Wednesday, April 23, 2025
Breaking News

राष्ट्रीय ई.लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई बैठक

कानपुर देहात, जन सामना। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर दिनांक. 1 नवंबर 2020 को मोटर यान दुर्घटना प्रतिकर मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ई.लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज अभिकरण के अध्यक्ष व पीठासीन अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्री.ट्रॉयल बैठक एम०ए०सी०टी० न्यायालय,कानपुर देहात के भवन में हुई।बैठक में उपस्थित बीमा कंपनियों व परिवहन निगम के प्रतिनिधियों तथा पीड़ित पक्ष एवंअधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए अधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराएं। इससे समय की बचत व न्यायालय पर बोझ कम होगा। साथ ही पक्षकारों को अनावश्यक भागदौड़ व खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि जिन मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर होना है उनका समझौता प्रपत्र अभिकरण कार्यालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कार्यालय में अविलम्ब जमा करा दें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की सचिव सोनाली पूनिया द्वारा बताया गया कि आज की प्री.ट्रॉयल की बैठक में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 15 मामलों की निस्तारण की सम्भावना व्यक्त की गई है। इस अवसर पर प्रमोद श्रीवास्तव, संजय सचान, देवशरण तिवारी, सुशील कटियार, के० के० शुक्ला, राम सिंह सेंगर अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

Read More »

ऑनलाइन गेमिंग टिप्स, एक ज़िम्मेदार गेम प्लेयर कैसे बनें

कानपुर,  जन सामना। भारतीय युवाओं के बीच ऑनलाइन गेमिंग की लोकप्रियता दिन पर दिन तेजी से बढ़ रही है। जब भी कोई व्यक्ति अकेला होता है, ऑनलाइन गेम्स उनके मनोरंजन का अच्छा स्त्रोत बनते हैं। यहां तक कि गेमर्स अपनी अचीवमेंट्स यानी कि उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं। इससे वे तारीफ भी बटोर पाते हैं और एक अच्छी पहचान भी बना पाते है। यह मनोरंजन किस हद तक नुकसानदायक हो सकता है। ऑनलाइन गेमिंग मंच,लकी राजा का मानना है कि यह सवाल हर उम्र के गेमर के लिए बेहद जरूरी है।इसका जवाब रेस्पॉन्सिबल गेमिंग है। यह आर्टिकल इसी कॉन्सेप्ट पर बात करता है और बताता है कि एक ज़िम्मेदार ऑनलाइन गेमर कैसे बना जा सकता है।

ऑनलाइन गेमिंग क्या है।
ऑनलाइन गेमिंग विभिन्न प्रकार के डिजिटल वेब आधारित खेलों से युक्त एक समूह है।
ई.स्पोर्ट्स
ऑनलाइन कैसीनो
ऑनलाइन पोकर
लॉटरी
विभिन्न कार्ड गेम्स
यह उद्योग उभर रहा है उदाहरण, ऑनलाइन पोकर, स्लॉट्स और अन्य डिजिटल कैसीनो गेम्स की तुलना में ई.स्पोर्ट्स, फेंटसी स्पोर्ट्स बिल्कुल नए हैं। इसके विकास के साथ, वर्चुअल वास्तविकता, संवर्धित वास्तविकता आदि ऑनलाइन गेमिंग के अनुभव पहले से कहीं बेहतर और अद्भुत बनाते हैं।एक चीज़ जो ऑनलाइन गेमिंग को अलग करती है, वह है जीतने के लिए आवश्यक कौशल।ऑनलाइन गेमिंग में आप क्या हासिल कर सकते हैं और क्या हासिल नहीं कर सकते हैं।ऑनलाइन गेमिंग के अपने अलग फायदे हैं। हम भले ही इन्हें नज़रअंदाज़ कर दें |लेकिन ये फायदे वाकई में वास्तविक होते हैं। दिमाग को उलझाए और जगाए रखता है. किसी भी खेल का एक राउंड हमारे मस्तिष्क की अच्छी एक्सरसाइज़ करवा देता है। इसके साथ ही गेमिंग हमारी विश्लेषणात्मक क्षमता, एकाग्रता और अन्य विशेष कौशल का एक अच्छा स्त्रोत है।सोशल कनेक्शन. ऑनलाइन गेमिंग हमें लोगों से जोड़ती है।लाइफ स्किल्स सीखना. ऑनलाइन गेम युवाओं को खेल का एक चुनौतीपूर्ण अनुभव देते हैं। जहां उन्हें समय प्रबंधन, संचार, धन प्रबंधन, ग्रुप में काम करना, समझौता आदि के बारे में सीखने को मिलता है।तनाव से मुक्ति. ऑनलाइन गेमिंग तनाव को दूर करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। यही ख़ासियत इसकी लोकप्रियता को बढ़ावा देती है। यदि हम रेस्पॉन्सिबल गेमिंग का अभ्यास करते हैं। तो इसके नुकसानों को पूरी तरह से अनदेखा किया जा सकता है।
रेस्पॉन्सिबल गेमिंग है क्या
यह एक विशाल कॉन्सेप्ट है। गेमर्स के लिए, ज़िम्मेदारी निम्नलिखित तरीकों से आती है।

