Wednesday, May 29, 2024
Breaking News

हॉस्पिटल में लगी आग की जाँच करने हेतु टीम गठित

विश्व बंधु शास्त्री : बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत शहर स्थित आस्था हॉस्पिटल में आज सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीज और कुछ बच्चों को आनन फानन में वहां से शिफ्ट कराया गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। आग बुझाने के लिए टोटल चार गाड़ियां लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद 12 मरीज और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अस्पताल प्रबंधक अनिल जैन व अग्निशमन अधिकारियों से वार्ता करने के बाद बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से कूड़ा करकट आदि पड़ा हुआ था, उसी में सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर आग लगी थी।

Read More »

मासूम भाई-बहन को अवारा कुत्तों ने नोचा, बहन की मौत, भाई घायल

अनूप पाण्डेयः कानपुर। स्मार्ट सिटी कानपुर में आवारा कुत्तों के हमलों घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। ये घटनायें चिन्ता जनक हैं क्योंकि जिन कुत्तों को वफादार मित्र के रूप में जाना जाता है, वो हमलावर क्यों हो रहे हैं ?
बतातें चलें कि कुछ माह पूर्व बिधनू इलाके में कुत्तों के द्वारा हमला करने की खबरें आई थीं, वहीं बीते दिनों गुजैनी आई ब्लॉक में कुत्तों के आतंक से कई लोग घायल हो चुके हैं। आज देर रात गोविंद नगर के सीटीआई बस्ती में कुत्तों ने मासूम भाई बहन पर झुंड बनाकर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने कुत्तों को भगाया। लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ सीटीआई पेट्रोल पंप के सामने शव रख सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस परिजनों के साथ लोगों को समझने में जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर सीटीआई बस्ती निवासी छोटू, शादी विवाह में वेटर का काम करते हैं। उसकी पत्नी पूजा कूड़ा बीनने का काम करती हैं। इसत तरह से परिवार का भरण पोषण होता है। घर में दो बच्चे 6 वर्षीय खुशी दो वर्षीय बेटा भोलू है।
छोटू ने बताया कि देर रात हम और पत्नी काम पर गए थे। जबकि दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने भाई बहन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और कुत्तों को भगाने का काम किया। लेकिन कुत्तों ने दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों से जब कुत्तों को मारा तो वह वहां से भागे।

Read More »

गुरु पूर्णिमा मेले की व्यवस्था में जुटा विद्युत विभाग

मथुरा। विद्युत विभाग गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा है। गुरु पूर्णिमा मेले पर रात दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ती है जो रात में भी गिर्राज जी की सप्तकोशिय परिक्रमा करती है और रात में अगर विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हो जाए तो भारी बवाल की स्थिति बन सकती है। इन्ही अव्यवस्थाओं से बचने को बिजली विभाग गोवर्धन महीनों पहले ही अपनी तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा गोवर्धन क्षेत्र के दो गांवों महमदपुर (आन्योर) की विद्युत आपूर्ति के लिए बने बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए अतिरिक्त रूप से 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से एक तो ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही गिरिराज जी की परिक्रमा मार्ग में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहायता मिलेगी।

Read More »

बिना लाइसेंस सिगरेट, गुटखा बेचने पर होगी एफआईआर

मथुरा। महानगर क्षेत्र में सिगरेट, गुटखा सहित दूसरे धूम्रपान के पदार्थ बेचने वालों को अब नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस के इस तरह के पदार्थ बेचने पर जुर्माना लगाने से एफआईआर दर्ज कराये जाने तक का प्रावधान है। नगर निगम क्षेत्र में पहली बार बिना लाइसेंस के तम्बाकू पदार्थ बेचते पाये जाने पर दो हजार रुपये का जुर्माना और सामान जब्ती का प्रावधान है। दूसरी बार में पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही सामान जब्त किया जाएगा। वहीं तीसरी बार में जुर्माने और सामान जब्ती के बाद एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। नगर निगम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर यह प्रावधान लागू किये गये हैं कि कोई भी छोटा बड़ा दुकानदार बिना लाइसेंस के धूम्रपान नहीं बेच सकेगा। इसके लिए विशेष तंबाकू निषेध अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जनपद स्तर पर जिला समन्वय समिति तथा ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति बैठक आयोजन कर तंबाकू नियंत्रण के लिए अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रति सप्ताह स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी एवं चालान गतिविधि चलाई जाएंगी।

Read More »

