Monday, September 23, 2024
Breaking News

भाजपाइयों ने किया खिचड़ी भोज

कानपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में सभी जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला प्रकल्प की संयोजिका नीलम गुप्ता, सह संयोजक अनिता त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी द्वारा बर्रा 2 सब्जी मंडी में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया काफी मात्रा में खिचड़ी बनवाकर चैराहे पर आम जनता के बीच वितरित की गयी परम्परागत तरीके से पूजन करके तिल के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया । खिचड़ी पूजन के लिये डॉ वीना आर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ,जिलामंत्री भाजपा दक्षिण संजय कटियार ,राजेश बाजपेयी, ऊषा उत्तम, रघुराज सरन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पुष्पा तिवारी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।

Read More »

कानपुर में होगा ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन

डॉ0 दीपकुमार शुक्लः कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में 20 जनवरी को ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन कानपुर में किया जाएगा। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में सफल हुई लगभग बीस ब्राह्मण महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कम से कम 5000 ब्राह्मण महिलाओं के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इसके साथ ही 3 फरवरी को ब्राह्मण शिक्षक स्वाभिमान सम्मेलन, 3 मार्च को ब्राह्मण व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन तथा 17 मार्च को ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। परिषद के दर्शनपुरवा स्थित कार्यालय परिसर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त जानकारी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं॰कौशल किशोर अवस्थी ने की।
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ कमल किशोर अवस्थी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित करने का कार्य ब्राह्मण ही करता रहा है। यदि ब्राह्मण देश की राजनीति से अलग रहेगा तो देश की दशा कभी भी सुधर नहीं सकती। अतः ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उन्होने यह भी कहा कि जो राजनीतिक दल 2019 में सर्वाधिक टिकट ब्राह्मणों को देगा तथा ब्राह्मणों को सम्मान देने का बचन देगा, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद आगामी लोकसभा चुनाव में उसी दल को अपना समर्थन देगी।
बैठक में उपस्थित अन्य पदधिकारियों सूर्यकान्त मिश्र, ‘निराला’, अजय शर्मा, डॉ॰ महेश शर्मा, धर्मेन्द्र अवस्थी, कांती किशोर अवस्थी, एडवोकेट डी॰पी॰ मिश्र, उमाकान्त मिश्र, प्रभाकर अवस्थी, सुशील अवस्थी, ज्ञान मिश्र, पुष्पा तिवारी, ज्योति मिश्रा, सोनम मिश्रा, सीनल गौड़, मीनाक्षी पाण्डेय, मनीषा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, मीरा शुक्ला, अवध दुबे तथा विश्वनाथ द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए 20 जनवरी को होने वाले ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने कि अपील की।

Read More »

राजधानी में गूंजी झुंझुनू वाली दादी की जयकार

लखनऊः विजय निगम। श्री राणी सती जी मन्दिर झुझुनू के सानिध्य व श्री दादी जी परिवार मंगल समिति की ओर से सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई में होने वाले 36वां बसंत महोत्सव का आगाज शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह 10 बजे महानगर स्थित श्याम सत्संग भवन से कोलकाता व झुझुनू से आये दादी के भक्त तारा चन्द्र जी एवं देवेन्द्र झुनझुनवाला के नेतृत्व में में हुई। कलश यात्रा में 751 महिलाओं ने कलश उठाया जो कई शहरों व प्रदेशों से आई थी। हाथों में मेंहदी सजाये, चुनरी की साड़ी में सजी महिलाएं सिर पर दादी नाम का कलश धारण किये जब निकली तो हर कोई देखते ही रह गया। यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्प वर्षा हुई। यात्रा में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा की पत्नी जय लक्ष्मी जी शर्मा व समाजसेविका बिन्दु बोरा ने भी दादी का कलश उठाया। यात्रा छन्नीलाल चैराहा, कपूरथला चैराहा होते हुए आंचलिक विज्ञान केन्द्र अलीगंज पर विश्राम हुई। उसके बाद यात्रा उत्सव स्थल के लिए रवाना हुई।
यात्रा में पगड़ी बांधे हजारों भक्त झुनझुनवाली दादी की जय के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। उसके बाद ब्रज का मोर नृत्य का एक दल चल रहा था जो भजनों पर नृत्य करते हुये रास्तें में फूलों की होली खेलता हुआ चल रहा था। अगले क्रम में पीएसी बैण्ड दादी के भजनों की धुनों को बजाता हुआ चल रहा था। पीएसी बैण्ड की सुरीली धने सुनकर हर मत्रमुग्ध हो रहा था। उसके ठीक पीठ पीछे झुझुनु वाली दादी का रथ चल रहा था। जिसपर राजस्थान से आई दादी की छवि को सजाया गया। यात्रा में नानपारा धाम से आये भजन गायक कुमार शानू ने ‘‘दीवाने हैं हम दादी के मतवाले हैं हम दादी वाले हैं’’मंगल कलश उठाने वाली समझो खुल गया भाग्य तेरा…’’ भजन जब सुनाया तो हर कोई झूमने लगा। रथ के पीछे सैकड़ों कारों का काफिला चल रहा था। कलश यात्रा उत्सव स्थल ब्रज की रसोई पहुंचने पर 36वां बसंत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, समाजसेवी गिरजा शंकर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमाशंकर हलवासिया ने दीप प्रज्वलन किया। साथ में विधायक डा0 नीरज बोरा, पंकज बोरा, भारत भूषण गुप्ता मौजूद रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कोलकाता के संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, कानपुर के केके तुलस्यान, सन्दीप दीक्षित कानपुर व राजधानी की मंजू यादव ने भजनों की वर्षा की।

