Saturday, September 21, 2024
Breaking News

मानवी 99 प्रतिशत अंक लेकर बनी दसवीं की टॉपर

खेकड़ा, बागपत। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में खेकड़ा स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल के छात्राओं की बल्ले- बल्ले रही। स्कूल की मेधावी छात्रा मानवी 99 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं है। प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने बताया कि मानवी ने गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जानवी ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और शिवम ने 97 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के सात बच्चों ने 90 से 95 प्रतिशत अंक और ग्यारह बच्चों ने 80 से 89 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। वही दूसरी ओर कशिश चौधरी ने बारहवीं कक्षा के घोषित परीक्षाफल में 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि निशिता शर्मा 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और शिवम मलिक 90 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Read More »

बागपत में खेकड़ा छोड़ सभी सीटों पर गैरभाजपा प्रत्याशियों ने मारी बाजी

विश्व बंधु शास्त्रीः बागपत। जनपद की 6 नगर पंचायत व तीन नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद पर हुए निकाय चुनाव में जहां सिर्फ खेकड़ा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर अपनी प्रतिद्ववंदी निवर्तमान अध्यक्ष संगीता धामा को हराकर भाजपा की नीलम धामा ने 12200 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं नगर पालिका परिषद् बागपत के रालोद प्रत्याशी राजूदीन एडवोकेट ने जीत का चौका लगाते हुए भाजपा के राजकुमार चौहान को करीब 3 हजार मतों से हराया। जनपद के नगर पालिका परिषद् बड़ौत की रालोद प्रत्याशी बबीता तोमर पत्नी अश्विनी तोमर ने 32043 मत प्राप्त कर जीत हासिल करते हुए भाजपा के सुधीर मान को 10131 मतों से मात दी। नगर पंचायत छपरौली में निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र खोखर ने 225 अधिक मतों से जीत कर योगेन्द्र को पराजित किया। नगर पंचायत टीकरी में निर्दलीय प्रत्याशी सरिता पत्नी उपेन्द्र राठी ने 13 मत अधिक पाकर जीत हासिल करते हुए महकारमती राठी को पराजित किया।

Read More »

नगर निकाय चुनाव में जीत पर डिप्टी सीएम ने जाहिर की खुशी

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की। साथ ही मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा को पूरी तरह से नाकार दिया है। जनता ने कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी को चुना है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सूबे में सपा का जनाधार खत्म हो चुका है। भाजपा जनता की पहली पसंद बन गई है। इसकी वजह भी है। सरकार लगातार जनता को सुविधाएं दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याण कारी योजनाएं यूपी में धरातल पर उतरी हैं। गरीबों को मुफ्त मकान मुहैया कराया जा रहा है।

Read More »

बिठूर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्यधारा में लाना हैः निर्मला सिंह

कानपुरः जन सामना डेस्क। बिठूर की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जनता ने डॉ0 निर्मला सिंह को सौपी है। इस पर डॉ0 निर्मला सिंह ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या यानीकि जलापूर्ति की समस्या को दूर किया जाएगा। कहा कि बिठूर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए ब्रह्मावर्त करिडोर बनाने का प्रयास किया आएगा। श्र(ालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक घाट पर कपड़े बदलने की व्यवस्था की जाएगी।
बताते चलें कि डॉ0 निर्मला सिंह ने सपा की प्रवेशिका शुक्ला को 2816 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। यहां 6948 मतदाताओं ने मतदान किया था। बसपा को मात्र 104 मत मिले। कांग्रेस को 130 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार को उमा द्विवेदी को 527 मत मिले। निर्मला सिंह पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वर्ष 2000 में देवरानी आशा सिंह को 2100 वोटों से हराकर पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद 2005 में कांग्रेस 2010 में सपा और 2015 से अब तक भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Read More »

घाटमपुर नगर पालिका की अध्यक्ष निर्वाचित हुई गजाला तबस्सुम

कानपुरः जन सामना डेस्क। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआइएमआइएम) की टिकट से चुनाव लड़ने वाली गजाला तबस्सुम घाटमपुर नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित की गई। उन्होंने सपा प्रत्याशी चंद्रकांति को 84 मतों से हराया। गजाला को 5029 तो चंद्रकांति को 4945 मत मिले। बताते चलें कि कानपुर नगर निगम में इसी पार्टी का एक पार्षद निर्वाचित हुआ, तो बांदा और जालौन की कोच नगर पालिका में एक-एक सभासद निर्वाचित हुए। कन्नौज नगर पालिका में एआइएमआइएम ने सभासद केपद के लिए दो प्रत्याशी खड़े किए जिसमें से एक ने मैदान छोड़ दिया जबकि दूसरा चुनाव हार गया घाटमपुर नगर पालिका के से जीत हासिल की इतिहास में अब तक निर्दलीय ही अध्यक्ष पद जीतता रहा। पहली बार इस दल को अध्यक्ष का पद नसीब हुआ।

