Wednesday, April 23, 2025
Breaking News

स्काउट गाइड संस्था ने नव नियुक्त प्राचार्य डॉ यूसी यादव का किया सम्मान

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। स्काउट गाइड संस्था के द्वारा बुधवार को आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के प्राचार्य का पद ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त डॉ यूसी यादव को कोमल सिंह ने स्कार्फ पहनाकर आनंद बाबू ने कैप लगाकर व डॉ सहदेव सिंह चौहान, डॉ दीदार सिंह ने शाल उढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके आनंद बाबू, कोमल सिंह यादव, डॉ जगदीश सिंह, प्रमोद यादव, सागर, आशीष मौजूद रहे।

Read More »

मुस्कान ज्योति ने चलाया स्वच्छता अभियान

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। नगर के आवास विकास कालोनी पर स्थित पार्क में बुधवार को ईओ अवधेश कुमार के निर्देशन में मुस्कान ज्योति के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। मुस्कान ज्योति के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर विपिन राय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आवास विकास कालोनी सेक्टर 2 में बने पार्क में स्वच्छता अभियान चालाया। इस दौरान बडे पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह एसआई ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिये जगह-जगह सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिससे नगर में कहीं भी गंदगी ना रहे। उन्होंने सभी युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। अगर हम लोगों को स्वस्थ्य रहना है तो इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने प्लास्टिक के रोकथाम करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर पंचम यादव सभासद, प्रवीण राय सुपरवाइजर, फिरोज, ऋतुराज, सोनू, रामवीर के अलावा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला की फांसी लगाने से मौत,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी। मटसेना क्षेत्र दोकैली निवासी एक महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मृतका के मायका पक्ष नेे हत्या का आरोप लगाया। मटसेना क्षेत्र दोकेली निवासी राजवीर सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रूधन को सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। जहाॅ मृतका के भाई श्रीकिशन ने बताया कि इनके साथ चार पांच दिन पहले पिटाई की थी उससे पूर्व एक सप्ताह पहले जब पिटाई की तब सात आठ टांके आये। ऐसे में वह कैसे फांसी लगा सकती है। उसे लगता है घरवालों ने मारा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, आगरा रेफर

फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी।  थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर में एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाॅ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने नाजुक हालत के चलते आगरा रेफर कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।थाना उत्तर क्षेत्र इंद्रानगर कटी बरी निवासी 22 वर्षीय गौरव राठौर पुत्र राजवीर सिंह को बीती देर रात थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर में किसी ने पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उसके पिता राजवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का एक लड़की से दो साल पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था, शादी करने की कहकर रूपये ले लिये थे, अब शादी नहीं कर रहा, बीती रात पैसे देने के बहाने बुलाया था, अब गोली कैसे लगी किसने मारी वही बता सकता है। वहीं ड्यिूटी पर तैनात चिकित्सक डा. शाहिद का कहना था कि गौरव नाम का एक युवक है इंद्रा नगर निवासी, उसके पेट में गोली लगी है उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।

Read More »

हाथरस की बेटी को बाल्मीकि नवयुवक संघ ने दी श्रद्वांजली

फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी। वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा टूण्डला के मोहल्ला अनामिका में हाथरस की बेटी को बाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रद्वांजली अर्पित की। संघ के जिलाघ्यक्ष विनय बाल्मीकि के नेतृत्व में टूंडला में श्रंद्वाजली सभा का आयोजन किया। जिसमें समाज के लोगों ने हाथरस की बेटी को कैडिल जलाकर श्रद्वांजली अर्पित की। साथ ही हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस दौरान विवेक लोहिया, हैप्पी चैहान, रितिक सागर, मंथन पाथरे, गोलू चौहान, रागूनाथ वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, वरुण चौहान, गुल्लू वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, राजवीर सिंह, अंकुश चौहान, पवन वाल्मीकि, वीरेंद्र पाथरे, बिपलब वीर सिंह, सांती प्रसाद पाथरे, जेनी वाल्मीकि आदि रहे।

Read More »

