Friday, September 20, 2024
Breaking News

छोटे अखबारों का उत्पीड़न करने से परहेज करे सरकारः के डी चंदोला

कोल्हापुर। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला ने सरकार को चेतावनी दी है कि देश में भारी समिस्याओँ का सामना कर रहे छोटे व मंझोले अखबारों के साथ उत्पीड़न करना बंद नहीं किया तो देश भर में विरोध-प्रर्दशन कर सरकार की इस उत्पीड़क कार्रवाई का जोरदार विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि छोटे और मंझोले अखबार सरकार के निशाने पर हैं। छोटे-मंझोले अखबारों के प्रति राज्य सरकारों की रवैया भी भेदभावपूर्ण है।

Read More »

भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे हुए व्यक्तियों तक योजनाओं का पहुंच रहा लाभः रेखा गुप्ता

हरचंदपुर, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर हरचंदपुर विधानसभा के कोरिहर ग्राम सभा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता उपस्थित रही। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, विधानसभा प्रभारी हरचंदपुर अभिलाष चंद्र कौशल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य किरण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक आरबी सिंह ने किया।

Read More »

कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए श्रोता

ऊंचाहार, रायबरेली। सांवापुर नेवादा गांव स्थित संतरी माता प्राचीन मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा के अंतिम दिन कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं का बखान किया। कथा सुनकर श्रोता गांव भाव विभोर हो गए।
श्रीराम कथा से पूर्व कथा आयोजक अभिलाष चंद्र कौशल ने 201 जरूरतमंद महिलाओं को भोजन कराकर वस्त्र वस्त्र वितरित किया।

Read More »

विकास कार्यों एवं नवाचार हेतु यूपी से एकलौती विधायक चयनित होने पर अदिति सिंह ने जताया आभार

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित जिले रायबरेली की सदर सीट से दूसरी बार विधायक चुनी गयी अदिति सिंह ने मुम्बई में आयोजित हुए 3 दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन में अपने क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों एवं नवाचार हेतु उत्तर प्रदेश से एकलौती विधायक चयनित होने पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
मुम्बई में आयोजित हुए 3 दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन कार्यक्रम में देश भर से 75 विधायकों का चयन किया गया है।

Read More »

उ.प्र. व्यापार मंडल केे पदाधिकारियों ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी से मिला और उनको व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु एक छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।
शुक्रवार को उ.प्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी उज्जवल गुप्ता से कलैक्ट्रेट पर उनके कार्यालय पर मिला। जहॉ प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी का बुकें देकर स्वागत किया।

Read More »

महापौर ने नगर आयुक्त संग वार्ड नं. 6 में जानी लोगों की मूलभूत समस्याऐं

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मुक्ति दिलाने हेतु वार्ड वाइज अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर व नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों संग वार्ड नं. 6 में कैंपेन अभियान चलाकर लोगों की समस्याऐं जानी। महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने निगम अधिकारियों के संग वार्ड नं. 6 में पहुंचे। जहॉ उन्होंने लोगों से पेयजल, साफ-सफाई, निर्माण, प्रकाश आदि से संबंधित समस्याओं को जाना।

Read More »

नगर विधायक ने शासन से चूड़ी जुड़ाई श्रमिक को दिलाई मद्द

फिरोजाबाद। मौहल्ला बिहारी नगर में विगत छह मई को एक ही परिवार के चार लोग चूड़ी जुड़ाई करते समय मिट्टी के तेल की कुप्पी में आग लगने से घायल हो गये थे। उपचार के दौरान राजवती देवी पत्नी जिलेदार शंखवार, दीपक पुत्र रामानंद, किरन पत्नी रामानंद की मौत हो गई। नगर विधायक मनीष असीजा ने शासन को अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को आज छह लाख रूपए की मद्द मंजूर कराई है।

Read More »

सात सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत राज कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सफाई कर्मचारियों के लंबित सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा है।
उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह व जिला मंत्री जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फिरोजाबाद ब्लाक व नारखी में पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय सेवा नियमावली पदोन्नति आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम सदर मनोज कुमार पाण्डेय को एक सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।

Read More »

भाजयुमों की बाइक रैली को महापौर ने दिखाई हरी झंडी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराएं गए विकास कार्यो को जनता के बीच पहुंचाना है। भाजयुमो महानगर के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व मे बाइक रैली गांधी पार्क से निकली गई। जिसका शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। महानगर राकेश शंखवार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह यात्रा निकाली जा रही है।

Read More »

डाक विभाग द्वारा योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम एवं हर आँगन योग की थीम पर मनाया जायेगा 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के क्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, स्कूलों और संस्थाओं ने अभी से तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। डाक विभाग द्वारा भी 21 जून को 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं ‘हर आँगन योग’ है। डाक विभाग इसमें एक सक्रिय भागीदार के रूप में कार्य कर रहा है।

Read More »