Sunday, September 22, 2024
Breaking News

धोखाधड़ी के आरोपी के घर ग्वालियर पुलिस का छापा

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। लॉन कराने के नाम पर ठगी करने वाले युवक की तलाश में ग्वालियर पुलिस शिकोहाबाद थाना पहुंची। मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण शिकोहाबाद पुलिस ने नसीरपुर भेज दिया। बुधवार सुबह नसीरपुर पुलिस के साथ ग्वालियर पुलिस ने आरोपी के घर छापा मार कार्रवाई की।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव घाघऊ निवासी अरुण कुमार ग्वालियर में जाकर बैंक लॉन कराने का काम करने लगा। उसने कुछ महिलाओं से लॉन कराने के नाम पर ठगी की। लॉन कराने के बाद उन्हें फर्जी चेक देकर चंपत हो गया। जब महिलाओं ने चेक बैंक में लगाए तो वहां से उस फर्जी चेक बता कर बाउंस कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने ग्वालियर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Read More »

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने भरी हुंकार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शहर अध्यक्ष प्रमोद कुमार व महामंत्री राज दुलारे वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिकाध्यक्षा व अधिशाषी अधिकारी से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौपे ज्ञापन में कहा है कि मजदूर संघ की 19 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र विचार कर उनके समाधान की मांग की। साथ ही कहा कि अगर उनकी समस्याओं का 21 जनवरी तक निराकरण नहीं कराया गया तो सफाई कर्मचारी संघ एक जुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संघ की प्रमुख मांगों में मृतक संविदा सफाई कर्मचारी सूरज का बीमा भुगतान अभीं तक नहीं हुआ है, जिसे तत्काल कराया जाए। मृतक की पत्नी की पेंशन लागू की जाये। संविदा सफाई कर्मचारी को प्रति माह पांच किलो झाड़ू तौल कर दी जाये।

Read More »

स्वच्छता ही जीवन का आधार

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। राम सिंह महाविद्यालय नगला सिकंदर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गांव नगला मुरली में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया। काॅलेज प्रबंधक डीपी सिंह ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. बीपी सिंह, भारती चौहान, सुभाष चन्द्र, अमोल सिंह, मोहिनी, मधु, पूजा सिंह, एचपी सिंह, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

शहीदी दिवस पर याद किए जोरावर और बाबा फतेह सिंह

गुरुद्वारा परिसर में मनाया गया शहीदों का बलिदान दिवस
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन द्वारा गरीबों को बांटे गए कंबल
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन द्वारा गुरू गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस बुधवार को गुरूद्वारा पर मनाया गया। इस दौरान गरीबों को कंबल वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का पूरा परिवार देश व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान हुआ। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। देश और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले सबसे कम उम्र के जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह थे। मुगल बादशाह बजीर खान ने सात व नौ वर्ष की आयु में ही उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया था। एसडीएम रामसूरत पांडे ने उनसे जुड़े जीवन के बारे में बताया। इस दौरान गरीब और असहायों को कंबल वितरित किए गए।

Read More »

कंबल और भरपेट भोजन पाकर खिले गरीबों के चेहरे

पचोखरा पशु हाट मालिक लक्ष्मीनरायन उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गरीबों को बांटे गए कंबल
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बुधवार को पचोखरा क्षेत्र के गांव श्रीनगर में पचोखरा पशु हाट मालिक की पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल व भोजन कराया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कई वर्षो पुरानी पचोखरा पशु हाट के मालिक लक्ष्मी नारायन की 9वीं पुण्यतिथि पर उनके भाई पं. जगत नरायन उपाध्याय और उनके पुत्र बृजेश उपाध्याय ने न केवल गरीबों का पेट भरा बल्कि सर्दी से बचने के लिए उन्हें गर्म कंबल भी वितरित किए। बृजेश उपाध्याय ने कहा कि गरीब और असहायों की सेवा करने से बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं है। संतोष उपाध्याय ने पशु हाट के संचालन को लेकर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर विजय कपिल, अशोक चौहान, कैलाश उपाध्याय, तरूण शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रूपेेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Read More »

नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से बच्ची दबकर घायल, आगरा रेफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र 60 फुटा रोड पर नगर निगम की कूडे की गाड़ी से एक चार वर्षीय बच्ची दबकर घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसको आगरा भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र 60 फुटा रोड निवासी भूरेखाॅ की चार वर्षीय पुत्री कु. जोया अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से चनौरा की ओर जा रही नगर निगम की कूडे की गाडी के नीचे आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको पडोस के लोगो की सहायता से बच्ची की माॅ शहनाज जिला अस्पताल लेकर आयी। परिजनों के आने से पूर्व नगर निगम की गाडी का चालक अस्पताल से चलता बना। बच्ची की हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सक ने घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्तपाल से आगरा भेजा। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More »

सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन पर लगाया भेद-भाव का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र ठेका सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक चैकी गेट स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें नगर निगम प्रशासन द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर आठ बजे की जगह प्रातः छ बजे बुलाया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने विरोध प्रकट किया। वहीं नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने कहा नगर निगम प्रशासन के द्वारा दिनों-दिन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं को सुबह आठ बजे की जगह प्रातः छ बजे बुलाया जा रहा। महिलाऐं सुबह छः बजे ड्यूटी करेंगी तो अपने बच्चों को स्कूल कैसे भेजेगी। जबकि नगर निगम में लगभग 190 बैकलाॅग कर्मचारी है जो कि सफाई कर्मचारी के मूल पद पर है।

Read More »

सदर तहसील में डीएम की दस्तक, मचा हड़कंप

अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश,
उपनिबन्धक प्रथम कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, विलम्ब से आये कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को सुबह उपनिबन्धक प्रथम सदर के तहसील स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को कार्यालय में केवल एक परिचर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) अशोक कुमार उपस्थित मिला। उपनिबन्धक पृथ्वीराज चैरसिया एवं निबन्धन लिपिक भुपेन्द्र पाल सिंह विलम्ब से कार्यालय आये। जिस पर जिलाधिकारी ने इन कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने का निर्देश दियें।

Read More »

मुख्य सचिव ने 200 से अधिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की

खाद्य प्रसंस्करण नीति में प्रस्तावित संशोधन को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने गत फरवरी 2018 में सम्पन्न हुई इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हस्ताक्षरित लगभग 200 से अधिक ऐसी परियोजनाओं जिनको द्वितीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग में शामिल किया जाना है, की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग इन परियोजनाओं से जुड़े निवेशकों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मुख्य सचिव ने आज अपने लोक भवन स्थित सभाकक्ष में परियोजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण नीति में संशोधन किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शीघ्र मंत्रिपरिषद के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वन विभाग के अन्तर्गत निवेशकों के जो प्रस्ताव लम्बित हैं उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए।

Read More »

वाराणसी, नई दिल्ली, लखनऊ तथा इलाहाबाद एअरपोर्ट पर ओडीओपी शाॅप्स खुलवाई जाएंः डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

समिट के दौरान पात्र लाभार्थियों को लगभग 2100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित कराये जाएंरू मुख्य सचिव
आगामी जनवरी माह में सहारनपुर, आगरा तथा मेरठ जनपदों में ओडीओपी समिट आयोजित कराए जाएं: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
ओडीओपी उच्च स्तरीय समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने आगामी 29 दिसम्बर, 2018 को वाराणसी में सिल्क फैब्रिक्स सूत वस्त्र, कापरेट एवं दरी थीम पर आयोजनीय ओडीओपी समिट को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वाराणसी, नई दिल्ली, लखनऊ तथा इलाहाबाद एअरपोर्ट पर ओडीओपी शाॅप्स खुलवाई जाए। इस समिट में वाराणसी के अलावा सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, मऊ, बाराबंकी तथा इटावा द्वारा प्रतिभाग किया जाए।  मुख्य सचिव ने आज अपने लोक भवन स्थित सभाकक्ष में ओडीओपी उच्च स्तरीय समिति की बैठक में आयोजन की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा समिट के दौरान पात्र लाभार्थियों को लगभग 2100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित कराये जाए।

Read More »