Read More »

बिल्हौर से इखलाक को मिली जीत

कानपुरः जन सामना डेस्क। बिल्हौर नगर पालिका परिषद चुनाव की हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मो. इखलाक ने 1357 वोट से जीत हासिल की। कस्बे के बीआरडी इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष व सदस्य के 25 वार्डों की सात चक्रों में गिनती की गई। पहले चक्र की मतगणना में निर्दलीय आशीष सिंह चटरू को 633 मत, निर्दलीय मो. इखलाक को 319 और भाजपा के कौशल किशोर को 520 मत मिले। लेकिन दूसरे चक्र की मतगणना में मो. इखलाक एक हजार से अधिक मत पाकर पहले स्थान पर पहुंच गए जबकि आशीष सिंह दूसरे और भाजपा के कौशल किशोर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सातवें और आखिरी चक्र की गणना में मो. इखलाक 3815 मत पाकर पहले स्थान पर जबकि आशीष सिंह 2458 मत पाकर दूसरे स्थान पर और भाजपा के कौशल किशोर 1978 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Read More »

शिवराजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का परचम

कानपुरः जन सामना डेस्क। शिवराजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से निर्दलीय प्रत्याशी ही यहां के मतदाताओं की पहली पसंद बना। यहां से निर्दलीय निर्मला कटियार ने भारतीय जनता पार्टी की गीता गुप्ता को 124 मतों से हराया। बताते चलें कि निर्मला कटियार, भाजपा से बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरी थीं। शिवराजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व 11 वार्ड सभासद के लिए प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में कुल 9401 मतदाताओं में 6891 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पहले चक्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला कटियार ने बढ़त बना ली थी जो आखिरी वार्ड तक चली। भाजपा प्रत्याशी गीता गुप्ता को कुल 1140 व निर्दलीय प्रत्याशी शाहना बेगम को 964 वोट मिले।

Read More »

बागियों ने बढ़ाई दलों की चिंता

कानपुरः जन सामना डेस्क। कानपुर नगर निकाय चुनाव में तीसरे नंबर के रूप में जीतकर आए निर्दलीय प्रत्याशियों ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा कर रख दी है। कुल मिलाकर 15 निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद पद पर जीतकर आए हैं। इन सभी निर्दलीय पार्षदों में लगभग 80 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं, जो विभिन्न पार्टियों से ऽबागी होकर चुनाव मैदान में उतरे थे। इन लोगों ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के वोट बैंक में सेंधमारी कर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पाटी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले ही इनमें प्रमुख रहे हैं। इस बीच खास बात यह है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी पार्षद की सीट पर खाता खोला है जबकि, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से दूसरी बाद पार्षद प्रत्याशी ने एक सीट जीती है।

Read More »

KANPUR: प्रमिला पाण्डेय को मिली विजयश्री

कानपुरः जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर नगर से महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को मिल मतों की गणना नौबस्ता स्थित गल्लामंडी में सुबह आठ बजे से शुरु हो गई थी। पार्षद और महापौर के मतों की गणना के लिए लिए 80-80 टेबल यानी कुल 160 टेबल लगेंगी। सुबह सात बजे प्रत्याशियों के एजेंट पहुंच गये थे और प्रत्याशियों के सामने स्ट्रांग रूम खोलकर ईवीएम निकाली गईं।
उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेई को बड़े अंतर से पराजित किया। सुबह मतगणना शुरु होने के साथ ही प्रमिला पाण्डेय ने बढ़त कायम कर ली थी। जो आखिर तक बनी रही। प्रमिला पाण्डेय को कुल 440353 वोट और समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेई को 262507 मत प्राप्त हुए।

Read More »

जनपद के सभी मतगणना स्थलों पर मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओं के बारे जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

कानपुर। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में नगर निगम कानपुर हेतु महापौर पद एवं पार्षद पद, नगर पालिका परिषद, बिल्हौर, नगर पालिका परिषद, घाटमपुर, नगर पंचायत शिवराजपुर, नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष व सदस्य पदों हेतु हुए निर्वाचन की मतगणना दिनांक 13 मई, 2023 को कराई जानी है। नगर निगम कानपुर हेतु महापौर पद एवं पार्षद पद, नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष व सदस्य पदों की मतगणना नवीन गल्ला मंडी, नौबस्ता, कानपुर नगर में एवं नगर पालिका परिषद, बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर के अध्यक्ष व सदस्य पदों की मतगणना बाबा रघुनन्दन दास इंटर कालेज, बिल्हौर एवं नगर पालिका परिषद, घाटमपुर के अध्यक्ष व सदस्य पदों की मतगणना के0 सुखवासी सिंह औ0 जनता इंटर कालेज, घाटमपुर में कराई जाएगी।

Read More »