कानपुर नगर। नेचर क्लब कि संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि नीलिमा छात्र जीवन से ही राष्ट्र और समाज का काम कर रही है विद्यार्थी परिषद में युवा मोर्चा में भाजपा में काम करते हुए आज उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री हैं और इसके साथ साथ प्रकृति की रक्षा के लिए नेचर क्लब में भी काम कर रही हैं आज उनके जन्मदिन के अवसर पर नेचर क्लब की जिला अध्यक्ष लवली सक्सेना जिला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा ने राधा कृष्ण का चित्र देकर सेवा सम्मान से सम्मानित किया संदीप मिश्रा सुजीत चंदेल धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि नीलमा पर्यावरण और गंगा हर कार्य में तैयार रहती हैं उन्होंने कभी अपने को मंत्री नहीं समझा नेचर क्लब की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि नीलिमा जी हम सब महिलाओं की शान है युवा उद्यमी समाजसेवी संजय मित्तल ने कहा कि नीलमा ने बहुत ही संघर्ष करके अपना स्थान बनाया है कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक मोदी ने किया धन्यवाद ज्ञापन धनंजय कुमार मिश्रा ने किया प्रमुख रूप से संजीव गुप्ता, रामकुमार मिझ का बीनू त्रिपाठी, पूर्व मंडल भाजपा मनीष बाजपेयी, रवि कांत शुक्ला, संदीप बाजपेयी, रंजीत सिंह, कल्लू सिंह, विपिन सिंह, अरविंद त्रिपाठी, विक्की गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि लोग थे।
पुलिस ने किया सपा नेताओं को गिरफ्तार
कानपुर नगर। किसानों का समर्थन कर रहे सपा नेता कि धर पकड़ में पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है। जहां आज विपक्षी राजनीति दलों ने भारत बंद का आह्वान किया है। तो वही भाजपा सरकार बंद को असफल करने के लिए पूरी तरह से लगी हुई है। पुलिस कहीं कोई घटना ना हो जाए इसलिए सपा नेताओं को प्रदर्शन से पहले ही उठा ले रही है। आरोप लगाते हुए सपा पूर्व नगर सचिव अकील शानू ने कहा कि क्या इस देश में किसान का समर्थन करना गलत है। इस उत्तर प्रदेश की सरकार ने बता दिया कि भाजपा सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार हैं गरीबों की नही। आरोप लगाते हुए अकील शानू ने कहा कि कि ये उत्तर प्रदेश की चिलम की सरकार जिस तरह से किसान की लड़ाई में सयोग कर रहे सपा नेताओं कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया जा रहा है। जैसे अपराधी को किया जा रहा हो। उनको न पानी दिया जा रहा न खाना दिया जा रहा है। बिल्कुल एक अपराधी कि तरह बर्ताव किया जा रहा है। सपा नेता अकील शानू से और पुलिस से झड़प भी हुई गिरफ्तारी देने वालो अकील शानू, रेहान सिडिकी, फिरोज खान, मोहम्मद मेराज, सय्यद कामरान, शारुख अली, शहंशाह आदि लोग रहे।
विकलांग पार्टी ने किसान आन्दोलन के समर्थन में दिया धरना
काकादेव पुलिस ने रिपोट दर्ज कर जेल भेजने की दी धमकी
कानपुर नगर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किसान आन्दोलन को अपना समर्थन देते हुये भारत बन्द के दौरान आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में धरना देकर सरकार से अन्नदाता किसानो की मांग पुरी करते हुये। कानून को वापस लेने की मांग की। काकादेव थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार को विना परमीसन धरना देने पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की| इसके बाद भी धरना हुआ। धरने को सम्बोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की हम पुलिस की कार्यवाही से डरने वाले नहीं है। सरकार किसानो के हित में कानून बनाये|
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता कनिष्क पांडेय को किया गया गिरफ्तार
कानपुर नगर। देश भर में किसानों द्वारा किये जा रहे भारत बंद का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में हर जिले में प्रदर्शन हो रहे है, भारत सरकार के द्वारा लिए जा रहे मनमाने फैसलों और राजशाही और तानाशाही तरीको से हाहाकार मचा हुआ है, किसान विरोधी बिल लाकर मोदी की दमनकारी सरकार किसानों का गला घोंटने और उनको आग में झोंकने का भरपूर प्रयास किया है जिससे देश भर के किसानों में आक्रोश पिछले दिनों से देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने कानपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के साथ संयुक्त रूप से किसान विरोधी बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, कानपुर के गोविंद नगर छेत्र में बिल की प्रतियाँ जलाने जा रहे कनिष्क पांडेय, विकास अवस्थी, पार्षद जे.पी.पाल, नि. किदवई नगर वि.सभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रशांत निगम, शिवम मिश्रा, गोविंद जायसवाल के साथ अन्य युवा कांग्रेसियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव तिवारी को उनके निवास स्थान शिवाला में सुबह से ही भारी पुलिस बल के द्वारा नज़रबंद किया गया है।
अभिनव तिवारी को जिला प्रशासन ने किया नज़रबन्द
कानपुर नगर। किसानों के आंदोलन के समर्थन में उतरे उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता पूर्व राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई अभिनव तिवारी को सुबह ही कोतवाली पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। जिला प्रशासन को जैसे ही भनक लगी के उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी किसानों के आंदोलन के समर्थन में उतर चुके हैं तब से ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया था और कानपुर और प्रदेश के तमाम जिलों में प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश शासन ने घर पर ही नजरबंद कर दिया ताकि और कोई आंदोलन न कर सकें।
किसान पलट देंगे सत्ता का नामोनिशान: करिश्मा ठाकुर
