Monday, July 8, 2024
Breaking News

एमजी कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर लगाया जाम, नारेबाजी

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका महिला महाविद्यालय में अध्यनरत बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रथम सेमेस्टर में फेल किए जाने से नाराज होकर सड़क पर आ गई। छात्राएं ने सड़क को जाम करते हुए धरने पर बैठ गई। छात्राओं का आरोप है कि प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में नॉट क्वालिफाइड आया है। छात्राओं ने कहा कि उन्हें अलग से दिए गए विषय में फेल किया गया है, जबकि उस विषय के नंबर ना तो कहीं टोटल में जुड़े हैं। वह केवल बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए बीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में सैकड़ो छात्राओं को फेल कर दिया गया, जिससे नाराज होकर छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को महात्मा गांधी बालिका महिला महाविद्यालय की गुस्साई छात्राओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगी। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें जनपद के खिलाड़ीः राकेश शंखवार

फिरोजाबाद। खेल निर्देशालय उ.प्र. एवं जिला प्रशासन के संयुक्त समन्वय से भारत विकसित यात्रा के अंतर्गत दाऊदयाल स्पोर्टस स्टेडियम पर जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जेलर आनंद सिंह एवं जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने फीता काटकर एवं बैडमिंटन खेलकर किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी अधिक से अधिक परिश्रम कर फिरोजाबाद का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। जेलर आनंद सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ मित्रता एवं आपस में मेल-जोल सिखाते है।

Read More »

13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे निगम कर्मचारी

फिरोजाबाद। शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर​ निगम परिसर में कार्यबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। वह परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की है। शनिवार दोपहर नगर निगम और जल निगम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एकजुट होकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने एक दिवसीय कार्यबंदी करते हुए अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि मांगों को पूरा कराने को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन किए जाते रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है।

Read More »

संपूर्ण समाधान में आईं 126 शिकायतों में मात्र 12 का निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 126 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 12 शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि प्रतिदिन अपने आईजीआरएस पोर्टल को स्वंय चौक करें।

Read More »

ग़ज़ल

कुछ करो जीतने के लिए साथियों।
अब चलो जीतने के लिए साथियों।
जो किया अब तलक भूल जाओ उसे,
अब लड़ो जीतने के लिए साथियों।
कल किया था जिसे फिर करो अब वही,
फिर बढ़ो जीतने के लिए साथियों।
साम हो दाम हो दण्ड हो भेद हो,
यूँ चलो जीतने के लिए साथियों।
चैन से बैठने का नहीं अब समय,
कुछ करो जीतने के लिए साथियों।
हमीद कानपुरी, कानपुर

Read More »

बाँके बिहारी लाल के प्राकट्य महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

मथुरा। 17 दिसंबर को ठाकुर बांके बिहारी लाल का प्राकट्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी के द्वारा ’एक शाम बांके बिहारी के नाम’ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज गायन, माखन चोरी लीला, भजन संध्या एवं अनेकों कलाकारों के द्वारा ठाकुर बांके बिहारी लाल के प्राकट्य महोत्सव के मौके पर भव्य भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही मंच के माध्यम से ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन भी कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को देखने को मिल सकेंगे। रात्रि के समय भव्य फूल होली का भी आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए रघु गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष ठाकुर बांके बिहारी लाल का 535 वा प्राकट्य महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य आयोजित होगा। जिसमें भारत के जाने-माने कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां प्रभु ठाकुर बांके बिहारी लाल के श्री चरणों में अर्पित की जाएगी।

Read More »

बच्चों, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मथुरा। देश में बढ़ते अपराध को देखते हुए बच्चे महिला पुरुष सभी की सुरक्षा के लिए सरकार बार बार नए-नए उपाय कर रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों के बीच जाकर के उन्हें नए नए तरीके से हो रहे अपराधों से बचने की लिए सजग किया जा रहा है. धरातल पर महिला बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर तरह के प्रयास किया जा रहे हैं पुलिस थाने चौकी पर ऑपरेशन जागृति के माध्यम से लोगों को सजग किया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित मुद्दों महिला और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम झूठे प्रकरण दर्ज करना कानून का दुरुपयोग साइबर हिंसा से सुरक्षा युवाओं के प्रेम संबंधों के अपराधीकरण की रोकथाम हेतु मार्गदर्शन आदि मुद्दों पर जागरूकता के लिए समुदाय स्तर पर सघन आउटरीच कार्यक्रम ऑपरेशन जागृति चलाया जा रहा है। ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल थाना रिफाइनरी मथुरा में जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Read More »

वृंदावन में साधु संतों ने बैठक कर तैयार की रणनीति

मथुराः जन सामना ब्यूरो। प्रयागराज हाई कोर्ट द्वारा मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का एएसआई सर्वे कराए जाने का आदेश जारी होने के बाद मथुरा के साधु संतो में खासा उत्साह है और आज श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण न्यास के अध्यक्ष व न्यास के मुख्य वादी महेंद्र प्रताप द्वारा वृंदावन के हनुमान टेकरी मंदिर पर आगामी रणनीति बनाए जाने के लिए धर्म नगरी के साधु संतों की बैठक आयोजित की गई जिसमें धर्म नगरी के बड़े बड़े साधु संत शामिल हुए। वहीं उन्होंने सर्वे को लेकर अपनी एकजुटता दिखाते हुए एलान किया है, जिसमें साधु संतों ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनना कोटि-कोटि सनातनियों की मुरीद पूरी होना है। मंदिर बनने के लिए रास्ता साफ होने लगा है।

Read More »

सचिन शर्मा व गोपाल दुबे बने भारतीय मजदूर संघ के महानगर संयोजक

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगरा में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 36 वें अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश मंत्री देव वर्मा ने कहा कि आगामी 23, 24 व 25 फरवरी को श्री राम आदर्श महाविद्यालय आगरा में भारतीय मजदूर संघ का 36 वॉ अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें उ.प्र से 1200 प्रतिनिधि विभिन्न संघठनों, यूनियनों, इकाईयों से प्रतिभाग करेंगे। संभाग संघठन मंत्री शंकर लाल ने कहा कि आगामी माह में फिरोजाबाद में समस्त यूनियन पत्रकार, चूडी जुड़ाई ग्लास मजदूर, सफाई कर्मचारी, एमआर यूनियन संघ, रेहड़ी-पटरी, ऑटो रिक्शा यूनियन, एनएचआरएम, आशा, आंगनबाड़ी, रोडबेज, दूरसंचार, आयुध यूनियन संघ, गैर शिक्षण कर्मचारी संघ आदि यूनियनों को महानगर स्तर से लेकर तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करेगा।

Read More »

दिसंबर के बाद सड़कों पर नजर नहीं आएंगे गोवंशः धर्मपाल सिंह

फिरोजाबाद। गोवंश किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। सड़कों और खेतों पर घूमने वाले गोवंशों को गोशाला भिजवाने का काम किया जा रहा है। यह बात प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त कियें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों की आय दोगुनी खेती से ही नहीं बल्कि पशुओं से भी होगी। इस समय प्रदेश में निराश्रित गोवंश बड़ी समस्या है, जिसे विपक्ष छुट्टा पशु कहता है। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक योगी सरकार अभियान चला रही है। जिसमें छह विभागों की टीम बनाई गई है। डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में यह टीम काम कर रही है। जिसमें पंचायत, ग्राम विकास, नगर विकास, राजस्व, गृह और पशु पालन विभाग काम कर रहे हैं।

Read More »