Saturday, September 21, 2024
Breaking News

अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ हम अपने मूल कर्तव्यों का भी पालन करें: सुनील कुमार

 

लखनऊ। जीपीओ में 15 अगस्त, 2024 को 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र सुनील कुमार राय द्वारा किया गया। राष्ट्रगान की धुनों के बीच जहाँ देश प्रेम संबंधी नारे लगाये गए, वहीं तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह स्वतन्त्रता दिवस विशेष रहा। पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र ने लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने त्याग व बलिदान से देश को आजाद कराने वाले शहीदों, देशभक्त क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन किया।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में शान से लहराया तिरंगा

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा। इसके साथ ही सैनिकों को सम्मानित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एनटीपीसी ऊंचाहार में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने आए हुए अतिथियों एवं सैनिकों का स्वागत बैज, तिलक लगवा कर एवं पगड़ी पहनाकर किया। प्रधानाचार्य द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर जिन सैनिकों का सम्मान किया गया। कैप्टन अंगद सिंह, अमरनाथ काकुस्थ, शिवकुमार त्रिपाठी (अवकाश प्राप्त), बारामुला पुरी में तैनात सोल्जर राकेश कुमार यादव एवं लद्दाख में तैनात नायक सूबेदार पुष्पराज सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी दयानंद मिश्र ने किया।

Read More »

मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) का नहीं हो रहा सदुपयोग: शिकायतकर्ता को न्याय तो नहीं मिला, हो गया चालान

ऊंचाहार, रायबरेली। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर लगातार नए नए प्रयास कर रहे हैं। परंतु पुलिस है कि योगी की सरकार की छवि को धूमिल करने में तनिक भी कसर नहीं छोड़ रही है। ऊंचाहार पुलिस किसी भी आदेश व शासनादेश को नहीं मान रही है शायद जिले के कप्तान ने भी थाना स्तर की पुलिसिंग को छूट दे दी है जिससे फरियादियों को न्याय मिलना दुश्वार हो गया है।
बता दें कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें रास्ते के विवाद को लेकर न्याय मांगना एक फरियादी को महंगा पड़ गया। शिकायतकर्ता को ही पुलिस ने शांति भंग करने की धारा में पाबंद कर दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व ने भी पुलिस को मनमानी करने के लिए पूरी छूट दे रखी है।
पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के ग्राम कमालपुर, पोस्ट-उमरन का है। कमालपुर निवासी उदय भान सिंह पुत्र हरी प्रसाद सिंह ने रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी शिव बहादुर पुत्र पत्र सत्ती दीन व काली दीन पुत्र शिव बहादुर, निवासी ग्राम कमालपुर, पोस्ट- उमरन के विरुद्ध थाना ऊंचाहार में प्रार्थना पत्र दिया, साथ ही IGRS पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस नजदीक है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर खास तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
इस बार पीएम मोदी लगातार 11वीं बार राजधानी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। पुलिस ने बताया कि एडवांस सीसीटीवी से मानवीय गलतियां कम होंगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध परिस्थिति का तुरंत पता लगाया जा सकेगा।

Read More »

जीवन में तीन रंगो का सामंजस्य

जिंदगी एक इंद्रधनुष है। सात रंग के सपने बुनते हुए हम अपने बीते कल से कुछ सीखते हैं। आज को संवारते हैं। और आने वाले कल के लिए उम्मीदों के बीज छोड़ जाते हैं। इन तीन पड़ावों के लिए जिंदगी के इंद्रधनुष से हमें तीन रंगों की जरूरत होती है। शौर्य के लिए केसरिया, सादगी के लिए सफेद और खुशियों के लिए हरा। जिंदगी की आजादी भी शायद इन्हीं तीन रंगों से शुरू होती है, लेकिन क्या कोई इन रंगों को हमसे चुरा ले गया है ? जीवन को क्यों जरूरत है इन रंगों की, आगे इन्हीं पर चर्चा होगी।
आज जश्न आजादी के रंग में सारी दुनिया फिर से सराबोर और होगी। बच्चे-बड़े, बुजुर्ग हर कोई इस रंग में रंगा नजर आएगा। तीन रंगों के झंडे को आसमान में लहराता देख हम गौरवांवित होंगे। आजादी का एहसास कराते इन रंगों का मेल ही ऐसा है, जो सबको अपने रंग में रंग देता है। इस रंग में रंगने के बाद हमारे अंदर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। कुछ पल के लिए ही सही, पर तिरंगे को देख मन में एक आशा की किरण जगती तो है ही।
सरकारी अव्यवस्था, शासन-प्रशासन की कमियों को लेकर अपनी जिंदगी को कब तक बेरंग करते रहेंगे हम। दूसरों की गलतियों को दिखाने और गिनाने में लगे रहेंगे, तो जीवन में निराशा, क्रोध, तनाव तो आएंगे ही। हर काम के लिए सरकार को कोसने रहने से अच्छा है कि हम भी अपना उत्तरदायित्व समझे। स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका भी तय करें। तिरंगे की तीन रंग यही तो हमें सिखाते हैं। अपने मन के बंधन को तोड़ इन तीन रंगों को महसूस तो कीजिए। अगर जिंदगी में ये रंग एक बार फिर से लौट आए, तो सही मायने में आजादी का अनुभव हो।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष

सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी: भारत के प्रथम राष्ट्रीय नेता की निर्माण यात्रा
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी आधुनिक भारत के अग्रदूतों में से एक थे और ब्रिटिश राज के भीतर स्वशासन के समर्थक थे। उन्होंने देश की आजादी में प्रभावशाली भूमिका निभाई। एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर के रूप में करियर शुरू करने से लेकर कांग्रेस के माध्यम से राजनीति में कदम रखने तक, उनका प्रभाव और भी अधिक बढ़ गया।
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 10 नवंबर 1848 को कलकत्ता, भारत में हुआ था। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया। 1868 में वे बिहारी और लाल गुप्ता रोमेश चंद्र दत्त के साथ भारतीय सिविल सेवा परीक्षा देने के लिए इंग्लैंड गए। उस समय, वे एकमात्र हिंदू थे, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करने के बावजूद साक्षात्कार बोर्ड को पार कर लिया था।
भारतीय सिविल सेवा के 1869 बैच के यह अधिकारी एक अनुभवी सिविल सेवक के रूप में उभर सकते थे। किंतु 1874 में कमज़ोर आधार पर सेवा से हटाए जाने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं दोबारा तय कीं। वे सार्वजनिक जीवन में आए। 1858 में भारत सीधे तौर पर अंग्रेजी शासन के अधीन आ गया था। बंगाल एवं बॉम्बे प्रेसिडेंसी में इससे पहले ही संवैधानिक राजनीति बढ़ गई थी। इसके बावजूद भारत के विभिन्न भागों के बीच संवादहीनता से उनका आपसी संपर्क कायम नहीं हो पाया। किंतु 1870 एवं 1880 के दशक में रेल नेटवर्क के प्रसार ने इन कमियों को दूर कर दिया। सुरेंद्रनाथ बनर्जी (1848-1925) इसका लाभ उठाने के लिये सही समय पर सही व्यक्ति थे। वह अखिल भारत के प्रथम नेता के रूप में उभरे।

Read More »

नगर निगम अपने क्षेत्र की नालियों के पानी की व्यवस्था करें:रामनिवास

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और जलभराव की समस्या से अवगत कराया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नगर आयुक्त को बताया कि फिरोजाबाद रजवाह को सिंचाई विभाग ने दौलतपुर से बंद कर दिया है। परंतु उक्त रजवाह में नगर निगम क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी बरसों से चलाया जा रहा है, जो बारिश होने पर ओवरफ्लो होकर ग्राम मौढा एव नगला मुल्ला पर फट जाता है और इसका गंदा पानी चित्रगुप्त नगर एवं नगला मुल्ला के घरों में, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र तथा किसानों के खेतों में भर जाता है। जिसके चलते सैकड़ो लोगों को महीनों पलायन करना पड़ता है और सैकड़ो बीघा खेतों की फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के संबंध में अनेकों बार नगर निगम के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से शिकायत की गई है, बैठकर वार्ता भी की गई है और जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग, नगर निगम की संयुक्त बैठक बुलाकर इसके समाधान की कार्ययोजना भी पूर्व में बनाई गई थी। परंतु अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

Read More »

वर्तमान का सुधार किए बिना भविष्य का सुधार असंभवः वसुनंदी महाराज

फिरोजाबाद। महावीर जिनालय छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की वर्षा हो रही है। सोमवार को प्रातः महावीर जिनालय में सैकड़ों भक्तो ने मंदिर में नित्य नियम अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन किया।
आचार्य बसुनंदी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो आत्माए मिलकर कभी एक नही हो सकती। पिता का पुण्य और पाप, पिता को भोगना पड़ता है, पुत्र का पुण्य पाप पुत्र भोगता है तथा भाई का पुण्य पाप भाई ही भोगता है। संसार में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे का पुण्य और पाप नही भोग सकता। आचार्य श्री ने कहा की यह संसार दुखो से परिपूर्ण है जैसे समुंद्र में संपूर्ण जल ही जल होता है, थोडी भी जगह जल से रहित नही होती ऐसे ही संसार भी दुखरूपी जल से भरा पड़ा है।

Read More »

आगरा एवं अलीगढ़ की टीमों के मध्य हुआ मुकाबला

17वीं अंर्तजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
फिरोजाबाद। 17वीं अंर्तजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस में किया गया। प्रतियोगिता में आठ जनपदो की पुलिस टीम हिस्सा ले रही है। इसका समापन 14 अगस्त को होगा। विजयी टीम यूपी स्टेट लेवल पर मैच खेलने जाएगीं।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने फुटबॉल टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होने निर्णायको से भी परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि सभी खिलाडी खेल की भावना के साथ मैच खेलें। पहला मैच जनपद अलीगढ़ एवं जनपद आगरा के मध्य खेला गया। शुभारंभ के समय एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सीओ, पुलिस लाइन के आरआई व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने बालाजी मंदिर पर किया वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर कांग्रेसियो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद फिरोजाबाद में प्रत्येक बूथ में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उसी के अंतर्गत आज शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर वृक्षारोपण किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर अपने-अपने ब्लॉक के अंदर वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। जो कि राजीव गांधी के 20 अगस्त जन्मदिन के अवसर पर इसका समापन होगा।

Read More »