Sunday, September 22, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विश्व मानसिक दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन सौ सैया जिला अस्पताल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि शारिरिक स्वास्थ्य के प्रति हम जागरूक रहते है और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है। जिससे जीवन के किसी न किसी पडाव में मानसिक रोगों का सामना करना पडता हैै। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सभी को हमेशा सजग रहना चाहिए और कोई भी मानसिक समस्या होने पर मनोचिकित्सक से अपना इलाज अवश्य कराना चाहिए। इसमंे किसी प्रकार का कोई संकोच नही होना चाहिए।

Read More »

व्यापारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं मेला संयोजक का किया स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में आशावाद बाजार कमेटी द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व रामलीला कमेटी का मेला संयोजक रामनरेश कटारा बनाए जाने पर 21 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए खंजापुर बाजार कमेटी का अध्यक्ष मुकेश राजपूत बनाया है। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, जिला वरिष्ठ महामंत्री ध्रुव आचार्य, राज प्रकाश गुप्ता, मनोज शर्मा, विकास जैन, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

बुधवार को धूमधाम से निकलेगी उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबारात

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अयोध्या भवन रामलीला मैदान में किया गया। समिति पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति की अध्यक्ष व नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम ने रामलीला महोत्सव की जनकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर दिन बुधवार को शाम छह बजे से भगवान राम की रामबारात निकाली जाएगी। जो कि राधा ..ष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटे चौराहा, घंटाघर चौराहा, शास्त्री मार्केट चंद्रशेखर मार्केट, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होती हुई रामलीला मैदान में पहुँचेंगी। एसडीएम सदर व सचिव विकल्प ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक राम भारत निकलेगी।

Read More »

यमुना में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग

फिरोजाबाद। मंगलवार को थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर निवासी हौजरी विक्रेता ने बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे परिजन को मौके पर युवक की बाइक, मोबाइल और पर्स मिला है। बसई मुहम्मदपुर थाने की पुलिस आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुला कर उसकी तलाश करा रही है। छलांग लगाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। सुहागनगर निवासी 28 वर्षीय प्रशांत अग्रवाल सुबह नौ बजे जरूरी काम पर जाने की बात का घर से बाइक से गए थे। साढ़े नौ बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर छोटे भाई शैंकी अग्रवाल ने फोन किया, तो उन्होंने 10 मिनट में घर पर आने की बात कही।

Read More »

श्रीकृष्ण-रूक्कमणी विवाह की कथा सुन श्रद्वालुगण हुए आनंदित

फिरोजाबाद। कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य कृष्णकांत वशिष्ठ ने रूक्कमणी-कृष्णा विवाह का मनमोहक वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि रूक्कमणि मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान लेती है। लेकिन उनका भाई रूक्कमणी का विवाह अपने मित्र शिशुपाल से करना चाहता है। रूक्कमणी यह बात अपने गुरू को बताती है। गुरू उनका संदेश लेकर द्वारिका के लिए प्रस्थान कर जाते है। गुरू श्रीकृष्ण को सारी बात से अवगत कराते और कहते है कि रूक्कमणी आपको अपना पति मान चुकी है। अगर आपके साथ उनका विवाह नहीं हुआ, तो वह अपने प्राण दें देगी। श्रीकृष्ण तुरंत ही रूक्कमणी को लेने के लिए रवाना हो जाते है। रूक्कमणी गौरी पूजन को गौरी माता के मंदिर जाती है। वहीं से श्रीकृष्ण रूक्क्मणी को रथ में बिठाकर ले आते है और द्वारिका में उनका विवाह होता है। कथा पंडाल में रूक्कमणी-श्रीकृष्ण विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई।

Read More »

राज्य मंत्री राजेन्द्र पुण्डीर का सासनी में हुआ जोशीला स्वागत

सासनी। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह पुंडीर का सासनी में प्रथम बार आगमन पर भजपाईयों ने जोशीला स्वागत किया। राज्यमंत्री को पटका एवं पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया। जैसे ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह पुण्डीर का सासनी में आमगन हुआ वैसे ही भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड गई। राज्यमंत्री पुण्डीर का वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता पंडित प्रकाश चंद्र शर्मा के आवास पर श्री पुण्डीर को पटिका पहना कर तथा पुष्पहार पहना कर जोशीला स्वागत किया गया। वहीं राज्यमंत्री पुण्डीर ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और सरकार द्वारा जो योजनायें बनाई जा रही हैं उनके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज देश अन्य देशों की अपेक्षा दूसरे नंबर पर बढ रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और भयमुक्त माहौल पैदा करने वाली सरकार है।

Read More »

प्रोफेसर एन एल डिसानिया का पदोन्नति पर हुआ सम्मान

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल, जयपुर के संरक्षक प्रोफेसर एन एल डिसानिया की प्रोफेसर से सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नति होने पर बजरंग द्वार व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह शेखावत एवं व्यापार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ रवि शेखावत, जगदीश प्रजापत, जितेन्द्र सिंह सांगलिया, बनवारी लाल सोनी, सत्येन्द्र नाटाणी, बबलू सोनी, राजेन्द्र कुमावत, मोनू सोनी, गिरिराज शर्मा, यशपाल जाखड़, लक्ष्मण सिंह ठिकरिया, शैलेन्द्र सिंह शेखावत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने प्रोफेसर डिसानिया को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Read More »

सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद के सभासदों को सदर विधायक ने सम्मानित किया

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। शहर के सर्वाेदय नगर स्थित आर्शीवाद होटल में सदर विधायक अदिति सिंह के द्वारा आज नगर पालिका परिषद रायबरेली के सभासदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त सम्मान समारोह में 31 सभासदों ने सहभागिता की। सदर विधायक ने उपस्थित सभी सभासदों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सभासद शहर के विकास की रीढ़ की हड्डी होते हैं, उनके सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करा पाना संभव होता है। सभासद और जनता के बीच सीधा संवाद रोजाना होता है। एक विधायक होने के नाते मेरा प्रतिदिन सीधा संवाद इतनी बड़ी संख्या से कर पाना संभव नहीं है। उनकी बात मुझ तक पहुंचाने का कार्य सभासद के द्वारा ही संभव है।

Read More »

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किया शिविर का आयोजन

मथुरा। मंगलवार को ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, मथुरा में एक वृहद शिविर का आयोजन किया गया। उक्त वृहद विधिक साक्षरता शिविर की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा की सचिव श्रीमती नीरू शर्मा रही। उक्त शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार (एसीएमओ), डॉ0 देवेंद्र प्रकाश (सीएमएस), डॉ0 सागर लवानिया (सैकेट्रिक्स), डॉ0 आलोक शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक उमाशंकर शर्मा सहित आम जनमानस उपस्थित रहे। शिविर का संचालन दिव्या चौहान द्वारा किया गया। उक्त शिविर में नोडल अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, डॉ0 देवेंद्र प्रकाश तथा डॉ0 सागर लवानिया द्वारा मानसिक रोगों का परिचय देते हुए उनके लक्षणों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके रोकथाम एवम उपचारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Read More »

पं. दीनदयाल जन्मोत्सव मेला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

⇒12 अक्टूबर को जन्मोत्सव हवन के साथ मनाया जायेगा दीनदयाल का 107 वां जन्मदिवस
मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला समारोह 11, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को दीनदयाल धाम में उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ हवन के साथ 11 अक्टूबर को और समापन 14 अक्टूबर की देर रात्रि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित लोक कला एवं रासलीला के साथ होगा। चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को दीनदयाल धाम राधा कृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता और लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Read More »