Monday, September 23, 2024
Breaking News

शुरू हुआ पेंशन बहाली मंच अटेवा का वार्षिक सदस्यता अभियान

कानपुर देहात। अटेवा उत्तर प्रदेश के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में चल रहे पेंशन बहाली आंदोलन के सतत सहयोग सदस्यता के वार्षिक अभियान का आगाज हुआ। संदलपुर ब्लॉक सभागार में आज अटेवा के प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी, मण्डल अध्यक्ष पंकज संखवार, जिला संयोजक प्रदीप यादव, जिला महामंत्री मृदुला तिवारी की उपस्तिथि में सदस्यता अभियान की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई।
जनपद के सभी 10 विकासखंडों में एकसाथ सदस्यता अभियान आरम्भ किया गया। ब्लॉक मैथा संयोजिका जयश्री अवस्थी, सरवनखेड़ा में ब्लॉक संयोजिका सुनीता सिंह ज्योतिशिखा मिश्रा, रामेंद्र सिंह, अमरौधा में संयोजिका ज्योति सचान रामेंद्र सिंह, झीझक में ज्योति पाठक, विकास सिंघल, रसूलाबाद में पारुल निरंजन सुखदेवबाबू गौतम, मलासा में शैलजा सिंह, अकबरपुर में पुष्पा देवी नीता सिंह राजपुर में शादाब कौसर, फरहान खान, जयराम लाहौरिया आदि की सक्रियता से वार्षिक सदस्यता अभियान का जोरदार आगाज हुआ।

Read More »

विकास खण्डों में निर्मित/निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति की समीक्षा की

कानपुर नगर। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद कानपुर नगर की समस्त विकास खण्डों में निर्मित/निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जनपद में समस्त विकास खंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 26 अतिरिक्त गौवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाना है।
इस मौके पर निर्देश दिये गये कि समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से वृहद गोवंश आश्रय स्थलों का सत्यापन किया जाए।

Read More »

प्रथम पेंशन अदालत का किया आयोजन

कानपुर। मण्डलायुक्त कानपुर/अध्यक्ष पेंशन अदालत लोकेश एम0 की अध्यक्षता में आयुक्त शिविर कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में 08 पुराने वाद एवं 09 नए पेंशन वादों कुल 17 वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कुल 17 वादों में 04 पुराने वाद एवं 03 नए पेंशन वाद (कुल 07 वाद) मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए।
अध्यक्ष ने पेंशन अदालत में शेष अनिस्तारित पेंशन प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु संबंधित कार्यालय के अधिकारियों को आगामी एक माह में निस्तारण कर पेंशन अदालत एवं वादी को अवगत कराने के निर्देश दिए।

Read More »

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल

वाराणसी। महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा।

Read More »

लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लक्ष्मी नारायण धाम अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। जल संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत जनपद में आज एक ही दिन में 101 अमृत सरोवरों का हुआ लोकार्पण। ग्राम भैंसा में अमृत योजना के अंतर्गत विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आचार्यों द्वारा बोले गये वेद मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर अमृत सरोवर लक्ष्मी नारायण का अनावरण किया गया। सरोवरों को विकसित करने हेतु विगत तीन माह से हो रहा था मनरेगा से कार्य। सरोवरों का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है, नए सरोवर बनाए गए है। जिलाधिकारी ने गांव वालों को जल संरक्षण का महत्व समझाया। श्री खरे ने कहा कि भविष्य में आने वाली पीढ़ी जल से होने वाली किल्लत को लेकर आपस में झगड़ा न करें, इसके लिए अभी से जल को बचाना होगा। जल संचयन के लिए गांव गांव अमृत सरोवर तैयार हो रहे हैं।

Read More »

यमुना में नाव, स्टीमर चलता मिला तो दर्ज होगी एफआईआरः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यमुना का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत महादेव, बंगाली, विश्राम सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों तथा घाटों के नजदीक निवासित लोगों से पूर्व में यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक घाटे तथा यमुना के आस पास न जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हैं यमुना के घाटों के पास बैरिकेडिंग, टीनशेड आदि लगवायें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 24 घंटे तक यमुना के घाटों का निरंतर भ्रमण करते रहें और पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करते रहें। जिलाधिकारी ने सभी नाव संचालकों से कहा कि अगले 24 घंटे तक कोई भी व्यक्ति यमुना में नाव न चलायें। 24 घंटे के लिए नाव, स्टीमर आदि को यमुना में चलाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

Read More »

वर्ष 2023-24 के लिये वाहन पार्किंग की नीलामी 17 जुलाई को

कानपुर नगर। प्रभारी अधिकारी (नजारत) कानपुर नगर सुश्री आकांक्षा गौतम ने सर्वसामान्य को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर के बगल में तहसील परिसर में स्थित वाहन पार्किंग की नीलामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये किया जाना है जिसकी नीलामी दिनांक 17 जुलाई, 2023 समय शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभा कक्ष में सम्पादित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सार्वजनिक बोली के आधार पर की जायेगी, बोली दाता को जमानत के रूप में 50,000 रूपये नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ होने पूर्व जमा करना होगा, नीलामी मु0 2,00,000 रूपये से बोली की शुरूआत होगी, नीलामी उच्चतम बोली के आधार पर छोड़ी जायेगी, यदि उच्चतम बोलीदाता के द्वारा बोली की धनराशि नही जमा की जाती है तो जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी और दूसरे के रहे बोली दाता को पैसा जमा करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

Read More »

खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के कटरा मजरे उसरैना गांव निवासिनी महिला अनीता (उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी पिताम्बर का आरोप है कि बीती रात जब उसका पति रात करीब 11 बजे खेत में पानी लगा रहा था,तभी वहां गांव के ही विपक्षी हीरालाल परिजनों सहित पहुंचा और खेत में जा रहे पानी की धार को काटकर दूसरे खेत की ओर मोड़ दिया। प्रार्थिनी के पति ने जब इसके लिए मना किया तो विपक्षी हीरालाल ने उसे अभद्र गालियां दी और फिर मारने लगा। उसके शोर मचाने पर प्रार्थिनी व उसकी पुत्री पीताम्बर को बचाने आये तब विपक्षियों ने एकजुट होकर पीड़िता व उसके पति और उसकी नाबालिग पुत्री (प्रिया उम्र लगभग 14 वर्ष) को बुरी तरह से लाठी डण्डों से मारा पीटा है। पीड़ित महिला अनीता ने इस मामले में एसपी से गुहार लगाई है और प्रार्थना पत्र देते हुए ऊंचाहार पुलिस पर आरोप लगाया है कि विपक्षीगणों के दबाव में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके साथ ही पीड़िता व उसके परिवार को थाने से भगा दिया गया।

Read More »

समाधान दिवस में आई 90 शिकायतों में 14 का मौके पर कराया निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातार, पैमाइश, बिजली, राशन, अवैध निर्माण आदि की समस्याऐं छाई रही।
शनिवार को सदर तहसील में डीएम डॉ उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को एक-एक कर सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 90 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

Read More »

ताजिए के जुलूस में नुकीली व धारदार वस्तुओं का नही किया जाए प्रदर्शन-डीएम

फिरोजाबाद। आगामी मोहर्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 20 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने एक्सईएन पीडब्यूडी व नगर निगम को निर्देश दिए कि वह ताजिया वाले मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढे मुक्त कराएं। उन्होने कहा कि मौर्हरम को दृष्टिगत रखते हुये लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से अराजक तत्वों पर कडी निगरानी रखी जायें, गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जायें। बैठक के दौरान ताजियादरांे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दियें कि मार्ग में झूलते बिजली के तारों को ठीक कराएंे एवं कमजोर लटठों को भी सही कराए जाए। उन्होने मोहर्रम के दौरान विद्युत व्यवस्था को अनवरत सुचारू रखने एवं ताजिए मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।

Read More »