Wednesday, April 23, 2025
Breaking News

ए. के. कालेज में पोस्टर मेकिंग हुई प्रतियोगिता

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आदर्श कृष्ण महाविद्यालय शिकोहाबाद शारीरिक शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेंजर्स द्वारा किशोरियों की मनोवैज्ञानिक समस्याएं और उनके निदान विषय पर ए. के. कॉलेज की एजुकेशन डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गीता यादव द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होने बताया कि सामाजिक प्रोत्साहन एवं साहस से मनोवैज्ञानिक समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। महाविद्यालय के ही दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह द्वारा महिला सुरक्षा के समकालीन कानूनों की जागरूकता के बारे में बताया। उन्होने संविधान में वर्णित महिला अधिकारों तथा कानूनो (कन्या-भूण हत्या, पोस्को आदि) के बारे में अवगत कराया। अनिल कुमार द्वारा “बालिका सुरक्षा महिला सशक्तिकरण आत्मसुरक्षा आदि विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। एवं डॉ. जसवंत सिंह ने आत्मरक्षण कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत बताया कि छदम उपकरणों से हमला होने पर छात्रायें व महिलाएं अपने को किस प्रकार बचा सकती हैं। शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ0 जगदीश यादव ने आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक सफी मोहम्मद, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।

Read More »

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सिखायें आत्मरक्षा के गुर

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना।  बी.डी. एम0. म्यू. गल्र्स इण्टर कालेज में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के प्रथम चरण में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान का आयोजन कराया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा हेतु कराटे का प्रशिक्षण, शासन द्वारा दिये गये महिला सुरक्षा हेल्प लाईन नम्बर की जानकारी, बाल एवं महिला अधिकारों पर चर्चा, बालिकाओं की शिक्षा का महत्व, किशोरावस्था सम्बन्धित जानकारी एवं पोस्टर बनवाकर जागरूक किया गया। छात्राओं के मौलिक अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, घरेलू हिंसा आदि कार्यक्रम कराकर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या  स्वालिहा परवीन, डा0 नेहा कुलश्रेष्ठ, नीरा माथुर, ऊषा पालीवाल, अमृता सिंह, पूजा यादव, मीनारानी, शोभा यादव, रागिनी यादव, सुमन यादव, सरिता यादव, दमयन्ती शर्मा एवं विद्यालय की छात्रायें उपस्थित रही।

Read More »

पुलिस ने पकडी अवैध शराब बनाने का सामान व शराब

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। पुलिस ने मैनपुरी रोड पर कार्यवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब बनाने का केमीकल, ढक्कन, बोतल बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। रात्रि में मैनपुरी रोड इंस्पेक्टर पर गस्त कर रहे थे तब मुखबिर से सूचना मिली कि मैनपुरी रोड पर एक ऑटो में शराब व उसको बनाने का पदार्थ भरकर खडा हुआ है। उसे कही ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मैनपुरी रोड पर लक्की गैस्ट हाउस के पास एक गली में ऑटो खडा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वहां खडे शराब माफिया वहां से भागने लगे। पुलिस ने एक कारोबारी को दौडकर पकड लिया जबकि अन्य वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ऑटो को पकडकर थाने लाई जहां पर उसकी तलाशी में 6 प्लास्टिक केन जिसमे प्रत्येक केन में 38 लीटर केमीकल, 18 पौऐ, 24000 ढक्कन, रैपर विडीज फाइटर व 50 क्यूआरकोड, 2 किग्रा यूरिया, एक प्लाटिक का ड्रम जिसमें 20 लीटर शराब, 2400 खाली पौए, एल्कोमीटर, ऑटो यूपी 83 बीटी 3507 को बरामद किया है। पुलिस ने पकडे गए आरोपी का नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र मलिखान सिह निवासी पैंठ वाला गांव पचोखरा टूण्डला बताया। जबकि भागे हुए आरोपियों में विवेक पुत्र हरीशंकर निवासी एटा रोड, सौरभ निवासी नगला शादी सिरसागंज, आदेश पुत्र रामगोपाल निवासी मैनपुरी रोड व एक अज्ञात है। पुलिस भागे हुए आरोपयों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More »

सुरक्षा व्यवस्था के चलते देवी मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात, कराया कोविड.19 की गाइड लाइन का पालन

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। शरदीय नवरात्रि के सातवें दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप माॅ कालरात्रि की घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि माता के इस स्वरूप की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलने के साथ व्यक्ति के शत्रुओं का नाश हो जाता है। शुक्रवार को माॅ कालरात्रि की घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। वहीं देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। रामलीला परिसर स्थित कैला देवी मंदिर, पथवारी माता मंदिर एवं उसायनी स्थित माॅ वैष्णोदेवी धाम पर सुबह से ही देवी भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मंदिरों में कोविड-19 के चलते देवी भक्तों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क एवं हाथों को सैनीटाइज कराकर ही प्रवेश दिया गया। वहीं मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महिला-पुरूष पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जिससे कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया जा सके।

Read More »

