Saturday, September 21, 2024
Breaking News

बसपा की जिला व विधानसभा कमेटियां घोषित

कपिल गौड़ जिला उपाध्यक्ष, बनीसिंह महासचिव व सौबी बने जिला सचिव
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर आगरा व अलीगढ मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सुनील कुमार चित्तौड, संघप्रिय गौतम एवं अलीगढ मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, रोशनलाल माहौर की सहमति पर जिला कमेटी व विधानसभा कमेटियों के अलावा मण्डल इंचार्ज व विधानसभा प्रभारी घोषित किये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुये बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने बताया कि जिला कमेटी में कपिल मोहन गौड एड.-जिला उपाध्यक्ष, बनीसिंह जाटव-जिला महासचिव, देवेन्द्र सिंह राना-जिला कोषाध्यक्ष, शौबी कुरैशी-जिला सचिव, अशोक कुमार रत्न, रतन दीप सिंह, राजकुमार उर्फ राजू बाल्मीकि, उमाशंकर बघेल, दामोदर सिंह प्रधान व भगवान सिंह कुशवाहा को मण्डल जोन इंचार्ज बनाया गया है। सोहन सिंह-जिला संयोजक बामसेफ, अजय कुमार सुमन-जिला संयोजक बीवीएफ, राजेन्द्र कुमार-जिला संयोजक बीवीएफ बनाये गये हैं।

Read More »

विद्युत जेई के घर से लाखों की चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। त्योहारों के नजदीक आते ही चोरों की सरगर्मियां बढ गई हैं और बीती रात्रि को विद्युत विभाग के एक जेई के घर में से अज्ञात चोर लाखों का माल चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस व डाॅग स्क्वायड की टीम पहुंच गई तथा लोगों की भीड लग गई।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड स्थित तमना गढी निवासी अशोक शर्मा पुत्र तुलसीराम शर्मा विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर हैं और इस समय मथुरा में तैनात हैं तथा बीती रात्रि को अज्ञात चोर घर के झीने की किवाडे खोलकर घर में उतर आये और एक कमरे की चाबियां ढूंढकर एक कमरे में रखे बक्से को उठाकर घर की छत पर ले गये।

Read More »

भाजपा की भारी भरकम नगर कमेटी घोषित

अशोक, विवेक महामंत्री: भाजपाईयों में हर्ष: स्वागत की तैयारियां
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी की शहर कमेटी की 20 सदस्यीय कमेटी को अनुमोदन के बाद भाजपा शहराध्यक्ष मोहन पंडित एड. द्वारा घोषित कर दिया गया है और कमेटी में कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तबज्जो दी गई है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की संस्तुति के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष मोहन पंडित एड. द्वारा घोषित की गई शहर कमेटी में प्रदीप गुप्ता, सभासद विशाल दीक्षित, दिनेश शर्मा, पूर्व सभसद मनोज वर्मा, दिलीप चौधरी, कपिल अग्रवाल व राकेश शर्मा अनाड़ी को उपाध्यक्ष, अशोक गोला व विवेक वार्ष्णेय-महामंत्री, दिनेश माहौर, सुरेश चौधरी, सुनील वर्मा एड., धीरज जैन, बबलू हंसमुख व श्रीमती सुचेता जाॅन को मंत्री, ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष, रवि वार्ष्णेय को मीडिया प्रभारी, दिलीप प्रताप सिंह चित्तौड़िया को सह मीडिया प्रभारी के अलावा भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीड़ी वालों को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का नगर संयोजक मनोनीत किया गया है।

Read More »

लौह पुरूष पटेल की जयन्ती मनाई: सम्मानित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व में चौ. किशनपाल के संयोजकत्व व जिलाध्यक्ष गेंदालाल चौधरी की अध्यक्षता में विकास खण्ड रोड स्थित दाऊजी बीज भंडार पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में जन्म शताब्दी सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विचार प्रकट किये गये। वे एक महायोद्धा किसान, गरीबों के मसीहा, लौह पुरूष थे। किसानों की लड़ाई लड़ने वाले युग पुरूष थे तथा जीवन भर गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे।

Read More »

इग्नू में डिजिटल स्टडी पर 15 प्रतिशत की छूट

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पी.सी. बागला महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्यवक डा. यू. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को सूचित करते हुये कहा है कि यदि वे प्रिन्ट स्टडी मैटेरियल के स्थान पर डिजिटल स्टडी मैटेरियल लेना चाहते हैं तो उनको 15 प्रतिशत शुल्क कार्यालय द्वारा वापिस कर दिया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की बेवसाइट पर अपना आप्सन लिंक पर सबमिट कर सकते हैं।

Read More »

