Friday, September 20, 2024
Breaking News

एनटीपीसी ऊंचाहार को सीएसआर के उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्सीड अवार्ड से सम्मानित किया गया

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार को महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नैगम सामाजिक दायित्व के एक्सीड अवार्ड 2024 से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड तेलंगाना सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री टी. नागेश्वर राव द्वारा हैदराबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार की प्रबंधक (सीएसआर) स्नेहा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवार्ड को हासिल किया।
इस अवसर पर श्री टी. नागेश्वर राव ने एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर विभाग द्वारा महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में किए गए प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ऊंचाहार ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। इस अवार्ड ने यह प्रमाणित कर दिया है कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी होने के साथ-साथ एनटीपीसी ऊंचाहार अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील है।

Read More »

एन.एस.एस एवं रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय की एन.एस.एस एवं रोवर्स रेंजर्स इकाइयों द्वारा 9 अगस्त से आरंभ हो रहे काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष समारोह के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे महाविद्यालय के एन.एस.एस, रोवर्स रेंजर्स एवं एन.सी.सी.के छात्र-छात्राओं ने कैप्टन देवेश कुमार कुलश्रेष्ठ मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ रश्मि जिंदल, रोवर्स प्रभारी डॉ केके सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ हेमलता यादव, एनएसएस प्रभारी पूजा त्यागी एवं एनसीसी प्रभारी डॉ अरुण यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो वैभव जैन ने सभी को काकोरी ट्रेन एक्शन के विषय में बताया।

Read More »

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां

फिरोजाबाद। गुरुवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गईं। जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डाक्टरों को आदेशित किया कि वह बाहर की दवाएं न लिखें। मरीजों को दवाओं के लिए बाहर मेडिकल की दौड़ न लगानी पड़े। इसका ध्यान रखा जाए।
दोपहर को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने गांव पहाड़पुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रहे मास इंटरमीडिएट बूस्टर पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गुणवत्तापूर्वक शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त जिला अस्पताल पहुंच गईं। जहां मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रहीं थीं। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।

Read More »

भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

फिरोजाबाद। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्वता के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बृज बहादुर सिंह भारद्वाज ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर सात एवं आठ अगस्त को जिला कार्याशाला आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही 8 व 9 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर बूथ स्तर तक तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी। 11,12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जायेंगी। 12 व 14 अगस्त को महापुरूषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जायेंगा। अमर बलिदानियों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे। 13,14 व 15 अगस्त को प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रो पर व हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला व महानगर में गोष्ठी का आयोजन कर, मौन जुलूस निकाला जायेंगा।

Read More »

विदिशा: जहां नागपंचमी पर ताले की पूजा होती है

आपने देश में जगह-जगह तरह-तरह की पूजा के बारे में सुना होगा, पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे विदिशा शहर में एक स्थान ऐसा भी है जहां नागपंचमी पर ताले की पूजा होती है और यह किसी परम्परा या मान्यता के कारण नहीं होता बल्कि यह पूजा यहां एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) के आदेश के कारण होती है। दिलचस्प यह है कि यह पूजा एक ऐसे मंदिर में होती है जिसकी डिजाइन पर नई लोकसभा का निर्माण हुआ है।
मध्यप्रदेश का विदिशा शहर एक ऐतिहासिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। बेतवा नदी के किनारे भगवान राम के चरण यहां जिस जगह पर पड़े वह जगह यहां चरणतीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न के पुत्र शत्रुघाती (कहीं-कहीं इनका नाम यूपकेतु और सुबाहु भी मिलता है) भी यहां के राजा रहे। स्कंद पुराण में उल्लेख है कि वाल्मीकि ऋषि भी इसी क्षेत्र के निवासी थे। सम्राट अशोक की पत्नी विदिशा भी यहां के नगर सेठ की कन्या थीं।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को दी जानकारी

कानपुर। रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में गंगा टास्क फोर्स कानपुर बटालियन 39 के सहयोग से बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं बच्चों, शिक्षकों और गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने मिलकर पौधारोपण किया। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी दी तथा सूबेदार सिमरजीत सिंह ने पौधों के महत्व के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई साथ ही नमामि गंगे की वार्षिक पत्रिका का भी वितरण किया। कार्यक्रम में आशुतोष बाजपेई, निधि, मांसी, वेदप्रकाश तथा सभी शिक्षक और गंगा टास्क फोर्स के सभी जवान उपस्थित रहे।

Read More »

जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी जाए अधिकारीः डीएम

फिरोजाबाद। विकास कार्यो की बैठक में गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने कार्ड बनाने की गति काफी धीमी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को कार्ड बनाने में गति लाने के निर्देश दिए है।
कलैक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि शासन द्वारा दी जाने वाली गरीबों को यह महत्वपूर्ण योजना हैं, इससे गरीबों को सबसे ज्यादा लाभ होता है, क्योकि आज के समय में सबसे ज्यादा व्यक्ति का रूपया इलाज पर खर्च हो रहा है, दूसरे के दुख को समझे और गोल्डन कार्ड को बनाने में तेजी लाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ब्लॉकवार डाटा निकालें और इसको बनाने में पंचायत सहायको और आशा बहनों और अपनी आयुष्मान स्वास्थ्य टीम को लगाए। अक्सर देखा जाता है कि जिला चिकित्सालय और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था नही रहती है, इनके लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।

Read More »

बंगलादेश में रह रहे भारतीय मूल के लोगो पर अत्याचार को रोकने की मांग

फिरोजाबाद। बंगलादेश में भारतीय मूल के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में चाणक्य फाउंडेशन एवं सहयोगी संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता कर, आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि कोई निर्दोष न मारा जाए।
चाणक्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि बंगलादेश में भारतीय मूल के लोगो पर हो रहे अत्याचार को बंद कर उन्हे सुरक्षा प्रदान की जाए। भारत सरकार बंगलादेश सरकार से वार्ता कर इसका अमल कराया जाए। ज्ञापन देने वालो में प्रशांत शर्मा, देव शर्मा, सौरव लहरी, सत्यम शर्मा, सोबित भारद्वाज, अंकुर शर्मा, अनुज भारद्वाज, राजीव शर्मा, प्रांजल भारद्वाज, हर्ष शर्मा, मनोज कुशवाहा, बशीम उस्मानी, सज्जाद खान, रशीद हुसैन आदि शामिल थे।

Read More »

जिलाध्यक्ष के सभी आरोप निराधार-अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी द्वारा मेरे ऊपर लगाये गये गबन के आरोप पूरी तरह निराधार है। उनके द्वारा मेरा निष्कान भी वैैध नहीं है। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह बात महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्हांेने चंदे की रसीदों को मीडिया के समक्ष दिखाते हुये कहा कि मेरे द्वारा रसीद संख्या 301 से लेकर 308 तक व्यापारियों से कुल 14200 रूपये का चंदा एकत्रित किया गया था। बाकी सभी रसीदें खाली हैं। जिसका पूरा ब्यौरा आपके समक्ष प्रस्तुत है। साथ ही कहा कि उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी के द्वारा उन्हे फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित किया गया है। जिसका मैं प्राथमिक सदस्य नही हूॅं।

Read More »

मुनि अमित सागर महाराज के मार्गदर्शन में विषापहार स्त्रोत को मिला कॉपीराईट का अधिकार

फिरोजाबाद। ध्वनि चिकित्सा से असाध्य रोगों का इलाज किये जाने को लेकर डॉ अमित जैन के द्वारा आचार्य अमित सागर महाराज के मार्गदर्शन में विषापहार स्तोत्र पर शोेध कर इसका कॉपीराइट कराया गया। जिसका भारत सरकार के द्वारा 16 जुलाई को कॉपीराइट अधिकार दिया गया। इस सफलता को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन नसिया जी मंदिर में की गई।
आचार्य मुनि अमित सागर महाराज ने कहा कि विषापहार स्तोत्र जैन सामज का प्रतिदिन पढा जाने वाला प्रमुख स्त्रोत है। 8वीं व 9वीं शताब्दी इसकी रचना काल है। रचनाकाल से लेकर वर्तमान समाय में भी इसका यश और प्रसिद्धि यथावत है। विषापहार स्तोत्र स्तुति परक काव्य, भक्तिपूर्ण है और भगवान का गुणगान है। महाकवि धनज्जय ने अपनी इस रचना को विज्ञान की कसौटी पर भी परखा है। डा. अमित जैन ने इस उपलब्धि के विषय में बताया कि विषापहार स्तोत्र से स्वास्थ्य लाभ होना कोई चमत्कार नही बल्कि विज्ञान है। जिस प्रकार कोई वैज्ञानिक अपनी बनाई हुई बाहरी प्रयोगशाला में प्रयोग के आधार पर परिणाम प्राप्त करता है।

Read More »