Thursday, September 19, 2024
Breaking News

भारत को स्वर्ग बनाना है!

भारत को स्वर्ग बनाना है,
जन-जन में संयम लाना है।
पोशाक ज्ञान का द्योतक है,
यह मिथ्या भाव मिटाना है।
पश्चिमी सभ्यता भूलाना है ,
भ्रम उनका दूर भगाना है।
स्वार्थ में फंसा जग सारा है,
ये भ्रमित सबको करता है।
जो सोए हैं उन्हें जगाना है,
जो जगे है उन्हें समझना है।
भ्रम की नींद से उठाना है,
सत्कर्म में इनको लगाना है।

Read More »

संसद सुरक्षा चूक: पहली बार बोले पीएम मोदी, ‘‘यह घटना दुखद और चिंताजनक’’

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। पिछले सप्ताह संसद सुरक्षा उल्लंघन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुंह खोला। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा संसद में प्रधानमंत्री के बयान देने की मांग को मोदी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस पर ‘बहस करने की कोई ज़रूरत नहीं’ है। इसकी ‘विस्तृत जांच’ की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस घटना की गंभीरता को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। (लोकसभा) अध्यक्ष सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि इसके पीछे कौन से तत्व हैं और उनके उद्देश्य क्या हैं। इस पर बहस करने की जरूरत नहीं है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। मोदी ने ये टिप्पणी एक हिन्दी अखबार को दिए साक्षात्कार में की है।
लोकसभा कक्ष में बुधवार को चौंकाने वाला दृश्य सामने आया था जब दो घुसपैठिये एक डेस्क से दूसरे डेस्क पर कूद पड़े और कनस्तरों से रंगीन धुंआ निकालने लगे। उनके सह-अभियुक्तों ने संसद के बाहर भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया। गिरफ्तार किए गए युवाओं ने जांचकर्ताओं से कहा है कि उनका उद्देश्य मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना था।
दिल्ली पुलिस ने 13 दिसम्बर को लोकसभा हॉल और संसद परिसर में घुसकर धुएं का गुबार उठाने और नारे लगाने के आरोप में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सागर शर्मा और डी मनोरंजन लोकसभा हॉल में कूद गए थे, जबकि नीलम सिंह और अमोल शिंदे ने संसद परिसर में कनस्तरों से धुआं छोड़ने के बाद नारे लगाए थे। चारों आरोपियों को साजिशकर्ता ललित झा और महेश कुमावत ने मदद की थी। मुख्य आरोपी ललित झा ने अगले दिन दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Read More »

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया। वार्षिकोत्सव में अर्ध्यनारेश्वर, गीता, हनुमान चालीसा एवं कवि सम्मेलन आदि के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। जी-20 नृत्य के द्वारा छात्रो ंने हिंदुस्तान को विश्व का सरताज बनाकर प्रस्तुत किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वार्षिकोत्सव में 2022-23 के रैक होल्डर्स छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय डायरेक्टर्स द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read More »

धूमधाम से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुहागनगरी के लोग उत्साहित हैं। रविवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान सुहागनगरी की राहें जयश्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होने लगी।
शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से भ्रमण करते हुए रामलीला प्रांगण स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं सभी रामभक्त पीले वस्त्र पहनकर यात्रा में नजर आए। शहर की राहे जयश्रीराम के नारे से गुजायमान हो रही थी। भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समिति चंद्रनगर महानगर के संयोजक रामकुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर चंद्र नगर महानगर में एक समिति का गठन किया गया था। जिसके अंतर्गत आज भव्य शोभा निकाली गई है। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रातः 11 से 1 बजे तक मोहल्ला अथवा गांव में स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन व श्रीराम जय राम जय जय राम का सामूहिक 108 बार जाप, शंखनाद की ध्वनि व भक्ति भाव की धारा बहेगी। इस अवसर पर राम भक्त स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

Read More »

संत सम्मेलन और श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद : जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के 44 वें वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। पीत वस्त्र धारण कर 651 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
रविवार को संत सम्मेलन और भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ पंकज अग्रवाल एवं श्री भगवान अग्रवाल द्वारा आरती उतारकर किया। कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला प्रांगण में बने कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में स्वामी विवेकानंद महाराज के उत्तराधिकारी अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज के साथ महामंडलेश्वर शुकदेवानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी पीतम दास महाराज, प्रज्ञानंद महाराज, निगमानंद महाराज, रामानंद महाराज, स्वामी विजया नंद महाराज एवं ब्रह्मचारी स्वामी अरुण स्वरूप महाराज आदि संत रथों पर विराजमान होकर चल रहे थे। कलश यात्रा में परीक्षित यजमान संजय शर्मा एवं पूनम शर्मा सिर पर श्रीमद् भागवत धारण कर तथा यज्ञपती यजमान सौरभ तिवारी एवं नेहा तिवारी परिजनों के साथ चल रहे थे। मंच पर कार्यक्रम का शुभारम्भ संजय मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।

Read More »

अयोध्या नगरी से आने वाले पूजित अक्षत चावल व साहित्य प्रत्येक हिंदू परिवारों तक पहुंचे-योगेंद्र उपाध्याय

