जंगलों और फसलों में आग से पर्यावरण व किसानों को भारी क्षति – रणनीति बनाना जरूरी – एड किशन भावनानी
वैश्विक स्तर पर अनेक समस्याएं होती है, जो किसी एक देश, राज्य या व्यक्ति के लिए नहीं होती बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए होती है जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मिट, सम्मेलन होते हैं। जिसमें उस विषय पर वैश्विक स्तर के नेता, विशेषज्ञ व बड़े अधिकारी शामिल होते हैं और विचारविमर्श कर रणनीति और उसका रोडमैप तैयार किया जाता है। जैसे जलवायु परिवर्तन शिखरसम्मेलन महामारी, मानवाअधिकार, इसके अनेक विषय हैं।… बात अगर हम अनेक देशों में जंगलों में आग लगने की करें तो यह घटनाएं अभी हालके कुछ वर्षों या दशकों में काफी बढ़ी हुई अवस्था में हैं।
अमेठी:डिढ़िया गांव में लगी भीषण आग, कई बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
अमेठी। शुकुल बाजार स्थानीय थाना क्षेत्र के डिढ़िया गांव में लगी भीषण आग कई बीघा गेहूं जलकर हुआ राख। मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर लगभग 2ः30 बजे डिढिया निवासी कन्हैया शुक्ला के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चपेट में आने से कन्हैया शुक्ला का 4 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दिए, मौके के पर पहुंची अग्निशमन दमकल कर्मी की टीम वह ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
किशोर ने फांसी लगा किया खुदकुशी करने का प्रयास
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू रामगढ में 13 वर्षीय किशोर शिवम पुत्र राकेश कुमार ने अपने घर के ऊपर मंजिल पर बने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनोे ने उसे फांसी के फंदे पर झूलता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनो ने उसे आनन-फानन में फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आये
Read More »नर्सिंग होम में घुस कर दबंगो ने संचालक को पीटा
शिकोहाबाद। मक्खनपुर के विल्टीगढ चौराहे पर स्थित आस्था नर्सिग होम में घुस कर दबंगो ने सचालक एवं कर्मचारियों के साथ जमकर की मारपीट। संचालक को जान से मारने की धमकी देकर निकल गये। नर्सिग होम संचालक ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
मक्खनपुर के विल्टीगढ चैराहे पर स्थित आस्था नर्सिग होम के संचालक के साथ कार से आये कुछ दबंगों ने निर्सिग होम में घुस कर नर्सिग होम संचालक के साथ मारपीट करते हुए तोडफोड की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।
चूड़ी गोदाम में लगी भीषण आग
फिरोजाबाद। शुक्रवार देर रात थाना दक्षिण क्षेत्र के पेमेश्वर गेट स्थित सुभाष बैंगिल्स चूड़ी के गोदाम में आग लग गयी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहंुची दमकल की गाड़ियों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में लगी आग में वहां खडी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के करणो का पता नही लग सका है। वही आग से गोदाम में रखा लाखों रूपये का समान जलकर राख हो गया।
Read More »लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड बैंक के दो वर्ष पूर्ण होने आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
फिरोजाबाद। लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड बैंक के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को सुहाग नगर स्थित ब्लड बैंक पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर आगे भी सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान 62 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का संस्था की अध्यक्षा लक्ष्मी सिकरवार व उनके परिवार ने स्वयं रक्तदान कर शुभारंभ किया। लक्ष्मी सिकरवार ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। मानव शरीर से दिया हुआ रक्त अगर किसी व्यक्ति की अंधेरी जिंदगी में उजियारा लेकर आता है तो इससे बड़ा पुण्य और परोपकार की बात क्या हो सकती है।
जनपद में लगे 510 अंतरा इंजेक्शन, गर्भवती महिलाओ को किया जागरूक
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस मौके पर विशेष अंतरा दिवस भी मनाया गया। शुक्रवार को जनपद में 510 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगाएं गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पीएमएसएमए के तहत जनपद के सभी चिकित्सा इकाइयों पर गर्भवती का महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया।
Read More »“हर राइट टू इक्वेलिटी, फ्राॅम प्रोमिस टू पाॅवर” विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी काॅलेज में “हर राइट टू इक्वेलिटी, फ्राॅम प्रोमिस टू पाॅवर” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी दुनिया से लगभग 200 से अधिक लोगों व छात्राओं ने आॅनलाइन प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डा. निशा अग्रवाल ने बताया कि भारत का संविधान प्रत्येक महिला को समानता अधिकार प्रदान करता है। आजादी के 74 सालों बाद भी महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाऐं प्रतिदिन 312 मिनट यानि लगभग पांच घंटे घरेलू कार्य करती है।
Read More »महापौर ने नगर आयुक्त संग सैनिटाइजेशन कार्य की संभाली कमान
फिरोजाबाद। जनपद में कोविड-19 के केसों में इजाफा होने पर नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। नगर निगम द्वारा शहर में सैनिटाइजेशन कराने का कार्य विधिवत शुरू किया गया। महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार ने निगम अधिकारियों संग सैनीटाइजेशन कार्य की कमान अपने हाथों में लेकर नगर में सैनिटाइजेशन कराया गया। शहर के गांधी पार्क चौराहे से लेकर सेन्ट्रल चौराहा, सदर बाजार, घण्टाघर चौराहा, नालबंद चौराहा, रसूलपुर स्थित अम्बेडकर पार्क तक सैनेटाईजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान महापौर द्वारा जनसामान्य से उक्त महामारी की रोकथाम एवं सतर्क रहने हेतु जागरूक करते हुए मास्क पहनने तथा बार-बार हाथ धोने एवं दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गयी। इसके बाद महापौर नू आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर रसूलपुर स्थित अंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया गया।
कांग्रेस पार्टी पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी पंचायत चुनाव-प्रकाश प्रधान
फिरोजाबाद। पंचायत चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक घर संसार कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी और प्रत्याशियो को पार्टी संसाधन उपलब्ध करवाएगी। साथ ही पार्टी जिला पंचायत में अधिक से अधिक वार्डो में जीत अर्जित करेगी। बैठक में प्रदेश सचिव मुनेंद्र पाल सिंह लोधी ने कहा कि इस चुनाव को पार्टी विधानसभा के सेमीफाइनल के रूप में ले रही है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव को लड़ेगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भारी नजरो से देख रही है और पुनः कांग्रेस को सत्ता में बैठे देखना चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।