Tuesday, May 6, 2025
Breaking News

रामचरित मानस पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्कृति के संवर्धन हेतु ऑनलाइन रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ पल्लवी ने रामचरित मानस पर सुंदर उद्बोधन दिया। वहीं गीता पांडे अपराजिता ने तुलसीदास के जीवन के विषय में सुंदर ज्ञान प्रदान किया। गायत्री ठाकुर, डा. रजनी शर्मा चंदा, चंद्रकला भागीरथी, रजनी शुक्ला, मीनू मिश्रा, अपर्णा त्रिपाठी, आराध्या दुबे, अर्चना, साधना मिश्रा लखनवी, गायत्री ठाकुर, भावना भारद्वाज, अनीता त्रिपाठी, रेनू मिश्र, अंजु गोयल, निधि गोयल, कल्पना आदि ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी का ज्ञान संवर्धन किया।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभाव, कारण एवं संरक्षण विषय पर दो दिवसीय सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओ को पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान अलिजा गौतम अव्वल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. निर्मला यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन करते हुये डा. रीता दीक्षित एसोसिएट प्रोफेसर-रसायन विज्ञान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज समाज के समक्ष सबसे गंभीर एवं ज्वलंत समस्याओ में से एक है। जिसने मानव जीवन के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगाना शुरू कर दिया है। औद्योगिक विकास की दौड़ में हम प्रकृति को ही भूल गये है। जिससे विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्याये उत्पन्न हो रही है। इसे संरक्षित करने के लिये जनमानस की सहभागिता एवं सामाजिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

Read More »

जिलाधिकारी ने दिये कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराये जाने के निर्देश

फिरोजाबाद। कोविड-19 को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि खुले में 100 एवं बंद हाॅल में 50 की संख्या से अधिक व्यक्ति इकट्ठा न हों। साथ ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्कैनिंग, सेनीटाईजर व हैण्डवाश की उपलब्धता अनिवार्य रहेगी। यदि कोई कार्यक्रम आदि कराना हो तो उसके लिये जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होने कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु जिले के सभी विभागों के समस्त स्तरों के कार्यालयों में यथा कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, ब्लाक, पुलिस के समस्त कार्यालय, थाना आदि एवं औद्योगिक इकाईयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में सभी को आदेशित किया है कि जिन कार्यालयों में अभी तक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं किये गये हैं।

Read More »

चुनाव प्रशिक्षण में 200 कर्मचारी अनुपस्थित

फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एमजी इंटर कॉलेज में तीन पालियों में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने अनुपस्थित कार्मिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सभी मतदान कर्मी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। टीम भावना से कार्य कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में निर्वाचन कार्य को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी छोटी से छोटी शंकाओं का समाधान कर लें।

Read More »

जिले में 56 और मिले संक्रमित, नौ डिस्चार्ज, सक्रिय केस-377

फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज नये रंग रूप में देखने को मिल रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद लोग बेपरवाह बने हुये है। कोई भी सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहा है। वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। वही जिले में एक्टिव केस बढ़कर 408 हो गये है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी को लेकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लेकिन लोग कोरोना महामारी को हल्के में लेते नजर आ रहे है।

Read More »

सिटी मजिस्ट्रेट ने अग्रिम आदेश तक मंगल बाजार बंद करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना हर रोज आउट ऑफ कंट्रोल देखा जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिससे लोग सुरक्षित रह सके। वहीं सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट ने बढ़ते प्रकोप को लेकर 13 अप्रैल से लेकर अग्रिम आदेश तक मंगल बाजार बंद करवाने के निर्देश जारी किए है। जनपद में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन टेंशन देते दिख रही है। इसके बावजूद भी लोग है कि सावधानी बरतने में कोताही कर रहे है। वहीं ओवर ब्रिज के नीचे गोपाल आश्रम से लेकर कोटला चुंगी चैराहे तक मंगल बाजार लगाया जाता है। जिसमें लोगों की खरीददारी को लेकर काफी भीड़ लगती है। कभी-कभी तो भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। स्कूली बच्चों से लेकर राह गुजरने वाले लोगों घंटों के हिसाब से फंसने को मजबूर हो जाते है।

Read More »

चूड़ी सिट यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

फिरोजाबाद। चूड़ी सिट यूनियन की बैठक सोमवार को रामगोपाल राठौर की अध्यक्षता में कैलाश नगर अखिलेश शर्मा के निवास पर संपनन्न हुई। जिसमें ठेकेदारों ने यूनियन के गठन का निर्णय लिया। इस दौरान समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
यूनियन नेता महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। लेकिन चूड़ी के काम पर लगातार रेट कम हो रही है। आज से करीब चार या पांच वर्ष पूर्व चूड़ी सिट वालों की ठेकेदारी रेट 250 रूपये कट्टा तथा कारीगर से तीन पैसे पीस के हिसाब से थी। लेकिन यूनियन न होने के चलते अब 1.50 से दो पैसे पीस के हिसाब से गोदाम मालिक हिसाब कर रहे है।

Read More »

स्व. राजपाल सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद। बजरंग मार्केट कोटला चुंगी चैराहा पर पी.डी जैन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्व. राजपाल सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने उनको श्रद्वांजली अर्पित की। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि स्व. रामपाल यादव एक संघर्षशील जुझारू ईमानदार व्यापारी नेता थे। उन्होंने हमेशा ही व्यापारियों के हित में सशक्त व संघर्षशील कार्य किए। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल ने अपना एक जुझारू संघर्षशील नेता को खो दिया है।

Read More »

बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन, वरुणा सेवा ट्रस्ट वाराणसी तथा सूट इंडिया के सहयोग से संचालित संस्कारशाला न्यू रामगढ़ जलेसर रोड पर बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जानकारी दी गयी। वहीं वरुणा सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा सी.ए. जमुना शुक्ला एवं सस्था के अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्î सामग्री, बिस्किट व मास्क का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 की वजह से वर्तमान में कोमल फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्कारशाला एवं समस्त बाल गुरुकुलों में शिक्षण कार्य बंद चल रहा है तथा कोरोना महामारी की वजह से बच्चों की शिक्षा पर बहुत ही प्रभाव पड़ा है।

Read More »

मादक पदार्थो की तस्करी का भंडाफोड, चार अभियुक्त गिरफ्तार

एसटीएस व शिकोहाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से दो करोड से अधिक कीमत की हेरोइन की बरामद
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देश के क्रम में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चला अवैध शराब, मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसटी स्क्वाड व थाना शिकोहाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ने बड़ी सफलता हासिल की। जिसमें करीब दो करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन बरामद करने के साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके पास से डिलीवरी के काम हेतु प्रयुक्त वैगन आर गाड़ी बरामद हुई है। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किये गये चार अभियुक्तों के नाम सुमित पुत्र चूरामड़ि निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बरनाहल मैनपुरी, गोविंद पुत्र अमर सिंह निवासी नगला खंदारी थाना सिरसागंज, संदीप कुमार पुत्र सोपाली राम व लव कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार निवासीगण नगला गुलाल थाना नगला खंगर बताए।

Read More »