Monday, September 16, 2024
Breaking News

खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2017 का आयोजन 01 जून को

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2017 का आयोजन 31 मई, 2017 को पूर्वान्ह 08ः30 बजे से सर्किट हाउस स्थित सभागार में निर्धारित किया गया था। मण्डलायुक्त के दिये गये निर्देश के क्रम में उक्त गोष्ठी का आयोजन अब 01 जून, 2017 को किया जायेगा। गोष्ठी का स्थान, समय एवं अन्य निर्देश पूर्ववत् रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त कृषि निदेशक आर0बी0 सिंह ने दी है।

Read More »

चुनाव नजदीक आते ही राजनीति शुरू

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। चुनाव नजदीक आते देख नेताओं ने राजनीतिक पैतरे अपनाने शुरू कर दिये है। आपको बताते चले कि शिवली कस्बे में राजनीति इस समय बड़े जोरो से चलती दिखाई पड़ रही है। नेताओं ने अपने अपने पैतरे जनता को दिखाने लगे है। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया वही शिवली कस्बे में राजनीति ने तब हद पार कर दी जब लोगों ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर कई लोगों पर कई तरह के आरोप लगाये है। वहीं फर्जी अकाउन्ट ने लोगों की पर्सनल जिंदगी से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। समाज सेवकों के चरित्र के साथ खिलवाड़ कर रहे फर्जी अकाउन्ट से लोगों को कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

Read More »

पुतला दहन कर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की करी मांग

2017.05.30 06 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सरेआम छेड़खानी के वायरल हुए वीडियो से यह बात फिर साबित हो गई है कि चाहे जितने मर्जी ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ बना लिए जाएं, लड़कियों से बदसलूकी नहीं रुकेगी। रामपुर में शोहदों द्वारा दो लड़कियों संग हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में आज दि फ्रैन्ड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सिंह यादव ने दर्जनों कार्यर्ताओं के साथ इस घटना का पुर्जोर विरोध किया। आपको बता दे यह मामला तब प्रकाश में आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़खानी और बदसलूकी करते दिख रहे थे वीडियो में साफ तौर से दिख रहा था कि कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लीलता की हदें पार कर रहे थे। दोनों लड़कियां रोती हुई दिख रहीं थी 

Read More »

इंटक अध्यक्ष ने हाई पावर कमेटी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को काले झण्डे दिखाये

कार के सामने लेट कर किया प्राइवेट कम्पनियों की स्वीकृति का किया मुखर विरोध
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के उत्पादन को निजी कंपनियों को दिए जाने के सरकार के निर्णय के बाद आज हाई पावर कमेटी राजीव सेन के नेतृव्त में ओ.ई.एफ. पहुंची ओ.ई.एफ. के मुख्य द्वार पर प्रतिरक्षा कर्मचारी नेता एवं इंटक प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय के नेतृव्त में इंटक कार्यकर्ताओं ने हाई पावर कमेटी को काले झण्डे दिखाए और कमेटी के कार के आगे लेट गए इंटक कार्यकर्ता ने नारे लगाये ’’नानकोर को प्राइवेट में देने की निति रद करो। ऑर्डिनेंस कर्मचारियों को बेरोजगार मत करो हम कर्मचारियों से जो टकरायेगा वो चूर-चूर हो जायेगा। हम शस्त्र बनाने वाले है और हम सब शस्त्र भी चला सकते है ओ.ई.एफ. के सुरक्षा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे इंटक नेताओं को हटाने की बहुत मशक्कत की लेकिन कर्मचारी हटे नही आशीष पांडेय ने चेतवानी दी यदि भारत सरकार रक्षा मन्त्रालय ने नानकोर आइटम नीति को वापस न लिया निजी कंपनियों को ऑर्डिनेंस के उत्पाद हेतु दी गई अनुमति निरस्त न की तो कानपुर की पांचो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लगभग २०,००० कमर्चारी एवं उनके परिवार जन मिलकर लगभग एक लाख लोग पूरे शहर में एक साथ होकर इसका विरोध करेंगे मुख्य रूप से प्रदर्शनकारियों में अजय सिंह, स्वामीनाथ गिरी, बब्लू, दीपक गौड़, चैधरी रौनिक, विक्रयजीत बघेल, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा के जरौली क्षेत्र में आज सुबह एक शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयासो के बावजूद शिनाख्त नही हो सकी मृतक के बायें  पैर की चप्पल शव के कु़छ दूरी पर मिलने से लगता है कि हत्या के पहले मृतक का दूर से पीछा करके पकड़ा गया व उसी के पायजामे से गला दबा कर हत्या कर दी गयी। वही नग्न शव देख हत्या का कारण आशनाई भी माना जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिंक टीम जाॅच में जुटी है।

Read More »

