Friday, September 13, 2024
Breaking News

ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

फिरोजाबाद। कोतवाली रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत गांव नैपई के पंचायत घर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी रामगढ़ प्रदीप कुमार ने बालिकाओं को साइबर क्राइम रोकने सम्बन्धित जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को फर्जी केस रोकने व महिला हिंसा रोकने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि महिला हिंसा और फर्जी केस की रोकथाम के लिए आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। अपनी निजी लड़ाई में महिलाओं को आगे कर फर्जी केस दर्ज कराने की पध्दति पर रोक लगाने की जिम्मेदारी महिलाओं पर है। ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली स्तरीय गोष्ठी का संयोजन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया। गोष्ठी में महिलाओं एवं विद्यालयों के टीचर्स, बीट कांस्टेबल के व्दारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में प्रतिभागियों को महिलाओं पर हो रहे शोषण के बारे में बताया कि अक्सर महिलाएं, बालिकाएं छोटे विवादो में पुरुषों का हथियार बन जाती है। घरेलू और सामाजिक सामान्य अपराधों में बालिकाओं और महिलाओं का प्रयोग कर बड़े अपराध दर्ज कराए जाते हैं।

Read More »

एग्जिट पोल, बड़ा झोल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के समापन के साथ ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल्स का प्रसारण कर दिया था। मिजोरम में 7 नवम्बर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवम्बर, मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर, राजस्थान में 25 नवम्बर और तेलंगाना में 30 नवम्बर को मतदान हुआ था। अधिकांश एग्जिट पोल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगाया था लेकिन कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी थे, जिनमें किसी में कांग्रेस की एकतरफा जीत का अनुमान व्यक्त किया गया था तो किसी में भाजपा की। राजस्थान में आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस के 86-106 जबकि भाजपा के 80-100 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था, वहीं जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें और भाजपा को 100-122 सीटें मिलने का अनुमान था। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान था जबकि भाजपा के 80-90 सीटों पर ही सिमटने की भविष्यवाणी भी थी जबकि दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 और कांग्रेस को 105-120 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई थी। जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को 100-123 और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान था। टीवी-9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में कहा गया था कि भाजपा को 106 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में तो लगभग सभी एग्जिट पोल कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही गई थी।

Read More »

विकास भवन में मनाया गया डॉ भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

फिरोजाबाद। संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण कर नमन किया। साथ ही अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह जिला विकास अधिकारी, नीरज कुमार सिन्हा डीपीआरओ, कृष्ण मोहन सिंह पिछड़ा वर्ग अधिकारी, कमलेश कुमार सिंह जिला प्रोवेजन अधिकारी, एसपी सिंह उप कृषि निदेशक, डॉ संजीव कुमार वर्मा जिला उद्यान अधिकारी, ए.के. दीक्षित सांख्यिकी अधिकारी, सूर्य कुमार मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी, रामविलास दोहरे, नेत्रपाल, प्रदीप पांडे, जगबीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अरविंद राजपूत, रामविलास दोहरे, विष्णु शंकर, रजनेश, मुलायम सिंह, जसवीर शाक्य, प्रेम प्रकाश कुशवाहा जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने बाबा साहब को किया नमन

फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी क जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में गांव मोढ़ा स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान रचेयिता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, जिला सचिव मानसिंह दिवाकर, फिरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजोरिया, अनिल जाटव, रोहित, विवेक, मोहित प्रताप, सुखलाल, गुलशन कुमार, शैलेंद्र कुमार जाटव, संदीप कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, डॉली, करीना, सरोज देवी, मचला देवी, पुष्पा, अतिश्री, प्रेमा देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी, मायादेवी, गुड्डी देवी, शीला आदि मौजूद रहे।

Read More »

डॉ भीमराव आंबेडकर का मनाया गया 67 वॉ परिनिर्वाण दिवस

फिरोजाबाद। डॉ भीमराव आंबेडकर का 67 वॉ परिनिर्वाण दिवस पर उनके अनुआईयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति द्वारा आंबेडकर भवन जाटव धर्मशाला नई बस्ती में डॉ भीमराव आंबेडकर का 67 वॉ परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूप सिंह निगम ने की। वक्ताओं ने डॉ भीमराव ऑबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही सर्व समाज का भला हो सकता है। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, जब हम सब लोग एक होंगे तभी हम आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह बौद्ध तार बाबू ने किया। अंत में सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Read More »

