Monday, July 8, 2024
Breaking News

भाईचारा सेवा समिति में मनाई चौधरी चरण सिंह जयंती

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती ललित सभासद के प्रतिष्ठान पर मनायी गई तथा चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसकी अध्यक्षता ललित सभासद ने की व संचालन इमरान पूर्व सभासद ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के मण्डल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे पैरोकार थे । उन्होंने पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। पूरे जीवन वे ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

Read More »

सुदिति ग्लोबल अकादमी में मनाया गया क्रिसमस-डे

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुदिति ग्लोबल अकादमी में शनिवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंट क्लाज के परिधानों में आकर्षण दिखाई दे रहे थे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज के परिधानों में दिखाई दिए। वहीं बच्चों ने हिंदी स्पीच, अंग्रेजी स्पीच, ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक, गीत आदि की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। इस दौरान संता ने बच्चों को टॉफी व उपहार देकर खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक किताब सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कौशिक ने कहा कि क्रिसमस के त्यौहार का मुख्य मकसद बुराई को खत्म करना और अच्छी विचारों को एक दूसरे में फैलाना है हर किसी के प्रति दया का भाव रखना है।

Read More »

धूमधाम से मनाया रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज वार्षिकोत्सव

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। शनिवार को रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम गर्ग ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं कार्यक्रम का आगाज छात्राओं द्वारा संरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शकगण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। प्रबंध जितेन्द्र गर्ग एवं प्रधानाचार्या पूनम गर्ग ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read More »

गीता जयंती पर स्कूलों में गूंजे गीता के श्लोक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के प्रमुख विद्यालयों में हजारों बच्चों ने एक साथ गीता के श्लोक का पाठ किया गया।
अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि जनपद में हजारों विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। आनंद मित्तल ने स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में, अजय जिंदल, उमेश शर्मा, आलिंद अग्रवाल, राकेश नवरंग, विनय अग्रवाल ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में, अभिषेक मित्तल क्रांति ने श्योर सक्सेस एकडमी, झा क्लासेज, एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओवीएम स्कूल, दिनेश अग्रवाल ने रामा कन्या स्कूल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, वंडर वर्ल्ड स्कूल, ब्रजेश कटारा द्वारा गीता मंदिर लोहिया नगर, पूनम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुमन जिंदल, आनंद पंडित ने शिव मंदिर गणेश नगर में गीता के तीन श्लोक का पाठ करवाया। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आवाहन पर विश्व भर में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया।

Read More »

रत्नप्पा कुम्हार की मनाई गई 25 वी पुण्य तिथि

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रजापति धर्मशाला में भारतीय संविधान सभा के सचिव पदमश्री डा रत्नप्पा कुम्हार की 25 वी पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रताप सिंह प्रजापति ने कहा कि हम सब को अपने बच्चो को महापुरूष के बारे में जानकारी देनी चाहिए। संचालन कर रहे सतीश चंद्र राजा भईया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ साहब एक समाज सेवी होने के साथ-साथ एक क्रांतिकारी भी थे। इनको जेल भी जाना पड़ा था। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के साथ इनको भी संविधान सभा का सचिव चुना गया। भारत सरकार ने उनके कार्य को देखते हुए इनको 1985 मे पदमश्री से सम्मानित किया गया था।

Read More »

नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। शनिवार को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में जौनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव के निर्देशन में नगर निगम परिक्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने सलीम कश्मीरी गेट से 25 हजार रू., आदिल हाजीपुरा एवं नौसे खॉ रामगढ रोड से पांच-पांच हजार रू., सुमित आसफाबाद एवं तारिक हाजीपुरा से एक-एक हजार रू. का जुर्माना बसूल किया गया। इस प्रकार टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिका प्रयोग करने वाले कुल पांच लोगों से 37000 रू. का जुर्मान वसूला गया। साथ ही समस्त दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Read More »

