Saturday, September 21, 2024
Breaking News

प्रतियोगिताओं से होती है प्रतिभा में वृद्धि: संतोष गुप्ता

बागपतः जन सामना संवाददाता। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें थाल सज्जा, दीप सज्जा, कलश सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता व कौशल त्यागी जिला महामंत्री ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। संतोष गुप्ता ने कहा, प्रतियोगिताओं से प्रतिभा में वृद्धि होती है। प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल व शिक्षकों ने छात्राओं को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। कौशल त्यागी ने सभी छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने सभी को त्योहारों की बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। संयोजक डॉ निर्मला व शिल्पा वर्मा ने बताया, थाल सज्जा में इकरा ने प्रथम स्थान व प्रेरणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा में प्रिया त्यागी प्रथम एवं कामिनी द्वितीय स्थान पर रही। कलश सज्जा में सना प्रथम एवं शबनम द्वितीय स्थान पर रही, तृतीय स्थान अनीता का रहा।

Read More »

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

कानपुर देहातः जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का बारा जोड़ पर स्वागत किया।
देहात जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जिला कमेटी ने बारा जोड़ पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी निकाय चुनाव में कार्यक्रताओं को तैयार रहने व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी।

Read More »

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों को वितरित किये कृत्रिम उपकरण

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने उत्तम ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिये जाने हेतु शास्त्री नगर, सेन्ट्रल पार्क में कैम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासंद सत्यदेव पचौरी व विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक के कर कमलों द्वारा 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसायकिल, 6 दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 3 दिव्यांगजन को बैसाखी, 3 व्हील चेयर, 4 स्मर्ट केन आदि सहायक उपकरण वितरण किया गया।

Read More »

जरूरतमंद बच्चों को वस्तुयें भेंट कीं

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकरी द्वारा चलाई गई एक नई पहल ‘आइए मनाते हैं ज्वायफुल दिवाली’ के अन्तर्गत ड्रीम्स फाउन्डेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई। ड्रीम्स फाउण्डेशन की सक्रिय सदस्य नित्या बाजपई द्वारा खुशियों को रौशन करने हेतु कानपुर नगर से देहात जनपद में आकर अपनी संस्था द्वारा बहुमूल्य सहयोग किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनके प्रयोग की वस्तुएं दी गई।

Read More »

विवेकानंद यूथ एवार्ड के लिये मांगे आवेदन

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया है कि जनपद कानपुर नगर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विवेकानंद यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के अंतर्गत 15 से 35 वर्ष के युवाओं (युवक/युवती) द्वारा किये गये राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्याे के आधार पर एवार्ड दिया जाना है।
उक्त पुरूस्कार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, मिशन शक्ति, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, कला, संस्कृति और साहित्य, पर्यटन, सामुदायिक सेवा, सक्रिय नागरिकता इत्यादि में राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक युवा निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी विकास भवन कानपुर नगर से प्राप्त कर दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 तक दो प्रतियों में जमा करा सकते है।

Read More »

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

चकिया, चंदौली। बाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत नौगढ़ की साहित्यिक इकाई आखर साहित्य चकिया के तरफ से बीती रात काली जी के पोखरे पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक कवियों के काव्य पाठ से श्रोता काव्य लहरियों में गोता लगाते रहे।
काव्य पाठ शुरू होने से पहले आयोजकों ने मां सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर मंगला कपूर को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के शुरू में कवित्री रुचि द्विवेदी ने सरस्वती वंदना हे शारदा, हे सरस्वती, हे निरंजना, सुर को स्वर साधिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सुरेश अकेला ने कहा कि दर्द को गीतों में गुनगुनाता रहूं, हर घड़ी प्यार के गीत गाता रहूं। जय श्री राय ने अपने पाठ में कहा कि मनुष्य के जिंदगी में पल-पल क्षण में बड़े-बड़े पन्ने की कहानी होनी चाहिए।

Read More »

