Sunday, September 22, 2024
Breaking News

मॉ चंद्रघंटा की विधि-विधान से हुई पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। शरदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आदिशक्ति की तीसरे स्वरूप मॉ चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की गई। कैला देवी एवं वैष्णो देवी मंदिर में मंगला दर्शन को भक्तों की भीड़ रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। नवरात्र महोत्सव के लिए घर-घर माता की चौकी स्थापित की गई हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में माता के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को भी मंगला दर्शन के लिए राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर और उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम पर प्रातः से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। पट खुलते ही माता के जयकारों से परिसर गूंज उठे। इस दौरान गेट से लेकर माता के दरबार तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।

Read More »

नशा मुक्ति की अलख जगाने निकला झारखंड का मनोज

शिकोहाबाद। देश और युवाओं को नशा से मुक्ति दिलाने एवं युवा पीढ़ी को नशा से छुटकारा दिलाये जाने को झारखंड का युवक मनोज पैदल निकल पड़ा है। प्रधानमंत्री से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम देश के युवाओं को नशा से मुक्ति कराना है। देश में नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना और अन्य मांगों को पूरा कराना है। झारखंड से पैदल यात्रा कर रहे मनोज सोमवार को शिकोहाबाद में पहुंचे। रात्रि विश्राम नगर के नोशहरा गांव निवासी सत्यप्रकाश के यहां किया। इस दौरान मनोज ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसने अब तक 900 किलो मीटर से अधिक की यात्रा कर ली है। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच कर अपना ज्ञापन देगा। उसकी प्रमुख मांगें इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को बंद कराया जाए, पेपप पर चुनाव कराया जाए। उसने युवाओं से भी देश के विकास में योगदान करने के लिए कहा। उसने कहा कि आज नशा हमारे देश के युवाओं को जकड़ रहा है।

Read More »

सीता हरण की लीला देखने को उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद। तदर्थ श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में मारीच वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। राामलीला में सीता हरण की लीला को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम का रथ पहुंचता है, वैसे ही लीला का मंचन शुरू हो गया। पंचवटी में सीता सोने का मृग देखकर उसका लाने के लिए राम से कहती है। राम सोने के मृग के पीछे जाते है। जैसे ही राम मृग मारीच पर बार छोड़ते है, तो वह राम-राम कहकर पुकारता है। सीता लक्ष्मण से राम की खोज करने के लिए भेजती है। लक्ष्मण सीता की रक्षा हेतु एक लक्ष्मण रेखा खींचते है और सीता की आज्ञा से राम की खोज में चले जाते है। रावण साधु का वेश बनाकर सीता से भिक्षा मांगता है। सीता अंदर से ही रावध को भिक्षा देती है, लेकिन रावण अंदर से भिक्षा लेने की मना कर देता है, तब सीता लक्ष्मण रेखा से बाहर आती है, जैसी ही रावण उनका हरण कर लेता है। रावण सीता को वायु मार्ग से लंका ले जा रहा होता है, तब जटायु राज रावण को रोकने का प्रयास करते है।

Read More »

स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा आज गांव ददीगढी, विकासखंड चौमुहां जिला मथुरा में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, निदेशक प्रचार डॉ अतुल सक्सेना, केंद्र प्रभारी डॉक्टर वाई. के. शर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को पराली न जलाने हेतु प्रेरित किया तथा पराली के विषय में जानकारी दी, जिसमें खेत में मिलाने से उर्वरा शक्ति बढ़ती है खेत के सूक्ष्मजीव पनपते हैं तथा पराली में आग लगने से वातावरण प्रदूषित होता है तथा कई तरह की बीमारियां जैसे आंखों में जलन त्वचा संबंधी रोग श्वांस संबंधी रोग इत्यादि की समस्या पैदा होती है।

Read More »

भूख हड़ताल के चौथे दिन पीड़ित के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची मेडिकल टीम

चकिया, चन्दौली। गांधी पार्क में किए जा रहे भूख हड़ताल के चौथे दिन अधिकारियों के निर्देश पर लालचंद सिंह एड० के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम पहुंची। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों से पीड़ित लालचंद एड०के बड़े भाई और पार्टी के लोगों की समस्या के समाधान के लिए दो राउंड वार्ता भी हुई। वार्ता किस नतीजे पर पहुंची इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन पीड़ित का अभी भी भूख हड़ताल जारी है। इस सम्बन्ध में पीड़ित लालचंद ने बताया कि तहसील के डोडापुर सलया मौजे के आराजी नं०12 रकबा 0.164 हेक्टेयर में पीड़िता मधुबाला देवी पत्नी लालचंद को खेती करने में उनके बगल के काश्तकार द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिसको लेकर जमीन मालिक मधुबाला देवी पत्नी लालचंद कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। अगस्त माह में इसी समस्या को लेकर धरना और भूख हड़ताल भी किया गया था, जिसे अधिकारियों ने तीन दिनों में हल करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल को स्थगित कराया दिया था।