बौद्ध उपासक संघ ने डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर निकाली श्रद्वांजली यात्रा

फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के 67 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बौद्ध उपासक संघ के तत्वावधान में नगर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा श्रद्धांजलि यात्रा प्रज्ञा ज्योति बुद्ध विहार पुरुषोत्तम नगर देव नगर से निकाली गई। यात्रा बुद्ध विहार पुरुषोत्तम नगर से प्रारंभ होकर मोहल्ला जगजीवनराम नगर, भीम नगर, हिमायूंपुर, रहना, टापा कला, मोहल्ला खेड़ा, नगला करन सिंह, नगला मिर्जा बड़ा सैलई, भीकनपुर, प्रताप नगर, भीम वाटिका प्रेम नगर रसूलपुर होती हुई डॉ आंबेडकर पार्क मोहल्ला रसूलपुर पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में परिवर्तित हुई। पूज्य भिक्षु आनंद बोधी द्वारा त्रिशरण पंचशील प्रदान किया तथा त्रिरत्न वंदना की गई।

Read More »

लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों का उत्पीड़न रोकने की उठी मांग

⇒विज्ञापन नीति की खामियों को दूर करने की उठी मांग
⇒आर. एन. आई. व सी. बी. सी. की कार्यशैली की हुई निन्दा
वेरावल (सोमनाथ), गुजरात। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद की बैठक माहेश्वरी भवन के निकट स्थित टी. एफ. सी. सभागार में आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् गुजरात इकाई अध्यक्ष मयूर बोरीचा व अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों व मंचासीन पदाधिकारी गणों का सम्मान किया। इसी दौरान सोमनाथ ट्रस्ट के प्रबंधक ने मंचासीन पदाधिकारियों का सम्मान किया।
बैठक में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों की इकाइयों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए और अपने अपने राज्यों से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र/पत्रिकाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और उनका निराकरण करवाने की मांग रखी।

Read More »

संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखेंः डीएम

रायबरेली। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने संविधान निर्माता को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। हम सब का यह दायित्व बनता है कि बाबा साहब के दिखाए हुए मार्ग पर चले और अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के दिन सभी विभागीय कार्यालयों तथा विद्यालयों में परिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। विद्यालयों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलिः पी. के. मिश्रा

लालगंज, रायबरेली। लालगंज के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन हुआ और श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका के महाप्रबंधक पी. के. मिश्रा द्वारा माल्यार्पण एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरान्त आरेडिका के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन विशाल एवं विराट था। बाबा साहब समाज सुधारक, जातिवाद उन्मूलक, राष्ट्र नायक थे।

Read More »

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 51 महिला होंगी सम्मानित

मथुरा। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान पंजीकृत की बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित कैंप कार्यालय पर रामनरेश गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गत बैठक की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रम 14वां विशाल महिला सम्मान समारोह संस्थान द्वारा आयोजन पर विचार किया गया। जिसमें उपस्थित विप्रो द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के अवसर पर 51 विप्र महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 दिसंबर रविवार दोपहर 12ः00 बजे सर्वेश्वरी भवन थाना गोविंद नगर के सामने आयोजित होगा। महिला सम्मान समारोह में समाज सेविका, विशेष सम्मान प्राप्त, उच्च शिक्षा में विशेष उपाधि, विप्र महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यरत महिलाएं इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा। सर्वसम्मति से इसके लिए महिला मंडल की जिला अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा को नियुक्त किया गया है कि वह अपनी सहयोगिजन महिलाओं से संपर्क कर कार्यक्रम को आयोजित करें। इस अवसर पर दो विप्र समाज की कन्याओं की शादी हेतु दोनों को 8100, 8100 नगद तथा तीन-तीन साड़ियां दो पैंट-शर्ट जोड़े, बेडशीट, कंबल, 11 बर्तन दिए गए।

Read More »