Saturday, September 21, 2024
Breaking News

जिलाधिकारी ने रपड़ी इको टूरिज्म पार्क का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव रपड़ी में यमुना किनारे इको टूरिज्म पार्क की स्थापना की गई है। जनपद में स्थित यह स्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है। इसलिए शासन प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है, इस स्थल को जनपद के पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए।
गुरूवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गांव रपड़ी में बने यमुना किनारे इको टूरिज्म पार्क का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि यहां पर सोलर लाइटों का प्रयोग किया जाए। पार्क में साफ-सफाई का समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। इसके अलावा यहां पर और क्या-क्या नई चीज शामिल की जा सकती है, इस पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

Read More »

प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत

फिरोजाबाद। प्राइवेट अस्पतालों में की जा रही लापरवाही की भेंट एक और महिला चढ़ गई। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा जैसे ही महिला को खून चढ़ाया गया, उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी 36 वर्षीय उषा देवी पत्नी संतोष कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने थाना रसूलपुर क्षेत्र के सिटी हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात्रि महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि महिला में खून की कमी है और उसे खून चढ़ाना पड़ेगा।

Read More »

ऐप के जरिए यूज्ड कार खरीदकर पांच महीने से आरसी के लिए परेशान है ग्राहक.?

लखनऊ/रायबरेली। राजधानी के अंदर यूज्ड कार खरीदना एक ग्राहक को महंगा पड़ गया, अब वह स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
बता दें कि विगत फरवरी 2024 माह में रायबरेली जिले के एक ग्राहक ने प्ले स्टोर से Cars 24 का ऐप डाउनलोड किया। जिस पर ब्ंते 24 के द्वारा पुरानी यूज्ड हुई गाडियां खरीदी व बेची जाती है। Cars 24 के ऐप पर डिस्प्ले हो रही एक (i 10) यूज्ड कार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार निवासी एक ग्राहक ने खरीदा और खरीदने के पांच महीने बाद भी लाख प्रयास पर उसे आज तक आरसी उपलब्ध नहीं हो सकी। जिसके लिए ग्राहक ने Cars 24 की आरसी, इंश्योरेंस और फाइनेंस टीम को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके कई कारण ग्राहक ने बताए हैं। ग्राहक ने अब इस यूज्ड कार खरीदने और बेचने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।

Read More »

व्यापारियों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं कार्यवाही चाहिए

फिरोजाबाद। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर के व्यापारी नेताओं की बुधवार को नगर निगम में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के साथ काफी देर वार्ता हुई। वार्ता में व्यापारी नेता नगर आयुक्त के आश्वासन से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जल्द ही नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। बैठक में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियो ने कुछ दिन पूर्व महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया था।

Read More »

नगर में होने वाले जलभराव की सूची मंडलायुक्त ने मांगी

फिरोजाबाद। मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी ने फिरोजाबाद नगर निगम इलाके में जलभराव वाले स्थानों की सूची तलब की है। उन्होंने नगर आयुक्त को जारी किए गए पत्र में कहा है कि अभी तक इन स्थानों पर जलभराव की समस्या से निपटने के क्या-क्या इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्थानों की सूची दी जाए कि जल भराव के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहता है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग ने मंडलायुक्त को जलभराव वाले स्थानों की सूची देते हुए यह भी बताया है कि जल निकासी के लिए उन्होंने क्या बंदोबस्त किया है।

Read More »

20 मुकदमों में बरामद 437 लीटर शराब नष्ट कराई

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में मुकदमों के मालों के निस्ताकण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारखी पुलिस ने 20 मुकदमों में बरामद की गई, 437 लीटर शराब को नष्ट करा दिया गया।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सीओ टूंडला राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना नारखी में 20 मुकदमों में पकडी गई। अवैध शराब को तहसीलदार, सहायक अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, अपराध निरीक्षक की देखरेख में 437 लीटर शराब को नष्ट कराया गया। 20 लोगो से बरामद शराब के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए सुरक्षित रखवा दिए है। थाना फरिहा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने परमसुख पुत्र रामकिशन निवासी अकबरपुर गीतम सिंह थाना फरिहा को गिरफ्तार किया है।

Read More »

वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति का गठन हो गया। अध्यक्ष मनोज शंखवार पार्षद ने 55 सदस्ययी कार्यकारिणी घोषित की है। जिनमें मनोज कबीर, शिवकुमार शंखवार, शांतिदास शंखवार, दिनेश शंखवार, जय किशन शंखवार, आलोक शंखवार, सुनील कुमार, विपिन शंखवार, शैलेंद्र शंखवार को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार शंखवार, योगेश शंखवार को महामंत्री, बादल, विमल, सहदेव, अनूप, गौरव, राजवीर सिंह, सिकंदर, राजीव, योगेश, निहाल, सूरज को सचिव, सुनील कुमार, धर्मवीर शंखवार, महेंद्र टेलर, जितेंद्र, शिवम, दीपक नारायण को संगठन मंत्री, अनुज शंखवार, जोनी कोहली, नानक माहोर, कोमल सिंह पत्रकार, अमित शंखवार को मीडिया प्रभारी और यतेंद्र शंखवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Read More »

पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया वृक्षारोपण

हाथरस। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व राजेश दिवाकर ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गए वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिका स्थित पार्क व वाटर वर्क्स परिसर में पालिका कर्मियों व अधिकारियो के साथ वृक्षारोपण किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान शुरू किया गया है। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में हरि शंकरी का पौधा लगा कर किया गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रति कार्यकर्ता 10 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने पालिका स्थित पार्क में तथा वाटर वर्क्स परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि आज से यह पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान शुरू किया गया हैं, जिसमे एक दिन में 36.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

Read More »

जनता की समस्याओं को त्वरित हल करने हेतु दिया गया मांग पत्र

चकिया, चंदौली। राज्य कमेटी के आवाह्न पर अखिल भारतीय किसान सभा कमेटी चंदौली द्वारा क्षेत्रीय जनता की ओर से एक मांग पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपी गई। मांग पत्र में बिजली का निजीकरण बंद करने, प्रीपेड मीटर किसानों को बिना खर्च बिजली दिए जाने, घरेलू सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा पूरा करने, आवारा पशुओं को प्रतिबंधित किए जाने, अंश निर्धारण खतौनी में बड़े पैमाने पर गलती दर्ज है जिसे गांव में डोर टू डोर लेखपाल भेजकर अंश निर्धारण को शुद्ध कराने, आए दिन कट पीट कर आ रही बिजली को दुरुस्त करने संबंधित मांग की गई थी।

Read More »

तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी के निशाने पर ओम बिरला

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोकसभा में बजट 2024 पर चर्चा के दौरान आज स्पीकर ओम बिरला और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जब बाद में यह दावा किया गया कि सदन ने उन तीन कृषि कानूनों पर चर्चा नहीं की जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया। चेयरपर्सन ने जोर देकर कहा कि सदन ने चर्चा की थी।
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से सांसद और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में नंबर 2 श्री बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र ने ‘किसानों, किसान संगठनों या विपक्षी दलों के साथ किसी भी परामर्श के बिना’ कृषि विधेयकों को पारित कर दिया।

Read More »