यू. पी. में बेलगाम अपराधी

2017.05.30 01 ravijansaamnaसमाजवादी पार्टी की सरकार का तख्ता पलट करने के बाद उत्तर प्रदेश की जनता ने एक तरह से राहत की साँस ली थी। लोगों को लगा था कि और कुछ हो या न हो किन्तु अपराधियों के हौसले जरुर पस्त होंगे परन्तु दुर्भाग्य से बीते ढाई माह में ऐसा कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा है। नयी सरकार बनने के बाद सैकड़ों पुलिस अधिकारी इधर से उधर हो गये परन्तु अखबार के पन्नों पर अपराध की खबरें आज भी वैसे ही जमी हुयीं है जैसे सपा सरकार के समय थीं। उसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओं के गैरजिम्मेदाराना बयान प्रदेशवासियों को मुंह चिढ़ा रहे है। प्रदेश सरकार के एक मन्त्री का बयान आया कि पिछली सरकार के मुकाबले हमारी सरकार में हत्याएं कम हो रही हैं तो दूसरे मन्त्री ने उनसे भी दो कदम आगे जाकर कह दिया कि सरकार यू.पी. में क्राइम रेट जीरो नहीं कर सकती है। जबकि सरकार के छोटे मुखिया को आपराधिक घटनाओं में विपक्ष का षड्यंत्र दिखायी दे रहा है। प्रदेश में अपराधियों के बुलन्द हौसलों का प्रमाण देने के लिए ग्रेटर नोएडा तथा रामपुर की घट्नाएं पर्याप्त हैं। भाजपा सरकार की इस अल्प अवधि में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, साम्प्रदायिक तथा जातीय संघर्ष तक की बड़ी-बड़ी घटनाएँ घट चुकी हैं। 

Read More »

जन सभा के माध्यम से केन्द्र सरकार की बताईं उपलब्धियां

2017.05.29. 1 ssp bjp southकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर जनता के बीच बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं ने 10 मई से लेकर 25 मई तक एक सघन अभियान चलाया गया जिसमें सभी नेताओं ने देश भर के किसी न किसी बूथ पर 15 दिनों तक प्रवास करते हुए जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुये घर घर दीनदयाल जी का साहित्य बांटा और ‘मेरा घर भाजपा का घर’ लिखा हुआ स्टीकर घरों के मुख्य द्वार पर चिपकावाने का कार्य किया। बस्तियों में जाकर किसी भी दलित परिवार के घर उनके आग्रह पर भोजन करके समरसता का सन्देश समाज को देने का कार्य किया। प्रत्येक बूथ के कम से कम 10 प्रमुख कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का झंडा विस्तारक की भूमिका में काम कर रहे नेताओं ने वार्ड के सभी बूथों तक पहुँच कर लगाने का काम किया गया। विस्तारकों की माने तो उन्होंने बताया कि जनता में भाजपा पर और प्रधानमंत्री श्री मोदी पर वही विश्वास कायम है जो लोकसभा 2014 के चुनावों में था।

Read More »

खबरदार, मोदी नही इंदिरा और नेहरू

2017.05.29 01 ravijansaamnaभारतीय राजनीति में आम जनता के दिलों दिमाग में लंबे समय तक राज करने वाले नेताओं की अब खासी कमी होती जा रही है। अब नेता केवल लोगों के दिलों में उतने समय तक जिंदा रहता है जितने समय तक एक इंसान को शराब या अन्य व्यसन का नशा होता है। मतलब साफ है कि जो नेता जितने समय तक पद पर बने रहेगा तब तक याद किया जाएगा जैसे ही पद से हटा उसके बाद जनता के जैहन से भी हट जाएगा। हालाकि देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर एक किताब के विमोचन पर यह कहना कि ‘पीएम मोदी सबसे प्रभावी वक्ता हैं, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से उनकी तुलना की जा सकती है। इसके साथ ही आगे कहा कि जब तक कोई प्रभावी वक्ता नहीं बनता, उससे करोड़ों लोगों का नेतृत्व करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। 

Read More »

बुद्धवाणी में मौन जीवन का स्त्रोत है और रोगों का उपचार

2017.05.28 07 ravijansaamnaविकास, ज्ञान व भाईचारे में वृद्धि के लिए महामानव बुद्ध व बाबा साहब डा0 अम्बेडकर का संदेश आज ज्यादा प्रासांगिक
कोई ज्ञानी होता है तो वहां पर मौन होता है बुद्ध तो मौन की प्रतिमूर्ति है
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बाढ़ापुर अम्बेडकर पार्क बुद्ध बिहार में डा. अम्बेडकर समाज उत्थान समिति बाढ़ापुर द्वारा आयोजित महाकारूणिक भगवान बुद्ध की 2561वी जयंती महोत्सव समारोह व भोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। कार्यक्रम की शुरूआत त्रिषरण पंचशील, बुद्ध बन्दना व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित एडी सूचना प्रमोद कुमार ने महामानव व करूणा के सागर गौतम बुद्ध के अनमोल बचनों का अनुकरण करते हुए देश व समाज को विकास व उन्नति के रास्ते पर पहुंचाये व राष्ट्रीय एकता व अखण्डता भाईचारे को मजबूती देने पर जोर दिया।

Read More »

डीएम ने जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के दिये निर्देश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अन्तर्राष्ट्रीय तृतीय योग दिवस 21 जून को भव्य तरीके से जनपद में मनाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दिये है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा योगा पोर्टल जनपदवार यूजर आईडी पासवर्ड का विवरण अपलोड कराते हुए निर्देश दिये है कि अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के संबंध में की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण सूचनायें/घटनाओं का विवरण संबंधित चित्र सहित भारत सरकार के आयुष पोर्टल योगा.आयुष.गोव.इन पर प्रदर्शित कराया जाये। उन्होंने सीडीओ, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए आदि को निर्देश दिये है कि वे जनपद में तृतीय अन्र्तराष्ट्रीय योगदिवस 21 जून को बेहतर, ज्ञानबर्धक, स्वास्थ वर्धक व हर्षोल्लास तरीके से मनाया जाये।

Read More »