Read More »

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर स्मरण किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको स्मरण किया है। “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य पूरा न हो जाए”- श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके ओजस्वी शब्दों और समृद्ध विचारों को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेवा और त्याग के आदर्शों पर जोर दिया। युवा शक्ति में उनकी आस्था अटूट थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श करोड़ों भारतीयों, विशेषकर हमारे युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उनके विचारों से एक ऐसे भारत के निर्माण की प्रेरणा लें, जो दृढ़, जीवंत, समावेशी और कई क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखता हो।

Read More »

राष्ट्रपति ने जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल’ की मानद उपाधि प्रदान की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल सेना के प्रमुख सुकीर्तिमा राष्ट्रदीप जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति भवन में आज (12 जनवरी, 2019) आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की। जनरल थापा को यह उपाधि नेपाली सेना में उनके सराहनीय सैन्य कौशल, अथक योगदान और भारत के साथ दीर्घकालीन मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए प्रदान की गई है।

Read More »

रामस्वरूप सिंह गौर डिग्री कॉलेज में हुई मतदाता जागरूकता वाद विवाद प्रतियोगिता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में निर्वाचन के प्रति उत्साह भरने एवं भारतीय लोकतंत्र के प्रति आस्था पैदा करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा निर्धारित सूची के क्रम में महाविद्यालयों में प्रथम चरण का मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम के क्रम में आज रामस्वरूप सिंह गौर डिग्री कॉलेज अकबरपुर में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता वाद.विवाद व रंगोली का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता के जिला कार्डिनेटर रजत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के सम्मान में भय मुक्त मतदान कराने में अपनी महती भूमिका अदा की है। उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण शुक्ला, जिला कार्डिनेटर रजत गुप्ता, सह कोआर्डिनेटर कल्पना शुक्ला, सहकोर्डिनेटर नवीन कुमार दीक्षित ने मतदाता जागरूकता की वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता पल्लवी त्रिवेदी को प्रथम, दीपाली वैश्य को द्वितीय व अम्रता तोमर व अर्चिता द्विवेदी को संयुक्त रूप से तृतीय का पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही विद्यार्थियों मतदाता जागरूकता की कई रंगोलियाँ बनाई गईं। इस अवसर पर डॉक्टर उमेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित चौहान, आशीष गौर, विनय यादव ग्रेपलिंग प्लेयर शीवम्, शान्या तथा बच्चों में दिव्यांशी, तान्या, सहबाज, दीक्षा, राहुल, दीपराज, सनी गौतम, मुस्कान तिवारी, सान्या गुप्ता, रितिका तिवारी, दीक्षा कुमारी, अमित कुमार, योगेन्द्र सिंह, ककैशा, पारुल कुशवाहा सहित 156 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More »