अस्थायी गौवंशों को अस्थाई आश्रय स्थलों में किया जाए सुरक्षित-डीएम

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जनपद की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सब्जी मण्डी, मण्डी समिति बाजारों व मुख्य मार्गाें एवं किसानों के खेतों पर अस्थायी छुटटा घुम रहें गौवंशों को अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए है।
उन्होने कहा है कि पूर्व में ही ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्रों में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थलों की स्थापना कर दी गई है, जिसमें अस्थायी एवं बेसहारा गौवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। परंतु बार-बार निर्देशित किए जाने के उपरांत भी गौ संरक्षण के कार्यांे को सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गम्भीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। अभी भी राष्ट्रीय राज्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों, मुख्य बाजारों, सब्जी मण्डी, मण्डी समिति आदि स्थानों पर गौवंश छुट्टा घूम रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नगर आयुक्त, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निराश्रित घूम रहे बेसहारा गौवंश को तत्काल पकडवाकर पांच दिन के अंदर गौ-आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाना सुनिश्चित करे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रतिदिन संरक्षित किए गए गौवंश की संख्या के बारें में उन्हे अवगत कराए। उन्होने कहा कि यदि दी गई समयावधि के बाद भी किसी भी क्षेत्र में छूटटा गौवंश आवारा घूमता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

बालिकाओं और महिलाओं को पोषण के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा पोस्टर एंवं स्लोगन के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। जिससे इम्यूनिटी पावर को मजबूत किया जा सके।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत बालिकाओ एवं महिलाओ के शारीरिक स्वास्थ्य वर्धन तथा पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा पोस्टर एंवं स्लोगन के माध्यम बालिकाओं और महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विभिन्न अनाज, फल एवं सब्जीयो का प्रयोग करते हुए संतुलित आहार मे भोजन के सभी पोषक तत्व होने का संदेश दिया। जिससे बालिकाओं और महिलाओं की इम्यूनिटी पावर को मजबूत किया जा सके।

Read More »

पीस पार्टी के महानगर अध्यक्ष बने मो. अहमद

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। लखनऊ पीस पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान ने मो. अहमद को फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। इस मौके पर डा. जहांगीर अली, वसीम उद्दीन अंसारी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी आदि रहे।

Read More »

उ.प्र. स्काउट एवं गाइड के आजीवन सदस्य बने अश्वनी जैन

सिरसागंज/फिरोजाबाद,जन सामना। मिशन शक्ति के अंतर्गत गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में जिला स्काउट एवं गाइड संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश कुमार सैनी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त आगरा, जिला उपाध्यक्ष अशोक अनुरागी, जिला सचिव सहदेव सिंह चौहान एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने  एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को उत्तर प्रदेश स्काउट एवं गाइड लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड डॉ प्रभात कुमार एवं प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत द्वारा निर्गत आजीवन सदस्य का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के शिक्षक मधुरेश शुक्ला ने जैन को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को स्काउट एवं गाइड के आजीवन सदस्य बनने पर संजय पांडे, सतवीर सिंह, शिव कांत त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, अजय दुबे, चंगेज रामतोष पाल, सुनील प्रकाश, आनन्द बाबू, विनीता सिंह, कोमल सिंह, अंजय जैन, प्रशान्त जैन, सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, सुनील जैन, सुनीता सिंह, सरिता सिंह सपना वर्मा, मेघा चौहान, डॉ कांति शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई ऑनलाइन फैंसी ड्रेंस प्रतियोगिता

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। दुर्गा नवमी एवं दशहरा के उपलब्ध में आईवी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेंस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, सीता, रावण, मां दुर्गा आदि वेशभूषाओं में अलग ही दिखाई दे रहे थे।आईवी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या नंदनी यादव ने बताया कि हर वर्ष प्री-प्राइमरी से द्वितीय कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार ऑनलाइन प्रतियोगिता ही कराना संभव हो पा रहा है। आज नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता में बच्चे भगवान राम, सीता, रावण, मां दुर्गा आदि के रूप नजर आ रहे थे। उन्होंने सभी अभिभावकों को धन्यवाद अर्पित किया। प्रतियोगिता में हर कक्षा से प्रथम पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सभी को दुर्गा नवमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं भी दी। प्रतियोगिता सफल संचालन में पावन शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Read More »

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सेनेटरी पैड्स का हुआ वितरण

लखनऊ,जन सामना। ग्रामीण क्षेत्र एवं मलिन बस्तियों की महिलाओं एवं बेटियों में खासकर वो जिन्हें माहवारी के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का सही से जानकारी नहीं है उन्हें माहवारी के दौरान ज़रूरी सावधानियां एवं सैनिटरी पैड्स के सही इस्तेमाल करने के उद्देश्य से बदलाव अभियान की शुरुआत की गई। आशा वेलफेयर फाउंडेशन के निर्देशन में यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से प्रारंभ में लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र मलिन बस्तियों में टीम के द्वारा माहवारी विषय पर जागरूकता एवं सैनिटरी पैड्स का वितरण किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयला बीकेटी में किया गया। सोशल एक्टिविस्ट अजंली पांडेय ने उपस्थित को बताया की माहवारी महिलाओ को प्रकृति का उपहार है।

Read More »