Friday, September 20, 2024
Breaking News

अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कुपोषित बच्चों की समय से करें पहचानः डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिला पोषण व जिला निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य सुधारने व टीकाकरण एवं कुपोषण बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु चलाई जा रही योजनाओं की एक-एक कर प्रोजेक्टर के माध्यम से समीक्षा की। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बैठक में जनपद में कुपोषित बच्चों की संख्या के बारें में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान एवं प्रबन्धन व जन सहभागिता एवं पोषण साक्षरता पर पूरा ध्यान दें।

Read More »

मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अरुण ने पाया तृतीय स्थान

फिरोजाबाद। मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल आगरा डॉ आरपी शर्मा एवं जिला विज्ञान क्लब आगरा डॉ निखिल जैन के संयोजन में 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे से एम डी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में आयोजित की गई। जिसमें जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के सानिध्य में जनपद की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस संगोष्ठी में आगरा मण्डल के चारों जनपदों फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी के जनपद स्तरीय संगोष्ठी से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट की। इसमें सर्वप्रथम 10 अंको की एक लिखित परीक्षा, तदुपरांत निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ रामनाथ गौतम, दीपाली शर्मा, ज्योतिका खरबंदा एवं संकलन नेहा अग्रवाल ने किया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय श्री अन्नरू एक मूल्यवर्दि्धत पौष्टिक अथवा भ्रान्ति आहार है।

Read More »

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक शिवम रेस्टारेंट में आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बाजार कमेटी का गठन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत महेश्वरी का सौंपी है। वहीं युवा जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए युवा महामंत्री भरत गोयल, युवा उपाध्यक्ष गोविंद वार्ष्णेेय, युवा जिला मंत्री अंकित अग्रवाल, संगठन मंत्री अखिल गुप्ता, पुनीत जैन, मृगेंद्र सिंह चौहान, उदित गर्ग, मनु उपाध्यक्ष, आशीष दिवाकर को मनोनीत किया है।

Read More »

मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव का शासनादेश जारी, नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब मिड-डे-मील में अलग तरह का भोजन मिलेगा। नई व्यवस्था में मिड-डे मील में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत प्रदेश में स्कूल के बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है। इससे पहले मिड-डे मील की धनराशि में इजाफा किया जा चुका है। शासन की ओर से बदले हुए मिड-डे-मील के मेन्यू को हरी झंडी मिलने के बाद इसे स्कूलों में लागू करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बदले हुए मेन्यू की जानकारी दी है। कहा है कि पीएबी की बैठक में हर दिन सब्जी व दाल को शामिल करने और सप्ताह में एक दिन श्रीअन्न (मोटे अनाज) को शामिल करने का निर्णय हुआ है। बदले हुए मेन्यू के अनुसार इसे प्रभावी बनाएं। मिड डे मील के मेन्यू का अपडेटेड साप्ताहिक चार्ट-सोमवार को रोटी व सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी व ताजा मौसमी फल।

Read More »

23 अगस्त को चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का शिक्षण संस्थानों में होगा सीधा प्रसारण

कानपुर देहात। चांद पर उतरने जा रहे चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सटीक समय पता चल गया है। इसरो ने रविवार दोपहर 2.12 बजे ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 आने वाले 23 अगस्त की शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने को तैयार है। इसरो ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। भारत में लोग इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसरो ने एक बयान में कहा कि स्पेस में खोज की दिशा में अपने चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है। देश चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है। यह उपलब्धि भारतीय साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की प्रगति को दर्शाता है। इसरो ने बताया है कि जिस पल का देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है उसका लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 को शाम 5.27 बजे से किया जाएगा।

Read More »

