Thursday, March 13, 2025
Breaking News

सैनिकों का बलिदान और साहस हमारी राष्ट्रीय शक्ति का आधारः मुख्य सचिव

लखनऊ। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ0 हरि ओम ने प्रतीक चिन्ह झण्डा लगाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का बलिदान और साहस हमारी राष्ट्रीय शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का साहस का स्मरण कराता है। सशस्त्र सेना के पूर्व सैनिकों तथा दिवंगत सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए उ0प्र0 शासन प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने ‘स्मारिका’ का विमोचन भी किया और सहयोग राशि भी प्रदान की।

Read More »

जिले में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

चन्दौली। शनिवार को जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अ०प्रा०), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी निखिल टी० फुंडे को प्रतीक झण्डा लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० लखनऊ से जारी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस स्मारिका 2024 का विमोचन भी किया।
इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि झंडा दिवस हमारे दिव्यांग साथियों, विधवाओं और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के आश्रितों की देखभाल करने के हमारे दायित्व को दर्शाता है। इस दिन थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया जाता है। हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है कि वह हमारे वीर शहीदों और दिव्यांग सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण को सुनिश्चित करें।

Read More »

शॉर्ट सर्किट की वजह से बैंक परिसर में लगी आग, फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले के ऊंचाहार नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में विद्युत शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसमें शाखा प्रबंधक केबिन, एटीएम उपकरण आदि जलकर खाक हो गए।
लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में आज सुबह 4 से 5 बजे के करीब बैंक में विद्युत शॉट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। बैंक के नजदीक रहने वाले लोगों ने बैंक के अंदर से धुएं के गुबार को निकलते देखा तो वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद बैंक अधिकारियों, पुलिस और दमकल को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दमकल की गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

Read More »

समाज में नैतिकता और अनुशासन : शिक्षा व तकनीकी संतुलन की जरूरत

आज का समाज नैतिक मूल्यों, अनुशासन और पारिवारिक संस्कारों के पतन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। विशेषकर युवाओं में हिंसा, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। हाल ही में हुई विद्यालय की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि नैतिक शिक्षा, पारिवारिक मूल्यों और तकनीकी संसाधनों के अनुशासनात्मक उपयोग पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य हो गया है। लिखा भी गया है कि
विद्या ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्॥
अर्थात्- विद्या विनय सिखाती है, विनय से योग्यता आती है, योग्यता से धन और धन से धर्म व सुख प्राप्त होता है।
श्लोक के भावार्थ को ध्यान में रखते हुए कहें तो विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं है, बल्कि यह बच्चों में नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का केंद्र भी है। शिक्षक और अभिभावक बच्चों को सही और गलत के बीच फर्क समझाने में एक प्रमुख भूमिका निभाएं। नई शिक्षा नीति (2020) में भी नैतिक शिक्षा और जीवन कौशल को प्राथमिकता दी गई है। छात्रों के नैतिक और व्यावहारिक विकास के लिए यह दिशा दिखाती है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर निर्माण नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी होना चाहिए।

Read More »

भाजपा आज प्रत्येक बूथ पर मनाएगी डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देश अनुसार आज शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शहर के सभी बूथो पर मनाया जाएगा। संगठन की ओर से सभी बूथो पर अतिथि भी नियुक्त किए गए हैं। वह सभी उन बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष एवं वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यक्रम संपन्न करायेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कहा है कि शहर में रहने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, नगर पदाधिकारी, सभासदों एवं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि बाबा साहब के कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Read More »

कारागार में गीता विद्वानों के प्रवचन, बंदियों हृदय परिवर्तन के लिए गीता साहित्य का वितरण

मथुरा। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के हृदय परिवर्तन के उद्देश्य से ’श्रीगीताः जीने की कला’ प्रेरक कार्यक्रम और प्रेरणादायी साहित्य का वितरण किया।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन ने जिला कारागार में ‘श्रीगीतारू जीने की कला’ कार्यक्रम के अंर्तगत बंदियों के समक्ष गीता का वह सार तत्व प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम वह आगे अपने जीवन में सदमार्ग पर चल सकेंगे। मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त अवर सचिव (विदेश मंत्रालय) और गीता मर्मज्ञ महेश चंद्र शर्मा थे। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन एकांत साधना के लिए श्रेष्ठ है। आप लोग जीवन से निराश न हों। सदमार्ग पर चलें। गीता हमें यही सीख देती है।

Read More »

किसानों ने दिया तहसील पर धरना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन चौधरी हरपाल गुट के किसानों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर तहसील सासनी पर आंशिक धरना दिया और एसडीएम को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
किसानों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि किसानों की सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मुल्य दुगना कर सरकार खरीदे तथा उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अंचल में टूटी पडी सडकों को मजबूत अभियान चलाकर सुधरीकरण किया जाए। आंगनवाडी रसोईया आशा वर्कर का बारह सौ रूपये मानदेय दिया जाए तथा गरीबों को तीन हजार रूपये पेंशन प्रतिमाह दी जाए। किसानों पर लगाया जीएसटी समाप्त कर पढे लिखे बेरोजगारों को नौकरी दी जाए।

Read More »

महापौर व नगर आयुक्त ने वार्डो का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सहयोग से ‘‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’’ के अंतर्गत वार्ड स्तर पर रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वार्ड स्तरीय आईईसी गतिविधियाँ, वार्ड स्तर पर नागरिकों की भागीदारी, पार्को, वेस्ट-टू-वंडर, पार्क, घाट, शौचालय, बल्क वेस्ट जनरेटर्स, स्कूल आदि गतिविधियों का महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषि राज ने निगम अधिकारियों संग निरीक्षण किया गया।
उन्होंने स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सहयोग से ‘‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’’ हेतु वार्ड नं. 06 आजाद नगर, 42 रामनगर एवं 18 बासठ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर को वार्डो में सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक पायी गयी। विशेष संचारी रोगों की रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव होता मिला।

Read More »

योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के लिए प्रतिबंद्ध है स्टांप विभागः रवीन्द्र

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल द्वारा पक्षकार को उनकी मूल डीड समय से वापस न किये जाने पर उप निबंधक कार्यालय मथुरा सदर में कार्यरत सभी कार्मिकों को अन्यत्र सम्बद्ध किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।
उप निबंधक कार्यालय मथुरा सदर में निबंधन के उपरांत पक्षकार को उनकी मूल डीड समय से वापस न किये जाने एवं डीड प्राप्त करने में पक्षकार को हुई प्रताड़ना के सम्बन्ध में स्टांप तथा पंजीयन मंत्री को उनके मोबाइल पर शिकायत प्राप्त हुई। इसका संज्ञान लेते हुए मंत्री द्वारा उप निबंधक कार्यालय मथुरा सदर में कार्यरत सभी कार्मिकों (उप निबंधक/निबंधन सहायक सहित) को अन्यत्र सम्बद्ध किये जाने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रकरण की गहनता से जांच करने हेतु निरंजन कुमार, उप महानिरीक्षक (निबंधन), अयोध्या मंडल, अयोध्या तथा अविनाश पाण्डेय, नव प्रोन्नत उप महानिरीक्षक (निबंधन) को जांच अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Read More »

कांग्रेसियो ने कैडिंल मार्च निकाल जताया विरोध

फिरोजाबाद। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने एवं प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में गुरूवार को रसुलपुर टंकी स्थित शहीद चौक पर कांग्रेसियों ने केंडिल मार्च करते हुए प्रदेश की बीजेपी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज कैंडिल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया है। साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी के सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश बॉडर पर रोक कर बापस कर देना लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उपहास है, जो कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Read More »