करिश्मा ठाकुर से पुलिस की हुई तीखी नोंकझोंक
कानपुर नगर। भारत बंद और किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस के फायर ब्रांड नेताओं को पुलिस हाउस अरेस्ट कर रही है इसी क्रम में पूर्व गोविंद नगर विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।करिश्मा ठाकुर किसानों के समर्थन में तिलक हाल पर एक कार्यक्रम करने जा रही थी। उससे पहले पुलिस ने घर पर ही घेरा बंदी कर दी। जिसमें करिश्मा ठाकुर की पुलिस तीखी नोंकझोंक हुई। आरोप लगाते हुए करिश्मा ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान आंदोलन को दबाने की साजिश विपक्षी दलों के सभी नेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। अन्नदाता किसानों का समर्थन कर रही कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लोकतंत्र की हो रही हत्या युवा और किसान पलट देंगे सत्ता का नामोनिशान। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर पूर्व प्रत्याशी गोविंद नगर विधान सभा , जीत सिंह , रिज़वान , सिमर्जीत सिंह , अजय रबिंसन , लवपरित सिंह , रूपेन्द्र , हांजला , कार्तिक शर्मा , मनमीत उपस्थित रहे।
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर नगर। भारत वंदे समर्थन में जहां एक तरफ संयुक्त विपक्षी राजनैतिक दल है। वही किसानों के समर्थन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में मैदान में कूद पडी है। तो वही पुलिस ने शहर के सपा नेताओं को पुलिस ने पहले ही नजर बंद कर दिया। सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेई इरफान सोलंकी व सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और पुतला फूंका ने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। और सपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुख्य रूप से उपस्थित सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान, विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, गोपाल अग्रवाल, वरुण मिश्रा, आशू खान, संजय सिंह, मिंटू यादव, जितेंद्र जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, जावेद जमील, संजय सिंह पटेल, अनवर मंसूरी, केके मिश्रा, एडवोकेट वरुण मेहता, हाजी इखलाख अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।
सेवा निवृत्त सहायक लिपिक के पद पर संविदा हेतु करें आवेदन
कानपुर देहात। परिवहन आयुक्त के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला जज/पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा, अधिकरण जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेवा निवृत्त कार्मिकों में से सहायक लिपिक के पद पर संविदा पर चयनित किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है। सेवा निवृत्त कार्मिक को संविदा के रूप् में मिलने वाली राशि संबंधी कार्मिक के अन्तिम आहरित वेतन में से शुद्ध पेंशन (राशिकरण के पूर्व यदि कोई हो), को घटाने पर प्राप्त होने वाली राशि के बराबर मानदेय अनुमन्य होगा। उन्होंने बताया कि उक्त आवेदन हेतु आवेदनकर्ता को न्यायालय कार्य प्रक्रिया का अनुभव एवं ज्ञान होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकरण, कानपुर देहात के कार्यालय से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर के दिनांक 21 दिसम्बर 2020 तक अधिकरण कानपुर देहात के कार्यालय में जमा कर सकते है। अभ्यर्थियों का चयन सम्बन्धित समिति द्वारा किया जायेगा। समिति द्वारा लिया गया निर्णय ही अन्तिम एवं मान्य होगा। चयन प्रक्रिया सम्बन्धी साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से दी जायेगी।
Read More »समस्त शिक्षण संस्थानों को KYC कराना अनिवार्य
कानपुर देहात। जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों (प्राथमिक पाठशाला, उच्च प्राथमिक पाठशाला, हाईस्कूल, इण्टर मीडिएट, महाविद्यालय, आई0टी0आई0, टेक्निकल कालेज आदि को जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों को केवाईसी की कार्यवाही की जानी है। जिसके सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बी0आर0सी0 स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झींझक व रसूलाबाद विकास खण्ड में 10 व 11 दिसम्बर को कैम्प का आयोजन होगा। इसी प्रकार राजपुर व अमरौधा विकास खण्ड में दिनांक 14 व 15 दिसम्बर को, मैथा में 16 व 17 दिसम्बर को कैम्प का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षण संस्थाओं द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर के0वाई0सी0 सत्यापन का कार्य नहीं कराया है वह प्रधानाचार्य, प्राचार्य अपना आई0डी0 प्रूफ (आधार/डी0एल0) की छायाप्रति, एक फोटो सहित अपने नजदीकी बी0आर0सी0 कैम्प कार्यालय में उपस्थित होकर के0वाई0सी0 का कार्य पूर्ण कराये।
Read More »कृषि कानून के खिलाफ जमकर हुए प्रदर्शन, सैकड़ों लोग गिरफ्तार
चकिया/चंदौली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों व राजनीतिक पार्टियों के 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान पर जगह जगह प्रदर्शन हुए तथा लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई वहीं कुछ जगहों पर नेताओं को घर में ही नजरबंद कर देने का समाचार प्राप्त हुआ। इस संबंध में बताया गया कि दोपहर बाद गिरफ्तार सभी लोगों को पुलिस ने निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। बता दें कि कृषि बिल के खिलाफ सरकार और किसान नेताओं के बीच कई चक्र के वार्ता के बाद भी सामंजस्य न बैठ पाने के कारण भारत बंद का आह्वान किया गया था, जिस पर प्रशासन अगले दिन शाम से ही काफी ज्यादा सक्रिय दिखा। 8 दिसम्बर को सुबह से ही पुलिस के अधिकारी क्षेत्र में फोर्स के साथ भ्रमण करते दिखे।