Friday, September 20, 2024
Breaking News

शहर के मुख्य चौराहों पर वॉटर फॉगिंग

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। यूपी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब सरकारी मशीनरी हरकत में आई है। यातायात नवंबर माह के क्रम में पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुशील कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न चैराहों पर वॉटर फॉगिंग कराई गई है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुशील कुमार ने बताया कि शहर के घण्टाघर चौराहों और विभिन्न चौराहों पर फायर विभाग और नगर निगम की तरफ से सड़कों और पेड़ों पर वाटर फॉगिंग की गई। रैन फॉगिंग में सहयोग करने के लिए यातायात पुलिस विभाग के जवान में मौजूद रहे। वही मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों ने यातायात पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा की और जनता ने उम्मीद जताई कि यह कार्य आगे भी होता रहेगा। मुख्य रूप उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह, जगमोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

छात्रा संगमन कार्यक्रम का आयोजन

कानपुरः प्रियंका तिवारी। आज किदवई नगर महिला महाविद्यालय सभागार में भूतपूर्व छात्रा संघ द्वारा पूर्व छात्रा संगमन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी ने दीप .प्रज्वलन व माँ सरस्वती की वंदना के द्वारा किया। प्राचार्य डॉ बी आर अग्रवाल ने पूर्व छात्राओं को आशीर्वचन से अभिसिंचित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रा संघ की स्थापना के मुख्य उद्देश्य छात्राओं द्वारा अपने अधिगम अनुभवों से वर्तमान छात्राओं को लाभाविन्त करना एवं भावी जीवन को दृष्टिगत रखते हुए सुझाव प्रस्तुत करना व महाविद्यालय को सहयोग प्रदान करना है, जिसमें लगभग 40 पूर्व छात्राओं को आमंत्रित किया। इन सभी छात्राओं ने अपने महाविद्यालय संस्मरण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Read More »

बुन्देलखण्ड में रु. 5-5 करोड़ की धनराशि का उपयोग कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना एक सप्ताह के भीतर बनाकर आवश्यक कार्य गुणवत्ता के साथ प्रारम्भ करा दिये जायेंः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि बुन्देलखण्ड निधि के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद को निर्गत रु. 5-5 करोड़ की धनराशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराने हेतु विस्तृत कार्य योजना हर हाल में एक सप्ताह के भीतर बनाकर आवश्यक कार्य गुणवत्ता के साथ प्रारम्भ करा दिये जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड के समस्त जिलाधिकारी अपने जनपद में सिंचाई एवं पेयजल के नलकूपों की क्रियाशीलता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराते हुये सम्बन्धित अभियन्ताओं से क्रियाशीलता के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अभियन्ताओं द्वारा सिंचाई एवं पेयजल नलकूपों की क्रियाशीलता हेतु दिये गये प्रमाण-पत्रों का रैन्डम जांच अवश्य सुनिश्चित करा लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बन्द पड़े पाइप पेयजल योजनाओं को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कार्यों की नियमित समीक्षा कर परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण कराते हुये जनोपयोगी बनाया जाये।  मुख्य सचिव आज योजना भवन स्थित वीडियोकान्फ्रेन्सिंग कक्ष में बुन्देलखण्ड के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को संभावित सूखे से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

Read More »

क्या हार्दिक मान सम्मान की परिभाषा भी जानते हैं?

मैं वो भारत हूँ जो समूचे विश्व के सामने अपने गौरवशाली अतीत पर इठलाता हूँ।
गर्व करता हूँ अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति पर जो समूचे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है।
अभिमान होता है उन आदर्शों पर जो हमारे समाज के महानायक हमें विरासत में देकर गए हैं।
कोशिश करता हूँ उन आदर्शों को अपनी हवा में आकाश में और मिट्टी में आत्मसात करने की ताकि इस देश की भावी पीढ़ियाँ अपने आचरण से मेरी गरिमा और विरासत को आगे ले कर जाएं। लेकिन आज मैं आहत हूँ, क्षुब्ध हूँ, व्यथित हूँ, घायल हूँ, 
आखिर क्यों इतना बेबस हूँ?
किससे कहूँ कि देश की राजनीति आज जिस मोड़ पर पहुंच गई है या फिर पहुँचा दी गई है उससे मेरा दम घुट रहा है?
मैं चिंतित हूँ यह सोच कर कि गिरने का स्तर भी कितना गिर चुका है।
जिस देश में दो व्यक्तियों के बीच के हर रिश्ते के बीच भी एक गरिमा होती है वहाँ आज व्यक्तिगत आचरण सभी सीमाओं को लांघ चुका है?
लेकिन भरोसा है कि जिस देश की मिट्टी ने अपने युवा को कभी सरदार पटेल, सुभाष चन्द्र बोस,राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्र शेखर आजाद, भगत सिंह जैसे आदर्श दिए थे, उस देश का युवा आज किसी हार्दिक पटेल या जिग्नेश जैसे युवा को अपना आदर्श कतई नहीं मानेगा।

