मिशन शक्ति योगी सरकार का एक विशेष अभियान है
कौशाम्बी, वी. डी. पाण्डेय। योगी सरकार का महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाया गया नारी शक्ति अभियान आज उत्तर प्रदेश के सभी थानों में एक साथ शुरू किया गया। इसी कड़ी में कौशांबी जनपद के थाना पिपरी में भी नारी शक्ति अभियान की शुरुआत बड़े जोरदार ढंग से की गई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीबीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य धरती श्रीवास्तव रही। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिपरी इंस्पेक्टर विजय कुमार राय में गजब का उत्साह दिखा जिसके लिए पूरे थाने में अभूतपूर्व सजावट के साथ स्वच्छता व कोविड-19 से बचाव हेतु भी पूरी तैयारी रही। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया तथा थाना परिसर में आने वाले लोग मास्क लगाए हो इस पर भी नजर रही, तथा सैनिटाइजर आज की भी व्यवस्था की गई जैसा कि इस अभियान के तहत योगी सरकार के आदेशानुसार एक अलग महिला हेल्प डेस्क हो की भी शुरुआत की गई।
ध्वस्तीकरण के विरोध में सिविल लाइंस के व्यापारियों ने निकाला जुलूस
प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। सिविल लाइंस में जी.पी. मोटर्स, कूपर रोड पर प्रयाग व्यापार मंडल व सिविल लाईन्स व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हो रही तोड़-फोड़ के विरोध में शासन-प्रशासन की कारवाई के विरोध में जुलूस निकाल कर पुरजोर विरोध किया गया
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंंत्री शिवशंकर सिंह ने डी.एम, कमिश्नर, प्रविप्रा उपाध्यक्ष को मिल कर दिये गये ज्ञापन तथा मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के हवाले से बताया कि इसमें प्रशासन को ध्वस्तीकरण की जगह एकल दिशा मार्ग का सुझाव हमने दिया था जैसा कि विश्व के बड़े देशों जैसे अमेरिका के मैनहट्टन, लंदन, वेनिस आदि एतिहासिक शहरों की गलियों एवं छोटे मार्गों को एकल दिशा मार्ग में परिवर्तित करते हुए इनकी ऐतिहासिकता को बचाये रखा गया है।
बीरबल अकबरपुर में संक्रामक बीमारी फैली किशोरी की मौत
वार्षिक चुनाव को लेकर घाटमपुर बार एसोसिएशन में घमासान
व्यापारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की मांग
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आज तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्रसिंह द्वारा शहर के व्यापारियों से सैम्पलिंग का भय दिखाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। जबकि 20 अक्टूबर को नयागंज स्थित एक व्यापारी से सैंपल के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। उस व्यापारी ने भयभीत होकर व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय को फोन कर घटना के बारे में अवगत कराया। जिस पर कन्हैया वाष्र्णेय घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली का पुरजोर विरोध किया। जिस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारी नेता के साथ गाली-गलौज व दुव्र्यहार किया गया और उनको देख लेने की धमकी भी दी गई। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि भ्रष्ट अधिकारी की जांच कराई जाए और व्यापारियों को सैम्पिलग नाम पर होने वाले उत्पीड़न से बचाया जाये तथा उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए और इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजीव वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष आईटी मंच तरूण पंकज, अतुल चौधरी, कन्हैया वार्ष्णेय, रूपकिशोर जीके, अखिल गुप्ता, बालप्रकाश वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय घी वाले आदि शामिल थे।
Read More »फोटोग्राफर हों एकजुटःमिलें अधिकार-राजेन्द्र गुप्ता
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। देश भर के फोटोग्राफरों का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन हाथरस शहर में आज आयोजित किया गया। जिसमें पूरे देश भर के फोटोग्राफरों ने भाग लिया और अधिवेशन में फोटोग्राफरों को संगठित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को लेकर मंथन किया गया तथा सभी फोटोग्राफरों से एकजुट होकर एक पटल पर आने की अपील की गई।