Monday, September 16, 2024
Breaking News

शोहदे के आंतक से छात्रा हुई घर में कैद!

भाजपा नेत्री शोहदे की पैरवी में जुटी
समझौता न करने पर पीड़िता को बर्वाद करवाने की दी धमकी।
पुलिस ने भाजपा नेत्री के दबाव में नहीं लिखी एफ आई आर
कानपुर, जन सामना संवाददाता। योगी सरकार जहां एक ओर महिलाओं व युवतियों को सार्वजनिक स्थलों छेड़छाड़ आदि की घटनाओं को रोकने के एंटी रोमियो दस्ता गठित कर सबक सिखाने का दम भर रहे है तो दूसरी ओर शोहदों में इस खौफ जरा भी नहीं दिख रहा है और आये दिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनायें घट रहीं हैं। एक मामला बर्रा थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और एक शोहदे के भय से एक युवती ने अपने आपको घर के अन्दर कैद कर रखा है।
बर्रा निवासी एक व्यक्ति प्राईवेट जाॅब करता हैं। पविार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। बेटी इन्टर की छात्रा है। शोहदे से परेशान छात्रा ने बताया कि मोहल्ले का रहने वाला भरत गौतम नाम का लड़का दो वर्षों से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी देता है। यह भी कहता है कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा क्योंकि मैं एक पुलिस वाले की आटो चलाता हूं। इस वजह से भयभीत छात्रा ने अपने का घर में कैद कर रखा लेकिन बाद में साहस जुटाते हुए बर्रा थाना में नामजद तहरीर दी। 

Read More »

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर आक्रोश

2017.08.14 04 ravijansaamnaकांग्रेसियों ने की कड़ी निंदा-कहा विरोध में सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन
गोरखपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करायी जाये-हरीशंकर तिवारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के गांधी प्रतिमा पर मौन धरने पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि 65 अबोध बालकों की हत्यारी सरकार दोषियों को बचाने के लिये लोकतंत्र की हत्या कर रही है और राजबब्बर जो मासूमों को न्याय के लिये मांग उठा रहे हैं। उन पर जुल्म कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है। 

Read More »

आधा दर्जन दंगाईयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती में विगत रात्रि में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो समुदाय के लोग अपने सामने आ गये। विवाद के दौरान दोनो पक्षों से पथराव होने से राहगीरों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का रात्रि में ही जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। वही सोमवार की सुबह आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजा। रविवार की देर सांय नई बस्ती निवासी रामगोपाल राठौर के मकान के समाने कुछ लोग बैठ कर गाली गलौज कर रहे। उसी दौरान मुस्लिम समाज के युवकों ने राठौर समाज के व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी।

Read More »

मारपीट के साथ महिला से छेड़छाड़ थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा में एक महिला के साथ उसके ही फुफेरे भाई ने मारपीट के साथ छेडछाड कर दी। महिला के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी 30 वर्षीय मुजसिम पत्नी नौशाद अली को आज सुबह फुफेरे भाई पप्पू ने पुरानी जमीनी विवाद के चलते मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की माने तो उसको एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्रता भी की। महिला के परिजनों ने पप्पू व उसके साथी छोटे शमशाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के पैमेश्वर गेट नीबू वाला बाग के मध्य रेलवे लाइन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना रसूलपुर क्षेत्र के पैमेश्वर गेट नीबू वाला बाग के मध्य रेलवे ट्रेक पर लगभग 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा लोगो को दिखायी दिया। घटना पर लोगो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

⇒तिरंगा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
कानपुर, अर्पण कश्यप। आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, उसी क्रम अगस्त क्रांति दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा हेतु भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर तिरंगे झंडे को अपने वाहनों पर लगाकर बड़ी संख्या में भाजपा दक्षिण जिले के कार्यालय निरालानगर मैदान के सामने एकत्र हुए। वहां से जलूस प्रारंभ होकर भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदनगर चावला मार्केट होते हुए परमपुरवा के रास्ते होते हुये बारहदेवी पहुँचा। वहां से साईट न0 1 किदवईनगर होते हुए टाट मिल चौराहे होते हुये महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरजेन्द्र नगर पहुँचा। तिरंगा यात्रा का फूलों की वर्षा करके आमजनता ने जगह जगह उत्त्साह पूर्वक स्वागत किया। लालबंगले के शिवपुरी मुहल्ले के निवासी नवाब सिंह चौहान के आवास पर यात्रा में शामिल भाजपा के नेताओं ने अमर शहीद ले0 कर्नल पंकज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एम0 एल0 सी0 अरुण पाठक, अनीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया थे।