मनुष्य को मोह त्याग कर अपना कर्म करते रहना चाहिए-सत्यानंद महाराज

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा फिरोजाबाद के तत्त्वावधान में चल रहे संत सम्मेलन में सोहंम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि गीता जीवन को जीना सिखाती है। गीता के सूत्र जीवन की कठिनाइयों को दूर करते हैं। जिन्हें अपनाने से व्यक्ति प्रगति के पथ पर बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि गीता में भगवान ने बताया कि तुम्हें केवल कर्म करने का अधिकार है। कर्म के अनुरूप फल प्राप्त होता है। मोह त्याग कर अपना कर्म करते रहना चाहिए। स्वामी शुकदेवानंद ने संस्कारों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार के बड़े लोगों का सम्मान करना चाहिए। जिससे यश, बल, बुद्धि आयु की प्राप्ति होती है। स्वामी ज्ञानानंद व प्रीतम दास महाराज ने राम के आदर्शाे को प्रस्तुत किया। स्वामी अनंतानंद ने जब तक आ आशक्ति नहीं जाएगी, तब तक परमात्मा की प्राप्ति नहीं होगी। स्वामी प्रणवानंद ने संतों की सानिध्य की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More »

धनराशि गबन करने के चक्कर में फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितनपुर मजरे गढा निवासी सुरेंद्र कुमार अग्रहरि (42) फूलचंद ने मीडिया के सामने रूबरू हो शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि मैं एक आर्थिक कमजोर वर्ग व्यक्ति हूं । गांव में ही रहकर जीवन यापन के लिए एक बेहद छोटी सी दुकान चलाता हूं। घटना 2020 की है मैंने अपने माध्यम से जनांनतरा स्थिति धान क्रय केंद्र संचालक संदीप त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश को बेरी गांव के एक किसान का अपने जिम्मेदारी पर 227000 का धान विक्रय करवाया था। धान क्रय संचालक संदीप त्रिपाठी द्वारा एक-दो दिन में पैसा देने की बात कही गई। पैसा मांगने पर धान क्रय केंद्र संचालक संदीप त्रिपाठी आए दिन नए बहाने बनाकर टालता रहा। समय बीतने पर किसान ने वादे अनुसार मुझसे पैसे मांगे व पैसा दिलवाने का दबाव बनाया। मजबूर होकर मुझे पत्नी के गहने बेंच और कर्ज लेकर किसान का पैसा चुकाना पड़ा। समय बीतता गया आए दिन धान विक्रेता के घर चक्कर लगाते लगाते मजबूर होकर प्रशासन से न्याय व पैसा दिलवाने की गुहार लगाई। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुला सुलह समझौता करा धान संचालक संदीप त्रिपाठी ने 50-50 हजार प्रति महीने देने की बात स्वीकार किया। समयावधि बीतने पर भी गबन की धनराशि नहीं मिली। पीड़ित जिम्मेदारों की चौखट लाघते रहा आश्वासन मिलता गया।

Read More »

स्पोर्ट स्टेडियम को भेंट किया वॉटर प्यूरीफायर

रायबरेली। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड रायबरेली द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत स्पोर्ट स्टेडियम रायबरेली को वॉटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराया गया। प्यूरीफायर प्रदान करते हुए बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड रायबरेली के मानव संसाधन प्रमुख हेमंत किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ियों को शीतल जल प्राप्त हो, इसके लिए स्टेडियम परिसर में लगाने हेतु वॉटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराया गया। शुद्ध जल पीने से खिलाड़ियों का स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहेगा। जिला खेल अधिकारी डी.के. पुरुषोत्तम ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने हेतु बिरला कॉरपोरेशन का यह सहयोग खिलाड़ियों के हित में है।

Read More »

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को गणित मेला के रूप में मनाया

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊर्जा विहार में संचालित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को गणित मेले का रूप देकर यादगार बनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियदर्शनी महिला क्लब की अध्यक्षा श्रीमती तरुणा छाबड़ा रहीं, जिनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने किया। प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने के पश्चात श्रीमती छाबड़ा ने रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन करके भव्य गणित मेले का उद्घाटन किया। वैदिक गणित के माध्यम से जटिल प्रश्नों का कम समय में समाधान देखकर मुख्य अतिथि एवं प्रियदर्शिनी महिला क्लब की पदाधिकारियों ने विद्यालय के भैया बहनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती छावड़ा, महिला क्लब की पदाधिकारी रूमा सरकार व सरिता चौहान ने कहा कि छात्रों की सफलता के पीछे निश्चित ही गुरुजनों का कठिन प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि आज इन बच्चों को देखकर हमें भी अपने बचपन के दिनों की याद आ गई। विद्यालय के छात्र यश, श्रद्धा द्विवेदी तथा ऋचा ने रामानुजन के जीवन वृत्त, शिक्षा एवं 3000 से अधिक उनके गणितीय सूत्र एवं सिद्धांतो पर अपने विचार व्यक्त किए।

Read More »