Saturday, September 21, 2024
Breaking News

श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, कांवरियों ने जलाभिषेक के लिए भरा गंगाजल

ऊंचाहार, रायबरेली। श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस के रूप में भी मनाया जाता है। भोर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवती अमावस्या पर गोकर्ण ऋषि की तपस्थली दक्षिण वाहिनी गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर दान दक्षिणा देकर लोक कल्याण की कामना की। घण्टे घड़ियाल की ध्वनि के बीच हर हर गंगे व हर हर महादेव के उदघोष से घाट गुंजायमान रहा।
सावन माह का द्वितीय सोमवार होने से कांवड़ियों की काफी भीड़ रही। गंगा में जल बढ़ने के चलते स्नानार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जलधारा में बैरिकेडिंग के साथ नाव व गोताखोरों के साथ पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Read More »

आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु रोजगार मेला का आयोजन

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार रायबरेली में दिनांक 21 जुलाई 2023 को रोजगार मेला आयोजित होगा। जिसमें अशोक लेलैंड पंतनगर उत्तराखंड के लिए यूके सिनर्जी कंसल्टेंट्स देहरादून के द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।
संस्थान के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेला में राजकीय आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी व्यवसाय फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रीशियन,टूल एंड डाई मेकर, वायरमैन, कोपा,डीजल मैकेनिक ट्रेड से एवं वर्ष एनसीवीटी जुलाई, 2023 की परीक्षा में सम्मिलित ट्रेनीज भी भाग ले सकते हैं।

Read More »

यमुना किनारे बसे दर्जन भर गावों में घुसा पानी

♦ एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला
♦ 400 लोग राहत शिविरों में पहुंचे, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मथुरा। यमुना नदी का पानी यमुना किनारे के गांवों में घुसना शुरू हो गया है। रविवार को दर्जन भर अधिक गांवों में यमुना का पानी घुस गया था। पिछले चार दिनों से लगातार यमुना का जल स्तर जनपद मथुरा में बढ रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे के मुताबिक कंट्रोल रूम के जरिये सभी तहसीलों से मजिस्ट्रेट और थानों के माध्यम से नज़र रखे हुए हैं। खासकर जो हमारे यमुना किनारे के गांव हैं वहां सतर्कता बरती जा रही है। कुल 116 जनपद के गांव यमुना किनारे पडते हैं। जिनमें से रात तक आठ गावों में पानी पहुंच गया था। इन गावों के लोगों को एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से और तहसील के अपने संसाधनों के माध्यम से शरणालय तक पहुंचाया गया है। शरणालय पर लगभग 400 से अधिक लोग इस समय मौजूद हैं। घाटों पर भी लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि जो लोग घाट की ओर जाते हैं वह अगले कुछ दिन तक यमुना घाटों की ओर न जाएं।

Read More »

इनरव्हील क्लब वृंदावन ने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को दिया प्रशिक्षण

मथुरा। इनरव्हील क्लब वृन्दावन ने जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला बंदियों को क्लब के माध्यम से स्वयं के रोजगार की शुरुआत करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। क्लब की अध्यक्षा वर्षा शर्मा ने कहा कि जो पटका एवं दुपट्टा हम सब लोगों को सम्मान के रूप में प्राप्त होते हैं उन सबका पुनः उपयोग करके थैला, बैग, पोटली, पर्दे, बैठने के आसन आदि बनाने का प्रशिक्षण जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को दिया गया। जिससे उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट बाजार में उतर सकें एवं जीवन यापन करने के लिए आमदनी हो सके।

Read More »

बेरोजगार महिलाओं को अचार चटनी बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

सन्दलपुर, कानपुर देहात । अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के सौजन्य और जलालपुर डेरापुर की प्रधान निधि कटियार के प्रयास से आज बेरोजगार महिलाओ को खाद्य विभाग की मदत से अचार चटनी आदि का प्रशिक्षण करवाया गया ये प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाये घर बैठे रोजगार कर सकेगी इस प्रशिक्षण श्री नरेश सचान जी के द्वारा प्राप्त हुआ। संस्था के पदाधिकारी विनोद कटियार, महेंद्र पाल ज़ी नसीम, जन्मेजय सिंहगौर, अंकित कटियार, मुहम्मद इल्याश मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण में 34 महिलाओ ने भाग लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उदेश्य महिलाओ को रोजगार प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। इस पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण मे प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे जिसमे बैंक से सब्सिडी की सुविधा सरकार की तरफ से मिलेगी

Read More »