ऑनलाइन कवियत्री सम्मेलन में देश भर से कवित्रियों ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी। विराट कवयित्री परिवार द्वारा अहिंसा परम धर्म, जय जवान जय किसान विषय पर ऑनलाइन कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऑनलाइन कवियत्री सम्मेलन में संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रांतों की कवयित्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उषा किरण ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में महासचिव ज्योति गुर्जर ने माँ शारदे की सुंदर स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात वीना आडवाणी ने कार्यक्रम में अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया। कार्यक्रम में वीना आडवानी, अंजनी शर्मा हरियाणा से, सुशीला साहू, विद्या रायगढ़ छत्तीसगढ़ से, सरला विजय सिंह, सरल चेन्नई से, सरोज साव कमल, रायगढ़ छत्तीसगढ़ से, संगीता शर्मा कुंद्रा चंडीगढ़ से, केवरा यदु मीरा राजिम, रेखा चौहान चेन्नई से, डॉ प्रीति हुंकार मुरादाबाद से, डा.वसुधा, कामत कर्नाटक से, देवप्रिया सिंह दुबई से, हर्षा देवांगन बालोद छत्तीसगढ़ से, राज प्रिया रानी, स्मिता पाल झारखंड से, मधु वैष्णव जोधपुर राजस्थान से, लक्ष्मी करियारे शिक्षिका लोक गायिका कवयित्री जाँजगीर छत्तीसगढ़ से, कल्पना भदौरिया, स्वप्निल उत्तर प्रदेश से, दीपा परिहार, दीप्ती जोधपुर से, डॉ. अर्पिता अग्रवाल नोएडा, डॉ. विजय लक्ष्मी काठगोदाम, ममता तिवारी, शोभा रानी, रानी नारंग इंदौर से, डॉ. अंजू गोयल, डाॅ. निधि गुप्ता फिरोजाबाद आदि कवियत्रियों ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम समा बांध दिया। अंत में डॉ. अर्पिता अग्रवाल एवं मधु वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक व विराट कवयित्री परिवार के संस्थापक अतर सिंह प्रेमी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. अर्पिता, उपाध्यक्षा डॉ. रजनी शर्मा, ज्योति रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वीना आडवानी, .मधु वैष्णव, सीमा, नरेंद्र शांडिल्य द्वारा किया गया।

Read More »

जलकल विभाग में हंगामा करते ई-रिक्शा चालक

फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी। ई-रिक्शा चालक सुबह जल निगम पहुंचे। जहाॅ उन्होंने नगर निगम द्वारा सात सौ रूपये की अवैध पर्ची काटने का आरोप लगाया है। जिसको हम देने में असमर्थ हैं। उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। ई-रिक्शा चालक सनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा वालो की अवैध रूप से साढ़े सात सौ रूपये की पर्ची काटी जा रही है। जबकि नगर निगम सीमा में रिक्शा चलाने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि सुभाष तिराहा सहित अन्य चैराहों पर खड़ा करने पर पुलिस परेशान करती है। उन्होंने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमको नगर निगम सीमा में ई-रिक्शा चालने की अनुमति प्रदान की जाए। इस दौरान संतोष, रमन, विकास, आकाश, दिनेश बाबू आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का डा. अविन ने किया ऐतिहासिक स्वागत

हाथरस, जन सामना। आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के दिल्ली से आगरा जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में विशाल फूलों के हार से जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक भाजपा किसान मोर्चा डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के दिल्ली से आगरा जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे राया टोल प्लाजा पर उनका फूल मालाओं से जहां जोरदार स्वागत किया गया वहीं उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर एवं देश के अन्नदाता किसान के प्रतीक चिन्ह हल को भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Read More »

मानवाधिकार कार्यकर्ता गौरव को दिलाई शपथ

हाथरस, जन सामना। ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा शहर के मोहनगंज निवासी युवा समाजसेवी गौरव शर्मा को संस्था का कार्यशील सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें संस्था द्वारा कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन तरीके से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र व उनका आई कार्ड प्रदान किया गया।इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि मानव अधिकार संरक्षण कानून के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों को जानना आवश्यक है एवं पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह भी मानवाधिकारों के रक्षार्थ कार्य करे, ताकि आम जनमानस का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास कायम हो सके। शपथ ग्रहण पर इशांत गुप्ता, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, चौधरी राजीव, रवी जैन, मोहन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, रामकुमार, मदन बागड़ी, दिनेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More »

कोरोना से करेंगे बचाव, तभी कम होगा संक्रमण का प्रसार

हाथरस, जन सामना। कोविड-19 से बचाव के उपयों के बारे में सरकार द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आप भी इन उपायों को बार-बार टीवी पर मोबाइल पर सुन ही रहे होंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन उपायों का आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पालन कर रहे हैं। यदि आप इन बचाव के उपायों का पालन नहीं कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप अपने साथ-साथ दूसरों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। आपकी हल्की सी भी लापरवाही घातक साबित हो सकती हैं। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं। जिले के सभी नागरिकों का ध्यान रखा जा रहा है। नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाओं में जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक और कर्मचारी 24 घंटे लगे हुए हैं।

Read More »