झुझुनू वाली दादी की छवि व ज्योति के दर्शन के लिए उमड़े लोग

ब्रज की रसोई में उत्सव आज से
लखनऊः विजय निगम। राजधानी में 12 और 13 जनवरी को होने वाले 36वां बसंत महोत्सव के लिए राजस्थान से दादी के भक्त दादी की छवि और ज्योति को शुक्रवार को उत्सव स्थल सीतापुर रोड ब्रज की रसोई पहुंचे। बैण्ड बाजे और सैकड़ों भक्तों के संग जैसे ही दादी का रथ स्थल ब्रज की रसोई पहुंचा तो इलाका दादी की जय आदि जयकारों से गूंज उठा। दादी के इस सुन्दर रथ के दर्शन करने लिए हर कोई व्याकुल रहा। बैण्ड बाजे की ध्वनि व भक्तों के मुख से दादी के नाम की गूंज सुनाई दी। जब दादी के लिए यह भजन ‘‘जगदम्बे भवानी मैया तेरा त्रिभुवन में छाया राज है’’ तथा ‘‘गजानन आओं पधारो म्हारे आंगने, हमारी दादी जी को लागे है दरबार’’ जब सुनाया तो दादी के भक्त उमा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, ज्योति तुलस्यान, रुचि तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, सुनील बंसल, सर्वेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, दीपक मित्तल, विनोद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील तुलस्यान, विशाल तुलस्यान, मनीष तुलस्यान समेत हजारों भक्त झूम झूमकर नाचने लगे।

Read More »

स्थानीय अवकाश घोषित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया है कि यदि किसी राष्ट्रीय पर्व अथवा अवकाश माह के द्वितीय शनिवार अथवा रविवार को पड़ता है तो उसके स्थान पर किसी अन्य दिन अवकाश घोषित करने का अधिकार प्रस्तर 7 पर अंकित है। उक्त अधिकार का उपयोग करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा रामनवमी नरक चतुर्दशी दीपावली तथा कार्तिक पूर्णिमा के स्थान पर मकर संक्रांति दिनांक 14 जनवरी 2019 होली, भईयादूज दिनांक 22 मार्च 2019, गंगा मेला 25 मार्च 2019, महानवमी 7 अक्टूबर 2019, भैया दूज 29 अक्टूबर 2019 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Read More »

सचिव नियोजन ने जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक के कार्योलयों का किया निरीक्षण

नीना शर्मा ने ओडीओपी योजना में प्रदेश मे जनपद को गौरवान्वित करने वाले राघव इंडस्ट्रीज का किया निरीक्षण किया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश की सचिव, नियोजन विभाग/जनपद नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव नियोजन ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, उप निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने दस्तावेज, कर्मचारियों का हाजरी रजिस्टर, लेखा संबंधी फाइले, कृषि संबंधित फाईलों आदि को देखा तथा पूछतांछ भी की।
निरीक्षण के दौरान सचिव नियोजन नीना शर्मा ने जिला कृषि अधिकारी व उप निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूरिया खाद के 35.50 रू0 प्रति बोरी दाम घटने के मामले मे किसानों को घटे दर पर यूरिया उपलब्ध हो उसको यही नही नीना शर्मा द्वारा जिलाधिकारी से कहा कि एक टीम गठित कर दुकानों का निरीक्षण कराये। उन्होंने कहा कि शासन की जो योजनायें चल रही है उसे किसानों तक पहुंचाकर उन्हें लाभाविंत करे।

Read More »

वध के लिये जा रहे तीन गोवंशों को डेरापुर पुलिस ने पकड़ा

डेरापुर/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। डेरापुर कानपुर देहात जिले में नकली शराब सिंडीकेट के लिये कहर बने बहुचर्चित सीओ तेजबहादुर सिंह ने गोकशों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है। एक ओर जहां शासन-प्रशासन अन्ना गोवंशों को गौशालाओं में शिफ्ट कराने का अभियान चला रहा है। वहीं गोवंश तस्कर सक्रिय है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह पुलिस टीम बना कर निर्देशन में गोकशी के लिए जा रहे तीन गोवंशों को पिकअप वाहन मोबाइल बांका समत दो युवकों को पकड़ा। शुक्रवार को डेरापुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर जंगल में गांव के बाहर अन्ना घूम रहे गोवंशों को कुछ लोग पिकअप गाड़ी में लाद वध के लिये जा रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर खास ने थाना पुलिस को दी। भनक लगने पर आरोपी पिकअप लेकर जाने लगे।

Read More »