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सदर खंड टूंडला की एक बैठक फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग रसीदपुर कनेटा पर अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी के निमित कार्यक्रम को लेकर हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में योगेंद्र उपाध्याय, विभाग संपर्क प्रमुख चंद्र नगर विभाग, राम लखन जिला संघ चालक टूंडला रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार तक श्री राम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या नगरी से आने वाले पूजित अक्षत चावल व साहित्य वितरण किया जाये।

Read More »

नमो एप के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाएं: ब्रज बहादुर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर “नमो एप” एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता अपने क्षेत्रो में कैंप लगाकर युवाओं को नमो एप डाउनलोड कराएं। साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उनको लाभ दिलाएं।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में नमो ऐप कैंपेन कैंप लगाकर युवा साथियों को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराए और एवं इस विषय में संपूर्ण जानकारी दे। नमो एप के जरिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सकें। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के संवाद किया।

Read More »

निशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री दिगम्बर जैन मित्र मण्डल द्वारा एक निशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का शुभारंभ जैन नगर खेड़ा में किया गया। जो प्रतिदिन प्रातः 11.30 बजे से दोप. 1.30 बजे तक संचालित रहेगा। औषधालय का उद्घाटन संस्था के निर्देशक संजीवकान्त जैन (संजू) के द्वारा किया गया। द्वीप प्रज्जुलन संजय कुमार जैन (बल्ले), संजीव जैन(एड.) ने किया। संस्था अध्यक्ष रोविल जैन ने बताया कि औषधालय में प्रतिदिन मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवाईयां प्रदान की जायेगी। डा. हरेन्द्र वर्मा द्वारा डायवटीज, पथरी, चर्मरोग, ब्लडप्रेशर, आदि बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

Read More »

मथुरा में ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में मॉडल लाइब्रेरी बन कर तैयार

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड की एक एक ग्राम पंचायत में मॉडल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यह मॉडल लाइब्रेरी ग्राम पंचायत के बच्चों एवं युवाओं के ज्ञानार्जन एंव शिक्षा के क्षेत्र में वरदान सिद्ध होगी। इन पुस्तकालयों मंे बच्चों के पठन पाठन एवं ज्ञानार्जन के लिए अनुकूल वातावरण, बैठने की उत्तम व्यवस्था, समाचारपत्रों की नियमित उपलब्धता तथा विभिन्न विषयों व क्षेत्रों से सम्बन्धित स्तरीय पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही वर्तमान समय की मांग ई लर्निंग की अवधारणा का भी समावेश किया गया है। सभी मॉडल लाइब्रेरी में कंप्यूटर और वाई फाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे पढ़ने वाले बच्चे इन्टरनेट के माध्यम से भी विभिन्न शैक्षणिक प्लेटफार्म का उपयोग कर सकें। मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन विभिन्न तिथियों में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। मॉडल लाइब्रेरी विकास खण्ड राया की ग्राम पंचायत चूराहंसी, विकास खण्ड फरह की ग्राम पंचायत गांजोली, विकासखंड मांट की ग्राम पंचायत भदनवारा, विकासखंड नौहझील की ग्राम पंचायत नौझील बांगर, विकासखंड बलदेव की ग्राम पंचायत हथकौली, विकासखंड छाता की ग्राम पंचायत तूमौला, विकासखंड नंदगांव की ग्राम पंचायत हाथिया एवं विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अडीग में मॉडल लाइब्रेरी विकसित की गई है। विकास खण्ड राया की ग्राम पंचायत चूराहंसी में निर्मित मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने किया।

Read More »

ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर इठलाई वृंदावन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। रसिकोपासक संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के परमाराध्य बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर कान्हा की नगरी में उल्लास उमंग का अमृतमयी वर्षण हो रही है। नगर का कण कण बांके बिहारी लाल के जयकारे से अनुगुंजित हो उठा है। सांवरे की प्राक्टयस्थली पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी जी के प्राक्टयदिवस मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की पंचमी पर श्री निधिवनराज में ब्रह्म मुहूर्त से ही उत्सव का माहौल है। स्वामी हरिदास जी की वंश परंपरा से निकले ठाकुर जी के सेवा अनुरागी गोस्वामीजन पीत वस्त्र पहनकर प्रकट स्थली पर एकत्रित हुए। जहां वैदिक मंत्रों की ध्वनि के साथ दुग्ध, दही, मधु, शर्करा, घृत इत्यादि से महाभिषेक कर सुगन्धित इत्र द्रव्यों से मालिश की गई। सैकड़ो भक्त इस महाभिषेक का पंचामृत व अपने आराध्य के प्राक्टयस्थली की झलक पाने के लिये लालायित दिखाई दे रहे थे। महाभिषेक के उपरांत सेवायत भीकचन्द्र गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, रोहित गोस्वामी ने महाआरती उतारी। सेवायत गोस्वामी समाज ने भक्तो को लाड़ले के जन्मोत्सव की बधाई दी। सम्पूर्ण श्री निधिवनराज को देशी विदेशी पुष्पों के अलावा रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। रसिक अनन्य नृपति स्वामी हरिदास अपने लाड़ले ठाकुर बांके बिहारी लाल को चांदी के रथ में विराजमान होकर बधाई देने पँहुँचे। श्रीनिधिवनराज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाँके बिहारी मंदिर पहुंची।

Read More »