Monday, September 23, 2024
Breaking News

फिर, एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से दूर गई थी और उसके घर लौटते वक्त गांव के ही एक कामांध युवक ने बच्ची का हांथ जबरन पकड़कर उसे सफेदा के पेड़ लगे खेत के बीच ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

Read More »

“यूँहीं नहीं मिली आज़ादी”

बेशक गांधीवाद, चरखा और सत्याग्रह का भारत को आज़ादी दिलाने में अहम् योगदान रहा। पर आज स्वतंत्र भारत की जिस भूमि पर हम आज़ादी की साँसें ले रहे उस आज़ादी को पाने के लिए कई स्वतंत्र सेनानीओं ने अपना बलिदान दिया है। उनमें ना केवल पुरुषों का योगदान रहा बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर खुमारी से अपनी वीरता, साहस और क्षमता का परिचय दिया। देश के एक-एक नागरीक ने ख़ुमारी से हर आंदोलन और हर गतिविधि में हिस्सा लेकर देशप्रेम का परचम लहराया तब जाकर भारत ब्रिटिस शासकों के हाथों से आज़ाद हुआ।
महिलाओं की भूमिका हर जंग में अहम रही। शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि जिस समाज में नारी बढ़ चढ़कर विभिन्न क्षेत्र से सम्बन्धित कार्यों में हिस्सा लेती है वहां प्रगति की संभावनाएं बढ़ जाती है।
इतिहास गवाह है ब्रिटिश शासकों को धूल चटवाकर लड़ते हुए जान दे दी उनमें प्रमुख नाम है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और रानी चेनम्मा जैसी विरांगनाओं का। अंग्रेजों से लड़ते हुए जिन्होंने अपनी जान दे दी। मात्र तेइस साल की आयु में लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिश सेना के सामने मोर्चा लिया और लड़ते-लड़ते रणमैदान में वीरगति प्राप्त की पर अंग्रेजों को झांसी की भूमि पर कब्ज़ा नहीं करने दिया।
तो सरोजिनी नायडू ने एक कुशल सेनापति की भाँति अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र में दिया सत्याग्रह हो या संगठन की बात उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गयीं। संकटों से न घबराते हुए वे एक धीर वीरांगना की भाँति गाँव-गाँव घूमकर ये देश-प्रेम की भावना जगाती रहीं। तो दूसरी ओर लक्ष्मी सहगल जी जैसी देशप्रेमी महिलाओं ने आज़ादी के बाद अपना तन-मन देश को समर्पित किया।

Read More »

निर्वाचन कार्य में तकनीक का भरपूर उपयोग करते हुए जिले का एक यूटयूब चैनल बनाया जाएः डीएम

फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु नवागत जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्य के लिए तैनात किए गए प्रभारी, सहायक प्रभारी व नोडल अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी को निर्वाचन की संवेदनशीलता व कार्यों में तत्परता का महत्व को बताते हुए कहा कि चुनाव का कार्य विशेष प्रमुखता का कार्य होता है, जो समयबद्धता के अंतर्गत करना होता है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी प्रत्येक बिंदु पर गहराई से तैयारी कर लें और अपनी पूरी योग्यता, अनुभव के साथ कार्य योजना को बारीखी के साथ अंजाम दें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक निर्वाचन एक नया चैलेंज होता है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जा रहें निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन करते रहंे।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला अर्ध अचेत मिली

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र झील की पुलिया के समीप संदिग्ध हालत में एक महिला अचेत मिली। जिसको उपचार के लिए 108 की एम्बुलेंस चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र क्षेत्र झील की पुलिया के समीप एक महिला अर्ध अचेत हालत में लोगों को पड़ी दिखायी दी। जिसके पास दो थैले थे जिसमें कपडे व सब्जी मसाले के पाउच भी रखे थे। मौैके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी 108 की एम्बुलेंस चालक को दी। मौके पर पहुचे एम्बुलेस चालक ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहॉ अर्धहोश में महिला अपना नाम गीता पत्नी प्रमोद कुमार ससुर का नाम रामप्रसाद बता रही है। उसके बाद जोर-जोर से हसने लगती है।