1 सूचित निर्णय करना सीखें, वास्तविक मज़ा सूचित निर्णय लेने में है न कि केवल जीतने में। हर दिन गेमिंग रिव्यू और न्यूज़ के लिए लकी राजा जैसी प्रतिष्ठित ऑनलाइन गेमिंग रिव्यू साइट अच्छे से जांचें।
2 गेमिंग के दौरान सीमा तय करें। परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड्स या फिर छुट्टी वाले दिन खेलने की कोशिश करें। घर के जरूरी कामों और ज़िम्मेदारियों में बाधा न डालें।
3 समय सीमा तय करें, लगातार कई घंटों तक गेम खेलने से दिमागी थकान हो जाती है। गेम के दौरान बीच.बीच में ब्रेक लें और शारीरिक गतिविधियाँ करते रहैं।
4 गेमिंग बजट को सीमित करें, इन.एप परचेज़ के दौरान अपने बजट की सीमा को तय कर लें और किसी भी कीमत पर उस बजट को पार न करें। इससे वित्त प्रबंधन सीखने में मदद मिलती है।
5 परिचित लोगों के साथ खेलें, अनजान लोगों की तुलना में परिचित लोगों के साथ खेल और उससे संबंधित बातें और भी मज़ेदार हो जाती है।
6 नियमित रूप से गेमिंग से ब्रेक लेंरू जिन खेलों की आपको लत पड़ जाती हैए उनसे ध्यान हटाने के लिए नियमित रूप से ब्रेक लें।
क्या आप एक ज़िम्मेदार गेमर हैं।
इसका जवाब देना बिल्कुल आसान है। खेल से जुड़ी ज़िम्मेदारियों के कारकों का अच्छे से पालन करें। क्या आप ऊपर बताए गए 6 पहलुओं में से कम से कम 4 का अनुपालन कर रहे हैंघ् क्या आप पटरी पर हैं| अन्यथा आपको अभी अधिक अभ्यास की आवश्यकता है। एक गेमिंग कंटेंट प्लेटफॉर्म होने के नाते, लकीराजा ( रेस्पॉन्सिबल गेमिंग) को सक्रिय रूप से बढ़ावा देता है |https://www.luckyraja.com इसके साथ यह नए और अनुभवी सभी भारतीय खिलाड़ियों की गेमिंग को बेहतर करने में मदद करता है। कृपया यह समझने की कोशिश करें कि( रेस्पॉन्सिबल गेमिंग) कोई सीखने और भूलने की ट्रिक नहीं है। इसका एकमात्र मकसद आपको गेमिंग का सबसे अच्छा अनुभव देना है।

एम एस  सुगंती गेमिंग एक्सपर्ट

Read More »

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवनियुक्त सहायक अध्यापक -अध्यापिकाओं को दिया नियुक्ति पत्र

कानपुर देहात, जन सामना। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने जनपद के 15 सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को वितरित किये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3.317 सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी आनलाइन पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा]  राज्यमंत्री गुलाब देवी उत्तर प्रदेश सीधी भर्ती में चयनित सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।कानपुर देहात माती कलेक्ट्रेट एनआईसी में विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैाहान के द्वारा जनपद के कुल 15 सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं को जिसमें रूचि मिश्रा, विवेक कुमार सिंह, विभांशू प्रभाकर सिंह, डाली सिंह, रीतू सिंह, वन्दना यादव, शिववीर, बन्दना देवी, नाहीद परवीन, मधूलता सिंह, सुशील कुमार, सुबेदार राजभर, मुकेश कुमार गुप्ता, अरबिन्द कुमार सरोज, संजय कुमार यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अकबरपुर कोतवाली की पहली महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ

कानपुर देहात, जन सामना। अकबरपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ के दौरान एडीजी जय नारायण सिंह, कानपुर मंडलायुक्त राजशेखर, आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैाहान, अकबरपुर चेयरमैन ज्योतिषना कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए।कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली को पहला हेल्प डेक्स का शुभारंभ किया गया। हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क तैयार की जाएगी, इस हेल्प डेस्क में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को तैनात कर महिला उत्पीड़न या अन्य मामलों में उनके द्वारा समस्याएं सुनी जाएंगी और उसका समय एक निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा है, कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। । महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात.दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाए। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाय। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्प लाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार.प्रसार कराया जाय। स्कूल- कालेज में जहाॅ लड़किया पढती है। इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेंगा।

Read More »

सत्यापित करने के उपरान्त ही आधार पर नाम प्रमाणीकरण हेतु होगा मान्य

कानपुर देहात। छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में आधार प्रमाणीकरण में आ रही कठिनाईयों के सम्बन्ध में तीन स्थितियों हेतु आवेदन पत्र में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, राज्य इकाई लखनऊ द्वारा सुविधायें प्रदान की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कु0 तथा श्रीमती लगे हुए नामों को आधार प्रमाणीकरण के समय कु0 तथा श्रीमती को लगाते हुए तथा कु0 तथा श्रीमती को हटाते हुए दोनों नामों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे कि आधार कार्ड में प्रदर्शित नाम के अनुसार प्रमाणीकरण हो सके. लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से छात्रा के मूल नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं हो सकेगा।