सन लाइट कंप्यूटर सेंटर के दो वर्ष पूर्ण होने पर छात्रों को किया गया सम्मानित

सिकन्दरा, कानपुर देहात। सन लाइट कंप्यूटर सेंटर के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सन लाइट फाउंडेशन के द्वारा विशाल कार्यक्रम के आयोजन किया गया है जिसमे सन लाइट कंप्यूटर सेंटर का संचालन कर रहे संजय सिंह व अजीत कुमार ने कहा कि सभी लोगो को सेंटर के दो वर्ष अच्छे से पूर्ण होने के हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई, वही पर राकेश प्रजापति (रजिस्टार एसकेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज), श्याम सिंह पाल, डॉ रवि पाल, अजीत कुमार, नरेंद्र सिंह(सन लाइट कॉम्पटीशन क्लासेस) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी छात्र-छत्राओं को मेडल, ट्राफी और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। जिन छत्राओं का सेंटर में अतुलनीय सहयोग रहा, उनको टीशर्ट देकर सम्मानित किया। सभी छात्राओं द्वारा वहीं पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। लगभग 150 से अधिक छात्राओं ने सन लाइट के संचालन कर रहे संजय सिंह व अजीत कुमार को राखी बांधकर इस प्रोग्राम को मनाया।

Read More »

क्षत्रियों को एकजुट होने की जरूरतः प्रवीण सिंह गौर

मैथा, कानपुर देहात। करणी सेना भारत आलाकमान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू सिंह सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। उसी बैठक में उपस्थित कानपुर देहात में हिंदुओं में एक अलग पहचान बनाने वाले कई महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाह करते हुए क्षत्रिय नेता के रूप में पहचान बनाने वाले ठाकुर प्रवीण सिंह गौर के नाम पर प्रस्ताव रखा गया। जिसमें संस्था के संस्थापक सदस्य वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी पूर्ण सहमति होने के बाद में नए जिला अध्यक्ष के रूप में प्रवीण सिंह गौर को करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। करणी सेना भारत के संस्थापक वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को कमान सौंपी है।

Read More »

अवैध अतिक्रमणों पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

हाथरस। लोगों द्वारा नाले और नालियों पर अवैध तरीके से निर्माण कर व अतिक्रमण कर कब्जे कर लिए जाने पर आज अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका द्वारा बुलडोजर से अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में भारी खलबली मच गई। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और इन अवैध अतिक्रमण कार्यों में सड़क, नाले और नालियों पर अवैध कब्जा कर उन पर निर्माण कर लेने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है और इसी अभियान के तहत आज नगर पालिका प्रशासन की टीम द्वारा बुलडोजर के साथ शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा पर अभियान चलाया गया और नाले व नालियों पर जिन लोगों द्वारा पक्के अवैध अतिक्रमण कर लिया गए थे उनको तुड़वा कर ध्वस्त कराया गया है।

Read More »

आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा गया पोषण युक्त ड्राई राशन

मैथा, कानपुर देहात। सही पोषण-देश रोशन के उद्देश्य से मैथा विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ पर टेक होम राशन योजना के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं एवं छोटे बच्चों को पोषण युक्त ड्राई राशन का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को पोषाहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर केन्द्र संचालिका रीना द्विवेदी व सहायिका चन्द्रमुखी द्वारा बताया गया कि मुख्य रूप से यह कार्यक्रम कुपोषण से बचाने के लिए संचालित किया गया है जिसमें चना की दाल, चावल, सोयाबीन रिफाइंड तेल, गेहूं का दलिया लाभार्थियों को दिया जाता है। उन्होंने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणुओं की चपेट में आने से बड़े, बूढ़ो के साथ बच्चे भी इस मौसम में बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

Read More »

शब्द संयोजन और उसका प्रयोजन करना आना चाहिएः स्वामी गोविंदानंद तीर्थ

मथुरा। गौ, ब्राह्मण के हितैषी, गरीब जरूरतमंदों की नर नारायण सेवा भाव के उपासक गोलोकवासी जयंती प्रसाद अग्रवाल की पुण्यतिथि पर गोधूलि पुरम स्थित जयंती प्रसाद वैदिक विद्याश्रम में भावांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ता संत स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने जयंती प्रसाद अग्रवाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शब्द ब्रह्म है। शब्द संयोजन और उसका प्रयोजन करना आना चाहिए। हमारा वैदिक विद्याश्रम भी शब्दों का संयोजन करता है, जिसका प्रयोग एवं वितरण पूरे देश और दुनिया में यहां के स्नात्तक करते हैं। विद्वान डा. रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत प्रत्येक भाषा की जननी है।

Read More »