Read More »

कार्यशाला में महिलाओं को किया जागरूक

शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में छह दिवसीय मिशन शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रोफेसर अजब सिंह यादव और महिला इंस्पेक्टर गीता कुमारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथयों द्वारा माला पहना कर किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर सहदेव सिंह चौहान ने समस्त आगंतुकों का माला, शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रोफेसर द्वारा महिलाओं से कहा गया की महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। जिस क्षेत्र व समाज की महिलाएं नेतृत्व करने लगती हैं, वह समाज तरक्की की राह पर पहुंच जाता है। महिला दरोगा ने बताया कि महिलाओं को पेपलेट उपलब्ध करवा गये। उन्होंने कहा महिलाओं को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार व पुलिस उनके साथ है।

Read More »

हाफ मैराथन चौंपियनशिप पांच को

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में शिकोहाबाद हाफ मैराथन चौंपियनशिप का आयोजन पांच नवम्बर दिन रविवार को आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में किया जायेगा। जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का है। 21 किलोमीटर ओर 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आदर्श ..ष्ण महाविद्यालय से शुरू होगी। इसके साथ ही बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक धावकों के लिए तीन किलोमीटर की सिटी रन एंड वॉक भी रखी गई है। जिसमे सभी वर्ग के धावक रन और वॉक कर सकेंगे। इस दौड़ का नेतृत्व ऑर्गेनाइज सेक्रेटरी व कर्खा रनर्स के संस्थापक अनिल कुमार करेगे। बैठक में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी राहुल

Read More »

नारा लेखन में ज्योति और प्रश्नोत्तरी में द्वितीय सेमेस्टर की टीम जीती

शिकोहाबाद। नगर के बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा मोनिका सिंह के नेतृत्व में एक प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नारा लेखन में कुमारी ज्योती और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में डॉ.चन्द्रा सिंह के सहयोग से महाविद्यालय में संगीत बीए स्तर पर प्रश्नोत्तरी व एमए स्तर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए डॉ.मोनिका सिंह ने कहा कि संगीत एक प्रयोगात्मक कला है।

Read More »

मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर कार्य कर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाएंः नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर की एक बैठक जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने जिला पदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों से संवाद कर आगामी कार्ययोजना पर सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान, मतदाता पुनरीक्षण अभियान, नारी शक्ति वंदन अभियान में अपने-अपने शक्ति केंद्र पर घर-घर जाकर संपर्क करें और अपने-अपने मण्डल और शक्ति केदो पर प्रवास करें। साथ ही कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र पर अपने-अपने बूथों पर कार्य कर आगामी आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी विजयश्री प्राप्त सके। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार’ ने कहा कि 19 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले दलित महासम्मेलन में हजारों की संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ता फिरोजाबाद से जाएंगे।

Read More »

हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की एक बैठक जेपीयू स्कूल में महानगर संयोजक रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रांत सह प्रमुख अतुल यादव, प्रांत महिला प्रमुख उर्वासी वर्मा का महानगर की वीरांगना की टीम ने पटका पहनकर भव्य स्वागत किया। महानगर महिला प्रमुख मधुरिमा ने कहा कि प्रत्येक बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रत्येक नगर में संगठन का विस्तार जल्द से जल्द हो। अतुल यादव ने संगठन कि रचना और आयामों पर चर्चा कीं अवैध अतिक्रमण, अवैध गतिविधि जैसे विषयों कहा कि संगठन जल्दी ही अधिकारियों को अवध कब्जे की एक सूची देगा, जिससे कब्जे हटाए जा सके। तत्पश्चात वीरांगना टीम का विस्तार किया गया। जिसमें अनिता सिंह. मधुकर नगर प्रमुख, राजकुमारी अंबेडकर नगर सह प्रमुख, सुनीता अंबेडकर नगर की सह प्रमुख, शिल्पी सिंह सुदर्शन नगर सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Read More »