इंडियन फोटोग्राफर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन शहर के आगरा रोड स्थित राधा कृष्णा भवन गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया। जिसमें इंडियन फोटोग्राफर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव योगेश नंदा मुख्य अतिथि के रुप में जबकि राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश काजला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश बंसल आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय अधिवेशन में इंडियन फोटोग्राफर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आज हाथरस शहर में एसोसिएशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है और यह हाथरस शहर के फोटोग्राफरों के लिए उपलब्धि की बात है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों का असंगठित क्षेत्र है। सभी फोटोग्राफरों को संगठित होना है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों को कोई अधिकार नहीं है, उन्हें अधिकार मिलें और फोटोग्राफरों में आपसी सामंजस्य भी बनें। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों को एसोसिएशन तकनीकी जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय कमेटी द्वारा अब प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिससे कि फोटोग्राफरों को भी नई-नई तकनीकों की जानकारी मिल सके और फोटोग्राफी की दुनिया में आगे बढ़ सकें।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे देश के फोटोग्राफरों को एकजुट करने व एक मंच पर लाने के लिए एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा। जिससे सभी फोटोग्राफरों को उससे जोड़ा जाएगा।
Read More »ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया मंडी का औचक निरीक्षण
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं मंडी सभापति प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा आज मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया गया और मंडी में किसानों की समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जायजा लिया गया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं मंडी सभापति प्रकाश मीणा द्वारा आज मंडी समिति में धान की खरीद को लेकर मंडी का औचक निरीक्षण किया गया और मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान किसानों से मंडी द्वारा दी जा रही सुविधाओं धान की खरीद का भुगतान, मंडी की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मंडी परिसर में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली तथा पानी का आरो सिस्टम चालू हालत में नहीं मिला। उन्होंने मंडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 3 दिन के भीतर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए एवं पानी के आरो सिस्टम को चालू कराया जाए। इस दौरान उनके साथ मंडी सचिव भी थे।
Read More »कोतवाली पुलिस व एसओजी ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों की बरामदगी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जलेसर रोड से अवैध शस्त्र बनाते कंचन पुत्र बालकिशन निवासी महुआ की नगरिया सासनी को गिरफ्तार करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 14 अवैध तमंचे देशी 315 बोर, 2 पौनिया 12 बोर, 1 पौनिया 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर (अधबने), 1 तमंचा 315 बोर (अधबना) दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस, 12 बोर एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र, निरीक्षक मुनीष चन्द्र एसओजी प्रभारी, वरिष्ठ उपनिरीक्ष अयूब खां, उपनिरीक्षक रामदास पचौरी व कमल सिंह, सिपाही राजेश कुमार, मुकेश कुमार, हैड कास्टेबिल जवाहर सिंह, शीलेश कुमार, चेतन राजौरा, जुगेन्द्र सिंह, सचिन शर्मा, सोनवीर शामिल थे।
Read More »मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहा अभियान
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। खाद्य विभाग द्वारा त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर के 4 स्थानों पर छापेमारी कर दूध, दही, खोआ, नमकीन आदि के सैंपल भरे गए हैं। खा़द्य विभाग की कार्यवाही से मिलावटखोरों में भारी खलबली मची हुई है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामारी अभियान के तहत गढ़ी तमन्ना से मोहन सिंह की दुकान से कूटू का आटा व पवन सैनी की दुकान से नमकीन, मंडी समिति स्थित गौरव सिंह की दुकान से खोया तथा जलेसर रोड कांशीराम कॉलोनी के पास से राहुल शर्मा की दुकान से दही का सैंपल भरा गया है। खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में भारी खलबली मची हुई है।
Read More »किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि आज किसान बहुत परेशान है जो हमारा अन्नदाता है वर्तमान सरकार की नीतियां उसी अन्नदाता के विरोध में हैं। जिला उपाध्यक्ष एवं किसान एवं जन शिकायत निवारण प्रभारी प्रबुद्ध सैलानी ने कहा कि जनपद में पूरी कांग्रेसजन निरंतर जगह-जगह जाकर किसानों की समस्याओं को जान रहे हैं और उनके समाधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, हरीशंकर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुज कुमार संत आदि शामिल थे।
Read More »