Read More »

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

कानपुर देहात। राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण का आयोजन किया जायेगा। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2022 को बाहरवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना थीम निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध मंे दिनांक 25 जनवरी 2022 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त समारोह में मा0 राज्यपाल, उत्तर प्रदेश ऑनलाइन तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, मण्डलायुक्त, लखनऊ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा समारोह स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभाग किया जायेगा,

Read More »

देश के स्वतंत्रता आंदोलन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का अहम स्थानः पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। डाक विभाग द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी में मनाई गई। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अवदान को याद किया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, देश के स्वतंत्रता आंदोलन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का अहम स्थान रहा है। साहस और पराक्रम के परिचायक, देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगाश् का आह्वान करके नेताजी ने आजादी को नए आयाम दिए। महात्मा गांधी जी को पहली बार राष्ट्रपिता के नाम से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ही संबोधित किया था। मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप, एवं संघर्ष समस्त देशवासियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

Read More »

कांग्रेस ने युवाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए घोषणा पत्र भर्ती विधान के नाम से जारी किया गया है। युवाओं के इस घोषणा पत्र में प्रियंका गांधी द्वारा 20 लाख रोजगार देने का वादा अपने प्रतिज्ञा पत्र में किया गया है।
यह जानकारी घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा बताया गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 38 हजार पद भरे जाएंगे। उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। स्टार्टअप के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का सीड स्टार्ट अप फंड जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा क्षेत्र में एक लाख प्रधान अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्जाम सेंटर तक आने जाना बिल्कुल फ्री होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा 2022 में उप्र में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस भर्ती प्रक्रिया में फार्म भरने की फीस, परीक्षा स्थल तक जाने का शुल्क माफ करेगी। प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बसों एवं ट्रेन की यात्रा मुक्त होगी।

Read More »

वृद्ध जनों के बीच फल-मिठाई बांट कर मनाई नेता जी सुभाष की जयन्ती

लखनऊ । आज सुभाष जयंती के अवसर पर भारत के अमर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने ओल्ड एज समर्पण होम आदिल नगर में जाकर मनाया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी, महामंत्री (मु) रेनू मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रीति पांडे ,संयुक्त मंत्री कुसुम लता यादव ने ओल्ड एज होम में रहने वाले वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया ,उनका अनुभव शेयर किया, तथा फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया। संयुक्त परिषद की महामंत्री रेनू मिश्रा ने बताया कि परिषद की तरफ से ओल्ड एज होम को 25 किलो चावल, 20 किलो आटा, 5 किलो चीनी, 5 किलो दाल, 3 किलो सेव, 3 किलो मिठाई एवं 10 किलो रिफाइंड भी दान किया गया।

Read More »

नवागत जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने संभाला चार्ज

फिरोजाबाद। नवागत जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार पूर्वाहन सर्किट हाउस पहुंचे। जंहा पर पहले से ही इंतजार कर रहे अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर, अति.जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर के साथ साथ सभी एसडीएम व तहसीलदारो ने नवागत जिला अधिकारी का बुके भेंट कर अभिवादन किया। इसके बाद जिला अधिकारी ने जिला कोषागार कार्यालय में जाकर जिले का चार्ज लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, कैसियर कोषागार हृदेश कुमार राजोरिया, सहायक लेखाकार अतुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Read More »

सुहागनगरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 125 वीं जयंती

फिरोजाबाद। राजनीतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई द्वारा महानगर सहमंत्री राज पलिया के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। एवीवीपी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।.विभाग संयोजक रजत जैन ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उनका पूरा जीवन संघर्ष के दौरान बीता। वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत व आजादी के नायक थे। आजादी के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते बलिदान दे दिया। उनका एक नारा आज भी युवाओं को बहुत प्रेरित करता है। कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, जिला संयोजक अतुल राठौर जिला, महानगर सह मंत्री सुजल राठौर, सह सोशल मीडिया प्रमुख अतुल चौधरी, निर्दोष यादव, पूजा राठौर, आयुष मिश्रा, विशाल प्रजापति, सौरव राठौर, संजय जाट, जसवंत राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »