Thursday, September 19, 2024
Breaking News

खुले में शौच मुक्त होने पर निकली गौरव यात्रा

2017.05.30 14 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत घाटमपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चिल्ली को ओ0डी0एफ0(खुले में शौच मुक्त) होने के उपलक्ष्य में आज मंगलवार अपराह्न गाॅव में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में क्षेत्रीय विधायक कमलरानी वरूण डी0एम0 सुरेन्द्र सिंह, सी0डी0ओ0 अरूण कुमार, एस0डी0एम0 सुखबीर सिह यादव तहसील दार संजीव कुमार शाक्य, बी0डी0ओ0 गंगाराम डी0पी0आर0ओ0 आंगनबाड़ी कार्यकत्री अध्यापिकाएं आशा बहुओं सहित जिला स्तरीय अधिकारी 

Read More »

टीला धसने से एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

2017.05.30 13 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कस्बे में नगर पंचायत के तालाब सुन्दरीकरण के दौरान टीला धसने से होरी लाल पुत्र वंसलाल 30 निवासी रामपुर की मृत्यु हो गयी। जिसको जेसीबी से बाहर निकाला गया। वही साथ मे काम कर रहे रामबहादुर पुत्र श्रीराम निवासी रामपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामबहादुर को निजी अस्पताल शिवली में ईलाज कराया गया वही होरीलाल को एम्बुलेंस की मदद से मैथा पीएचसी भेजा गया। इलाज के दौरान होरी लाल की मृत्यु हो गयी। रामपुर गांव में जैसे ही सूचना मिली लोगों का टैक्टरों से भरकर हुजूम उमड़ पड़ा। 

Read More »

कार्यों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाये-उपमुख्यमंत्री

2017.05.30 10 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत 11 पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए। मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नत्थन देवी, रामदुलारी, मालती देवी को 1,15000 का चेक दिए तथा त्रिलोकीनाथ, बसंती देवी, रीता देवी, मेवालाल, कबूतरा देवी, शिवशंकर, सकीना बानों तथा बीटान को 2,25,000 का चेक दिए। चेक वितरित करने के उपरान्त उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को समय से प्रत्येक योजनाओं का लाभ दें। इसके उपरान्त उन्होंने विभागीय अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने अधिकारियों को जनता के हित में कार्य करने का निर्देश दिया। मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को पारदर्शी ढंग से कार्य करने की हिदायत दिया।  

Read More »

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी

2017.05.30 09 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीर बहादुर सिंह की पुण्य तिथि पर आज यहां वीर बहादुर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक ‘पूर्वांचल का मसीहा वीर बहादुर सिंह’ का विमोचन भी किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 सिंह अपने संघर्षाें के द्वारा ही शून्य से शिखर तक पहुंचे थे। वे प्रदेश के विकास के लिए सतत् प्रत्यनशील रहे तथा इस दिशा में ठोस फैसले लेकर उन्होंने काफी कार्य किया। योगी जी कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही है। गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

Read More »

योग दिवस के सम्बन्ध में बैठक 01 जून को

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) नोडल अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह की अध्यक्षता में 01 जून, 2017 को सायं 05 बजे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी है।

Read More »

इलाहाबाद के सम्पूर्ण क्षेत्र में धारा-144 लागू

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिला मजिस्ट्रेट इलाहाबाद संजय कुमार ने आगामी दिनों में रमजान एवं ईद त्यौहार एवं संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद की विधि व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से 30 मई, 2017 से 25 जुलाई, 2017 तक इलाहाबाद के सम्पूर्ण क्षेत्र में दं0प्र0सं0 की धारा-144 लागू की है। उक्त आदेश के किसी भी उपखण्ड का उल्लंघन करने पर भा0दं0वि0 की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

Read More »

खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2017 का आयोजन 01 जून को

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2017 का आयोजन 31 मई, 2017 को पूर्वान्ह 08ः30 बजे से सर्किट हाउस स्थित सभागार में निर्धारित किया गया था। मण्डलायुक्त के दिये गये निर्देश के क्रम में उक्त गोष्ठी का आयोजन अब 01 जून, 2017 को किया जायेगा। गोष्ठी का स्थान, समय एवं अन्य निर्देश पूर्ववत् रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक आर0बी0 सिंह ने दी है।

Read More »

चुनाव नजदीक आते ही राजनीति शुरू

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। चुनाव नजदीक आते देख नेताओं ने राजनीतिक पैतरे अपनाने शुरू कर दिये है। आपको बताते चले कि शिवली कस्बे में राजनीति इस समय बड़े जोरो से चलती दिखाई पड़ रही है। नेताओं ने अपने अपने पैतरे जनता को दिखाने लगे है। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया वही शिवली कस्बे में राजनीति ने तब हद पार कर दी जब लोगों ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर कई लोगों पर कई तरह के आरोप लगाये है। वहीं फर्जी अकाउन्ट ने लोगों की पर्सनल जिंदगी से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। समाज सेवकों के चरित्र के साथ खिलवाड़ कर रहे फर्जी अकाउन्ट से लोगों को कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

Read More »

पुतला दहन कर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की करी मांग

2017.05.30 06 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सरेआम छेड़खानी के वायरल हुए वीडियो से यह बात फिर साबित हो गई है कि चाहे जितने मर्जी ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ बना लिए जाएं, लड़कियों से बदसलूकी नहीं रुकेगी। रामपुर में शोहदों द्वारा दो लड़कियों संग हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में आज दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह यादव ने दर्जनों कार्यर्ताओं के साथ इस घटना का पुर्जोर विरोध किया। आपको बता दे यह मामला तब प्रकाश में आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदसलूकी करते दिख रहे थे वीडियो में साफ तौर से दिख रहा था कि कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लीलता की हदें पार कर रहे थे। दोनों लड़कियां रोती हुई दिख रहीं थी 

Read More »

इंटक अध्यक्ष ने हाई पावर कमेटी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को काले झण्डे दिखाये

कार के सामने लेट कर किया प्राइवेट कम्पनियों की स्वीकृति का किया मुखर विरोध
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के उत्पादन को निजी कंपनियों को दिए जाने के सरकार के निर्णय के बाद आज हाई पावर कमेटी राजीव सेन के नेतृव्त में ओ.ई.एफ. पहुंची ओ.ई.एफ. के मुख्य द्वार पर प्रतिरक्षा कर्मचारी नेता एवं इंटक प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय के नेतृव्त में इंटक कार्यकर्ताओं ने हाई पावर कमेटी को काले झण्डे दिखाए और कमेटी के कार के आगे लेट गए इंटक कार्यकर्ता ने नारे लगाये ’’नानकोर को प्राइवेट में देने की निति रद करो। ऑर्डिनेंस कर्मचारियों को बेरोजगार मत करो हम कर्मचारियों से जो टकरायेगा वो चूर-चूर हो जायेगा। हम शस्त्र बनाने वाले है और हम सब शस्त्र भी चला सकते है ओ.ई.एफ. के सुरक्षा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे इंटक नेताओं को हटाने की बहुत मशक्कत की लेकिन कर्मचारी हटे नही आशीष पांडेय ने चेतवानी दी यदि भारत सरकार रक्षा मन्त्रालय ने नानकोर आइटम नीति को वापस न लिया निजी कंपनियों को ऑर्डिनेंस के उत्पाद हेतु दी गई अनुमति निरस्त न की तो कानपुर की पांचो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लगभग २०,००० कमर्चारी एवं उनके परिवार जन मिलकर लगभग एक लाख लोग पूरे शहर में एक साथ होकर इसका विरोध करेंगे मुख्य रूप से प्रदर्शनकारियों में अजय सिंह, स्वामीनाथ गिरी, बब्लू, दीपक गौड़, चैधरी रौनिक, विक्रयजीत बघेल, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »