फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आज व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है। जो कि व्यापारियों के बीच रहकर, उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उ.प्र. युवा व्यापार मंडल संघर्ष मोर्चा का गठन करते नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें अजीत लहरी को संघर्ष मोर्चा का महानगर अध्यक्ष, शिवम बंसल, अभिषेक शुक्ला को महामंत्री, प्रतीक झिंदल को कोषाध्यक्ष, रजनीश सिंह, राजू भारद्वाज, मो. महताश, मो. जीशान, रवि शर्मा, सुमित यादव, अभिषेक यादव, किशन शर्मा भोला, ललित कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज गोस्वामी, रोहित जैन को संगठन मंत्री बनाया गया है। साथ ही संघर्ष मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर 31 व्यापारियों की कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।
ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि ने जलवाए अलाव
ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा अलाव जलवाए गए। प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला (बाबा) ने कहा कि बढ़ रही ठंड से बचाव के लिए गांव के अंदर और क्षेत्र के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर अलाव जलवाए गए हैं जिससे राहगीरों, मजदूरों को भी राहत मिलेगी।
बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही शीतलहर चलने लगी और कंपकंपाने वाली ठंड भी पड़ने लगी है। जिसमें आमजानस, दुकानदार मजदूरों और राहगीरों के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जल जाने से राहत मिलेगी। लोगों प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य की सराहना की है।
ब्रह्मताल शीतकालीन ट्रैकिंग अभियान- 2024 में शामिल हुआ आरेडिका का दल
रायबरेली। आरेडिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. तिवारी ने बताया कि सी ‘यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के तत्वाधान में ‘‘ब्रह्मताल शीतकालीन ट्रैकिंग अभियान‘‘- 2024 का आयोजन लोहाजंग उत्तराखंड में किया गया। इस 9 दिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने ट्रैकिंग दल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन रेल कर्मियों के शारीरिक फिटनेस में सुधार, विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, आपसी सामंजस्य की भावना एवं मिलजुल कर कार्य करने की शैली विकसित करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणा देने वाले ऐसे अभियान राष्ट्रीय एकता की दृष्टि में भी महत्वपूर्ण होते हैं। क्योंकि लोगों को विभिन्न संस्कृति एवं सामाजिक रीति रिवाजों से परिचित होने का आधार मिलता है।
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री के पोते को दुलारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
रायबरेली। नव वर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह अपने परिवार की तीन पीढियों को एक साथ लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद व भेंट कराने पहुंचे।
अवगत हो कि विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली जिले से सांसद है। वहीं रायबरेली जिले से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जो कि योगी कैबिनेट में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं, उनका नव वर्ष पर प्रधानमंत्री से परिवार के साथ भेंट करना राजनीतिक गलियारों में हलचल भी पैदा करता है। वहीं मंत्री का कहना है कि नव वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री से भेंट कर हमारे बच्चों और पोते को प्रधानमन्त्री का आशीर्वाद मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
समाजसेवी ने जरूरतमंदों में कंबल का किया वितरण
कानपुर। नव वर्ष के अवसर पर शास्त्री नगर जवाहर पार्क मे कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जवाहर पार्क में उद्योगपति एवं समाजसेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि यह ठंड बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रही है ऐसे में मौसम की नजाकत को देखते हुए गरीब, असहाय, महिलाओं, दिव्यांग और जरूरतमंदों को कंबल के साथ पूड़ी-सब्जी, बूँदी के टिफिन का वितरण किया गया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने गोद ली हुई 35 लड़कियों को ठंड मे हॉट हीटर के साथ कंबल दिया। इससे निश्चित रूप से कंबल प्राप्त करने वालों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
पुलिस आयुक्त ने नववर्ष पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दीं शुभकामनाएं
कानपुर। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पुलिस ऑफिस स्थित विभिन्न कार्यालयों में जाकर वहां नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर नववर्ष-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यालय के समग्र वातावरण और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मुलाकात से सभी कर्मचारियों में उत्साह और जोश का संचार दिखा।
नये साल के पहले दिन राहगीरों में चाय बांटी
कानपुर। गोलाघाट नई बस्ती छावनी में महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसाइटी द्वारा नये साल के अवसर पर चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि ने बताया कि यहां चाय वितरण का कार्यक्रम 35वर्षाे से लगातार किया जाता चला आ रहा है। इस कार्यक्रम की नीव हमारे पिता जी द्वारा रखी गईं थी जब से यहां बराबर कार्य करते चले आ रहा है। हमारे बड़े भाई स्व0 महेंन्द्र कुमार (गुड्डन वाल्मीकि ) पूर्व विधायक प्रत्याशी छावनी विधानसभा के द्वारा भी किया जाता रहा है। यहां कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं रहा है। इस कार्यक्रम में सभी दल के लोग शामिल हुआ करते थे और आज भी होते है हमारे बड़े भाई एक अच्छे नेता हुआ करते थे चाहे पक्ष हो य विपक्ष कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही रखते थे। उन्होंने काफी लोगो को रोजगार भी कराया है। कई गरीब लड़कियों की शादी में अपना महत्पूर्ण योगदान भी दिया है। हम अपने पिता बड़े भाई के बताये हुए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे है और अच्छे से अच्छे काम करने का प्रयास कर रहे हैं। आज का कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले माता जी का आशीर्वाद लेते हुए और जन सामना समाचार पत्र के सम्पादक, भारतीय प्रेस परिषद नई दिल्ली के सदस्य रहे गुरु जी श्री श्याम सिंह पंवार का फोन द्वारा आशीर्वाद प्राप्त होते ही कार्यक्रम आरम्भ किया गया।
पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति पर पुलिस आयुक्त ने दी बधाई
कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन आज किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आई पी एस विपिन कुमार मिश्रा (संयुक्त पुलिस आयुक्त) एवं आई पी एस राजेश कुमार सिंह (अपर पुलिस आयुक्त) के पद पर प्रोन्नति पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर द्वारा प्रोन्नत अधिकारियों को उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियों का प्रतीक चिह्न (पिपिंग) लगाया गया।
Read More »आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारीज एवं नगर निगम द्वारा एक आध्यात्मिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन निगम के जीवाराम हॉल में किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके खुशी दीदी ने नये साल को नये तरीके से मनाने की अपील करते हुए लोगों को क्षमा देने, क्षमा करने एवं नये वर्ष में नये संकल्प लेने की अपील की। बीके सरिता दीदी द्वारा व्यसनों, बुरी आदतों एवं विकारों को छोड़ने के लिए एक एक्सरसाइज करायी। जिसमें बुरी आदतों, विकारों या ऐसी चीजों को जो लोग छोड़ना चाहते हैं, को एक पर्ची पर लिखकर अग्नि को साक्षी मानकर अर्पित किया गया। स्वयं के लिए, परिवार के लिए ओर समाज के लिए शुभकामनाएं प्रभु को समर्पित की गई तथा परमात्मा की टोकरी से अपने लिए विशिष्ट गुण प्राप्त किया।
राज्य कर्मचारी महासंघ ने जिला विकास कार्यालय के वीरेंद्र कुमार को दी विदाई
फिरोजाबाद। जिला विकास कार्यालय के वीरेन्द्र कुमार पत्रवाहक की अधिवर्षता पूर्ण होने पर विकास भवन सभागार में भावभीन विदाई दी गई। इस दौरान वीरेंद्र कुमार को राज्यकर्मचारी महासंघ द्वारा सामूहिक रूप से माला, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र राम जिला विकास अधिकारी ने कहा कि वीरेंद्र कुमार ने पूर्ण निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ अपना कार्यकाल संपन्न किया। सुभाष चंद्र त्रिपाठी परियोजना निदेशक ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। प्रेमप्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ ने सभी आगंतुकों का अभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में नेत्रपाल सिंह, धनराज कुमार, असलम बाबू, कासिम अली, गौरव कुमार, महेंद्र सिंह, योगेश, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, रमेश चंद्र शाक्य, दिलीप पांडे आदि मौजूद रहे।