Wednesday, May 29, 2024
Breaking News

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, आग से मची अफरा-तफरी

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड के जवानों ने समय रहते आग पर कुछ घंटों में काबू कर लिया। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
कोपरगंज इलाके के एक प्लास्टिक गोदाम में भोर सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्लास्टिक में आग लगने से आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग की लपटे बाहर की तरफ़ निकलने लगी। आग की लपटों को देख आस पास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। आस पास की बिल्डिंगो में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जहां सूचना मिलते ही लाटूश रोड, कर्नल गंज, फजल गंज, किदवई नगर, व मीरपुर की दमकल गाडियां मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 8 फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया गया।

Read More »

तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गिरे नीचे, महिला को रौंदते हुए निकला वाहन महिला की मौत

कानपुरः अनूप पाण्डेय। पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पति घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजना बिलख पड़े। वहीं पुलिस को सूचना होने पर पनकी थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिय जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी राजकुमार शर्मा अपने निजी कार्य से आज अपने निवास से पत्नी के साथ जा रहें थे। तभी पनकी रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी मृतका शांति शर्मा (51) वाहन के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार शर्मा भी चोटिल हो गए। और बाइक छतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जाम लग गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल आ गए। वहीं हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना होते ही मौके पर पहुंची। जहां परिजनों को शांत करा बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।

Read More »

प्रभात फेरी निकालकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

सासनी। दुनिया मेें सुख समृद्धि एवं शांति का रास्ता भगवान बुद्ध के धम्म से ही संभव है। जो मान लेने की इजाजत तब देता है जब किसी बात को बुद्धि और विवेक की कसौटी कसने के पश्चात खरा उतारता है। इस वर्ष गौतम बुद्ध की 2586वीं जयंती है। गुरूवार को यह विचार नगला जहां में स्थित अम्बेडकर बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा के के पावन पर्व पर बुद्ध प्रेमियों द्वारा निकाली गई। प्रभात फेरी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बाबा नारायण दास एवं खेमचंद्र बौद्ध ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हम भगवान बुद्ध के पंचशील पाठ को अंतरूकरण में धारण कर लें तो जीवन में आने वाले हर दुःख का निवारण स्वतः हो जाएगा। इसके लिए किसी अन्य क्रिया की आवश्यकता नहीं है। प्रभात फेरी में दर्जनों बच्चे हाथों में ध्वज लिए हुए कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे। बच्चों के पीछे सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं कतार में चल रहे थे। इस मौके पर बुद्ध अनुयाइयों का अनुशासन देखते ही बन रहा था।

Read More »

पूर्व पीएम भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती 29 को

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कमेटी एवं सभी प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों से कहा गया है कि किसानों, दलितों, कामगारों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 37 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद में सुबह 7 बजे हवन यज्ञ कर वैदिक मंत्रों के साथ जिला अध्यक्ष केशवदेव चौधरी के नेतृत्व में मनायी जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जिला महासचिव/जिला प्रवक्ता सूरजपाल सिंह नेताजी ने कहा है कि सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगणों, भारत रत्न चौ. चरण सिंह के अनुयाइयों आदि से अपील है कि 29 मई को सुबह 7 बजे भारत रत्न चौ. चरण सिंह की प्रतिमा स्थित पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद पर सुबह 7 बजे पहुंचकर अपने भाव व विचार व्यक्त कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि दें।

Read More »

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा तटों पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का उमड़ा सैलाब

रायबरेली। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्र के सभी गंगा तटों पर प्रातःकाल से स्नान दान पूजन का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर बाद तक चलता रहा। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन की तीन अहम बातें – बुद्ध का जन्म, बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति और बुद्ध का निर्वाण के कारण भी विशेष तिथि मानी जाती है। इस पुनीत अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। एक दिन पूर्व बुधवार की शाम को क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर गंगा महाआरती, दीपदान किया गया। साथ ही मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

मध्य प्रदेश से बलदेव पुलिस कस्टडी में ला रही थी प्रेमी प्रेमिका को, प्रेमी की संदिग्ध मौत

मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव बंदी से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने दतिया ग्वालियर से बरामद कर लिया। निजी वाहन से बलदेव लाते समय रास्ते में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात मौत हो गई। बुधवार शाम जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा। तो परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव बंदी के बाहर बलदेव-राया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिजन माने और देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव बंदी निवासी युवक मोनू (18) पुत्र भीमसेन जादौन का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 मई को वह युवती को लेकर भाग गया। इस मामले में लड़की पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोनू के भाई सोमू उर्फ पंकज ने बलदेव पुलिस को बताया कि दतिया ग्वालियर में मौसी रहती हैं। उन्हीं के पास मोनू रहता था। इसलिए वह वहीं गया होगा। इस पर थाने से एक दरोगा, एक महिला सिपाही और कांस्टेबल, सोमू और लड़की के पिता को साथ लेकर निजी वाहन से दतिया पहुंचे, जहां दोनों पुलिस को मिल गए। बताते हैं कि पुलिस दोनों को लेकर मंगलवार की रात बलदेव आ रही थी, करीब साढ़े तीन बजे रास्ते में मोनू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जैसे ही पुलिस को पता चला तो खलबली मच गई और उसे ग्वालियर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More »

चेतावनी: अनावश्यक शट डाउन लिया तो होगी बिजलीकर्मिओं पर कार्यवाही

मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर टेक्नीकल बीएम शर्मा ने निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए अनावश्यक शट डाउन कोई न ले। ब्रेक डाउन को जल्द से जल्द सही कर सप्लाई नॉर्मल की जाए इसमें कोई लापरवाही न बरतें अन्यथा संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। गुरुवार को डायरेक्टर बीएम शर्मा ने कैंट स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में मथुरा जोन की समीक्षा की। सप्लाई में पहले से सुधार हुआ है। बिजनेस प्लान के कार्य की गति बढ़ी है। राजस्व वसूली का कार्य चल रहा है। चीफ इंजीनियर एसके जैन ने मथुरा जोन की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि सप्लाई में पहले से काफी सुधार हुआ है। अधिकारी एवं इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे हैं। एसई सुरेश चन्द्र रावत एसई प्रभाकर पांडेय एसई विजय मोहन खेड़ा ने भी अपने-अपने सर्किल के बारे में जानकारी दी। बैठक के बाद डायरेक्टर ने कैंट बिजलीघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।

Read More »

पुलिसकर्मियों को दिलाई नैतिक मतदान की शपथ

चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला मुख्यालय चंदौली स्थित पुलिस लाइन में एएसपी नक्सल अनिल कुमार और जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन के द्वारा आगामी 01 जून को अनिवार्य और नैतिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर एएसपी नक्सल ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व मतदान आगामी 01 जून को है। मतदान हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता अपना प्रतिनिधि खुद चुनती है। पांच साल में एक बार हमें मतदान का अवसर मिलता है। अतः हमें निष्पक्ष, भयमुक्त होकर नैतिक मतदान करना चाहिए। जाति, धर्म, क्षेत्रवाद हमारे विकास में बाधक है।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

शिकोहाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा। गांव नीम खेरिया के समीप बुधवार रात्रि दस बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि खंबा नंबर 1212/18 के समीप गांव नेम खेरिया के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना प्राप्त हुई थी।

Read More »

सेवापथ जन कल्याण समिति के समर कैंप का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। सेवा पथ जन कल्याण समिति द्वारा किड्स कॉर्नर स्कूल प्रांगण में 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जायेंगा। समर कैंप का विधिवत उद्घाटन स्वच्छ भारत मिशन की पूर्व ब्रांड एंबेसडर व समाजसेविका कल्पना राजोरिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अपनी प्रतिभा निखार सके, इसके लिए संस्था द्वारा समर कैंप लगाना प्रशंसनीय है। क्योंकि बच्चे स्कूल समय मे सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान दे पाते हैं और अपनी रुचि का कार्य नहीं कर पाते। समिति की प्रदेश सचिव व अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि ​शिविर में डांस, सेल्फ डिफेंस, ब्यूटी​शियन, पेपर क्राफ्ट, रेसिन आर्ट, वंदनवार, मेंहदी, क्रोसिया और मंडला आर्ट का प्र​शिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे समर कैंप में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को हुनर सिखाया जा रहा है। आजकल बे​टियों के लिए घरेलू कामकाज के अलावा आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी है।

Read More »