Read More »

छात्र, छात्रा के नाम का आधार प्रमाणीकरण मान्य किये जाने की व्यवस्था लागू

कानपुर देहात। चालू वित्तीय वर्ष से छात्रों के आवेदन पत्र आधार नम्बर आनलाइन वेरीफिकेशन के उपरान्त ही सबमिट किये जाने तथा नवीनीकरण के आवेदन पत्रों में स्पेलिंग गलती को सही करने हेतु छात्र, छात्राओं को आप्शन उपलब्ध कराने तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा ऐसे सही किये गये डाटा को लॉगिन से सत्यापन के उपरान्त ही छात्र, छात्रा के नाम का आधार प्रमाणीकरण मान्य किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रमाणीकरण के लिए छात्र को तीन अवसर देते हुए इस आशय की चेतावनी छात्र, छात्रा को आधार नम्बर भरते समय छात्रवृत्ति वेबसाइट पर प्रदर्शित हो रही है तथापि कई छात्र, छात्राओं द्वारा प्रथम तीन अवसरों पर आधार नम्बर छात्र, छात्रा का सही नाम/सही जन्मतिथि के गलत अंकन करने के कारण आनलाइन आवेदन पूर्ण करने में अवरोध आ गया।

Read More »

मिशन शक्ति के तहत थाने में खुला महिला हेल्प डेस्क

महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान की जिम्मेदारी सभी की : अंजू वर्मा
पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने कहा महिलाओं व बालिकाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों को प्रभावी तरीके से रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
नगर के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने कहा मिशन शक्ति अभियान सरकार का सराहनीय कदम
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत थाना रसूलाबाद में पुलिस महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई जिसका परगना अधिकारी अंजू वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एक महिला जागरूकता रैली भी नगर में निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामविलास त्रिपाठी ने मिशन शक्ति पर बोलते हुए कहा कि पूरे नवरात्र भर मिशन शक्ति अभियान सरकार द्वारा चला कर महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है साथ ही उन्हें आत्म रक्षार्थ के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों से अवगत करा कर स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Read More »

पति ने गली में दौड़ा-दौड़ाकर पत्नी को पीटा

इटावा, जन सामना संवाददाता। इटावा जनपद के भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनगर का एक सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुरुष लाठी से एक महिला पर पूरी तागत से वार करते हुए हमलाबर होता दिखाई पड़ रहा है।
उक्त वीडियो के वायरल होते ही भरथना पुलिस एक्शन में आती इससे पूर्व नामजद हमलबर अपनी माँ को अपने साथ लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। फिल्हाल पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजिकृत कर नामजद हमलाबर की तलाश में जुट गई है।

Read More »

थाना पश्चिम शरीरा में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

कौशांबी। थाना पश्चिम शरीरा में आयोजित मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का कार्यक्रम हुआ शकुशल सम्पन्न ब्लॉक प्रमुख सरसवाँ विद्या देवी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम को किया गया आरंभ थाना क्षेत्र की बालिकाओं/महिलाओं ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा सर्वेश सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम पूर्ण रूप से हुआ सम्पन्न एवम थाना पश्चिम शरीरा के उपनिरीक्षक देवव्रत पांडेय की बेहतरीन व्यवस्थाओं से व्यवस्थित महिला हेल्प डेस्क कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पश्चिम शरीरा प्रमिला मिश्रा, ग्राम प्रधान पूरब शरीरा संगीता सरोज, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, समाज सेविका आशा सिंह, संगीता मिश्रा एवम थाना पश्चिम शरीरा के उपनिरीक्षक प्रमेश यादव व दीवान कुँअर सिंह कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल इन्द्रपाल, कांस्टेबल मनोज कुमार आदि लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ सम्पन्।

Read More »

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ

अपराधियों से कैसे निपटें और कैसे पुलिस की तत्काल मदद लें इसका भी सिखाया गया गुण
चरवा/कौशांबी, डी. एस. ठाकुर। चरवा कोतवाली परिसर में आज शुक्रवार की सुबह मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के तहत चरवा कोतवाली में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन चरवा थाना प्रभारी संत सरण दास वा पूरी टीम की तरफ से किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने फीता काटकर महिला शक्ति डेस्क का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में उदय प्रकाश जूनियर हाई स्कूल सिरसी, हरिराज महिला इंटर कॉलेज चरवा, हर्मुतुन निशा महिला इंटर कालेज सैयद सरावां आदि कई विद्यालयों की लड़कियां मौजूद थी। लड़कियों ने महिला शक्ति पर बात करते हुए कहा की अब लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को महिला शक्ति डेस्क खोलने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

Read More »