एडी ने किया बागला अस्पताल का निरीक्षण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। स्वास्थ्य विभाग के अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. शंकरलाल सारस्वत द्वारा आज संयुक्त जिला बागला अस्पताल का निरीक्षण किया गया और अस्पताल प्रशासन को साफ सफाई व व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. शंकरलाल सारस्वत ने बागला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों से वार्ता की और चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे उनके उपचार आदि को देखा। उन्होंने महिला इमरजेंसी व ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी व अल्ट्रासाउण्ड मशीन पर कार्य न होने पर नाराजगी जतायी साथ ही उन्होंने अस्पताल में बेहतर साफ सफाई के साथ मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Read More »

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लखनऊ में ’कृषि कुंभ’ को संबोधित किया

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लखनऊ में ’कृषि कुंभ’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने विश्‍वास जताया कि इस कृषि कुंभ से कृषि क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी को अपनाने और बेहतर अवसर सृजित करने का मार्ग प्रशस्‍त होगा।
प्रधानमंत्री ने खाद्यान्‍न की खरीद में उल्‍लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए उसकी सराहना की। उन्‍होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों की बदौलत ही देश आगे बढ़ता है। उन्‍होंने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए केन्‍द्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस संदर्भ में उन्‍होंने कच्‍चे माल की लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्‍न कदमों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि निकट भविष्‍य में बड़ी संख्‍या में सोलर पम्‍प देश भर के खेतों में लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विज्ञान के लाभ कृषि क्षेत्र को सुलभ कराने की दिशा काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वाराणसी में चावल शोध केन्‍द्र स्‍थापित किया जा रहा है, जो इस दिशा में एक अहम कदम है।

Read More »

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

घाटमपुर कानपुर, शिराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश व्यापी अभियान के साथ आभार एवं धन्यवाद डिजिटल सदस्यता कान्हा उपवन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक के प्रथम चरण अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में अभियान प्रमुख रामनरेश तिवारी ने क्षेत्र की कम से कम 7000 ग्राम पंचायत की सभी बूथों किसानों द्वारा नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। बैठक में मौजूद सह प्रभारी नरेंद्र तिवारी द्वारा दूसरे चरण के अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जन कल्याण की दिशा में दुनिया के राह दिखाने वाली पहल है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा पहल है। यह 50 करोड़ आबादी को कवर करती है। बैठक में बनवारीलाल दोहरे अतुल अवस्थी शिव शंकर सिंह श्री कृष्ण मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से अखिलेश अवस्थी संजीव उपाध्याय अवधेश मिश्रा सुनील पांडे जनार्दन सिंह सर्वेश पाल पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत धर्मेंद्र सिंह पाल श्री कृष्ण मिश्रा कमलेश त्रिवेदी ओमकार सचान उमेश द्विवेदी दिनेश पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवाब सिंह जादौन व जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुरेश पटेल, सत्यप्रकाश सचान, सर्वेश निषाद आदि लोग व्यवस्था देखते रहे।

Read More »

विधायक कमल रानी ने सुनी समस्याएं

घाटमपुर कानपुर, शीरजी। भारतीय जनता पार्टी घाटमपुर ग्रामीण मण्डल के ग्राम बुढानपुर, सरगांव, रंडौली, रैपुरा, मढा, मयाकापुरवा, बीरबल अकबरपुर, गुरैयनपुर में विधायक घाटमपुर कमलरानी वरुण ने चौपाल लगाकर जनसमस्यायें सुनी तथा मौके पर उनका निराकरण किया। इस अवसर पर विधायक घाटमपुर के साथ जिला मंत्री डा0 दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमोल सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष दलजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अंकित दीक्षित, महेन्द्र मिश्रा, दीपू दिवेदी, राजा सिंह, जीतेन्द्र उमराव, अनूप यादव, पवन सचान, रामआसरे निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन कृषि के विश्व गुरु हैंः उपराष्ट्रपति

कृषि को अत्यंत महत्व दिया जाए और संसाधन आवंटन को प्राथमिकता दी जाए
सख्त मौसम का मुकाबला करने वाली फसलें विकसित की जाएं
कृषि पुनर्जागरण, परोक्ष भुखमरी और पोषाहार की कमी दूर करने की आवश्यकता
प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व कृषि पुरस्कार प्रदान किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन को कृषि का विश्व गुरु, शिक्षक और विद्वान बताया है, जिन्होंने पूरे विश्व पर अपने प्रेरक और आदर्श विचारों की छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति आज नई दिल्ली में प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व कृषि पुरस्कार प्रदान करने के बाद उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। यह पुरस्कार भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद ने आरंभ किया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन ने हरित क्रांति की शुरूआत की और भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन के दृष्टिकोण और विचारों की स्पष्टता ने कृषि वैज्ञानिकों की एक पूरी पीढ़ी को आकर्षित किया है।

Read More »