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम 15 अगस्त को सायं 8 बजे पुलिस लाइन में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को सांय 8 बजे पुलिस लाइन परिसर में झांकी दर्शन गजल कीर्तन, श्रीकृष्ण उत्सव एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, एएसपी एके श्रीवास्तव, सीओ दिनेश कुमार यादव आदि ने दी है। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित सीडीओ केदारनाथ सिंह व जनपद के समस्त अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गौरवशाली, ऐतिहासिक 71वाॅं स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त-2017 को परम्परागत ढंग व हर्षउल्लास के साथ मनाया जायेगा। 

Read More »

फसल ऋण मोचन योजना पात्र किसान भाईयों के मदद के लिए लाभपरक योजना: डीएम

2017.08.14 03 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना पात्र किसान भाईयों की मदद करने के लिए सरकार की किसानों को लाभांवित करने वाली सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है जिसमें किसी भी प्रकार को कोताही न बरती जाये। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि जिलास्तर, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर ऋण मोचन प्रमाण पत्र के वितरण के सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ले। इस संबंध में विकास भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना हेतु पात्रता लघु एवं सीमान्त किसानों द्वारा द्वारा 31 मार्च 2016 तक के लिए गये फसली ऋण में वर्ष 2016-17 में जमा की गयी धनराशि को घटाते हुए 31 मार्च 2017 तक बकाया धनराशि का रू0 1 लाख रूपये सीमा तक 

Read More »

गुजैनी के खूनी हाईवे पर फिर हुई मौत

कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बर्रा क्षेत्र के गुजैनी हाईवे पर ट्रक ने एक साथ तीन बाईकों मे मारी। टक्कर लगने पर एक की मौके पर मौत हो गई। कई घायल हो गए। गुजैनी हाईवे को लोग अब खूनी सड़क के नाम से बोलने लगे हैं। कारण यह है कि यहॉ आये दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। आज भी दोपहर में बाईपास से रनिया की तरफ तेज रफ्तार जा रहे ट्रक ने तीन बाईक सवारों को एक के बाद एक कर टक्कर मार दी जिससे गुजैनी के अम्बेडकर नगर निवासी विनोद कुमार नाम के व्यकित की मौके पर मौत हो गयी। वही लाल बंगला निवासी अखिलेश्वर सिंह व हमीरपुर निवासी रामखिलावन व उनकी भांजी ज्योती घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने विनोद कुमार के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

Read More »

शहर में चल रहा सिक्कों का गोरख धन्धा!

2017.08.14. 03 ssp news coinकानपुर, अर्पण कश्यप। शहर इस समय एक नयी समस्या से जुझ रहा है जी हॉ वो समस्या है सिक्के। धातु के सिक्कों की मार से घर हो या व्यापार कोई नही बचा है। लोगों की गाढ़ी कमाई का एक तिहाई हिस्सा जा रहा है सिक्कों का धन्धा करने वाले जिन्हें लोगों बट्टे वाले कहते है की जेब में।
पूरे शहर में अचानक सिक्कों की बड़त ने जैसे लोगों की दिनचर्या ही बदल दी दुकानों पर ग्राहक हो या दुकानदार हर कोई सिक्के लेने से कतरा रहा है।
क्षेत्र के ही एक दुकानदार ने बताया कि रोज तकरीबन एक हजार से पन्द्रह सौ रूपये तक के सिक्के न चाह कर भी लेना पड़ रहे हैं जिसका महीने का औसत तीस हजार है जिसे हमें बट्टे वाले से बदलवाने पर तीस हजार के तीन हजार केवल बट्टे में देने पड़ते हैं यानि कि तीस हजार में तीन हजार का घाटा हमारी मेहनत की कमाई का पैसा बट्टे वाले की जेब में जाता है। वही बैंक ने भी सिक्के लेने बंद कर दिये हैं। एक दो और पॉच के सिक्को की बढ़त ने ग्राहको को भी परेशान कर रखा है। खरीदार करने आयी ग्रहणी माया देवी ने बताया कि कर्रही की एक दुकान पर समान लेने गयी जहॉ उन्होने उसे सिक्के दिये तो उसने अपना दिया हुआ सामान वापस रख लिया। बोला सिक्के नहीं लूगा सवाल जावाब करने पर उसने बताया कि 18 प्रतिशत के हिसाब से सिक्के बदलवा कर आया हूं।

Read More »