वृंदावन में एक दशक बाद फिर कालीदह पर यमुना की दस्तक

♦ वृंदावन में बांके बिहारी मन्दिर मार्ग पर वीआईपी रोड़ तक भरा पानी
♦ कॉलोनियों में कंधे तक पहुंचा पानी पलायन कर रहे निवासी
मथुरा। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, यमुना नदी खतरे के निशान 166 मीटर से ऊपर बह रही है। आशंका जताई जा रही है कि चल स्तर बढ़ने का यह क्रम जारी रहा तो 40 गांव और 12 कॉलोनी जलभराव की चपेट में आ सकते हैं। रविवार को वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से 500 मीटर दूर तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका था।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 साल पहले यहां यमुना का पहुंचा था। वहां रह रहे लोगों ने बताया कि उनके घर में 5 फीट से ज्यादा पानी भर गया। किसी तरह निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले कालीदह पर 45 साल बाद यमुना पहुंची थी। 1978 की बाढ़ में यहां पानी आया था। वृंदावन का पानी घाट क्षेत्र यमुना के पानी से लबालब भरा है, वहीं अस्थाई घर बनाकर रह रहे लोग अब सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। लोग घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की तरफ ले जा रहे हैं।
ट्रैक्टर ट्रॉली से समान और पशुओं को निकाला जा रहा है।

Read More »

महापौर ने सदर विधायक संग रखी निर्माण कार्य की आधार शिला

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को सार्थक करते हुए नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग एक करोड़ 57 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।
रविवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी उपस्थिति में रहना की पुलिया पर लगभग एक करोड़ 57 लाख की लागत से वार्ड सं. 12, 35 व 38 में हवन-पूजन कर सड़क निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इस धनराशि से नगलाभाऊ सर्विस रोड से झील की पुलिया तक सड़क पर हॉटमिक्स द्वारा कच्चे भाग के कलर्ड इंटरलॉकिंग, नाली मरम्मत तथा साइड पटरी पर वृक्षारोपण एवं ट्रीगार्ड लगाने का कार्य किया जायेगा।

Read More »

जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में जैन समाज ने आक्रोश रैली निकालकर किया प्रदर्शन

-सरकार जैन साधु-साध्वियों को करें सुरक्षा प्रदान-दिव्यमती माता जी
-आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में जैन समाज के लोगों रहे मौजूद
फिरोजाबाद। कनार्टक राज्य में जैन मुनि संत काम कुमार नंदी की हुई जघन्य हत्या को लेकर सुहागनगरी का जैन समाज आक्रोशित हो उठा है। रविवार को इस घटना के विरोध में जैन समाज ने नगर में आक्रोश महारैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री कर्नाटक एवं मुख्यमंत्री उ.प्र. के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को सौंपा है।
रविवार को भारतीय जैन मंच के तत्वावधान में जैन मुनि अमित सागर महाराज, आर्यिका दिव्यमती माता के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा कर्नाटक के जिला बेलगांवी के गांव हिरकोदी में आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में अट्टावाला जैन मंदिर से अक्रोश रैली निकाली गई। रैली घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा होते हुए सुभाष तिराहा स्थित छदामी लाल जैन मंदिर पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली में हजारों की संख्या में जैन अनुयायियों के साथ अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे।

Read More »

सफाई करते समय गिरा दुकान का छज्जा, दो लोग घायल

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित जूते वाली गली में एक दुकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। हादसे के दौरान गली में अफरा-तफरी मच गई।
मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के जूते वाली गली का है। यहां पर रविवार 11ः30 बजे रामजीत पुत्र कालीचरन निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर और आलोक दुकान की सफाई कर रहे थे। बताया जाता है कि दुकान के छज्जे पर लगे हुए बोर्ड की साफ सफाई करते समय दुकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसके साथ छज्जे पर खड़ा रामजीत और उसके नीचे खड़ा आलोक उस मलबे में दब गए। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराते हुए मलबे में दबे रामजीत को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More »

विडंबना! गलती किसी की भी हो जिम्मेदार शिक्षक ही ?

कानपुर देहात, प्रशान्त कटियार। बेसिक शिक्षा पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद परिषदीय स्कूलों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। नामांकन के सापेक्ष छात्र छात्राओं की संख्या कम हो रही है। वर्तमान समय में स्कूल खाली पड़े हैं। किसी का कहना है देहात में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की वजह से प्राइमरी स्कूलों तक बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं तो किसी का कहना है कि सक्षम लोग महंगी फीस के बावजूद प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन हकीकत में माजरा क्या है इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
बता दें परिषदीय स्कूलों में इस समय बड़ी अजीब स्थिति पैदा हो गयी है पता नहीं अनजाने में हुई है या जानबूझ कर पैदा की गई है ? पिछले वर्ष विद्यालयों में नामांकन की उम्र 6 वर्ष से घटा कर 5 वर्ष कर दी गई जिसके कारण बड़ी संख्या में नामांकन हुए, पर इस बार पुनः नामांकन की उम्र 6 वर्ष कर दी गई है तो स्कूलों के नामांकन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है आइए जानते हैं इसका मुख्य कारण क्या है- पिछले वर्ष नामांकन की उम्र 5 वर्ष कर दी गयी तो उस समय जो भी 5 वर्ष के बच्चे थे उनका नामांकन स्कूलों में हो गया। इस बार उम्र 6 वर्ष कर दी गयी तो सोचिये नए एडमिशन कहां से होंगे ? जो इस बार 6 वर्ष का हो रहा है वो तो पिछले वर्ष ही नामांकित हो चुका है जब वो 5 वर्ष का था। अतः इस बार नामांकन में भारी गिरावट आयी है।

Read More »