Read More »

निकाय चुनाव के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ फ्लाइंग स्काट को दिया गया प्रशिक्षण

फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो।  निकाय निर्वाचन हेतु नियुक्त किये गये जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मजिस्ट्रेट  को निकाय निर्वाचन  के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्दंशो के अनुसार निर्वाचन कार्य स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिये बारीकी से समझाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देंश दिये कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट आगामी 20 नवम्बर को अपने अपने जोन व सेेक्टर में  स्थित बूथों का भ्रमण कर उनके क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओ की रिपोर्ट दं। उन्होने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि यदि किसी बूथ पर व्यवस्था मेे कोई कमी पायी जाती है तो तत्काल सम्बन्धित विभाग कोे भी अवगत कराते हुये यह सुनिश्चित किया जाय कि द्वितीय भ्रमण अर्थात 26 नवम्बर से पहले सभी व्यवस्थाये पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग में बताई गई निर्वाचन प्रक्रिया को भलीभांति समझने व उसी के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी बेहतर जानकारी होगी उतना ही बेहतर प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने आगामी चुनाव की संवेदनशीलता के विषय में बताते हुए कहा कि नगर निगम के महापौर सहित कुछ नगर पंचायतों में पहली बार निर्वाचन होने जा रहे हैं, इसलिए कार्य चुनौतीपूर्ण रहेगा जिसे एक टीम भावना से संपन्न कराना है। 

Read More »

कानपुर का सबसे सुन्दर वार्ड बनाएंगेः सरोज मिश्रा

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का जनसम्पर्क जारी है। सभी प्रत्याशी अपने लिए जन समर्थन जुटाने के लिए जी जान से जुटे हैं। इसी क्रम में नगर निगम चुनाव में वार्ड 70 कर्रही की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सरोज मिश्रा ने पत्नी मनोज मिश्रा ने बर्रा विश्व बैंक के जे0 व के0 सेक्टर में जनसम्पर्क कर क्षेत्रीय जनता से आशीर्वाद लिया। जनसम्पर्क में महिलाओं, बुजर्गो व युवाओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पिछले दस वर्षो से त्रस्त क्षेत्रीय जनता ने सरोज मिश्रा को अपने वार्ड का पार्षद बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना नहीं चाहती है। जन सम्पर्क के दौरान सरोज मिश्रा ने वार्ड 70 की जनता से वादा किया कि अगर आप लोगों का आशीर्वाद और साथ मिला तो पिछले 10 वर्षो में जो बुरा हाल इस वार्ड का हुआ है, हम उसको सुधारने की भरपूर कोसिस करेंगे और कानपुर का सबसे सुन्दर वार्ड बनाएंगे।

Read More »

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का लोकप्रियकरण एवं जागरुकता कार्यक्रम

इटावाः जन सामना ब्यूरो। जनपद में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग उ0 प्र0 के तत्वावधान एवं जिला विज्ञान क्लब इटावा के संयोजन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का लोकप्रियकरण एवं जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विज्ञान के चमत्कारों का वैज्ञानिक व्याख्यान एवं प्रदर्शन विषय पर ब्लाक संसाधन केन्द्र, मामन (ताखा) के सभागार में आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अन्धविश्वासों की वैज्ञानिक व्याख्या के अन्तर्गत विज्ञान प्रसारक और शिक्षक अवनीन्द्र सिंह जादौन ने खौलते तेल में हाथ डालकर पूरी तलना, पानी से आग जलाना, हवन कुण्ड में केवल घी की आहुति से अग्नि प्रज्ज्वलित करना, साबुत नारियल से फूल एवं खून निकालना, खौलते तेल में हाथ डालना, मुँह में आग निगलना जैसे चमत्कारिक प्रयोग करके दिखाए और उनके पीछे हुये विज्ञान से शिक्षकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, ताखा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ही समाज में फैले अन्धविश्वास और भ्रान्ति को दूर करने का सशक्त माध्यम है।

Read More »

प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपाइयों ने की नुक्कड़ सभा

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज भारतीय जनता पार्टी ने छावनी विधानसभा के बाबूपुरवा मंडल में नगरप्रमुख प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय और वार्ड के प्रत्याशियों के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कौशाम्बी के सांसद एवं भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर मौजूद थे। इस मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुये जिलामंत्री संजय कटियार ने कहा वार्डों के पार्षदों के चुनाव को जनता गंभीरता से ले क्योंकि जनता रोजमर्रा की समस्या को हल करने का कार्य एक योग्य और सक्षम पार्षद ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश मे सरकार और प्रदेश में सरकार भी आपके ही वोट से बनी है। अब नगर निगम की सरकार भी भाजपा की बने जिससे पार्षद आपके क्षेत्र में समग्र विकास बिना किसी बहाने के करवाने का कार्य करें।
वहीं सांसद विनोद सोनकर ने कहा 70 साल की आजादी के बाद भी दलितों की रहने वाली बस्तियों के नाम खटीकाना, पसियाना आदि जैसे नामों से ही है इनको बदलने कार्य किया जायेगा। मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार सभी जो भी पैसा विकास के लिये भेजने काम करती हैं वह उचित तरीके से वार्डो की जनता के विकास में खर्च हो वास्तविक लाभार्थियों को ही उनका हक मिले ऐसा सुनिश्चित करने के लिये भाजपा के पार्षदों और नगरप्रमुख का चुनाव करें। जाति धर्म की बात ही नहीँ हो क्योंकि मोदी जी ने सिद्ध कर दिया है कि वो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर रहे हैं।

Read More »

प्रत्याशियों को जिताने के लिए भाजपाइयों ने किया रोड शो

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंकने का प्रयास किया। इस मौके पर कानपुर महानगर की तीनों विधानसभाओं-छावनी, महाराजपुर और किदवईनगर क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में कानपुर महानगर की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय और दक्षिण जिले की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक प्रचार रथ पर सवार होकर रोड शो किया। रोड शो से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जाजमऊ गंगा पुल पर केशव मौर्या का स्वागत किया। रोड शो महाराजपुर के हरजेंद्रनगर, यशोदानगर, सरसौल मंडल, छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल, छावनी और बाबूपुरवा मंडलों से होते हुये किदवईनगर विधानसभा के बर्रा मंडल, निरालानगर मंडल के अधिकांश वार्डों से गुजरे पूरे रास्ते मे जनता ने उत्साह दिखाया। छावनी विधानसभा के बाबूपुरवा मंडल के 4 वार्डों के प्रत्याशी अशोक पाल, हरिशंकर गुप्ता, रमा सिंह और राजेश अवस्थी मंडल प्रभारी / जिलामन्त्री दक्षिण संजय कटियार के साथ केस्को ऑफिस के पास भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे जहाँ पर केशव मौर्या के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। काफिले में चारपहिया वाहनों की संख्या लगभग एक सैकड़ा से अधिक देखी गई।

Read More »

नक्शा व सर्वे के नाम पर पालिका में होने वाला भ्रष्टाचार होगा खत्म-रामवीर

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। बसपा से पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के साथ जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय तथा जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने आज जनसम्पर्क अभियान के तहत कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित जागेश्वर, त्रिपुरारी नगर, विजय नगर, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों में सर्वसमाज के लोगों के दरवाजे पर जाकर वोट देने की अपील की।
बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय ने बसंत बाग, गिर्राज कॉलोनी, डाक खाने वाली गली, पंजाबी मार्केट एवं रामलीला ग्राउंड में दरवाजे-दरवाजे जाकर अपनी धर्म पत्नी ऋतु उपाध्याय के लिए वोट मांगे। साथ ही साथ खोंडा हजारी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया गया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा की हाथरस शहर बुद्धिजीवियों का और गुरुओं का शहर है। यहाँ के सर्व समाज के लोग इस बात से भली भांति परिचित है कि कौन उनके साथ उनकी परेशनियो में अपना बनकर शामिल हो सकता है। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय के मंत्री रहते समय शहर का बच्चा-बच्चा उर्जा मंत्री था। अगर रात को 12 बजे भी अगर कहीं लाईट चली जाती थी तो बिजली विभाग के लोग उसे तुरंत सही करने का काम करते थे।

Read More »