Monday, October 7, 2024
Breaking News

अनुमोदित शिक्षक संघ की बैठक

वाराणसी, जन सामना ब्यूरो। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वी. बी. एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय और जननायक चंद्रशेखर सिंह विश्वविद्यालय, बलिया से सम्बद्ध अनुदानित(ऐडेड) महाविद्यालय के अनुमोदित शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक शाहिद उद्यान पार्क सिगरा, वाराणसी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के. एस. पाठक ने की। बैठक में प्रदेश के अनुदानित महाविद्याल के अनुमोदित शिक्षको के विनियमितीकरण की दिशा की ओर एवं अन्य मुद्दों पर उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा 01 फरवरी 2018 को लखनऊ में अधिकारियों एवं पदाधिकारियो संग ली गई सकारात्मक मीटिंग का स्वागत किया गया और इस हेतु अगले 15 दिनों के अंदर होने वाली संभावित मीटिंग में सकारात्मक परिणाम की आशा व्यक्त की गई।

Read More »

सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र इन्दूमई के समीप बाइक सवार गोविन्दपुर निवासी 60 वर्षीय बाबूराम पुत्र दौजीराम को आज सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल वृद्ध को परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र ककरऊ कोठी निवासी गजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश नगर निगम में वाहन चालक है।

Read More »

संदिग्ध हालत में युवक के लगी गोली आगरा रेफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव विजयपुरा में एक युवक के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव विजयपुरा निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र जगदीश को विगत रात्रि में सोते समय संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां से प्राथमिक उपचार देते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस की माने तो युवक के पैर में संदिग्ध गोली लगी हुई थी। एक युवक के पहचाने जाने की भी बात बतायी है। लेकिन ग्रामीणों ने घटना न होने की बात कह कर बात को डालने की कोशिश की है। फिर भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

Read More »

उधारी के रूपयों को लेकर हुई मारपीट युवक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ में उधारी के रूपयों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ निवासी 40 वर्षीय दूसाराम पुत्र घासीराम को गांव के ही पूरनसिंह पप्पू अतर सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल ने बताया कि उसकी पत्नी ने पूरनसिंह से 500 रूपये उधार लिये थे। जिसको लेकर कहासुनी के साथ मारपीट हो गयी। उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

कन्नौज का युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कन्नौज निवासी एक युवक को जहरखुरानी का शिकार होने के बाद अचेत हालत में रोडबेज बस चालक ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही परिजनों को घटना से अवगत भी कराया गया। कन्नौज के रसूलपुर पैडरा लुहाना निवासी 31 वर्षीय अरविन्द यादव पुत्र रामप्रकाश रोडबेज बस में यात्रा कर रहा था। जिसको फिरोजाबाद रोडबेज बस स्टैण्ड पर अचेत देख परिचालक संदीप कुमार द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आया। जहा उसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उक्त मामले में परिचालक ने बताया कि आज तडके मथुरा डिपो की बस में यह मथुरा से आगरा के लिए सवार हुआ था। आगरा के बाद चैकिंग करने पर घटना की जानकारी हो सकी इस के पास मोबाइल आधार कार्ड के अनुसार उक्त पता बताया गया। वही फोन से परिजनों को भी घटना से अवगत करा दिया है। समाचार लिखे जाने तो युवक को होश नही आ सका है। नही परिजन जिला अस्पताल आ सके।

Read More »

सवर्ण संगठन ने मेयर के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सवर्ण संगठन फिरोजाबाद द्वारा नगर के गाॅधी पार्क में महापौर के लिए बुद्धि- शुद्धि के लिए हवन करते हुए विरोध प्रकट किया। वही पिता द्वारा नगर निगम चलाने के साथ मेयर का कठपुलती बताया गया। विगत दो दिन पूर्व नगर के पालीवाल हाॅल में सर्वण संगठन युवा द्वारा नगर निगम की महापौर नूतन राठौर के साथ ब्राण्ड एम्बेस्डरों का स्वागत कार्यक्रम रखा था। उस में महापौर के न पहुचने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय द्वारा राजनीति में भेदभाव की बात कहते हुए रोष प्रकट लिया।

Read More »

विश्व हिन्दू महासंघ का समरसता सेवाश्रम कार्यक्रम संम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक समरसता सेवाश्रम कार्यक्रम करते हुए सहभोज किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के आगरा से पधारे पदाधिकारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में अंकित उपाध्याय की घोषण भी की है। विश्व हिन्दू महासंध द्वारा नगर के लालऊ रोड रहना स्थित एक पब्लिक स्कूल में समरसता सेवाश्रम के रूप में सहभोज कार्यक्रम किया। जिसमें दर्जनों लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर आगरा से पधारे मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह राना ने सन्त रविदास के जीवन का वर्णन करते हुए मन चंगा कठौती में मंगा वाली कहावत को कहते हुए कहा कि जहां भी देखों अपनी आस्था होगी वही भगवान प्रकट हो जायेगा। हर जाति को एक जुट रहने का समय है। तभी हमारा समरसता का भाव लोगो में जागरूक होगा।

Read More »

समाजसेविका के निधन पर शोक, श्रद्धाजंली देने उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वरिष्ठ पत्रकार पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ बनारसी लाल भोला की धर्मपत्नी एवं न्यूज ब्यूरो चीफ संजीव कुमार भोला की माताजी समाजसेविका श्रीमती सीतारानी भोला के आकस्मिक निधन पर महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में सुहाग नगरी के समाजसेवी, राजनीतिक दलों व पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी तथा श्रद्धाजंली अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

Read More »

उप निर्वाचन हेतु आरओ, एआरओ हुये नियुक्त

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) की अधिसूचना के निर्देशों के समय सारणी के अनुरूप जनपद के प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त स्थानों/पदों पर उप निर्वाचन माह फरवरी 2018 सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है तथा निर्देश दिये है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुरूप अपने आवंटित विकास खण्डों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन सकुशल एवं शांतिपूर्ण तथा समयान्तर्गत सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

प्रतिसार निरीक्षक महमूद अली को एस एस पी ने लगाए स्टार

कानपुरः जन सामना संवाददाता। जन जन में अपनी शालीनता अच्छे व्यवहार से चर्चित महमूद अली किसी परिचय के मोहताज नहीं। आज जब शासन से महमूद अली के प्रमोशन की खबर आई तो कानपुर शहर के लोगों की खुशी फोन से बधाई देने का तांता लग गया। एक के बाद एक फोन बराबर चलता रहा। टी आई कानपुर रहे महमूद अली ने अपनी मेहनत व्यवहार से कानपुर वासियों का दिल जीत लिया। प्रतिसार निरीक्षक महमूद अली को एस एस पी अखिलेश कुमार ने भारी संख्या में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सिल्वर स्टार बैज लगा कर पुलिस उपाधीक्षक के पद पर आशीन किया। इस मौके पर लोगों ने तालियां बजा कर अभिवादन किया तथा फूल माला बुके देकर भी बधाई दी।

Read More »