क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा 25 म‌ई से लेकर पांच जून तक समर कैंप का आयोजन बृजराज सिंह इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के अखिल भारती कोषाध्यक्ष मिलिंद दांगे व क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रदीप गुप्ता व संरक्षक गोविंद मित्तल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत केके यादव, राजेश दुबे, दीपक कुशवाह, अजय शर्मा द्वारा किया गया। शतरंज कोच गौरव भारद्वाज व आशीष मिश्रा ने खेल का डैमो दिया। साथ ही बताया कि शतरंज खेल का जन्म भारत में ही हुआ, जिसका प्राचीन नाम शतरंज था, जो भारत से अरब होते हुए यूरोप पहुंचा। शतरंज का खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है, यह खेल याददाश्त और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करता है और समस्याओं को हल करना सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मित्तल क्रांति ने किया। योग प्रशिक्षक अंकित तिवारी द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार करके बच्चों को दिखाया व नाड़ियों की जानकारी दी। ताइक्वांडो प्रशिक्षक रुपेश तिवारी ने सेल्फ डिफेंस के प्रयोग बच्चों को दिखाए।

Read More »

मां ने बेटा और पुत्रवाधी सहित चार पर कराया मुकदमा दर्ज

शिकोहाबाद। मां ने अपने ही बेटा के खिलाफ थाना में तहरीर देकर जान को खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट करने और गली गलौज तथा जान से मरने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आव गंगा रोड का है। यहां अमर सिंह राठौर अपने परिवार के साथ रहते है। उनके चार बेटा है। जबकि वह सबसे छोटे बेटा चंद्रप्रकाश के पास रहते है। परिवार में जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर शनिवार को एक बेटा ने छोटे भाई और मां के मारपीट कर दी। जिसमें चंद्रप्रकाश के चोट आई है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि वह अपने छोटे बेटा चंद्रप्रकाश के साथ रहती है। शनिवार को उसके एक लडके ने उसके साथ और उसके छोटे बेटे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी।

Read More »

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में तीन डोले और छह झांकियों के साथ भगवान श्री राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा राजा दाल मील से प्रारम्भ होकर राधा कृष्ण मंदिर, छोटे चौराहा, घंटाघर चौराहा, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड बर्फखाला चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, माता बाला बाग कोटला रोड होते हुए रामलीला परिसर स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

Read More »

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

♦ एक दर्जन से अधिक लोग घायल, दो लोगों की हालत गम्भीर
कानपुरः अनूप पाण्डेय। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुभौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने के बाद लाठी डंडे चल गए और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गम्भीर बताई गई। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरसौल स्थित सीएचसी भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
सुभौली गांव में रविवार को दो पक्षों में जमीन बंटवारे को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। कहासूनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी डंडा ले आए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। मारपीट और झगड़े की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर अवस्था वाले घायलों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।

Read More »

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान !

♦ बीते दिन जमानत पर आया था मृतक युवक
कानपुर देहातः अनूप पाण्डेय। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के किनारे बबूल के पेड़ से प्रेमी युगल का शव लटका मिला। सुबह मवेशियों को चारा चराने गए ग्रामीणों ने दोनों का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों के शव को शिनाख्त कर पोस्टमॉर्टम भेजा। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक युवक मदन रामपुर शिवली व युवती शकुंतला शिवली की रहने वाली थी। पता चला है कि मृतक युवक को बीते वर्ष लड़की भगाने में जेल भेजा गया था। और 16 मई को जेल से जमानत पर बाहर आया था।
सूचना होते ही मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

Read More »

भूड़ा नहर से बरामद हुआ वृद्ध का शव

फिरोजाबाद। घर से दूध लेने के लिए निकले वृद्ध ने बेटी को फोन कर भूड़ा नहर में छलांग लगा दी। रात भर पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। आगरा से आए पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे रहे। शिकोहाबाद के मुहल्ला खेडा निवासी 60 वर्षीय सुबोध यादव रात साढ़े आठ बजे दूध लाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन वह एक घंटे तक घर वापस नहीं लौटे। 9.45 बजे उन्होंने अपनी बड़ी बेटी गुंजन को फोन कर कहा कि बंशीपुरम के पास भूड़ा नहर पर खड़ा हूं। मेरा दिल बहुत घबरा रहा है। आम के पेड़ के नीचे मोबाइल और चप्पल रखी हैं। इसके बाद फोन काट दिया। गुंजन ने परिजनों को जानकारी देते हुए कई बार फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। परिजन उनके द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां मोबाइल और चप्पल मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन रात भर वृद्ध की खोजबीन करने में जुट गए।

Read More »