नृत्य-गायन सहित कई प्रतियोगितायें आयोजित कीं

कानपुर। नगर के 14 प्रतिष्ठित आईसीएसई सीबीएसई स्कूलों ने प्रतिभागिता की प्रथम दिन विद्यालय के चेयरमैन परवेज अस्तम के स्वागत भाषण के साथ प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। एकल गायन, समूह गायन व समूह वादन प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। विद्यालय के सेक्रेटरी एवं कोषाध्यक्ष एम एल शुक्ला ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। दूसरा दिन समूह व एकल नृत्य प्रतियोगिताओं के नाम रहा। सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गीत संगीत व नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियाँ बजाने के लिए विवश कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता मेहरोत्रा व उप प्रधानाचार्या अलका माली ने अपने प्रेरक शब्दों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

बहुत भव्य होगा छठ पूजा का 39वां आयोजनः ब्रजेश पाठक

⇒उपमुख्यमंत्री ने छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान, लगाई झाड़ू
⇒आयोजन स्थल पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस भी रहेगी तैनात
लखनऊ। छठ पूजा का 39वां आयोजन इस बार और भी भव्य होगा। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को समारोह स्थल पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद भी झाड़ू लगाई।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के बैनर तले हर वर्ष आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान (गोमती तट) स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सफाई अभियान चलाया। खुद भी झाड़ू लगाई। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

Read More »

राममनोहर लोहिया अस्पताल में किडनी, बोन मैरो और लीवर के लिए कॉमन सिंगल रूफ ट्रांसप्लांटेशन सेंटर की स्थापना को मिली मंजूरी

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की 36वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक आहूत की गई।
बैठक में किडनी, बोन मैरो और लीवर के लिए कॉमन सिंगल रूफ ट्रांसप्लांटेशन सेंटर की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। यह देश में अन्य संस्थानों के लिए प्रत्यारोपण के लिए एक अद्वितीय, राजस्व बचत मॉडल के रूप में काम करेगा। अगले छह महीने में प्रत्यारोपण केंद्र काम करना शुरू कर देगा। इसमें वर्तमान में चल रही किडनी प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार शामिल होगा, जिससे इसकी प्रतीक्षा सूची का समय 6 महीने से घटकर लगभग 6 से 8 सप्ताह हो जाएगा। शुरुआत में लीवर की बीमारी वाले बच्चों में लीवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा, बाद में वयस्कों में भी मरीजों का ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

Read More »

देवताओं को अमृतपान कराकर अमर किया था धन्वन्तरि ने

दीवाली से दो दिन पूर्व ‘धनतेरस’ नामक त्यौहार मनाया जाता है, जो इस वर्ष 22 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा यह पर्व 23 अक्तूबर को भी मनाया जाएगा। दरअसल इस बार धनतेरस मनाने की तिथि को लेकर भ्रम बना रहा है। धनतेरस के प्रचलन का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है तथा इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि एवं धन व समृद्धि की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।
धनतेरस मनाए जाने के संबंध में जो प्रचलित कथा है, उसके अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन देवताओं और असुरों द्वारा मिलकर किए जा रहे समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से निकले नवरत्नों में से एक धन्वन्तरि ऋषि भी थे, जो जनकल्याण की भावना से अमृत कलश सहित अवतरित हुए थे। धन्वन्तरि ऋषि ने समुद्र से निकलकर देवताओं को अमृतपान कराया और उन्हें अमर कर दिया। यही वजह है कि धन्वन्तरि को ‘आरोग्य का देवता’ माना जाता है और आरोग्य तथा दीर्घायु प्राप्त करने के लिए ही लोग इस दिन उनकी पूजा करते हैं।
इस दिन मृत्यु के देवता यमराज के पूजन का भी विधान है और उनके लिए भी एक दीपक जलाया जाता है, जो ‘यम दीपक’ कहलाता है। यमराज के पूजन के संबंध में एक कथा प्रचलित है। धार्मिक ग्रथों में इस कथा का वर्णन इस प्रकार किया गया है-

Read More »