक समान प्रीमियम दर निम्न जोखिमों के कारण फसलों को हुए नुक्सान की वित्तीय क्षतिपूर्ति की जा सकती है, अधिक बुबाई और विफल अकंुरण/रोपण, फसल बढ़ोतरी के दौरान प्राकृतिक आपदा, स्थानीय आपदाएं, फसल कटाई उपरांत आपदा, माध्यावधि विपत्ति, उच्च एंड नवीन तकनीक के उपयोग से क्षति का शीघ्रतम आंकलन एवं त्वरित क्षतिपूर्ति की जाती है।

Read More »